सुकुमा. छत्तीसगढ़ के सुकुमा जिले में 17 नक्सलियों को मुठभेड का लाइव वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में जवान पोजीशन लेकर बैठे दिखाई दे रहे है। दोनों ओर से गोलीबारी की आवाज आ रही है लगभग 2.30 घंटे के अन्दर ही जवानों ने 25 लाख रूपये के इनामी नक्सली जगदीश सहित 17 नक्सलियों को मार गिराया।
दरअसल, 29 मार्च को केरलापाल थाना इलाके में उपमपल्ली के जंगल में एनकाउंटर हुआ था। डीआरजी और सीआरपीएफ के जवानों नक्सलियों को घेर रखा था। वही एनकाउंटर के दौरान किसी जवान ने गागेलीमारी का वीडियो अपने मोबाइल में शूट कर लिया। अब यह वीडियो मीडिया के हाथ लगा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि जवान पेड़ के पीछे पोजीशन लेकर बैठे हैं। आगे बढ़ो घेरों जवानों की आयी आवाज
जवान एक दूसरे से कह रहे थे कि आगे बढ़ें, नाले के पास से घेरें। उधर, नक्सली जवानों पर फायरिंग कर रहे हैं। दोनों ओर से गोलियां बरसाई जा रही है। वहीं डीआरजी और सीआरपीएफ के जवानों ने कुछ ही देर में पहले 8, फिर 7 और थोड़ी देर बाद 2 नक्सलियों को मुठभेड में मार गिराया। जैसे-जैसे नक्सलियों को मारते गये जवाने आगे बढ़ते गये। मौके से हथियार समेत अन्य सामान बरामद
सभी के शव समेत मौके से AK-47, SLR, इंसास समेत अन्य हथियार भी बरामद किए। मारे गए नक्सलियों में 11 महिला और 6 पुरुष नक्सली है। खास बात है कि नक्सली कमांडर जगदीश को भी एनकाउंटर में ढेर किया गया है। ये SZCM कैडर का है। इसपर 25 लाख रुपए का इनाम घोषित है।
नागपुर. पीएम नरेन्द्र मोदी रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) मुख्यालय केशवकुंज पहुंचे। वह सुबह 9 से 1 बजे तक तक यहां रहे। उन्होंने संघ के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार और दूसरे सर संघचालक माधव सदाशिव गोलवलकर (गुरूजी) के स्मारक स्मृति मंदिर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। बतौर पीएम नरेन्द्र मोदी की यह संघ मुख्यालय का पहला दौर था इससे पहले जुलाई 2013 में वह लोकसभा चुनाव के सिलसिले में हुई बैठक में शामिल होने नागपुर आये थे। पीएम ने संघ के माधव नेत्रालय के एक्सटेंशन बिल्डिंग की आधारशिला रखी।
पीएम नरेन्द्र मोदी ने 34 मिनट के संबोधन में देश के इतिहास, भक्ति आन्दोलन, इससे संतों की भूमिका, संघ की निः‘स्वार्स्थ कार्यप्रणाली, देश के विकास, युवाओं में धर्म-संस्कृति, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, शिक्षा, भाषा और प्रयागराज महाकुंभ की चर्चा की। उन्होंने संघ की तारीफ करते हुए कहा कि राष्ट्रीय चेतना के लिये जो विचार 100 वर्ष पहले संघ के रूप मे ंबोया गया। वह आज महान वटवृक्ष के रूप में दुनिया के सामने है। यह आज भारतीय संस्कृति और राष्ट्रीय चेतना को लगातार उर्जावान बना रहा है। स्वयं सेवक के लिये सेवा ही जीवन है। हम देव से देश, राम से राष्ट्र का मंत्र लेकर चल रहे है।
नई दिल्ली. झारखड़ और एसटीएफ के संयुक्त ऑपरेशन में ढाई लाख रूपये के इनामी बदमाश अनुज कनौजिया को एनकाउंटर में मार गिराया गया है। जमशेदपुर में हुई इस कार्यवाही में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। अनुज कनौजिया मुख्तार अंसारी गैंग का सक्रिय शॉर्प शूटर था। उस पर मऊ, गाजीपुर और आजमगढ़ जिलों में 24 संगीन आपराधिक मामले दर्ज थे। वह लम्बे समय से पुलिस के रडार पर था। उस पर काई संगठित आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने का आरोप था।
