मप्र छत्तीसगढ़

Newsमप्र छत्तीसगढ़

मायनिंग विभाग का फर्जीवाड़े की जांच कर रहा है लोकायुक्त, साहब 7 मिनट में जब्ती से रिहाई

ग्वालियर. मायनिंग विभाग का एक बड़ा कारनामे की अब लोकायुक्त की टीम जांच कर रही हे। नवम्बर 2024 की एक घटना जिसमें अवैध गिट्टी परिवजन से जुड़े मामले की शिकायत 25 दिन पूर्व लोकायुक्त ग्वालियर को की गयी थी। शिकायत में सहायक खनिज अधिकारी घनश्याम यादव पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाये है। पूरा मामला अवैध उत्खनन और फर्जी रॉयल्टी से जुड़ा है। जिसकी जांच शुरू हो गयी है। सोमवार को 23 मार्च का इस मामले में लोकायुक्त के अधिकारियों के सामने शिकायतकर्ता के बयान रिकॉर्ड किये जायेंगे। खनिज विभाग के बड़े फर्जीवाड़ा में अब सहायक खनिज अधिकारी घिरते दिखाई दे रहे है।
क्या है मामला
असल में यह पूरा मामला जानने के लिए आपको 11 अक्टूबर 2024 तक जाना पड़ेगा। 11 अक्टूबर 2024 को ग्वालियर के बिलौआ थाना क्षेत्र में पुलिस और प्रशासन ने डंपर नंबर RJ 11 GC-5672 को अवैध गिट्टी परिवहन करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया था। शाम 06:58 बजे डंपर को पकड़ कर बिलौआ थाने के रोजनामचे में दर्ज किया गया था। इसी शाम शाम 07:10 बजे सिर्फ 12 मिनट के भीतर एक रॉयल्टी रसीद पेश कर जब्त डंपरों को छोड़ दिया गया था। उस समय काफी तूल पकड़ा था और कलेक्टर ग्वालियर ने जांच भी कराई थी, लेकिन जांच कैसे हुई और क्या हुआ किसी को नहीं बताया गया और उस समय के सहायक खनिज अधिकारी वर्तमान में प्रभारी जिला खनिज अधिकारी घनश्याम यादव को पाक साफ बता दिया गया था। जबकि प्रारंभिक जांच में ही पूरा खेल अवैध गिट्‌टी परिवहन व फर्जी रॉयल्टी का था।
क्या है नियम
जब नियम यह कहता है कि रॉयल्टी प्लांट से माल लोड़ होतें वक्त चाहिये । थाने में खड़े डम्पर की रॉयल्टी 11 अक्टूबर 2024 की शाम 7.10 पर कैसे कट गयी। जबकि डम्पर शाम 6.58 बजे बिलौआ थाने के रोजनामचे में जब्ती में दर्ज हो गया था। यह गलत इसलिये भी है कि प्लांट (क्रेशर) पर डम्पर भरने के बाद रोड पर तभी आयेगा। जब उसके पास रॉयल्टी होगी। यदि रॉयल्टी नहीं है। रोड़ पर आ गया तो वह अवैध परिवहन की श्रेणी में आता है।
शिकायतकर्ता के 23 मार्च को होंगे बयान
इस शिकायत के संबंध में शिकायतकर्ता अभिषेक सिंह सिकरबार पहले ही लोकायुक्त पुलिस के पापस सभी कागजात उपलब्ध करा चुके है। सोमवार 23 मार्च को शिकायत करने वाले के बयान लोकायुुक्त में होने है। शिकायत करने वाले अभिषेक ने बताया है कि उनके पास खनिज विभाग में चल रहे फर्जीवाड़े के पर्याप्त सबूत हैं जिसे वह सभी के सामने लायेंगे। एसपी लोकायुक्त निरंजन शर्मा ने बताया है कि शिकायत आई है। अभी मैं बाहर हूं लौटकर इस मामले में क्या अपडेट है तभी इस संबंध में बता पाऊंगा। फिलहाल मामला जांच में है।

