राष्ट्रीय

Newsराष्ट्रीय

नागपुर के सभी इलाकों से हटाया कर्फ्यू, अब दंगाईयों से वसूली की तैयारी

नागपुर. 17 मार्च की हिंसा के बाद शहर के कई इलाकों से कर्फ्यू पूरी तरह स हटा लिया गया है। भारी अशांति के जवाब में अधिकारियों ने 11 थाना इलाकों कें कर्फ्यू लागू किया था। स्थानीय पुतिलस ने बताया कि रविवार तक गणेशपेठ और यशोधरानगर पुलिस थाना इलाकों में लगे प्रतिबंध भी हटा दिये गये है।
शुरूआत में नंदवन और कपिलनगर इलाकों से प्रतिबंध हटाये गये थे। इसके बाद, जोन-3 के तहत पंचपावली, शांतिनगर और लकड़गंज से और जोन 6 के तहत सक्करदरा औरे इमामवाड़ा से कर्फ्यू हटाया गया था। पूरी तरह से हटाये जाने से पहले। कुछ इलाकों में कर्फ्यू की शर्तो में ढील दी गयी थी। जिससे लोगों का कुछ घंटो के दौरान जरूरी खरीदारी करने की इजाजत दी गयी थी।

Newsराष्ट्रीय

जस्टिस यशवंत वर्मा घर के भीतर मिले 4-5 बोरियों में थे अधजले नोट

नई दिल्ली. हाईकोर्ट दिल्ली के जज जस्टिस वर्मा के बंगले के अन्दर की पहली तस्वीर सामने आ गयी है। तस्वीरों में जले हुए नोट साफ दिखाई दे रहे है। दिल्ली हाईकोर्ट से जस्टिस यशवंत वर्मा के घर इतना नगद कैश कहां से आया है इसकी जांच के लिये कमेटी गठित कर दी गयी है। लेकिन उससे पहले उनके घर के अन्दर की पहली तस्वीर सामने आ गयी है। तस्वीरों को सुप्रीम कोर्ट ने अपनी वेबसाइट पर जारी कियाहै। इसके साथही जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है। जिस कमरे मेंआग लगी थी वहां आग के काबू में आने के बाद 4-5 अधजली बोरियां मिली है। जिनके अंदर भारतीय मुद्रा भरे होने के अवशेष मिले है और साथ ही इस मामले से जुड़ी दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की रिपोर्ट सार्वजनिक हो गयी है। इसके साथ ही जस्टिस वर्मा का जवाब भी सार्वजनिक कर दिया गया है। इस मामले जुडे दस्तावेज भी वेबसाइट पर डाले गये है।
सुप्रीम कोर्ट का आया बयान
सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने दिल्ली हाईकोर्ट के वर्तमान जज जस्टिस यशवंत वता्र के विरूद्ध आरोपों की जांच करने के लिये 3 सदस्यीय समिति गठिक कर दी गयी है। जिसमें पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस शील नागू, हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट चीफ जस्टिस जीएस संधावालिया और कर्नाटक हाईकोर्ट की न्यायाधीश जस्टिस अनु शिवरामन शामिल है। दिल्ली हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस को फिलहाल यशवंत वर्मा को कोई न्यायिक कार्य न सौंपने के लिये कहा गया है। दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने अपनी रिपोर्ट दी है।

Newsराष्ट्रीय

कुरूक्षेत्र में आयोजित महायज्ञ के बीच बवाल, फायरिंग और पत्थरबाजी में 3 लोग घायल एक हालत नाजुक