अनुज कनौजिया मुख्तार अंसारी गैंग का अहम हिस्सा था। जो पूर्वांचल और आसपास के इलाकों में आपराधिक गतिविधियों के लिये कुख्यात है। यह गैंग जबरन वसूली, सुपारी किलिंग और अन्य गंभीर अपराधों में सक्रिय रहा है। पुलिस के अनुसार अनुज न केवल एक शॉप शूटर था। बल्कि गैंग के अन्य अपराधियों के साथ मिलकर कई बड़ी घटनाओं को अंजाम दे चुका था।
एनकाउंटर के दौरान पुलिस ने उसके पास से 2 हथियार बरामद किये। जिनमें से एक 9एमएम ब्राउनिंग सर्विस पिस्टल थी। जिसे आमतौर पर सेना और पुलिस उपयोग करती है। जबकि दूसरा 32 बोर पिस्टल थी। इस ऑपरेशन का नेतृत्व एसटीएफ के डिप्टी एसपी डीके शाही कर रहे थे। जो एनकाउंटर के दौरान घायल हो गये। एसटीएफ और झारखंड पुलिस की इस बड़ी कार्यवाही से मुख्तार अंसारी गैंग को करारा झटका लगा है। पुलिस अब इस मामले में जुड़े अन्य अपराधियों की तलाश में जुटी हुई है। ताकि गैंग की शेष आपराधिक गतिविधियों पर पूरी तरह से लगाई जा सके।
ग्वालियर. मुरैना के ग्राम ऐंती स्थित शनि मंदिर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया है। इस मंदिर में भगवान शनि की प्रतिमा है। मेले के लिये मुरैना पुलिस व जिला प्रशासन ने वहां इंतजाम किये गये है। 2 ट्रेने भी विशेष रूप से चलाई गयी है। आपको बता दें कि मुरैना ग्राम ऐंती स्थित शनि मंदिर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विशाल मेले का आयोजन किया गया है। मेले की व्यवस्थाओं के लिये पुलिस व जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहेंगे। मेले में किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो इसके लिये भारी तादाद में पुलिस बल को तैनात किया गया है। एसडीएम प्रदीप तोमर, भूपेन्द्र सिंह कुशवाह रामनिवास सिंह सिकरबार, तहसीलदार महेश सिंह कुशवाह, मधुलिका तोमर, आरआई होतम सिंह यादव,सतीश उपाध्याय आदि व्यवस्था को अंजाम देने में जुटे है।
भगवान शनि के दर्शन करने पहुंचे
ऐंती पर्वत स्थित सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस जितेन्द्र महेश्वरी ग्वालियर हाईकोर्ट जजेज, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, रामनिवास रावत और कांग्रेस राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा आदि ने भी दर्शन किये। इसके अलावा भगवान शनि के दर्शन करने के लिये केवल मुरैना-ग्वालियर बल्कि आसपास के शहरों के लोग दर्शन के लिये आते हैं। इसके अलावा राजस्थान व उत्तरप्रदेष से भी लोग दर्शन करने आये। रेलवे मंत्रालय द्वारा आगरा व झांसी से विशेष 2 ट्रेनों का भी मेले के लिये संचालन किया गया जिसमें यात्रियों को लाने ले जाने में कोई असुविधा न हो।
बाल मुंडवाने तथा जूते-चप्पल छोड़ने की परंपरा
शनि अमावस्या पर शनि मंदिर के बाहर अपने पुराने जूते-चप्पल तथा बाल मुंडवाने की परंपरा है। मेले में ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोग अपने जूते चप्पल छोड़कर जाते हैं तथा बाल मुंडवाकर नहाते हैं, उसके बाद शनि प्रतिमा पर सरसों का तेल तथा काले तिल चढ़ाते हैं।इस समय दिन में तेज धूप हो जाती है, इसलिए कई श्रद्धालु रात में ही मंदिर में पहुंच गए हैं। सुबह से ही दर्शन व पूजा पाठ शुरू हो चुका है। श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होने के कारण महिला व पुरुष की अलग-अलग लंबी लाइनें लगती हैं। तेज धूप व गर्मी से बचने के लिए लोग जल्द सुबह से ही लाइन में लग जाते हैं।