 

Newsमप्र छत्तीसगढ़

सिंधी अकादमी के डायरेक्टर को मिली जान से मारने की धमकी, बहुत भाजपा की नेतागिरी करते हुए तो तुम्हें खत्म कर देंगे

ग्वालियर. संस्कृति मंत्रालय से जुड़ी सिंधी साहित्य अकादमी के निदेशक का जान से मारने की धमकी दी गयी है। अज्ञात कॉलर ने फोन कर रूपये मांगते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है। लाला के बाजार इलाके में रहने वाले सिधी साहित अकादमी के निदेशक राजेश वाधवानी को अज्ञात नम्बर से फोन आया, कॉल करने वाले ने उनसे रूपये मांगते हुए धमकी दी है कि हिसाब कर दो, नही ंतो तुम्हारा हिसाब कर दिया जायेगा।
राजेश बाधवानी ने शनिवार-रविवार की दरमियानी रात का लगभग 2.27 बजे फोन आया था। इसके बाद रात 4 बजे तक लगभग 6 बार फोन आया। लेकिन बाद में वाधवानी ने फोन रिसीव नहीं किया। जब राजेश वाधवानी ने कॉलर से उसकी पहचान पूछी तो वह अपशब्द बोलने लगा और धमकाया कि तुम्हारे सारे पैसे चाहिये, नही ंतो बहुत बुरा होगा। कॉलर ने यह भी कहा है कि तुम बीजेपी की बहुत नेतागिरी करते हो, तुम्हारी नेतागिरी खत्म कर देंगे।
दोस्तों को भी मिली धमकियां
रविवार की सुबह जब वाधवानी ने अपने दोस्त राजेश वालानी को पूरी घटना बताई तो इस पर वालानी ने भी बताया कि उन्हें भी इसी नम्बर से धमकी भरा कॉल आया था। इससे मामला और भी गंभीर हो गया।
एफआईआर दर्ज
घटना के बाद राजेश वाधवानी ने एसएसपी धर्मवीर सिंह से मुलाकात कर पूरी जानकारी शेयर की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने तत्काल माधोगंज थाना प्रभारी को एफआईआर दर्ज कर जांच के निर्देश दिये है। पुलिस ने अज्ञात कॉलर के खिलाुफ एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। यह पता लगाया जा रहा है कि कॉल कहां से और किसने किया है।
किसी से कोई विवाद नहीं-पीड़ित
वाधवानी ने पुलिस को बताया कि उनका किसी से कोई विवाद या लेन-देन नहीं है। उन्हें आशंका है कि कॉलर किसी के बहकावे में आकर ऐसा कर रहा था, क्योंकि कॉल के दौरान पीछे से अन्य लोगों की आवाजें भी सुनाई दे रही थीं।

 

 

 

 