कुरूक्षेत्र. केशव पार्क में चल रहे 1000 कुण्डीय यज्ञ आयोजनमें बवाल हो गया। यज्ञ कायक्रम के आयोजक स्वामी हरि ओमदास के निजी सुरक्षा कर्मियों पर 3 लोगों को गोली मारने का आरोप है। गोली लगने से जख्मी 3 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक की हालीत गंभीर बताई जा रही है। महायज्ञ में शामिल होने आये कुछ युवकों ने बासी भोजन परोसे जाने को लेकर शिकायत की।जिसके बाद बाद-विवाद हुआ औरे कहासुनी के दौरान महायज्ञ के आयोजनकर्ता हरिओम दास के सुरक्षाकर्मी ने गोली चला दी। जिसमें 3 युवक घायल हो गये।
आशीष तिवारी नामक युकव को गंभीर हालत में लोकनायक जयप्रकाश सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसघटना में नाराज एक जाति विशेष के लोगों ने महायज्ञ स्थल के बाहर कुरूक्षेत्र केशव रोड को जाम कर दिया और पत्थरबाजी की प्रदर्शनकारियों की बढ़ऋती संख्या को देखते हुए पुलिस ने सख्ती दिखाई औरे जाम खुलवाने का प्रयास किया। फिलहाल घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात है स्थिति को काबू किया है। हालांकि माहौल अभी तनावपूर्ण बना हुआ है पुलिस ने लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की है। घटना की जांच शुरू कर दी है।
इस महायज्ञ की शुरूआत 18 मार्च से शुरू हुई थी। इसे 27 मार्च तक चलना था। इसके लिये 1008 कुण्डीय यज्ञशालायें बनाई गयी थी। महायज्ञ में हर दिन 1,00,000 आहुतियां डाली जा रही थीं इस आयोजन के सूत्रधार हरिओम दास है। जिन्हें यज्ञ सम्राट के नाम से जाना जाता है। उन्होंने देशभर के 24 राज्यों में अभी तक 101 महायज्ञ का आयोजन कराया है। उनका संकल्प पूरे भारतवर्ष में 108 महायज्ञ कराने का है। कुरूक्षेत्र में 18 मार्च से शुरू हुआ महायज्ञ इस तरह का 102वां अयोजिलत है। इस महायज्ञ में बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, मुख्यमंत्री की पत्नी सुमन सैनी और पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा जैसे कई बड़े नेता शामिल हो चुके हैं।

Newsराष्ट्रीय

अररिया में एनकाउंटर में तनिष्ठ शौरूम लूटकांड के आरोपी मार गिराया, एसटीएफ के 3 जवान घायल

अररिया. बिहार के अररिया जिले में शनिवार की सुबह एसटीएफ की अपराधियों से एनकाउंटर हो गया है। एनकाउंटर में तनिष्ठ शोरूम लूटकांड का आरोपी ढेर हो गया है। जबकि एसटीएफ के 3 जवान भी घायल हो गये है।। अररिया पुलिस ने बताया है कि आज सुबह एसटीएफ को 2 अपराधियों को मूवमेंट की खबर मिली थीं इसी आधार पर घटनास्थल की घेराबंदी की गयी। पुलिस ने ललकारा तो वह भागने लगे और फायरिंग करने लगे। एसटीएफ ने जवाबी कार्यवाही की। एक अपराधी घायल हो गया। उसे अस्पताल भेजा गया। जहां उसकी मौत हो गयी दूसरा अपराधी मौके से भाग गया है। उसकी तलाश में टीमें लगी है।
घायलों को भेजा गया अस्पताल
पुलिस का कहना था कि पटना एसटीएफ की टीम और अररिया पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की है।  दोनों टीमों ने नरपतगंज के तलहा में अपराधियों को घेर लिया था. एनकाउंटर में तीन एसटीएफ के जवान घायल हो गए है।  सभी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. घटनास्थल पर अररिया एसपी अंजनी कुमार सिंह भी पहुंचे. मौके से साक्ष्य जुटाए गए हैं.चुनमुन झा को गरीब 6 से 7 गोलियां लगी है।  सदर अस्पताल अररिया में उसका ईसीजी और अन्य जांच की गई. जिसके बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस एनकाउंटर में चुनमुन झा नामक अपराधी को गोली लगी थी. उसकी मौत हो चुकी है।  करीब 6 -7 गोली के एग्जिट प्वाइंट दिखाई दे रहे है। बाकी पोस्टमार्टम से क्लियर होगा. मारे गए अपराधी के पास से अमेरिकन पिस्टल जब्त की गई है।

 

Newsराष्ट्रीय

युवती के बॉयफ्रेंड के हाथ चली गोली लगी आंख में, युवती की अस्पताल में हुई मौत, फ्रेंड ने धमकाया और फिर कट्टे से चली गोली

