राष्ट्रीय

Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

नहीं हो पाया सिंधिया राज परिवार का महा-समझौता, सुनवाई टली

ग्वालियर. देश के चर्चित एवं रॉयल राजघरानों में शुमार सिंधिया राजघराने का दशकों चला आ रहा पुराना संपत्ति विवाद अब महा-समझौता की तरफ बढ़ रहा है। अभी हाल ही में ज्योतिरादित्य सिंधिया की तरफ से जिला न्यायालय में एक समझौता आवेदन पेश किया गया है। हालांकि रिकॉर्ड रूम में फाइल नहीं आने की वजह से ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा दिये गये समझौता आवेदन पर बुधवार का सुनवाई नहीं हो सकी और टल गयी है।


समझौता प्रस्ताव में सिंधिया राजघरान के मुखिया ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी बुआओं (वसुंधराराजे, यशोधरा राजे और ऊषाराजे राणा व अन्य) के बीच अरबों रूपये की शाही विरासतों के बंटवारे पर अंतिम सहमति बन चुकी है।
महा-समझौते का मसोदा तैयार
तमाम दौर की पारिवारिक बैठकों के बाद समझौते का अंतिम मसौदा तैयार कर लिया गया है। जिस पर अभी कानूनी मुहर लगना बाकी है। इसके लिये ज्योतिरादित्य सिंधिया की तरफ से जिला न्यायालय में आवेदन भी पेश कर दिया गया है। इस ऐतिहासिक महा-समझौते के लागू होते ही दिल्ली, मुंबई, पुणे और ग्वालियर की अदालतों में वर्षो से लंबित एक दर्जन से ज्यादा मुकदमों का सदैव के लिये पटाक्षेप हो जायेगा।
इनके बीच होगा समझौता
महा-समझौता ज्योतिरादित्य सिंधिया, वसुंधरा राजे सिंधिया, ऊषा राजे राणा , यशोधरा राजे सिंधिया, कनिका देवी, प्रतिमा देवी और चित्रांगदा राजे के बीच होने जा रहा है। बुआओं की तरफ से अगले सप्ताह कोर्ट में आवेदन दाखिल होने की संभावना है। जिसके बाद कोर्ट इस पर अपनी अंतिम मुहर लगा देगा। सबसे अधिक मुकदमे मुंबई की अदालतों में लंबित है। जबकि ग्वालियर में भी 5 प्रकरण चल रहे हैं। जो अभी वापिस ले लिये जायेंगे।

Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

RBI का बड़ा कदम: ग्राहकों को जबरन वित्तीय उत्पाद बेचने पर लगेगी रोक

मुंबई। RBI ने ग्राहकों को गलत तरीके से बीमा, म्यूचुअल फंड और अन्य वित्तीय उत्पाद बेचने पर रोक लगाने के लिए कड़े नए नियम जारी किए हैं। ये नियम 1 जनवरी 2027 से लागू होंगे और ग्राहकों को जबरन बिक्री से बचाने तथा उनके हितों की रक्षा करने पर केंद्रित हैं। अब बैंक और वित्तीय संस्थान बिना ग्राहक की स्पष्ट सहमति के कोई भी उत्पाद नहीं बेच पाएंगे और लोन के साथ बीमा खरीदने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकेगा।
नए नियमों के तहत, बैंकों और NBFC  को ग्राहक की स्पष्ट लिखित या डिजिटल सहमति के बिना कोई भी वित्तीय उत्पाद बेचने की अनुमति नहीं होगी। यदि एक ही फॉर्म में कई उत्पाद शामिल हैं, तो प्रत्येक उत्पाद के लिए अलग से सहमति लेनी होगी ताकि ग्राहक अपनी आवश्यकतानुसार चुनाव कर सके।साथ ही, ग्राहक को लोन या अन्य बैंकिंग सेवाओं के बदले किसी खास बीमा या निवेश योजना को खरीदने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकेगा। ग्राहकों के पास अपनी पसंद की किसी भी कंपनी का वित्तीय उत्पाद चुनने की स्वतंत्रता होगी।
RBI  ने यह भी निर्देश दिया है कि बैंक ग्राहक की उम्र, आय, वित्तीय स्थिति, निवेश का उद्देश्य और जोखिम उठाने की क्षमता को समझने के बाद ही कोई उत्पाद सुझाएं। केवल कमीशन कमाने के लिए ग्राहक की जरूरत के विपरीत उत्पाद बेचना गलत माना जाएगा। ऑनलाइन बिक्री के लिए भी कड़े नियम बनाए गए हैं। वेबसाइटों या मोबाइल ऐप पर पहले से टिक किए गए विकल्प (Pre-ticked Options), बार-बार आने वाले पॉप-अप या ग्राहक पर जल्द निर्णय लेने का दबाव बनाने वाले डिज़ाइन पर प्रतिबंध रहेगा। ग्राहक आसानी से किसी भी ऑफर को अस्वीकार कर सकेंगे। यदि जांच में यह साबित होता है कि किसी ग्राहक को गलत जानकारी देकर या दबाव बनाकर कोई वित्तीय उत्पाद बेचा गया है, तो संबंधित बैंक या वित्तीय संस्था को पूरी राशि वापस करनी होगी। ऐसे मामलों में उत्पाद को रद्द किया जाएगा और यदि ग्राहक को अतिरिक्त आर्थिक नुकसान हुआ है, तो बैंक की नीति के अनुसार उसे मुआवजा भी दिया जा सकता है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