Newsमप्र छत्तीसगढ़

शहर की सड़क खोदने से कटी 3 चौराहों की आईटीएमएस केवल, सिग्नल ठप और यातायात जाम

ग्वालियर. स्मार्ट सिटी-नगरनिगम के अधिकारियों के आपसी तालमेल का खामियाजा शहरवासियों को भुगतना पड़ रहा है। लीकेज सुधारने के नाम पर इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) की केवल को काटा जा रहा है। हाल ही ऐसे 3 मामले सामने आये हैं। जब नगरनिगम के पीएचई अमले ने स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को बिना बताये खुदाई की और परिणाम यह हुआ यातायात को नियत्रित करनेके लिये चेतकपुरी चौराहे पर लगे सिग्नल कटने से ट्रैफिक सिग्नल बंद हो गये। निगम का अमला लीकेज सुधारने के नाम पर बिना बताये शहर में खुदाई करता है। जिस वजह से शहर के अधिकांश यातायात सिग्नल की केवल कटने से बंद है। इन सिग्नल के बन्द होने से शासन को भी आर्थिक नुकसान हो रहा है। स्मार्ट सिटी ने 50 करोड़ रूपये की राशि खर्च कर सिटी के 31 तिराहे और चौराहा पर यह यातायात सिग्नल लगाये गये है। इनके माध्यम से जहां यातायात नियंत्रित कर रहे है। वही यातायात के नियमों को तोड़ने वालों पर भी जुर्माना नहीं वसूला जा रहा है।
रेवेन्यू का नुकसान
एक ट्रैफिक सिग्नल से रोज 5000 रुपए के चालान कटते हैं। यदि कोई ट्रैफिक सिग्नल 15 दिन तक बंद रहता है। तब 75 हजार रुपए का नुकसान होता है। अभी तक पीएचई की खुदाई के कारण तीन जंक्शन 15-15 दिन बंद रहे। ऐसे में 2.25 लाख रुपए के राजस्व का शासन को नुकसान हुआ है।
सड़क खोदने से कटी केबल
बिग्रेडियर तिराहा (काल्पी रोड)
27 फरवरी को बिग्रेडियर तिराहे पर पानी का लीकेज सुधारने के नाम पर सड़क खोदी। ​स्मार्ट सिटी से एनओसी नहीं ली। केबल कटने से सिग्नल 15 दिन बंद रहा।
बेटी बचाओ तिराहा (कंपू): 11 नवंबर 2025 को इस तिराहे पर बिना अनुमति खुदाई की गई। इससे ट्रैफिक सिग्नल की केबल कट गई। इस कारण 15 दिन तक ट्रैफिक सिग्नल बंद रहा।
चेतकपुरी चौराहा: 18 मार्च को लीकेज सुधारने के नाम पर जेसीबी से सड़क खोदी गई। खुदाई में ट्रैफिक सिग्नल की केबल टूट गई और सिग्नल बंद हो गया। अभी-भी यह सिग्नल बंद है।
अपर आयुक्त की स्वीकृति पर ही होगी खुदाई
ट्रैफिक सिग्नल के मामले में पीएचई नगर निगम के स्टाफ और ठेकेदार की लापरवाही सामने आई है। ठेकेदार से राशि भी वसूल की गई है। आगे से ​पीएचई के अधिकारियों को हिदायत दी गई है कि अपर आयुक्त की परमिशन के बिना खुदाई नहीं की जाए।
संघ प्रिय, आयुक्त, नगर निगम

Newsमप्र छत्तीसगढ़

मोगिया गैंग की महिला चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हीरे की अंगूठिया भी बरामद, घटना को अंजाम देने के बाद पंजाब भागी