नई दिल्ली. केन्द्र सरकार ने केन्द्रीय कर्मचारियों के लिये महंगाई भत्ता (डीए) और पेंशन भोगियों के लिये महंगाई राहत (डीआर) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की मंजूरी दे दी है। शुक्रवार 28 मार्च को हुई कैबिनेट बैठक में डीए बढ़ोत्तरी का फैसला हुआ है। इससे पहले जुलाई 2024 में सरकार ने 3 प्रतिशत बढ़ोतरी की थी।
8 वेंतन आयोग के लागू होने से पहले इस बढ़ोत्तरी से महंगाई भत्ता 53 से बढ़कर 55 प्रतिशत हो जायेगा। इसका लाभ लगभग 48 लाख केन्द्रीय कर्मचारियों और 66 लाख पेंशनर्स को होगा। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2025 से लागू होगी। महंगाई भत्ता की घोषणा में देरी हुई इसलिये अप्रैल के वेतन में पिछले तीन माह (जनवरी-मार्च 2025) के एरियर के साथ बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता भी शामिल होगा।
कठुआ. राजबाग में 27 मार्च से चल रही मुठभेड में 3 आतंकी मारे गये है। गोलीमारी में सुरक्षाबलों के 3 जवान भी शहीद हो गये है। यह जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) के जवान है। कल यह जवान घायल हुए थे। देर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। शहीद जवानों में तारिक हुसैन, जसवंत सिंह, बलविंदर सिंह शामिल है। चौथे की जानकारी सामने नहीं आयी है। घायलों को जम्मू मेडीकल कॉलेज के लिये रेफर किया गया था। जम्मू कश्मीर के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के इन जवानों को पेट में गोली लगी थी। डीएसपी धीरज सिंह सहित 4 अन्य घायलों को उपचार के िलये उधमपुर में सेना के अस्पताल में चल रहा है।
राजबाग की घाटी जुथाना इलाके में जखोले गांव में सुरक्षाबलों को लगभग 9 आतंकवादियों के छिपे होने की खबर मिली थी। इसके बाद सुररक्षाबलों ने आतंकियों को घेरने के लिये ज्वॉइंट ऑपरेशन शुरू किया। गोलीबारी में 7 जवान जख्मी हुए थे। आतंकी जैश-ए-मोहम्मद के प्रॉक्सी संगठन पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट से जुड़े है। शुक्रवार की सुबह सुरक्षाबलों ने दोबारा सर्चिंग ऑपरेशन शुरू किया गया है। सेना, सीआरपीएफ, बीएसएफ और एसओजी की ज्वॉइंट टीम थर्मल इमेजिंग, ड्रोन, हेलीकॉप्टर, बुलेटप्रूफ वाहन और खोजी कुत्तों की मदद से एर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।
एनकाउंटर के दूसरे दिन की तस्वीरें…
कठुआ में एनकाउंटर के एक दिन बाद आज शुक्रवार को आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है।
जंगल वाले इलाके में छुपे हुए आंतकियों की तलाश करते सेना के जवान।
3 जवानों के शहीद होने के बाद एनकाउंटर वाले इलाके में आज सुबह जवानों की तैनाती बढ़ा दी गई है।
एनकाउंटर के पहले दिन की तस्वीरें…
गुरुवार को सूचना मिलने के बाद जुथाना इलाके में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन चलाया।
सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी।