Vande Bharat-दिल्ली से वंदे भारत से 5 शहरों की सैर उसी दिन वापिस दिल्ली लौट सकते हैं

नई दिल्ली. दिल्ली वालों के लिये अब एक दिन की छुट्टी में भी शहर से बाहर घूमने जाना और एंजॉय करना बेहद आसान है। तेज और आरामदायक वंदे भारत ट्रेनें कुछ घंटों में ही खूबसूरत शहरों तक आराम के साथ पहुंचा देती है। जहां घूम फिरकर शाम तक दिल्ली वापिस लौटना मुश्किल नहीं रह गया है। अगर आपके पास अधिक समय नहीं है लेकिन सैर सपाटों का शौक रखते हैं। वंद भारत ट्रेन से कौन से 5 शहर एक दिन में घूमने के लिये अच्छे शहर है।
महज 2 घंटे दिल्ली से आगरा
वंदे भारत से 2 घंटे से भी कम वक्त में आप ताजमहल घूमने आगरा पहुंच सकते हैं। दुनिया के 7 अजूबों में शुमार ताजमहल को देखने के बाद आगरा किला और फतेहपुर सीकरी भी घूम सकते है। स्थानीय स्ट्रीट फूड का स्वाद चखने के बाद शाम को दिल्ली वापिस लौट सकते हैं। आपको बता दें कि वंदे भारत से दिल्ली से आगरा सिर्फ 1 घंटे 55 मिनट में पहुंच जाते हैं।
4 घंटे 15 में दिल्ली से हरिद्वार
अगर आप आध्यात्मिक अनुभव चाहते हैं तो हरिद्वार शानदार विकल्प है। वंदे भारत से 4 घंटे 15 मिनट में हरिद्वार पहुंचकर हर की पौडी घाट पर गंगा आरती देख सकते है। यात्रा की योजना इसी आरती के हिसाब से बनाये तो दिन यादगार बन सकता है। समय मिले तो केवल कार से मनसा देवी मंदिर भी जा सकते हैं। हरिद्वार में गंगा नदी के किनारे का माहौल अलग ही सुकून देता है।
4 घंटे 45 मिनट में दिल्ली से देहरादून
वंदे भारत ट्रेन से दिल्ली से देहरादून की यात्रा महज 5 घंटे से भी कम का है। देहरादून में खूबसूरत कैफे हैं जहां आराम से बैठकर समय बिताया जा सकता है। रॉबर्स केव (चोर की गुफा) घूमने लायक जगह है। रास्ते में हरी-भरी वादियों का मजा उठाते हुए आप वीकेंड पर घूमने जा सकते हैं। आपको बता दें कि वंदे भारत ट्रेनों में एयरकुंडीशंड कोच, अच्छी सीटिंग और खाने की सुविधा होती है। दिल्ली से आगरा, देहरादून, हरिद्वार, जयपुर, चंडीगढ़ के नियमित सेवायें उपलब्ध है। अगर आप भी दिल्ली से एक दिन की मजेदार ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो इन शहरों में कोई भी चुन सकते हैं। ध्यान रखें कि ट्रेन की टिकट पहले से बुक करा सकते हैं।
4 घंटे 40 मिनट में दिल्ली से जयपुर
जयपुर को पिंक सिटी भी कहा जाता है। जहां हवा महल और आमेर किला मुख्य आकर्षण है। इन दोनों को घूमने में पूरा दिन लग सकता है। लेकिन वंदे भारत ट्रेन से दिल्ली से जयपुर की यात्रा सिर्फ 4 घंटे 40 मिनट का है।
लगभग 3 घंटे में दिल्ली से चंडीगढ़
‘ब्यूटीफुल सिटी’ के नाम से प्रसिद्ध चंडीगढ़ आप वंदे भारत में सिर्फ 2 घंटे 50 मिनट में पहुंच सकते है। जहां रॉक गार्डन में आप अलग-अलग तरह की मूर्तिया और कलाकृतियां देख सकते हैं। सुखना झील घूम सकते है। साथ ही सेक्टर 17 मार्केट में शॉपिंग भी कर सकते है। वंदे भारत ट्रेन से दिल्ली से चंडीगढ़ जाना आसान सफर है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में एनकाउंटर में मारा गया लश्कर का टॉप आतंकी जाहिर गनई