CCTV में बाइक पर भागती महिला चोर करीना और उसका पति अर्जुन मोगिया।

ग्वालियर. पड़ाव थाना पुलिस ने ‘‘मोगिया गैंग’’ की एक आरोपी महिला सदस्य को गिरफ्तार किया है। यह गैंग ई-रिक्शा, ऑटो और टमटम जैसे सार्वजनिक परिवहन में सफर कर यात्रियों को निशाना बनाती थी। पुलिस ने महिला के पास से चोरी की गयी हीरे की अंगूठिया भी बरामद की है।
यह गिरफ्तारी 8 मार्च को हुई एक घटना के बाद हुई। सेवानगर निवासी छाया यादव 45, अपनी बहन और जेठानी सुधा यादव के साथ सराफा बाजार जा रही थी। रास्ते में एक युवती उनके ई-रिक्शा में बैठ गयी। चर्चा के दौरान उसने मौका पाकर सुधा यादव के पर्स से छोटा पाउच निकाल लिया, जिसमें हीरे की 2 अंगूठियां थी।
चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद महिला जीडीए कार्यालय के पास उतरकर फरार हो गयी थी। कुछ देर के बाद पर्स चेक करने पर चोरी का पता चला और पड़ाव थाने में एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और लगभग 250 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो फुटेज से पता चला कि ई-रिक्शा के पीछे एक बाइक भी चल रही थी। जिस पर बैठकर महिला घटना के बाद भाग गयी थी।
पुलिस महिला चोर से कर रही पूछताछ
सीएसपी रोबिन जैन ने बताया कि पड़ाव पुलिस ने बीते दिनों टमटम में सवार महिला के बैग से हीरे की दो अंगूठियां चोरी करने वाली मोगिया गैंग की एक महिला चोर को गिरफ्तार किया है, और घटना में शामिल अभी उसका पति फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। महिला चोर की गिरफ्तारी घटनास्थल पर लगे CCTV पुटेज के आधार पर हुई थी, उसी के आधार पर पुलिस मुरैना पहुंची थी। उसके साथी की गिरफ्तारी के बाद में उसे पंजाब से गिरफ्तार करके ग्वालियर लाया गया है। उसने कई चोरी की वारदात करना कबूल किया है। उससे पूछताछ की जा रही है संभवत: कई और चोरियों का खुलासा हो सकता है।
मूलत: मुरैना जिले की रहने वाली है महिला चोर
पुलिस ने पड़ाव से किला गेट, तिघरा, सागरताल होते हुए मुरैना तक महिला का पीछा किया और जौरा गांव से उसके एक साथी को पकड़ा। पूछताछ में साथी ने बताया कि महिला अक्सर वारदात के बाद पंजाब भाग जाती है और उस समय भी वह पंजाब में ही मौजूद थी। सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम पंजाब पहुंची और वहां से आरोपी महिला को गिरफ्तार कर ग्वालियर ले आई।पकड़ी गई महिला चोर की पहचान मुरैना निवासी करीना (20) के रूप में हुई है। उसका पति अर्जुन मोगिया (25) अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। करीना ने पूछताछ में ‘मोगिया गैंग’ से जुड़े होने और कोतवाली, हजीरा, गोला का मंदिर, मुरैना और पड़ाव सहित पांच चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

सचिन तेंदुलकर मार्ग सांसद ने किया उन्नयनीकरण कार्य का भूमिपूजन

स्मार्ट सिटी के तहत 7.13 करोड़ की लागत से होगा सड़क का निर्माण
ग्वालियर – शहर में बड़े-बड़े विकास कार्य मूर्तरूप ले रहे हैं। विकास के इस क्रम को थमने नहीं दिया जायेगा। यह बात सांसद भारत सिंह कुशवाह ने कही। सचिन तेंदुलकर मार्ग के उन्नयीकरण कार्य के भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। भूमिपूजन कार्यक्रम में विधायक डॉ. सतीश सिंह सिकरवार, नगर निगम सभापति मनोज तोमर व उप सभापति गिर्राज कंषाना, पार्षद केदार सिंह, पूर्व पार्षद मेहताब सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधीगण मंचासीन थे।
सचिन तेंदुलकर मार्ग का उन्नयन कर इसे एक बेहतर और गुणवत्ता युक्त सड़क के रूप में तैयार किया जा रहा है। यह महत्वपूर्ण सड़क ग्रामीण और शहर को जोड़ती है। इससे बड़ी आबादी को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। साथ ही यह सड़क यातायात व्यवस्था को सुचारू करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी।विधायक डॉ. सतीश सिंह सिकरवार ने कहा कि इस मार्ग के बन जाने से ग्वालियर विकास को एक नया आयाम मिलेगा। सभी के साझा प्रयास रहेंगे कि इस सड़क मार्ग का निर्माण समय अवधि से पहले ही पूरा हो जाए।
डिवाइडर के दोनों ओर 9 – 9 मीटर चौड़ाई में बनेगी सड़क
स्मार्ट सिटी के अधीक्षण यंत्री सुबोध खरे ने बताया कि स्मार्ट सिटी के माध्यम से 7 करोड़ 13 लाख की लागत से कुल लंबाई 2460 मीटर लम्बाई में सचिन तेंदुलकर मार्ग का निर्माण किया जायेगा। डिवाइडर के दोनों तरफ 9-9 मीटर चौड़ी सड़क बनाई जायेगी। साथ ही पानी की निकासी की व्यवस्था के लिये पाइप डालकर चाणक्यपुरी नाला एवं मुरार नदी में पानी की निकासी की व्यवस्था की जावेगी। इस कार्य के अंतर्गत जल भराव वाले क्षेत्र में 230 मीटर सीमेंट कंक्रीट सड़क बनाई जायेगी व शेष पर डामरीकरण किया जाएगा। यह सड़क निर्धारित समय में पूरी होगी। सड़क की गुणवत्ता पर भी स्मार्ट सिटी निरंतर निगरानी रखेगी।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने शीतला माता मंदिर मेले की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