घायल जवान को इलाज के लिए ले गए, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
23 मार्च से चल रहा है एंटी टेरेरिस्ट ऑपरेशन
न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक 23 मार्च को हीरानगर सेक्टर में आतंकवादियों के एक ग्रुप को सुरक्षाबलों ने घेर लिया था, लेकिन वे भागने में कामयाब रहे। माना जा रहा है कि ये वही आतंकवादी हैं, जो सान्याल से निकलकर जखोले गांव के पास देखे गए।यह गांव हीरानगर सेक्टर से लगभग 30 किमी दूर है। सुरक्षाबलों ने जानकारी मिलते ही उन्होंने इलाके को घेर लिया, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। इस दौरान सेना के दो जवान भी घायल हुए हैं, जिन्हें सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आतंकियों ने एक परिवार को बंधक बनाया, लेकिन वे बच निकले
23 मार्च को कठुआ के हीरानगर सेक्टर में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के एक ग्रुप को घेर लिया था। उस दिन आतंकियों ने एक बच्ची और उसके माता-पिता को पकड़ लिया था। मौका मिलने पर तीनों आतंकियों के चंगुल से भाग निकले थे। इस दौरान बच्ची की मामूली चोटें आई थीं। उन्होंने ही आतंकियों के छिपे होने की सूचना पुलिस को दी थी। महिला ने बताया था कि उसने पांच आतंकियों को देखा था। सभी ने दाढ़ी बढ़ा रखी थी और वे कमांडो की वर्दी पहने हुए थे।
मुठभेड़ में घायल जम्मू-कश्मीर पुलिस के SDPO बॉर्डर धीरज कटोच को GMC कठुआ में भर्ती कराया गया।
नई दिल्ली. केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को केन्द्रीय कर्मचारियों के लिये महंगाई भत्ते (DA) में 2% बढ़ोत्तरी की मंजूरी दे दी है। केन्द्रीय कैबिनेट बैठक में सरकार की तरफ से यह बड़ा फैसला लिया गया है। इस बढ़ोत्तरी के साथ ही अब केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स का महंगाई भत्ता और पेंशनर्स का महंगाई राहत (DR) 53% से बढ़कर 55% हो जायेगा।
अंतिम बार बढ़ोत्तरी जुलाई 2024 में हुई थी। जब महंगाई भत्ता 50 से बढ़ाकर 53% कर दिया गया थार। 2% की बढ़ोत्तरी की गयी है। जिसके बाद कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में 2% का और महंगाई भत्ता जोड़ा जायेगा। यह बढ़ोत्तरी 1 जनवरी 2025 से प्रभावी माना जायेगा।
नई दिल्ली. अगर आप अपनी गाढ़ी कमाई बचाने के लिये निवेश करने के मामले में सोच रहे हैं तो फिर यह न्यूज आपके लिये ही हे। दरअसल, मौजूदा वित्तीय वर्ष खत्म होने वाला है। 1 अप्रैल 2025 से नये टैक्स ईयर की शुरूआत होने जा रही है। ऐसे में अधिकतर टैक्सपेयर्स के पास अभी से अपने टैक्स सेविंग के लिये अंतिम मौका है। खासतौर पर एनपीएस के माध्यम से टैक्स बचत के लिये अभी 2 दिन शेष है। 31 मार्च से पूर्व निवेश आवश्यक
टैक्स सेविंग के लिये समय से पूर्व निवेश करना होता है। आयकरविभाग को निवेश से जुडे दस्तावेज प्रूफ के तौर पर देना होता है। आप 31 मार्च 2024 तक किसी स्कीम में निवेश करके आईटीआर भरने के दौरान ओल्ड टैक्स रिजीम को चुनकर डिडक्षन क्लेम कर सकते है। इसके लिये तमाम सरकारी सेविंग स्कीम मौजूद है। इनमें एक खास स्कीम एनपीएस है। नेशनल पेंशन सिस्टम (एनपीएस) एक सरकारी रिटायरमेंट सेंविंग स्कीम है। इसमें निवेश पर आयकर टैक्स एक्ट के सेक्शन धारा 80सीसीडी (1बी) के तहत अतिरिक्त 