नई दिल्ली. जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। 4 दिन पहले शुरू हुए एनकाउंटर के बाद बुधवार का लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर जाकिर गनई का शव हथियार के साथ बरामद किया गया है। सुरक्षा एजेंसियां पूरे इलाके में तलाशी अभियान लगातार जारी रखे हुए है।
शनिवार को 2 आतंकवादी सीसीटीवी में दिखाई दिया था। उसी दिन एनकाउंटर मार गया था। आखिरकार 4 दिन बाद शोपियां के चानपोरा गांव से मारे गये आतंकी का शव बरामद किया गया है। अब यह कंफर्म हो गया है कि शोपियां एनकाउंटर में लश्कर का टॉप कमांडर जाकिर गनाई मारा गया है। आज शोपियां से उसका शव बरामद किया गया है। शोपियां में एनकाउंटर के 4 दिन के बार मारे गये आतंकी का शव हथियार के साथ बरामद किया गया है। शनिवार को 2 आतंकी सीसीटीवी में दिखाई दिये थे। उसी दिन एनकाउंटर शुरू हुआ था।
कई दिनों से जारी थी तलाश
जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों ने रविवार को रात भर रुके रहने के बाद एक बड़ा आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन फिर से शुरू किया, क्योंकि लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के 2 आतंकवादी घने बाग के अंदर छिपे हुए थे। ऑपरेशन का यह दूसरा दिन था।  सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने मीमंदर इलाके की घेराबंदी और कड़ी कर दी, जहां शुक्रवार को सर्विलांस कैमरों में पहली बार आतंकवादी देखे गए थे।  अधिकारियों के मुताबिक, फंसे हुए दोनों आतंकवादियों की पहचान जाकिर और लतीफ के तौर पर हुई है।  दोनों दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के रहने वाले हैं। माना जाता है कि जाकिर 2024 से प्रतिबंधित संगठन LeT से जुड़ा हुआ है, जबकि लतीफ पिछले साल इस संगठन में शामिल हुआ था।  मुठभेड़ तब शुरू हुई, जब आतंकवादियों ने सेना की एक टीम पर गोलीबारी की, जिसके जवाब में सेना ने भी गोली चलाई और दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।   गोलीबारी के बावजूद, दोनों आतंकवादी बाग के अंदर फंसे हुए थे. इसके बाद से ही सेना का तलाशी अभियान जारी था।

Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

वायनाड में लैंडस्लाइड में 2 लोगों की मौत, टनल की मिट्टी टैंकर और गाडि़यां बहा ले गयी

वायनाड में भूस्खलन (Photo: ITG)वायनाड. केरलम के वायनाड में मंगलवार की सुबह तेज वर्षा के चलते लैंडस्लाइड हुआ है इस घटना में 2 लोगों की मौत हो गयी है। 8 लोग घायल हुए है। कई लोगों क मलबे में दबे होने की खबर है। घटना कल्लाडी स्थित मीनाक्षी ब्रिज के पास की है। यहां मलप्पपुरम-वायनाड टनल प्रोजेक्टर के कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है। टनल से मिट्टी निकाल कर बाहर जमा की गयी थी। वर्षा के चलते मिट्टी खिसक गयी। जिससे पेड भी उखड़ गये और बैरिकेड भी बह गये।