युवती के दोस्त किराए की कार से युवती को अस्पताल लेकर पहुंचे।

इन्दौर में एक युवती की आंख में गोली लग गयी, जख्मी हालत में उसके दोस्त उसे बॉम्बे हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने जब घटना के संबंध में पूछताछ की तो वह परिवार को बुलाने की बात कहकर बाहर निकले और वहां से भाग गये। उपचार के दौरान युवती की मौत हो गयी।घटना गुरूवार की रात 3.30 बजे महालक्ष्मी नगर की है। लसूडिया थाना टीआई तारेश सोनी ने कहा है कि युवती की पहचान भावना सिंह 24, निवासी ग्वालियर के रूप में हुई है। रात को लगीाग 3.45 बजे कुछ युवक उसे अस्पताल लेकर पहुंचे थे। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी खबर पुलिस को दी।
शराब पार्टी में चली गोली
पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया है। महालक्ष्मी नगर में युवती के दोस्त किराये से रहते हैं। वह शराब पार्टी कर रहे थे। युवती लड़कों के साथ थी। वह पार्टी से घर जाने की जिद कर रही थी। इस पर उसके दोस्त आशू यादव ने उसे गोली मारने की धमकी दी थी। इस बीच आशुु के कट्टे से फायर हो गया और गोली भावना सिंह की जांख में जा लगी।
की चेन से खुला राज
गोली लगने के बाद जब युवती के दोस्त उसे अस्पताल लेकर पहुंचे थे। वहां अपनी की चेन भूल गये थे। इस पर आर आरन बिल्डिंग का पता दज्र था। इसके आधार पर पुलिस उन तक पहुंची। पुलिस को कुछ सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं। इनमें रात में आरोपी बिल्डिंग से निकलते दिखाई दे रहे हैं। 2 युवकों ने यहां एक मकान किराये पर लिया था, इनमें से 2 युवक निजी कंपनी में काम करते थे।
युवकों की पहचान रेंट एग्रीमेंट से हुआ
पुलिस ने घटनास्थल पर मकान मालिक दीपक को बुलाकर पूछताछ की । उन्होंने बताया कि ब्रोकर के जरिये 5 युवकों को 35 हजार रूपये माह पर मकान किराये पर दिया था। इनमें 2 नौकरी करते थे। वहीं 3 अन्य छात्र है। मकान मालिक ने युवकों के नाम से बना रेट एग्रीमेंट पुलिस को सौंप दिया। पीयूष अवस्थी से रेट एग्रीमेंट हुआ था। यह लड़के दतिया, ग्वालियर और सतना के रहने वाले हैं।
पीयूष सहित 3 लोगों से पूछताछ, आशु की तलाश में पुलिस
पुलिस युवती भावना की मौत के मामले में पीयूष व उसके 2 साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं दतिया के आशू यादव व एक अन्य की इस मामले में तलाश है। भावना आशू की दोस्त है। उससे मिलने आती थी। इस दौरान देशी कट्टे से आंख के पास फायर हुआ है। इसमें उसकी मौत हुई है।

Newsराष्ट्रीय

93 वर्षीय दादी के 3 गोल्ड जीतने की दांस्तां, ओढ़नी में दौड़ी, जख्मी पैरों से 45 सेकेण्ड में जीती दौड़