50 हजार रूपये तक टैक्स में छूट का फायदा मिलता है। यानी धारा 80सी के तहत आप आयकर में कुल 2 लाख रूपये तक की छूट का लाभ ले सकते है। सरकार भी एनपीएस को बढ़ावा दे रही हे। आप 1 हजार रूपये महीने से निवेश की शुरूआत कर सकते हैं। कोई भी भारतीय नागरिक जिसकी उम्र 18-65 साल के बीच है। इस स्कीम मेंस खाता खुलवा सकते हैं। किसी भी बैंक में एनपीएस एकाउंट खुलवा सकते है। आप एनपीएस में एक मुश्त 50 हजार रूपये निवेश कर तत्काल आयकर छूट का लाभ उठा सकते हैं। ऐसे मिलेगी 1 लाख रूपये पेंशन
अगर आप एनपीएस में निवेश की प्लानिंग कर रहे हैं। चाहते हैं कि सेवानिवृत्त के बाद आपको प्रतिमाह 1 लाख रूपये की पेंशन मिले। उसके लिये आपको हर माह 20 हजार रूपये एनपीएस में डालना होगा। इस पर हर एक साल पर 10प्रतिशत निवेश बढ़ा सकते है। अगर इस पर अनुमानित रिटर्न 10 प्रतिशत माना जाये । 20 साल के बाद आपके पास कुल फंड लगभग 3 करोड़ 23 लाख रूपये जमा हो जायेंगे। इसमें 1.85 करोड़ रूपये का रिटर्न और कुल निवेश 1.37 करोड रूपये होगा। इस पर कुल टैक्स सेविंग 41.23 लाख रूपये की होगी। पेंशन पाने के लिये आपको इसमें एन्यूटी खरीदना होगा। पेंशन वेल्थ का एन्युटी प्लान में निवेश: 55% एन्युटी रेट: 8 फीसदी पेंशन वेल्थ: 1.62 करोड़ रुपये लम्प सम विड्रॉल अमाउंट : 1.62 करोड़ रुपये मंथली पेंशन: करीब 1 लाख रुपये
यानी इस स्कीम के जरिए निवेश करते हुए इस तरह से प्लानिंग और निवेश करने पर आपको एकमुश्त 1.62 करोड़ रुपये का एकमुश्त फंड मिलेगा। वहीं हर महीने करीब 1 लाख रुपये पेंशन मिलनी शुरू हो जाएगी।
कठुआ. जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हिरानगर क्षेत्र में हाल ही में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच एनकाउंटर हुआ है। यह एनकाउंटर तब शुरू हुआ। जब सयाल गांव में संदिग्ध गतिविधियां देखी गयी। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने ज्वॉइंट सर्च ऑपरेशन चलाया गया।
हालांकि इस एनकाउंटर में आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि नही की गयी है। सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबन्दी कर तलाशी अभियान जारी रखा। लेकिन आतंकवादी भागने में कामयाब रहे। इसके विपरीत, जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के कद्देर गांव में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली। जहां एनकाउंटर में 5 आतंकी मारे गये है। इन घटनाओं के बावजूद कठुआ में 5 आतंकियों के मारे जाने की कोई पुष्टि नहीं हुई है।
आगरा. राज्यसभा में राणा सांगा को गद्दार कहने वाले सपा सांसद रामजीलाल सुमन के आगरा स्थित घर पर बुधवार को करणी सेना के कार्यकर्त्ताओं ने हमला कर दिया। इसमें 1 हजार से अधिक कार्यकर्त्ता बुलडोजर लेकर सांसद के आवास पर पहुंचे। वहां जमकर तोड़फोड़ और पथराव किया। झड़प् में कई पुलिसकर्मी जख्मी हो गये।
करणी सेना के कार्यकर्त्ताओं ने सांसद के घर के बाहर रखी 40 -50 कुर्सिया तोड़ डाली। मेनगेट तोड़कर घर के अन्दर घुसने का प्रयास कर रहे थे। कार्यकर्त्ताओं ने सांसद के घर के बाहर खड़ी 10 से अधिक गाडि़यों में तोड़फोड़ कर दी। घटनास्थल से 1 किमी दूरी पर सीएम योगी का कार्यक्रम चल रहा था। बैरिकेडिंग तोड़कर शहर में घुसे