हादसे से जुड़ी 4 तस्वीरें…

स्थानीय लोगों ने मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।
स्थानीय लोगों ने मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।
हादसे वाली जगह पर कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था। यहां टनल का निर्माण हो रहा है।
हादसे वाली जगह पर कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था। यहां टनल का निर्माण हो रहा है।
पुलिस-एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची है। रेस्क्यू जारी है।
पुलिस-एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची है। रेस्क्यू जारी है।

घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें दिखाई दे रहा है कि 7 जुलाई की सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर टनल से तेज लहर के साथ आया मलबा एक टैंकर का तिनके की तरह बहाकर ले गया। 2 लोग इसके मलबे में फंसे। पुलिस की एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मलबा हटाने के लिये भारी मशीनों की आवश्यक होगी। अधिकारियों के अनुसार, लगातार वर्षा की वजह से सोमवार से ही सुरंग कंस्ट्रक्शन का काम रोक दिया गया था। मलप्पुरम -वायनाड टनल प्रोजेक्ट के तहत मलप्पुरम को वायनाड से सुरंग (टनल) के माध्यम से जोड़ना है। टनल की लम्बाई लगभग 8.17 किमी है। इसकी लागत लगभग 2,100,2,200 करोड़ है। दो साल पहले भी वायनाड में एक के बाद एक 3 भूस्खलन हुए थे। जिसमें 400 से अधिक जानें चली गयी थी।
वायनाड में लैंडस्लाइड की क्या वजह है
वायनाड, केरल के नॉर्थ-ईस्ट में है। यह केरल का एकमात्र पठारी इलाका है। यानी मिट्टी, पत्थर और उसके ऊपर उगे पेड़-पौधों के ऊंचे-नीचे टीलों वाला इलाका। जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की 2021 की रिपोर्ट के मुताबिक, केरल का 43% इलाका लैंडस्लाइड प्रभावित है। वायनाड की 51% जमीन पर पहाड़ी ढलाने हैं। यानी लैंडस्लाइड की संभावना बहुत ज्यादा बनी रहती है। वायनाड का पठार वेस्टर्न घाट में 700 से 2100 मीटर की ऊंचाई पर है। मानसून की अरब सागर वाली ब्रांच देश के वेस्टर्न घाट से टकराकर ऊपर उठती है, इसलिए इस इलाके में मानसून सीजन में बहुत ज्यादा बारिश होती है। वायनाड में काबिनी नदी है। इसकी सहायक नदी मनंतावडी ‘थोंडारमुडी’ चोटी से निकलती है। लैंडस्लाइड के कारण इसी नदी में बाढ़ आने से भारी नुकसान हुआ है।

Latestमप्र छत्तीसगढ़राज्यराष्ट्रीय

BJP दतिया उप चुनाव में इसी सप्ताह प्रत्याशी की घोषणा करेगी

दतिया. उप चुनाव को लेकर भाजपा ने पहली बार 74 बंगला क्षेत्र में बैठक कर मंथन किया। सूत्रों के अनुसार भोपाल पहुंचे राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने इसकी अध्यक्षता की। सीएम मोहन यादव व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल समेत अन्य पदाधिकारी भी शामिल रहे। बताया जा रहा है कि भाजपा इसी सप्ताह उप चुनाव के लिए प्रत्याशी की घोषणा करेगी।
जानकारी के अनुसार बैठक में शिवप्रकाश ने कहा कि दतिया उप चुनाव में सभी पक्षों को देखकर निर्णय लें, अभी से जुट जाएं, जनजन तक पार्टी की रीति-नीति पहुंचाए, प्रत्याशी चयन को लेकर कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने हाल में गठित प्रदेश कार्य समिति को लेकर भी फीडबैक लिया। यह भी कहा कि जिन्हें जो जिम्मेदारी मिली है उसका पालन हो। सता और संगठन का मूल मकसद जनता की सेवा होना चाहिए इस काम में किसी भी स्तर पर पीछे न रहे। जमीन पर जाकर काम करें और कांग्रेस के द्रष्प्रचार का मुहतोड जवाब दें।
उपचुनाव के लिए कांग्रेस में टिकट को लेकर मंथन जारी है। तीन दिन में उम्मीदवार के नाम की घोषणा की जा सकती है। सूत्रों के अनुसार प्रदेश कांग्रेस ने नामों का पैनल तैयार कर लिया है। इसमें अब राजेन्द्र भारती की पत्नी शोभा भारती का नाम शामिल किए जाने की चर्चा है। जनता की सहानुभूति का लाभ उठाने पार्टी उन्हें टिकट दे सकती है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