भास्कर से बातचीत के दौरान अपने संघर्ष के दिनों को याद कर पानी देवी भावुक हो गईं।

बीकानेर. 45वीं राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक प्रतियोगिता में 100 मीटर रेस शुरू होने वाली थी। रेस में शामिल 80 से 85 साल की महिलायें टी शर्ट और लोअर पहले ट्रैक पर खड़ी थी। लेकिन निगाहें सिर्फ एक धावक पर थी। लाल ओढ़नी, घाघरा-ओढ़नी और पारंपरिक जूतियां पहने 93 वर्षीय महिला पर। पैर में चोट के कारण पट्टी बंधी थी।
देखने आये लोग फुसफुसा रहे थे घाघरा पहने कैसे दौड़ेंगी, कहीं गिर न जाये। लोगों की बातचीत का सिलसिला खत्म होने से पहले रेस खत्म हो गयी। राजस्थान के बीकानेर की 93 वर्षीय पानी देवी ने महज 45 सेकेण्ड में यह रेस जीत ली। सिर्फ 100 मीटर दौड़ ही नहीं डिस्कस थ्रो और गोला फेंक में भी पानी देवी ने गोल्ड पर अपना कब्जा जमाया।
लेकिन पानी देवी की कहानी सिुर्फ इीतनी भर नहीं है। इस स्वर्णिम सफलता के लिये उन्होंने स्वयं को संघर्षो की आग में तपाया है। बचपन में न खेलने की इजाजत थी, न स्कूल जाने की। 15 वर्ष आयु में शादी, 50 की उम्र में पति की मौत हो गयी। 5 बेटे, 3 बेतिटयों को पालने के लिये खेतों में मजदूरी की। 5 कोर्स पैदल चलकर सूत बेचने नोखा (बीकानेर) जाती थी।
पाेते को कोचिंग देते देख मिली प्रेरणा
पानी देवी के संघर्ष की कहानी उन्हीं की जुबानी सुनने के लिए भास्कर टीम बीकानेर पहुंची। चौधरी कॉलोनी में पानी देवी से मिलने पहुंचे तो घर भरा था। बहुएं, बेटियां, पोते-पोती और पड़पोते, सब गोल्ड मेडल को छूकर देख रहे थे। दादी ने हमें देखा, हाथ जोड़कर राम-राम किया और फिर बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ…पानी देवी ने बताया- मेरा पोता जयकिशन खुद एथलीट है। करीब ढाई साल पहले एक दिन स्कूल ग्राउंड पर पैरा एथलीट को शॉटपुट, डिस्कस थ्रो और क्लब थ्रो की ट्रेनिंग दे रहा था। उनकी ट्रेनिंग देखकर मैंने कहा- ये तो मैं भी कर सकती हूं। इसके बाद पोते ने जयकिशन ने मुझे ट्रेनिंग देना शुरू किया।स्टेट टूर्नामेंट खेलने का वक्त आया तो मैंने जयकिशन को साफ कह दिया था- किसी को मत बताना। नवंबर 2023 में अलवर में स्टेट टूर्नामेंट में गोल्ड जीता। इसके बाद फरवरी 2024 में हुए पुणे नेशनल्स में भी गोल्ड मेडल मिला।पोते ने वीडियो डाल दिया तो गांव वालों को पता चला। गांव वाले घर आए, पैर छुए तो मैंने पोते को डांटा-सबको क्यों बताया?

Newsराष्ट्रीय

दिल्ली हाईकोर्ट जज के निवास पर मिला नगद कैश, आग लगने के बाद नजर में आया मामला, कॉलेजियम ने की ट्रांसफर की सिफारिश

नई दिल्ली. दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा के निवास पर भारी तादाद में नगद कैश बरामद होने के बाद उनके ट्रांसफर की गयी है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने उन्हें वापिस इलाहाबाद हाईकोर्ट भेजने का फैसला किया है।
दरअसल, होली की छुट्टियों के दौरान जस्टिस यशवंत वर्मा के दिल्ली स्थित सरकारी बंगले पर आग गयी थी। वह घर पर नहीं थे। परिवार के लोगों ने पुलिस और इमरजेंसी सर्विस को कॉल किया और आग की जानकारी दी। पुलिस और फायरब्रिगेड की टीम जब घर आग बुझाने गयी तो उन्हें भारी मात्रा में नगद कैश मिला। सूत्रों के अनुसार सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिम संजीव खन्ना को जब कैश की जानकारी मिली तो 5 दिवसीय कॉलेजियम ने उनका ट्रांसफर कर दिया है।
कॉलेजियम ने की इमरजेंसी मीटिंग
जब सीजेआई जस्टिस संजीव खन्ना को मामले की खबर मिली तो उन्होंने कॉलेजियम की इमरजेंसी बैठक बुलाई। इन हाउस जांच पर भी विचार किया जा रहा है। अीाी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है। सूत्रों के अनुसार तबादले से संबंधित प्रस्ताव को जानबूझकर अपलोड नहीं किया गया है।
महाभियोग की प्रक्रिया शुरू करने की चर्चा
कॉलेजियम के कुछ सदस्यों का सुझाव था कि जस्टिस वर्मा से इस्तीफा मांगा जाना चाहिए। अगर वे इनकार करते हैं, तो संसद में उन्हें हटाने के लिए महाभियोग की प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए। सूत्रों के मुताबिक ट्रांसफर की सिफारिश के साथ उनके खिलाफ जांच और महाभियोग की प्रक्रिया तक चलाए जाने की चर्चा है।

