राष्ट्रीय

Newsराष्ट्रीय

PF के पैसे एटीएम से निकाल सकेंगे जून महीने से, एक लाख रूपये ATM  और UPI  से निकाल पायेंगे

नई दिल्ली. EPFO मेम्बर्स जल्द ही यूपीआई और ATM से PF  का पैसा निकाल सकेंगे। इसकी लिमिट एक लाख रूपये तक रहेगी। इव वर्ष मई के अंत या जून की शुरूआत तक यह सुविधा शुरू होने की उम्मीद है। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की सचिव सुमिता डावरा ने बुधवार को यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इसके लिये कर्मचारियों को डेबिट कार्ड की तरह ईपीएफओ विड्रॉल कार्ड दिया जायेगा। इससे वह एटीएम से तत्काल पैसे निकल सकेंगे। यूपीआई के जरिये यूजर्स अपना पीएफ बैलेंस भी चेक कर पायेंगे। अभी ईपीएफओ मेम्बर्स को ऑनलाईन क्लेम की प्रोसेस में 2 हफ्ते तक लगते हैं।
एटीएम और यूपीआई से पैसा आसानी से निकाल सकेंगे
इस नयी प्रोसेस में एटीएम अपने सब्सक्राइबर्स को एक विशेष एटीएम कार्ड जारी करेगा। जो उनके पीएफ एकाउंट से लिंक होगा। इस कार्ड का उपयोग करके सब्सक्राइबर्स एटीएम मशीनों से सीधे अपने पीएफ का पैसा निकाल सकेंगे। वहीं से पीएफ का पैसा निकालने के लिये अपने आपको पीएफ एकाउंट को यूपीआई से लिंक करना होगा और इसके बाद सब्सक्राइबर्स पीएफ का पैसा अपने बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर सकेंगे।
पीएफ निकासी इनकम टैक्स के नियम
कर्मचारी को यदि किसी कम्पनी में सेवायें देते 5 वर्ष पूर्ण हो जाते और वह पीएफ निकालता है तो उस पर इनकम टैक्स की कोई लायबिलिटी नहीं होती है। 5 वर्ष की अवधि एक या इससे अधिक कम्पनियों को मिलाकर भी हो सकती है। एक ही कम्पनी में 5 साल पूर्ण करना आवश्यक नहीं है। अगर कर्मचारी नौकरी से में 5 साल पूर्ण होंने से पहले पीएफ खाते से 50 हजार रूपये स अधिक राशि निकालता है तो उसे 10प्रतिशत टीडीएस चुकाना होगा। वहीं अगर आपके पास पैन कार्ड नहीं है तो आपको 30प्रतिशत टीडीएस देना होगा। हालांकि अगर कर्मचारी फॉर्म 15जी/15एच सब्मिट कराता है तो कोई टीडीएस नहीं काटा जाता है।

Newsराष्ट्रीय

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री बघेल सहित कांग्रेस विधायक, 4 आईपीएस अधिकारियों के यहंां भी छापे, महादेव सट्टा एप के मामले में कार्यवाही

भूपेश बघेल के घर के बाहर मौजूद समर्थक कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं। इस दौरान पुलिस से उनकी झड़प हो गई।

भूपेश बघेल के घर के बाहर मौजूद समर्थक कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं। इस दौरान पुलिस से उनकी झड़प हो गई