पाकिस्तानी की खुफिया एजेंसी के टेरर मॉड्यूल का हुआ खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए आईएसआई और आतंकी शाहजाद भट्टी नेटवर्क के 2 मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस कार्यवाही में एक आंतकी मॉड्यूल और एक अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया गया है। स्पेशल सेल ने दिल्ली और पंजाब और उत्तर प्रदेश में अभियान चलाकर कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
दिल्ली पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों से लगातार पूछताछ जारी है। नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कई पिस्तौल और पेट्रोल बम बरामद किये है। आपको बता दें कि रांची में आरएसएस कार्यालय में भी पेट्रोल बम का उपयोग हुआ था।

Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

बादल आ रहे, वर्षा नहीं हो रही है, दिल्ली के मानसून के साइकिल में लगा ब्रेक

नई दिल्ली. मानसेून दक्षिण-पश्चिमी केरल से शुरू होकर पूरे देश में फैलता है। आमतोर पर 15 जून तक दिल्ली पहुंच जाता है। लेकिन इस बार अलग हैं आसमान में लगातार बादल आ रहे है। नमी बढ़ रही है। लेकिन अच्छी वर्षा नहीं हो पा रही है। लोग पूछ रहे हैं कि आखिर दिल्ली का मानसून कहां अटक गया है। मानसून सिर्फ वर्षा नहीं, बल्कि हवा, समुद्र और वातावरण के जटिल संबंधों का नतीजा है।
वर्तमान में प्रशांत महासागर में मजबूत अल-नीनों बन रहा है। डब्ल्यूएमओ के मुताबिक, जुलाई-सितम्बर 2026 में यह तेजी मजबूत हो रहा है। अल-नीनो तब होता है। जब प्रशांत महासागर के मध्य और पूर्वी हिस्से का पानी 2 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक गर्म हो जाता है। इससे ट्रेड विंड्स कमजोर पड़ जाती है। सामान्य स्थिति में यह हवायें पूर्व से पश्चिम की तरफ चलती है। नमी वाले बादलों का भारत की तरफ ले जाती है। अल-नीनो में हवाओं का रूख बादल जाता है। जिससे भारतीय मानसून की ताकत कम हो जाती है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

TMC मुख्यालय पर कब्जा, सांसद -विधायकों ने की बगावत

नई दिल्ली तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नाम, चुनाव चिंह और संगठन पर नियंत्रण की लड़ाई अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गयी है। सोमवार का ममता बनर्जी और बागी गुट चुनाव आयोग के सामने अपने-अपने दावों के समर्थन में दस्तावेज और सबूत पेश करेंगे। पार्टी के 28 साल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि 2 गुट स्वयं का असली टीएमसी साबित करने की कोशिश कर रहे है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि विधायकों और सासंदों के बागी होे जाने के बाद अब ममता के हाथ से पार्टी छिन जाने का भी खतरा बना हुआ है।
चुनाव आयोग ने दोनों पक्षों को सोमवार की शाम 5.30 बजे तक संगठन से जुड़े दस्तावेज, रिकॉर्ड और समर्थन के सबूत जमा करने के लिये कहा है। पिछले सप्ताह आयोग ने दोनों गुटों की शुरूआती दलीलें सुनी थी। इस विवाद का सबसे बड़ा मुद्दा टीएमसी का प्रसिद्ध घास-फूल चुनाव चिन्ह, पार्टी का नाम, संगठन, संपत्ति, फंड और कोलकाता स्थित मुख्यालय ‘तृणमूल भवन’ पर नियंत्रण है।
चुनाव चिन्ह उनसे नहीं छीनेगा
उधर ममता बनर्जी ने बागी नेताओं के दावों को खारिज करते हुए विश्वास जताया है कि चुनाव आयोग पार्टी का चुनाव चिन्ह उनसे नहीं छीनेगा। उन्होंने कहा है कि मुझे चुनाव चिन्ह की चिंता नहीं है। मुझे पता है िकवह इसे नहीं छीन पायेंगे। अगर ऐसा करने का प्रयास भी हुआ तो मैं चुनाव चिन्ह गले में लटका कर जनता के बीच जाऊंगी। उन्होंने बागी नेताओं पर भाजपा के इशारे पर पार्टी से विश्वासघात करने का भी आरोप लगाया है।