Newsराष्ट्रीय

केन्द्रीय नेताओं सहित 48 राजनेता फंसे हनीट्रैप में, कर्नाटक के मंत्री ने किया दावा

बेंगलुरू. कर्नाटक में एक मंत्री के हनीट्रैप में फंसने की अफवाहों ने एक बड़े राजनीतिक विवाद का रूप ले लिया है। इसमें दावा किया गया है कि केन्द्रीय नेताओं सहित लगभग 48 राजनेता इस तरह के राजनीतिक जाल में फंस चुके है। कर्नाटक के सहकारिता मंत्री केएन राजन्न ने विधानसभा में स्वीकार किया है कि केन्द्रीय नेताओं सहित कम से कम 48 राजनेता हनीट्रैप में फंस चुके हैं। इस पर विधानसभा में गहन चर्चा हुई। उन्होंने कहा है कि यह मामला किसी एक पार्टी तक सीमित नहीं औरे उन्होंने मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
मंत्री राजन्ना ने कहा है कि मेरी जानकारी के मुताबिक इन सीडी और पेन ड्राइव के शिकार सिर्फ एक या दो नहीं, बल्कि लगभग 48 लोग हुए है। जब यह मैं एक कहता हूं तो मेरा मतलब सिर्फ मेरे पक्ष के लोगों से नहीं है। उन्होंने अपनी पार्टी के सहयोगियों की ओर इशारा करते हुए कहा कि वह (विपक्ष की ओर इशारा करते हुए) भी इसमें शामिल है। उन्होंने यह भी कहा है कि कर्नाटक को सीडी और पेन ड्राइव का कारखाना कहा जाता है। यह बा तवह नहीं बल्कि कई लोग पहले से कह चुके है।
पूरा सच सामने आना चाहिये
मंत्री राजन्ना ने विधानसभा में कहा है कि वह इस मामले में गृहमंत्री को लिखित शिकायत देंगे। पूरे षडयंत्र की विस्तृत जांच की मांग करेंगे। उन्होंने कहा है कि हमें यह जानना होगा। इन घटनाओं के पीछे कौन है। कौन इसे चला रहा है। इसका मकसद क्या है़। राजन्ना के बेटे और विधान परिषद सदस्य राजेन्द्र राजन्ना ने भी इस मुद्दे पर कहा कि पिछले 6 माह से नेताओं को हनीट्रैप में फंसाने का प्रयास चल रहा है। कॉल और मैसेज व्हाट्सएप पर आते हैं नेताओं को जाल में फंसाने की कोशिश की जाती है। हमें जांच के नतीजों का इंतजार करना चाहिये।
जांच के बाद ही होगा सच्चाई का खुलासा
इस मामले को लेकर अब कर्नाटक की राजनीति गरमा गई है। सरकार पर बढ़ते दबाव के बीच गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने कहा कि वह इस मामले की जानकारी लेंगे और संबंधित विभाग से रिपोर्ट मांगेंगे. उन्होंने कहा कि मुझे अब तक किसी ने कुछ नहीं बताया है। अगर कोई शिकायत मिलती है, तो हम कार्रवाई करेंगे।
मामला मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंचा
सूत्रों के मुताबिक हनी ट्रैप के शिकार हुए एक मंत्री ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से मुलाकात कर शिकायत की है।  उन्होंने कहा कि वह सरकार के भीतर मुखर रहने की वजह से टारगेट किए जा रहे है।

 

Newsराष्ट्रीय

ग्वालियर में बढ़ रहे आवारा कुत्तों के हमलों पर हाईकोर्ट सख्त, पीआईएल को लेकर 3 विभागों को नोटिस