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और भिलाई में सीबीआई की टीम ने छापेमारी शुरू की है। एजेंसी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आवास पर छापेमारी चल रही है। महादेव बेटिंग एंप मामले में बघेल के घर सहित कई जगहों पर छापेमारी अभी भी जारी है। ईडी के बाद सीबीआई ने जो भी महादेव बेटिंगक एप मामले में एंट्री की है। इस संबंध में हजारों करोड़ रूपये की ठगी की गयी थी। सीबीआई के अधिकारी सुबह-सुबह भिलाई और रायपुर स्थित आवास पर पहुंच गये। सीबीआई की टीम महादेव बेटिंग एप मामले में छापे मारी करने पहुंची है। इससे पहले ईडी की टीम ने भी इसी वक्त छापेमारी की थी।
अब सीबीआई कर रही है कार्यवाही
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ऑफिस ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया है अब सीबीआई आई है। आगामी 8 और 9 अप्रैल को अहमदाबाद में होने वाली एआईसीसी की बैठक के लिये गठित ड्रॉफ्टिंग कमेटी की बैठक के लिये आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दिल्ली जाने का कार्यक्रम है। उससे पहले ही सीबीआई रायपुर और भिलाई निवास पहुंच चुकी है।
भूपेश के घर के बाहर पुलिस से भिड़े समर्थक
पूर्व सीएम के भिलाई-3 पदुम नगर स्थित घर, विधायक देवेंद्र यादव के सेक्टर 5 स्थित घर, IPS अभिषेक पल्लव के सेक्टर 9 स्थित निवास और उनके समय में महादेव सट्टा चलाने वाले सिपाही नकुल और सहदेव के नेहरू नगर स्थित घर पर कार्रवाई चल रही है। भूपेश के घर के बाहर बड़ी संख्या में मौजूद समर्थक कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं। इस दौरान पुलिस के साथ उनकी झड़प भी हो गई।
टीम ने पल्लव को रोका, माहेश्ववरी का घर सील
भिलाई स्थित IPS अभिषेक पल्लव के घर पर CBI पूछताछ कर रही है। पल्लव ड्यूटी के लिए निकलने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही टीम ने दबिश देकर उनको घर में ही रोक लिया।सीबीआई की टीम रायपुर स्थित IPS अभिषेक माहेश्वरी के घर भी दबिश दी, लेकिन इस दौरान वहां कोई नहीं था। जिसके बाद टीम ने माहेश्वरी के घर को सील कर दिया है।.इसके अलावा रायपुर में हवलदार राधाकांत पांडे और संदीप दीक्षित के यहां भी कार्रवाई जारी है।

Newsराष्ट्रीय

टूटते तारोें की तरह गिर रहे थे प्लेन के टुकड़े, 2 प्लेन आपस में टकराये

नई दिल्ली. सेंट-डिजियर एयरबेस के ऊपर आसमान में 2 फ्रांसीसी सैन्य विमान कलाबाजियां दिखाते हुए आपस में टकरा गये। इसके बाद दोनों प्लेन कई टृकड़ों में बंटकर धरती पर ऐसे गिरते हुए दिखाई दिये। जैसे उल्का पिंडों की बारिश हो रही हो। यह भयावह दुर्घटना मंगलवार की दोपहर को हुई अब इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि दुर्घटना के दौरान दोनों ही विमान के पायलट प्लेन से इजेक्ट हो गये थे। पैराशूट के जरिये धरती पर सुरक्षित नीचे उतर आये।
प्रशिक्षण अभ्यास के बीच हुआ हादसा
डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार यह दुर्घटना मंगलवार की दोपहर 15.40 बजे एयरबेस 113 के पास एक प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान हुई। इसमें 7 अल्फा जेट शामिल थे। यह सभी पैट्रोइल डी फ्रांस एयरशो के लिये अभ्यास कर रहे थे। इस बीच 2 विमान आपस में टकरा गये। सोशल मीडिया एक्स पर हादसे का फुटेज शेयर किया गया है। इसमें 5 विमानों को लाल, सफद और नीले रंग का धुआं छोड़ते हुए आसमान में उड़ते हुए दिखाया गया है। जबकि 2 विमान पीछे छूट जाते है कुछ देर के लिये एक-दूसरे को छूते हुए टुकड़ों में बंट जाते है। नीचे गिरते हुए दिखाई देते हैं।

Newsराष्ट्रीय

सोनू सूद की पत्नी का हुआ एक्सीडेंट, ट्रक से टकराई गाड़ी

मुम्बई. सोनू सूद की पत्नी सोनाली सूद मुंबई नागपुर हाईवे पर एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गयी है। उनके नजदीकी बता रहे हैं कल यानी 24 मार्च को सोनाली का एक्सीडेंट हुआ था। लेकिन अधिक चिंता की बात नहीं है।
सोनाली एक्सीडेंट में हुई थी घायल
नागपुर में ही 24 मार्च को सोनाली सूद के साथ हादसा हुआ था। कार में सोनाली सूद, उनकी बहन का बेटार और एक महिला थी। सोनाली की कार एक ट्रक से टकराई। लेकिन किसी को गंभीर चोटें नहीं आई। फिलहाल सोनाली नागपुर में है। उनका उपचार चल रहा है। सोनू सूद आज पत्नी के पास 25 मार्च की सुबह नागपुर पहुंचे थे।

