ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से किशोर की मौत, 27 घायल, कंटेनर ने पीछे से टक्कर मारी, करीला माता मंदिर से लौट रहे थे
झांसी. गुरूवार को भीषण हादसा हो गया। कंटेनर की टक्कर से श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गयी। दुर्घटना में एक किशोरी की मौत हो गयी। जबकि 27 लोग घायल हो गये। सभी लोग एमपी के अशोकनगर स्थित करीलामाता मंदिर से लौट रहे थे। रास्ते में तेज गति में आ रहे कंटेनर ने पीछे से ट्रॉली मे टक्क्र मार दी है। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गयी और लोग इधर-उधर दूर फिक गये। हादसे के बाद घायलों को मेडीकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां एक किशोरी को मृत घोषित कर दिया गया। घटना झांसी से सटे मध्यप्रदेश के ओरछा थाना क्षेत्र के चकरपुर गांव के पास हुआ है। ंघटनास्थल से कंटेनर लेकर भागा ड्रायवर
अधिकतर लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठे हुए थे। टक्कर के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी तो सभी इधर-उधर फिक गये। चारों ओर तड़प् रहे थे। हादसे के बाद आसपास के लोग एकत्र हो गये और पुलिस को खबर दी। तब झांसी पुलिस और ओरछा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। सभी घायलों को झांसी मेडीकल कॉलेज लाया गया। यहां पर 5 घायलों की हालत नाजुक बताई गयी है।
200Km का सफर ट्रैक्टर से तय किया
मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के करीला में प्रसिद्ध माता मंदिर में मेला भरा है। मेला घूमने के लिए मंगलवार को दतिया के उन्नाव बालाजी निवासी हरप्रसाद कुशवाहा परिवार व रिश्तेदारों के साथ गए थे। करीब 40 लोगों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से लगभग 200 किलोमीटर का सफर तय किया। मूला घूमने के बाद सभी घर लौट रहे थे। आज सुबह करीब 11 बजे वे ओरछा थाना क्षेत्र के चकरपुर गांव के पास पहुंचे। यहां तेज गति में आ रहे एक कंटेनर ने पीछे से ट्रॉली को टक्कर मार दी। हादसे के बाद अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर पलट गए। इसमें हरप्रसाद के साढ़ू सेतोल निवासी झुझार कुशवाहा की 15 साल की बेटी की मौत हो गई। जबकि 27 लोग घायल हो गए।
हादसे में ये लोग हुए घायल
अरविंद कुशवाहा उम्र 26 साल निवासी उनाव बालाजी
नेहा कुशवाहा उम्र 23 साल निवासी उनाव बालाजी
कल्लू कुशवाहा उम्र 40 साल निवासी उनाव बालाजी
विकास कुशवाहा उम्र 22 साल निवासी उनाव बालाजी
कालीचरण कुशवाहा उम्र 40 साल निवासी उनाव बालाजी
सियाशरण उम्र 50 साल निवासी उन्नाव बालाजी
रामस्वरूप अहिरवार उम्र 60 साल निवासी उनाव बालाजी
कुसुम अहिरवार उम्र 55 साल निवासी उनाव बालाजी
रामेश्वर कुशवाहा उम्र 35 साल निवासी उनाव बालाजी
प्रियंका कुशवाहा उम्र 20 साल निवासी उनाव बालाजी
सौरभ कुशवाहा उम्र 15 साल निवासी उनाव बालाजी
वर्षा कुशवाहा उम्र 20 साल निवासी उनाव बालाजी
शारदा कुशवाहा उम्र 45 साल निवासी उनाव बालाजी
रविंद्र कुशवाहा उम्र 17 साल निवासी उनाव बालाजी
अरविंद कुशवाहा उम्र 35 साल निवासी उनाव बालाजी
भगवानदास कुशवाहा उम्र 62 साल निवासी पहाड़ी रावत
कुसुमा कुशवाहा उम्र 30 साल निवासी उनाव बालाजी
रामसेवक कुशवाहा उम्र 47 साल निवासी उनाव बालाजी
अंकुश कुशवाहा उम्र 11 साल निवासी उनाव बालाजी
कमलेश कुशवाहा उम्र 26 साल निवासी उनाव बालाजी
बादाम कुशवाहा उम्र 49 निवासी धमना सरसई
दयाराम उम्र 35 साल निवासी उन्नाव बालाजी
नंनदी उम्र 18 साल निवासी उन्नाव बालाजी
रामसेवक उम्र 47 निवासी उन्नाव बालाजी
भगवत उम्र 58 निवासी उन्नाव बालाजी
कृष्णा उम्र 20 साल निवासी उन्नाव बालाजी
आयुष उम्र 5 साल निवासी उन्नाव बालाजी