 

 

 

Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

PM नरेन्द्र मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, जांच में जु टी मेलबर्न पुलिस

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 9 जुलाई के प्रस्तावित ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर है। मेलबर्न में आयोजित होने वाले मेलबन्र मीट्स मोदी’ कार्यक्रम को लेकर सोशल मीडिया पर मिली जान से मारने की धमकी के बाद ऑस्ट्रेलियन फेडरल पुलिस (एएफपी) न जांच शुरू कर दी है।
ऑस्ट्रेलियाई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार धमकी फेसबुक पर उस पोस्अ के नीचे दी गयी थी। जिसमें मेलबर्न के मार्बल स्टेडियम में आयोजित होने वाले कम्युनिटी प्रोग्राम का प्रचार किया जा रहा था। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे का प्रमुख आकर्षण माना जा रहा है। ‘‘अबू मुस्तफा’’ नाम के एक फेसबुक अकाउंट से टिप्पणी की गयी। जिसमें लिखा था। बेहतर होगा कि कार्यक्रम के दौरान स्टेडियम की छत बंद रहे। वरना वह ऑस्ट्रेलिया अपनी मौत के लिये आ रहे है। इस पोस्ट के सामने आने के तत्काल बाद मामल को ऑस्ट्रेलियन फेडरल पुलिस के पास भेज दिया गया है।
आईपी एड्रेस की हुई पहचान
ऐसा बताया जा रहा है कि जांच एजेंसियों ने इस सोशल मीडिया पोस्ट से जुड़े आईपी एड्रेस की पहचान कर ली है। अब यह पता लगाया जा रहा है। यह टिप्पणी किसने की और इसके पीछे क्या मंशा थी। अधिकारी यह भी जांच कर रहे हैं कि क्या इस मामले में किसी आपराधिक कानून का उल्लंघन हुआ है।
पीएम मोदी की कई एजेंसियों के पास होगी सुरक्षा की जिम्मेदारी
प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी कई एजेंसियों के पास होगी। इसमें ऑस्ट्रेलियन फेडरल पुलिस, राज्य पुलिस और विशेष सुरक्षा इकाइयां शामिल रहेंगी। सभी कार्यक्रमों की सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा की जा रही है। पीएम मोदी अपने ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान द्विपक्षीय वार्ताओं में हिस्सा लेने के साथ-साथ भारतीय समुदाय को भी संबोधित करेंगे। ऐसे में मेलबर्न का यह कार्यक्रम काफी अहम माना जा रहा है। ऑनलाइन धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां किसी भी संभावित खतरे को लेकर सतर्क है। पूरे मामले की गहन जांच जारी है।

hacklink satın al coinbar coinbar giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş güncel alobet alobet giriş betcio betcio giriş betcio betcio giriş holiganbet giriş holiganbet jojobet jojobet giriş meritking meritking giriş meritking meritking giriş meritking giriş meritking jojobet güncel giriş best online casinos in new zealand holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş betcio betcio giriş alobet alobet giriş atlasbet atlasbet giriş pashagaming pashagaming giriş pashagaming pashagaming giriş madridbet madridbet giriş kingroyal kingroyal giriş holiganbet holiganbet giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş atlasbet atlasbet giriş atlasbet güncel giriş jojobet jojobet giriş jasminbet jasminbet giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş pashagaming pashagaming giriş pashagaming güncel giriş betcio betcio giriş betcio güncel giriş jojobet jojobet jojobet holiganbet holiganbet holiganbet grandpashabet grandpashabet grandpashabet cratosroyalbet radissonbet grandpashabet romabet deneme bonusu veren siteler