Newsराष्ट्रीय

सिंधिया के सामने बोले ऊर्जामंत्री -जितने उद्योग मिलने चाहिये नहीं मिले महाराज, सीमा लांघना पड़े तो तो लांघ जाईये

ग्वालियर. सोमवार को केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने प्रदेश की मोहन सरकार के मंत्री प्र्द्युमनसिंह तोमर का दर्द छलका। विजयाराजे सिंधिया गर्ल्स कॉलेज में हुए कार्यक्रम के दौरान ग्वालियर-चम्बल में औद्योगिक विकास की धीमी गति को लेकर मंच से ही ऊर्जा मंत्री ने कहा है कि महाराज ग्वालियर-चम्बल केविकास के लिये आपके दरवाजे पर बैठना पड़ा तो बैठ जाऊेंगा । आपसे निवेदन है कि ग्वालियर विकास के लिये आपको सीमा भी लांघना पड़े तो लांच जाइये। आप प्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव और केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलिये और उद्योग लेकर आइये। यदि जरूरत पड़ी तो मैं आपके घर के दरवाजे के सामने बैठ जाऊंगा।
क्या है मामला
ग्वालियर में सोमवार सुबह विजयाराजे सिंधिया गर्ल्स कॉलेज के मंच पर केन्द्रीय मंत्री सिंधिया के सामने ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने अपने मन की बात कह डाली। उन्होंने ग्वालियर को पुराने समय में औद्योगिक नगरी बताते हुए कहा कि आज ग्वालियर-चंबल में उद्योग की लगाने की चाल बेहद धीमी है। ग्वालियर को जितने उद्योग मिलने चाहिए थे उसने नहीं मिल रहे हैं। इसके लिए आप आगे कदम बढ़ाएगी महाराज। यदि जरूरत पड़े तो प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से बात कीजिए और जरूरत पड़े तो देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी से मिलिए और कोई सीमा लांघना पड़े तो लांघ जाएं। पर ग्वालियर को उद्योग दिलाएं, क्योंकि कोई शहर तभी खुशहाल होता है जब वहां रोजगार होता है। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो मैं आपके दरवाजे पर भी बैठ जाऊंगा, लेकिन आपको यहां उद्योग लाना ही होंगे।
जितने उद्र्योग ग्वालियर को मिलने चाहिये थे वह नहीं मिले
ऊर्जामंत्री ने कहा है कि 1 नवम्बर 1956 को जब मध्यप्रदेश का गठन हुआ था। उस वक्त ग्वालियर मध्यप्रदेश के इन्दौर, जबलपरु, भोपाल जैसे शहरों से काफी आगे था। तब ग्वालियर नम्बर 1 पर था। उस वक्त सिमको, रेशम मिल, कांच मिल और जेसी मिल समेत अन्य इंडस्ट्री के चले ग्वालियर औद्योगिक नगरी कहलाती थी। उस वक्त बहुत अच्छी सीवर लाइन डली हुई थी। तोमर ने ज्योतिरादित्य सिंधिया से ग्वालियर में पुनः उद्योग स्थापित करवा कर उसे उद्योग नगरी बनाने का अनुरोध किया। उन्होंने यह भी कहा कि ग्वालियर को जितने उद्योग मिलने चाहिये वह नहीं मिले।

Newsराष्ट्रीय

विरोध किये बिना सांसदों ने मेज थपाथप कर बढ़ाया अपना वेतन 24% की बढ़ोत्तरी, अब 1.24 लाख रूपये मिलेंगे और पूर्व सांसदों की पेंशन में 31 हजार रूपये का इजाफा