ग्वालियर -सातऊ ग्राम में स्थित सुप्रसिद्ध शीतला माता मंदिर में नवदुर्गा महोत्सव के अवसर पर आयोजित हो रहे मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लेने कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान रविवार की देर शाम शीता माता मंदिर पहुँचीं। शिवपुरी लिंक रोड से शीतला माता मंदिर तक लगवाई गई स्ट्रीट लाइट व पहुँच मार्ग के दोनों और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखकर की गई झाड़ियों की साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह सहित अन्य अधिकारी भी कलेक्टर के साथ शीतला माता मंदिर की व्यवस्थाओं को और बेहतर करने के उद्देश्य से पहुंचे थे।    कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेला परिसर में बिजली,पेयजल, साफ सफाई इत्यादि व्यवस्थाएं 24 घंटे पुख्ता रहें। कलेक्टर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक में विशेष जोर देकर कहा कि श्रद्धालु सुविधाजनक तरीके से माता के दर्शन व पूजा-अर्चना कर सकें, इसके लिये बैरीकेटिंग व कतार लगाने की व्यवस्था मजबूत बनी रहे । इसमें कोई ढ़िलाई न हो। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी करने के निर्देश दिए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने शिवपुरी लिंक रोड से शीतला माता मंदिर तक यातायात व्यवस्था को सुगम व सुचारू बनाए रखने पर भी विशेष बल दिया। उन्होंने यातायात पुलिस एवं ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को निर्देश दिए कि पूरी मुस्तैदी के साथ यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाएं। साथ ही श्रद्धालुओं के साथ सभी का व्यवहार संवेदनशील व सम्मानजनक हो।
Newsमप्र छत्तीसगढ़

गुना से एसपी अंकित सोनी को हटाकर जिम्मेदारी हितिका वासल को दी, सीधी कलेक्टर को भी हटाया