करणी सेना के कार्यकर्त्ताओं ने पुलिस के बैरिकडिंग तोड़ दी। कार्यकर्त्ता जयश्री राम के नारे लगा रहे थे। पुलिस ने कार्यकर्त्ताओं को रास्ते में रोकने का प्रयास किया। लेकिन वह एक्सप्रेस से शहर के भीतर घुस गये। इधर सुरक्षा को देखते हुए सपा-सांसद की सोसायटी के दोनों गेटों को बन्द कर दिया गया। पुलिस ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि कोई भी घर से बाहर नहीं निकलेगा। करणी सेना और सपा के कार्यकर्त्ता आपसे में भिडे
करणी सेना के कार्यकर्त्ताओं के हंगामे को रोकने के लिये सपा कार्यकर्त्ता भी सांसद के घर पहुंच गये। उनकी करणी सेना के कार्यकर्त्ताओं से झड़प् हो गयी। हालात विगड़ते देख पुलिस ने लाठीचार्ज शुरू कर दिया। हालांकि फिर भी हालत संभाल नहीं पाये। कई थानों की पुलिस पहुंची। तब जाकर पुलिस कार्यकर्त्ताओं को मोके से भगा पायी। राष्ट्रीय अध्यक्ष का पैर टूटा
करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरू सिंह ने X पर लिखा, राणा सांगा जी के सम्मान में आज आगरा में इतिहास लिखा गया। पुलिस ने लाठीचार्ज की, मेरा पैर टूट गया है। वहीं, करणी सेना युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओकेंद्र राणा ने एक वीडियो जारी किया। उन्होंने कहा- सांसद रामजीलाल सुमन ने क्षत्रिय समाज के महापुरुष के खिलाफ ओछी बात कही है। हमारे महापुरुष और पूर्वजों को कोई भी गाली दे जाता है। सांसद के आवास की हर ईंट पर राणा सांगा लिखना है। इस बार हम माफ नहीं करेंगे। अगर माफी मांगनी है तो रुपवास में महाराणा सांगा के स्मारक पर नाक रगड़कर माफी मांगनी पडे़गी। राजपूत और क्षत्रिय समाज एकजुट होकर दिखा दे कि कोई भी हमारे महापुरुषों के लिए कुछ बोलने से पहले सोचे।
सपा सांसद ने बोला था- हिंदू गद्दार राणा सांगा की औलाद
सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने 21 मार्च को राज्यसभा में कहा था, ‘भाजपा वालों का तकिया कलाम हो गया कि मुसलमानों में बाबर का डीएनए है। फिर हिंदुओं में किसका डीएनए है? बाबर को कौन लाया? बाबर को भारत में इब्राहीम लोदी को हराने के लिए राणा सांगा लाया था।मुसलमान बाबर की औलाद हैं तो तुम (हिंदू) गद्दार राणा सांगा की औलाद हो। यह हिंदुस्तान में तय हो जाना चाहिए। बाबर की आलोचना करते हैं, राणा सांगा की नहीं। देश की आजादी की लड़ाई में इन्होंने अंग्रेजों की गुलामी की थी। हिंदुस्तान का मुसलमान बाबर को अपना आदर्श नहीं मानता है। वो मोहम्मद साहब और सूफी परंपरा को आदर्श मानता है।
सपा सांसद ने कहा था- मुसलमानों में बाबर का डीएनए है तो फिर हिंदुओं में किसका डीएनए?
राणा सांगा मेवाड़ के राजा थे, 19 साल राज कियाराणा सांगा (महाराणा संग्राम सिंह) ने राजस्थान के मेवाड़ में 1509 से 1528 तक शासन किया। वे उदयपुर में सिसोदिया राजपूत राजवंश के राजा थे और राणा रायमल के सबसे छोटे पुत्र थे। इन्होंने मेवाड़ साम्राज्य का विस्तार किया। उसके तहत राजपूताना के सभी राजाओं को संगठित किया। राणा सांगा ने विदेशी आक्रमणकारियों के विरुद्ध सभी राजपूतों को एक किया। इन्होंने दिल्ली, गुजरात और मालवा मुगल बादशाहों के आक्रमणों से अपने राज्य की रक्षा की।
सपा सांसद के घर करणी सेना की तोड़फोड़ से जुड़े अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…