नई दिल्ली. केन्द्र सरकार ने सांसदों का वेतन में 24प्रतिशत का इजाफा कर दिया। सोमवार को संसदीय कार्य मंत्रालय ने इसकी अधिसूचना जारी की। इसके अनुसार मौजूदा सांसदों का ेअब 1 लाख 24 हजार रूपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। पहले उन्हें 1 लाख रूपये प्रति महीने मिलते थे। यह बढ़ोत्तरी कॉस्ट इंफ्लेक्शन इंडेक्स (लागत मुद्रास्फीति सूचकांक) के आधार पर की गयी है। बढ़ा हुआ वेतन 1 अप्रैल से 2025 से लागू होगा। इससे पहले मोदी सरकार ने 2018 में सांसदों के वेतन और भत्ते की हर 5 वर्ष में समीक्षा का नियम बनाया था। यह समीक्षा महंगाई दर पर आधारित होती है।
डेली एलाउंस और पेंशन भी बढ़ाई
डेली अलाउंस और पेंशन को भी बढ़ाया गया है। डेली एलाउंस 2 हजार रूपये से बढ़ाकर 2.500 कर दिया गया है। पूर्व सांसदों की पेंशन 25 हजार रूपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 31 हजार रूपये प्रतिमाह कर दिया गया है। 5 वर्ष से अधिक समय तक सांसद रहे सदस्यों को हर वष्र के लियिे मिलने वाली एक्स्ट्रा पेंशन भी 2 हजार रूपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 2.500 रूपये प्रतिमाह कर दिया गया है।
लोकसभा और राज्यसभा में सांसदों की संख्या
लोकसभा – कुल सदस्य: 545 (वर्तमान में 543)
निर्वाचित सदस्य: 543 (सीधे जनता द्वारा चुने जाते हैं)
नामित सदस्य: 2 (राष्ट्रपति नॉमिनेट करते हैं)
कार्यकाल: 5 साल
राज्यसभा- कुल सदस्य: 250 (वर्तमान में 245)
निर्वाचित सदस्य: 233 (विधानसभाओं द्वारा चुने जाते हैं)
नामित सदस्य: 12 (राष्ट्रपति कला, साहित्य, विज्ञान और सोशल एक्टिविस्ट को चुनते हैं)
कार्यकाल: 6 साल (हर दो साल में 1/3 सदस्य रिटायर होते हैं)
सांसदों को ये सुविधाएं भी मिलती हैं…
34 हवाई यात्राएं, फर्स्ट एसी में सीट: प्रत्येक सांसद एक साल में 34 फ्री हवाई यात्राएं कर सकता है। सांसद चाहे तो 8 यात्राओं को अपने सहयोगियों या स्टाफ को ट्रांसफर कर सकते हैं। उन्हें भारतीय रेलवे की सभी क्लास में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलती है। यह सुविधा संसद सत्र के दौरान और बाद भी मिलती है।
सड़क यात्रा के लिए ₹16 प्रति किमी तक का भत्ता दिया जाता है। यह तब लागू होता है जब सांसद किसी आधिकारिक कार्य के लिए सड़क से यात्रा करते हैं और हवाई या रेल यात्रा संभव नहीं होती।
संसद सत्र के दौरान सांसदों को दिल्ली में परिवहन सुविधा प्रदान की जाती है। रिटायर्ड सांसदों को भी कुछ हद तक रेल और हवाई यात्रा पर रियायत मिलती है।
सांसदों को मिलने वाली अन्य सुविधाएं : इसके अलावा दिल्ली में मुफ्त सरकारी आवास, टेलीफोन, बिजली और पानी पर छूट मिलती है। सांसदों को मेडिकल सुविधाएं मिलती हैं, सीजीएचएस अस्पतालों में मुफ्त इलाज होता है।
साथ ही सांसदों को सरकारी गाड़ी, रिसर्च और स्टाफ असिस्टेंट की सुविधा और संसद की कैंटीन में सब्सिडी वाली दरों पर भोजन भी मिलता है।

Newsराष्ट्रीय

चर्च से लौट रही नर्सिंग छात्राओं का सड़क दुर्घटना एक की मौत, 2 घायल, डिवाइडर से टकराई थी स्कूटी

भोपाल. सड़क दुर्घटना में नर्सिंग की एक छात्रा की जान चली गयी है। जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गयी। घटना उस वक्त हुई जब 3 छात्रायें चर्च से प्रेयर करके लौट रही थी। तेज रफ्तार स्कूटी अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी। घटना रविार की रात की बताई जा रही है। तीनों को एम्बूलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया था। जहां उपचार के दौरान सोमवार की तड़के एक छात्रा की मौत हो गयी। जबकि 2 अन्य का उपचार जारी है। गांधी नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
एएसआई प्रवीण सिंह ने बताया कि शानी मैथ्यू 23, चिरायु अस्पताल कॉलेज मे ंबीएससी नर्सिंग चौथे वर्ष की छात्रा थी। वहीं से इंटर्नषिप कर रही थी। रविवार की शाम का ेवह अपनी सहेलियों, सेंदल सोना और सोरिल, के साथ जेल रोड़ स्थित चर्च हो गयी थी। वहां से लौटते समय उनकी स्कूटी डिवाइडर से टकरा गयी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीे हो सकता है कि स्कूटी डिबैलेंस कैसे हुई। हादसे की असली वजहों का पता लगाने के लिये पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक करेगी।
एक साथ हॉस्टल में रहती थीं तीनों
3 छात्राएं मूल रूप से केरल की रहने वाली हैं। एक साथ ही चिरायु मैडिकल कॉलेज के में पढ़ती और वहीं हॉस्टल में रहती थीं। परिचितों की मौजूदगी में सोमवार को पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Newsराष्ट्रीय