भोपाल. सीएम मोहन यादव ने रविवार की शाम को गुना और सीधी में बड़ा प्रशासनिक कार्यवाही करते हुए गुना हवालाकांड के बाद एसपी अंकित सोनी को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। वहीं दूसरी पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। इन्दौर की 15वीं बटालियन में पदस्थ कमांडेंट हितिका वासल को उनकी जगह गुना का नया एसपी बनाया गया है। इधर, सीधी में जनप्रतिनिधियों से मिली शिकायतों के बाद सीधी कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी को आदेश दिये है। उन्हें आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग में ओएसडी और सह आयुक्त बनाया गया है। उनकी जगह 2013 बैच के विकास मिश्रा का नया कलेक्टर बनाया है। विकास अभी सीएम सचिवालय में पदस्थ है। वह डिंडौरी में भी कलेक्टर रह चुके है।
दरअसल, मुख्यमंत्री रविवार को मिर्जापुर से सीधी जिला मुख्यालय सीधी पहुंचे थे। यहां स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात के दौरान उन्हें कई शिकायतें मिली। जिसके बाद उन्होंने यह कार्यवाही करते हुए एक्शन लिया है।
मिली थी कई शिकायतें-सीएम
सीएम ने कहा कि मुझे अलग-अलग प्रकार की शिकायतें मिली हैं। आज के दौरे का परिणाम हो सकता है रात तक सामने आएगा। मैं उम्मीद करता हूं कि जो अधिकारी जहां काम कर रहे हैं उनको जवाबदारी के साथ काम करना चाहिए। जवाबदारी उनकी नियुक्ति के साथ ही होती है। ऐसे में अगर मैदानी कार्रवाई में शिकायतें प्राप्त होती हैं तो मैदान में रहने के बजाए फिर उनको वल्लभ भवन में बैठाना ज्यादा अच्छा है।
गुना में कारोबारी की कार से मिले थे 1 करोड़
गुना पुलिस ने गुजरात के एक जीरा कारोबारी की कार से करीब 1 करोड़ रुपए कैश पकड़ा था, लेकिन आरोप है कि 20 लाख रुपए लेकर उसे छोड़ दिया गया। मामला तब सामने आया, जब गुजरात के एक IPS अधिकारी का फोन आने के बाद धरनावदा पुलिस ने लिए गए 20 लाख रुपए वापस कर दिए। मामला सामने आते ही डीआईजी अमित सांघी देर रात गुना पहुंचे और जांच शुरू की गई। इसके बाद थाना प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया, जिनमें एएसआई साजिद हुसैन, प्रधान आरक्षक देवेंद्र सिंह सिकरवार और आरक्षक सुंदर रमन शामिल हैं। शुरुआती जांच में इनकी भूमिका संदिग्ध पाई गई। इसके बाद कार्रवाई की आंच एसपी तक पहुंची और उन्हें हटा दिया गया।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

ईरान ने होर्मुज के पास दुश्मन का फायटर जेट एफ-35 मार गिराने का दावा किया

नई दिल्ली. ईरान की सेना ने रविवार की दोपहर में दावा किया है कि उसने देश के दक्षिणी तट और होर्मूज द्वीप के पास एक दुश्मन के एफ-15 फायटर जेट को मार गिराया है। यह कार्यवाही ईरान की वायु रक्षाप्रणाली के माध्यम से की गयी है। ईरानी समाचार एजेंसी फार न्यूज एजेंसी के मुताबिक, इस आधुनिक अमेरिकी फायटर जेट को जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली से निशाना बनाया गया है। एजेंसी ने एक वीडियो भी जारी किया गया है। जिसमें वायु रक्षा प्रणाली द्वारा एफ-15 को लॉक करते हुए दिखाने का दावा किया गया है। हालांकि इस घटना की अब तक अमेरिका या उसके मध्य-पूर्वी सहयोगी देशों की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
कौन-कौन से एयरक्राफ्ट हुए तबाह
सबसे ज्यादा नुकसान ड्रोन सेक्टर में हुआ है। अमेरिका के 12 एमक्यू-9 रीपर ड्रोन मार गिराये है। एमक्यू-9 रीपर एक अत्याधुनिक ड्रोन है। जिसका उपयोग लम्बे समय तक निरिानी और सटीक हमलों के लिये किया जाता है। इसमें हेलफायर मिसाइलें लगी होती है। यह लगभग 27 घंटे तक हवा में रह सकता है। इन ड्रोन को ईरान के सैन्य ठिकानों और रिवोल्यूशनरी गार्ड के कैप्स को निशाना बनाने के लिये भेजा गया था। लेकिन ईरानकी मजबूत एयरडिफेंस और मिसाइल सिस्टम ने इन्हें रास्तेमें ही नष्ट कर दिया। एक रीपर ड्रोन की कीमत करीब 250 करोड़ रूपये बताई जाती है। पिछले दिनों एफ-15 फायटर जेट को कुवैत की वायुसेना ने इसे दुश्मन का समझकर मिसाइल से निशाना बना दिया। यह सभी विमान ईरान के खिलाफ मिशन पर थे। इस हादसे में तीनों पायलेट्स की मौत हो गयी है। एफ-15 भले ही पुराना प्लेटफार्म है। लेकिन आज भी इसे बेहद ताकतवर माना जाता है। यह हवा से हवा और हवा से जमीन पर अटैक करने में सक्षम है।
टैंकर विमान मार गिराया
चौथा विमान केसी-135 स्ट्रार्ट टैंकर था जो हवा में दूसरे फायटर जेट्स को ईधन भरने का काम करता है। यह इराक के ऊपर एक रीफ्यूलिंग मिशन के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान में मौजूद सभी 6 क्रू मेम्बर्स की जान चली गयी है। केसी-135 जैसे टैंकर विमान लम्बी दूरी के मिशनों के लिये बेहद आवश्यक होते हैं। क्योंकि इसके बिना एफ-15 और एफ-35 जैसे फायटर जेट्स अधिक देर तक ऑपरेशन नहीं कर सकते है।