ग्वालियर. मध्यप्रदेश के ग्वालियर में आवारा कुत्तों का आतंक दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। शहर में प्रतिदिन कुत्तों के काटने की घटनायें सामने आ रही है। इस समस्या को लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गयी है। ग्वालियर निवासी चन्द्रप्रकाश सेन द्वारा दायर याचिका में बताया गया है कि हाल ही में कई मासूम बच्चों पर आवारा कुत्तों ने हमला किया। एक बच्चे को 100 से अधिक टांके लगे और उसका अभी भी उपचार चल रहा है। प्रदेश के अन्य जिलों में भी लगातार ऐसी घटनायें हो रही है।
हाईकोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 3 पक्षकारों को नोटिस जारी कियाहै। इनमें प्रमुख सचिव स्थानीय प्रशासन मध्यप्रदेश, ग्वालियर के निगमायुक्त और गजराराजा मेडीकल कॉलेज के डीन शामिल है। कोर्ट ने इन विभागों से कुत्तों के काटने की घटनाओं को रोकने के लिये किये गये कार्यो की जानकारी मांगी और साथ ही आवारा कुत्तों की नसबंदी कार्यक्रम और उस पर होने वाले खर्च का विवरण भी मांगा है। अगली सनुवाई 6 मई को होगी। जिसमें सभी पक्षकारों को नोटिस का जवाब पेश करना होगा।

Newsराष्ट्रीय

5% कमीशन चाहिये नही तो बार-बार फाइट टालना, तो ऐसे निलंबित हो गये CEO अभिषेक प्रकाश

लखनऊ. यूपी सरकार ने यूपी इन्वेस्ट के सीईओ और आईएएस अधिकारी अभिषेक प्रकाश को भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित कर दिया है। उन पर सईल सोलर पी6 प्रायवेट लिमिट नाम कंपनी से 50 प्रतिशत कमीशन की मांग करने का गंभीर आरोप लगा है। कंपनी के प्रतिनिधि की शिकायत पर जांच के बाद यह कार्यवाही की गयी है।
दरअसल, साईल सोलर पी6 प्रायवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि विश्वजीत दत्ता ने 20 मार्च को शिकायत की थी कि वह उत्तरप्रदेश में सोलर सेल, सोलर पैनल और सोलर प्लांट के पुर्जे बनाने की फैक्ट्री स्थापित करना चाहते हैं। इसके लिये कम्पनी ने यूपी इन्वेस्ट के तहत लेटर ऑफ कॉम्फोर्ट के लिये आवेदन किया था। लेकिन कमीशन न देने की वजह उनकी फाइल बार-बार टाल दी गयी।
शिकायतकर्त्ता ने आरोप लगाया कि आईएएस अभिषेक प्रकाश ने उनसे निकांत जैन से मिलने को कहा और स्पष्ट कर दिया कि यदि जैन सहमति देंगे। तभी संस्तुति होगी। जब विश्वजीत दत्ता निकांत जैन से मिले तो उन्होंने 5 प्रतिशत कमीशन की मांग रखी। हालांकि 12 मार्च 2025 का हुई मूल्यांकन समिति की बैठक में कंपनी को एलओसी जारी करने की संस्तुति कर दी गयी थी। लेकिन अभिषेक प्रकाश ने इसे फिर से री-इवैल्यूएट करने का आदेश दे दिया।
सीएम योगी ने दिये जांच के आदेश
जब मामला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संज्ञान में आया तो उन्होंने पूरी पत्रावली औरे जांच के आदेश दिये। जांच में फाइलप र की गयी तारीखवार टिप्पणियों और अधिकारियों से पूछताछ के बाद गड़बडि़यों की पुष्टि हुई। जांच के बाद विश्वजीत दत्ता की शिकायत पर लखनऊ के गोमती नगर थाने में निकांत जैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गयी। पुलिस ने निकांत जैन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं सीएम ने कड़ा फैसला लेते हुए आईएएस अभिषेक प्रकाश को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया और उनके खिलाफ सख्त विभागीय कार्यवाही के आदेश दिये। यूपी सरकार ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

 

hacklink satın al coinbar coinbar giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş güncel best online casinos in new zealand jasminbet jasminbet giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş jojobet jojobet giriş jojobet jojobet giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş jasminbet betpark alobet alobet giriş alobet güncel giriş betcio betcio giriş betcio güncel giriş perabet perabet giriş perabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel giriş matbet matbet giriş matbet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş imajbet matbet sekabet vdcasino pusulabet grandpashabet holiganbet grandpashabet grandpashabet grandpashabet cratosroyalbet ibizabet casinowon onwin cratosroyalbet cratosroyalbet