नागपुर हिंसा के मास्टरमाइंड फहीम का दो मंजिला घर ध्वस्त, एनएमसी ने चलाया बुलडोजर

माइनॉरिटीज डेमोक्रेटिक पार्टी के शहर अध्यक्ष फहीम खान को दंगा और आगजनी की घटनाओं के दो दिन बाद 19 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। - Dainik Bhaskar

नागपुर. सीएम देवेन्द्र फडणवीस द्वारा दंगाईयों के खिलाफ सख्त कार्यवाही का संकेत देने के कुछ दिनों के बाद, नागरपुर नगरनिगम (एनएमसी) नं सोमवार को फहीम खान के अवैध रूप से निर्मित घर को ढहा दिया गया। फहीम खान कथित तौर पर नागपुर के महल, हंसपुरी और भालदारपुरा इलाके में हुई साम्प्रदायिक हिंसा के पीछे का मास्टरमाइंड है। महाराष्ट्र के सीएम देवेन्द्र फडणवीस से 22 मार्च को एक पत्रकारवार्ता के दौरान पत्रकारों द्वारा पूछा था कि क्या यूपी की तरह नागपुर ने भी दंगाईयों के घरों पर बुलडोजर चलाया जायेगा? इस प्रश्न पर सीएम फडणवीस ने कहा था। जब सही समय आयेगा, तब कार्यवाही की जायेगी। इसके कुछ ही दिनों के बाद एनएमसी ने फहीम खान के अवैध निर्माण पर बुलडोजर कार्यवाही शुरू कर दी गयी है।
फहीम खान माइनोरिटी डेमोक्रेटिक पाटी का नागपुर शहन का अध्यक्ष है। उसने कथित तौर पर यशोधरा नगर के संजयबाग कॉलोनी में प्लॉट नम्बर 61/ए पर अवैध निर्माण कराया था। एनएमसी ने पहले महिरूनिसा शमीम खान के नाम से एक नोटिस जारी किया था। जिसकी एक प्रति फहीम खान के घर पहुंचाई गयी थी। इस नोटिस में फहीम खान और उसके परिजनों से कहा गया था कि एक सप्ताह के भीतर वह अपना अवैध निर्माण तोड़ लें। वरना नागपुर नगर निगम की ओर से बुलडोजर कार्यवाही की जायेगी।

Newsराष्ट्रीय

कठुआ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर, 2-3 आतंकी छिपे होने की आशंका

नई दिल्ली. जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हिरानगर क्षेत्र में भारत-पाकिस्तान अंर्तराष्ट्रीय सीमा के पास संदिग्ध गतिविधियों के बाद सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच एक जोरदार एनकाउंटर शुरू हो गया है। इस घटना की शुरूआत तब हुई जब गांव सयाल में संदिग्ध लोगों को देखा गया। जिससे सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गयी। सुरक्षा बलों ने तत्काल कार्यवाही करते हुए विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के साथ एक संयुक्त तलाशी अभियान की लांच किया हैै सेना, विशेष अभियान समूह (एसओजी) और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल मिलकर रणनीतिक ऑपरेशन को अंजाम दे रही है। ताकि किसी भी संभावित खतरे से जल्द से जल्द निपटा जा सके।
2-3 आतंकी छिपे होने का संदेह
सूत्रों के अनुसार इलाके में 2-3 संदिग्ध आतंकवादियों के छिपे होने की आशंका है। सुरक्षा बल सुनिश्चित कर रहे हैं कि कोई भी सुरक्षा चूक न होने पाये और जल्द ही स्थिति पर नियंत्रण पाया जा सके।
एनकाउंटर में एक युवती घायल
आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच चल रही एनकाउंटर के दोरान बताया जा रहा है कि एक लड़की घायल हो गयी। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। शुरूआती गोलीबारी के बाद आतंकी पहले कांटेक्ट प्वॉइंट से भाग ने में कामयाब रहे। ऐसा कहा जा रहा है कि तलाशी अभियान जारी रहेगा। कल सुबह होते ही इसमें तेजी लाई जायेगी। इस दौरान बीएसएफ ने जम्मू में अंर्तराष्ट्रीय सीमा पर हाई अलर्ट जारी कर दिया है। अग्रिम चौकियों पर चौकसी बढ़ा दी गयी है। क्योंकि खुफिया इनपुट से पता चला है कि समूहों और अधिक आतंकी घुसपैठ का प्रयास कर सकते हैं।
घने जंगल में जॉइंट टीम चला रही सर्च अभियान
एक विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर सर्च आपरेशन लॉन्च किया गया हैं। ऐसा  बताया जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ के विशेष अभियान समूह की टीमों ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास वन क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया.सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के एक भारी हथियारों से लैस समूह को रोकने की कोशिश कर रही है और भीषण मुठभेड़ शुरू हो गई. घने जंगलों वाला इलाका होने की वजह से बताया जा रहा है कि ऑपरेशन में समय लग सकता हैं।