 

 

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

भत्तों में 25 प्रतिशत की जबर्दस्त बढ़ोत्तरी, 15 हजार कर्मचारियों-अधिकारियों को मिलेगा लाभ

भोपाल. सरकारी कर्मचारियों, अधिकारियों के वेतन, भत्तों आदि में बढ़ोत्तरी का सिलसिला लगातार चल रहा है। पहले केंद्र सरकार और इसके बाद मध्यप्रदेश सरकार, कर्मचारियों-अधिकारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा चुकी है। अब रेलवे ने भत्तों में जबर्दस्त बढ़ोत्तरी का ऐलान किया है। रेल कर्मचारियों, अधिकारियों के किलोमीटर भत्तों में वृद्धि की गई है। इससे पश्चिम मध्य रेल के करीब 15 हजार कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। रेलवे यूनियन पदाधिकारियों ने लंबे अर्से से की जा रही मांग पूरी होने पर रेलवे प्रबंधन के प्रति आभार जताया है। पदाधिकारियों ने बताया कि किलोमीटर भत्तों में दो साल पूर्व से लागू करने की बात कही गई है।
रेलवे ने लोको पायलट, सहायक लोको पायलट और ट्रेन मैनेजर के किलोमीटर भत्तों में वृद्धि को मंजूरी दे दी है। रेलवे यूनियन पदाधिकारियों के अनुसार यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2024 से लागू होगी। रेलवे ने किलोमीटर भत्तों में 25 प्रतिशत बढ़ोत्तरी की बात कही है जिसका पश्चिम मध्य रेल के करीब 15 हजार कर्मचारियों को लाभ होगा।
रेलवे यूनियन पदाधिकारियों ने बताया कि नई दरों के अनुसार ट्रेन मैनेजर का भत्ता 4.75 से बढकऱ 5.50 रुपए प्रति किलोमीटर कर दिया गया है। लोको पायलट व सहायक लोको पायलट के भत्तों में भी खासी बढ़ोत्तरी की गई है। लोका पायलट का भत्ता बढ़ाकर 5.25 रुपए से 6 रुपए किया गया है जबकि सहायक लोको पायलट का भत्ता 3.7 से बढ़कर 4.3 रुपए प्रति किलोमीटर हो गया है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

MP से राज्यसभा के लिये राहुल कैम्प की मीनाक्षी नटराजन का नाम तय, पीछे रह गये दावेदार दिग्विजय और जीतू पटवारी

इसीलिए दावेदारी है मजबूत
भोपाल -मध्यप्रदेश से राज्यसभा की सीट को लेकर राहुल गांधी कैंप से सीधी जुड़ी नेता पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन की उम्मीदवारी लगभग तय मानी जा रही है। मीनाक्षी नटराजन तेलंगाना की प्रभारी हैं। उनकी दिल्ली में लॉबिंग तेज हो गई है। वे लगातार दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के संपर्क में हैं। दरअसल शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सार्वजनिक रूप से राज्यसभा में जाने से इनकार कर दिया है, इससे भी यही संकेत मिलते हैं कि कांग्रेस इस बार एक सीट पर महिला आदिवासी को उम्मीदवार बना सकती है। इधर कांग्रेस को वोटिंग नहीं है, इसलिए लेकर अभी से संगठन स्तर पर प्रयास शुरू कर दिए हैं। जल्द ही कांग्रेस विधायकों की प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी के साथ महत्वपूर्ण बैठक हो सकती है।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का रुख अब भी स्पष्ट नहीं है। वे दो बार राज्यसभा का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं और 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव हार चुके हैं। उनकी उम्र भी 70 पार हो चुकी है, ऐसे में उन्हें तीसरी बार राज्यसभा में जाने के मौके देने में संशय हो सकता है। सामाजिक समीकरण भी इस चयन में अहम भूमिका निभा सकते हैं। पिछले वर्ष से अशोक सिंह पहले ही राज्यसभा में प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। ऐसे में पार्टी एक ही वर्ग से दो नेताओं को भेजने से बच सकती है। यही कारण है कि जीतू पटवारी, कमलेश्वर पटेल और अरुण यादव के नाम चर्चा में होने के बावजूद उनकी राह आसान नहीं मानी जा रही है। आदिवासी वर्ग से प्रतिनिधित्व को लेकर भी पार्टी के सामने विकल्प मौजूद है। वरिष्ठ नेता कांतिलाल भूरिया का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है। हालांकि उनके बेटे विक्रांत भूरिया पहले ही संगठन में राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारी निभा रहे हैं, ऐसे में एक ही परिवार को दो महत्वपूर्ण पद देने से सवाल खड़े हो सकते हैं। वहीं प्रदेश में कांग्रेस की वर्तमान राजनीतिक स्थिति को देखते हुए यह लगभग तय माना जा रहा है कि पार्टी किसी बाहरी चेहरे पर दांव नहीं लगाएगी।
बैठक करेंगे चौधरी
प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी को इस संबंध में जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वे विधायकों को साथ कर रखें, ताकि राज्यसभा चुनाव में किसी भी स्थिति में कांग्रेस वोटिंग कर सके। इसके लिए चौधरी अगले एक पखवाड़े में भोपाल आकर विधायकों की बैठक ले सकते हैं। बताया जाता है कि यह बैठक सीधे तौर पर राज्यसभा चुनाव के लिए नहीं बुलाई जाएगी, लेकिन विधायकों को एकजुट रखने के लिए यह बैठक अहम होगी।
इधर… नहीं थम रही गुटबाजी, छिंदवाड़ा में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में हुआ हंगामा
कांग्रेस में अंदरूनी सियासत की खींचतान जारी है लेकिन गुटबाजी थमने का नाम नहीं ले रही। नरसिंहपुर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रानी अवंतीबाई लोधी के 168वें बलिदान दिवस पर आयोजित कांग्रेस की श्रद्धांजलि सभा अचानक सियासी अखाड़े में बदल गई। कांग्रेस के पूर्व सांसद व मुख्य अतिथि नकुल नाथ के मंच से उतरते ही कार्यकर्ताओं के दो गुट आमने-सामने आ गए और जमकर हंगामा हुआ। कार्यक्रम में भाषणों का दौर चल रहा था। इसी दौरान समय कम होने पर मंच संचालन कर रहे पदाधिकारियों ने विधानसभा प्रत्याशी लखन सिंह पटेल के संबोधन को रोक दिया। यही इशारा विवाद की शुरुआत की वजह बन गया। लखन सिंह के समर्थकों ने इसे अपमान बताया। उनके दामाद कपिल पटेल ने मंच के सामने ही तीखी आपत्ति जताते हुए कहा कि यह लोधी समाज का कार्यक्रम है और भाषण रोका जाना गलत है।