 

 

Newsराष्ट्रीय

ईशन किशन ने 6 छक्के 45 बॉल में बनाया शतक ताबड़तोड़ पारी

हैदराबाद. भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने इंडियर प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 सीजन में उतरते ही धूम मचा दी। ईशान ने इस बार सनराइजर्स हैदराबाद के लिये डेब्यू किया और अपने पहले ही मैच में ताबड़तोड़ अंदाज में शतक बना लिया। दरअसल, आईपीएल -2025 सीजन में रविवार 23 मार्च को हैदराबाद टीम का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाु हुआ। मैच में राजस्थान टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद टीम ने रनों का अम्बार लगा दिया और 6 विकेट गंवाकर 286 रन बनाये। ईशान में 45 गेंदों पर लगाया शतक
पावर प्ले यानी शुरूआती 6 ओवर में हैदराबाद टीम ने 94 रन जड़ दिये। मैच में ईशान किशन में 45 गेंदों पर शतक लगाया। उन्होंने मैच में कुल 47 गेंदों पर 106 रनों पारी खेली। इस बीच 6 छक्के और 11 चौके जड़े। उनका स्ट्राइक रेट भी 220.53 का रहा है। आईपीएल में ईशान किशन का यह अपना पहला शतक है और साथ ह ीवह सनराइजर्स हैदराबाद के लिये आईपीएल में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बन गये है। इसके अलावा इस आईपीएल सीजन 2025 का यह ओवरऑल पहला शतक है।
इस पारी में ईशान के अलावा ट्रेविस हेड ने 31 गेंदों पर 67 रन जड़े. जबकि हेनरिक क्लासेन ने 34 और नीतीश कुमार रेड्डी ने 30 रन बनाए. राजस्थान टीम के लिए तुषार देशपांडे ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके. महीश तीक्ष्णा ने 2 और संदीप शर्मा ने 1 विकेट लिया.
IPL में पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर
125/0 – हैदराबाद Vs दिल्ली, 2024
107/0 – हैदराबाद Vs लखनऊ, 2024
105/0 – कोलकाता Vs बेंगलुरु, 2017
100/2 – चेन्नई Vs पंजाब, 2014
94/1 – हैदराबाद Vs राजस्थान, 2025*
93/1 – पंजाब Vs कोलकाता, 2024
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, शुभम दुबे, नीतीश राणा, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायर, जोफ्रा आर्चर, महीष तीक्ष्णा, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, फजलहक फारूकी.
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्तान), सिमरजीत सिंह, हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी.

 

hacklink satın al coinbar coinbar giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş güncel best online casinos in new zealand jasminbet jasminbet giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş jojobet jojobet giriş jojobet jojobet giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş jasminbet betpark alobet alobet giriş alobet güncel giriş betcio betcio giriş betcio güncel giriş perabet perabet giriş perabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel giriş matbet matbet giriş matbet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş imajbet matbet sekabet vdcasino pusulabet grandpashabet holiganbet grandpashabet grandpashabet grandpashabet cratosroyalbet ibizabet casinowon onwin cratosroyalbet cratosroyalbet