राष्ट्रीय

Newsराष्ट्रीय

KRH के लेबर रूम में एसी फटने से लगी से मची भगदड़, खिड़कियां तोड़कर 56 महिलाओं और नवजातो को निकाला बाहर

ग्वालियर. कमलाराजा चिकित्सालय में एसी फटने से आग लग गयी। घटना स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग के लेबर रूम में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब 1.30 बजे हुआ। लेबर रूम से सटे प्रसूति वार्ड में भी धुआ भर गया। आनन-फानन में खिड़कियां तोड़कर 56 महिला मरीजों को वार्ड सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया। सभी सुरक्षित है। मरीजों का शिफ्टिंग का काम रविवार की सुबह 4 बजे तक चलता रहा। खबर मिलते ही कलेक्टर रूचिका चौहान भी घटनास्थल पर पहुंची । कमलाराजा चिकित्सालय ग्वालियर संभाग के सबसे बड़े जयारोग्य चिकित्सालय समूह का पार्ट है।

हादसे की 5 तस्वीरें…

अटेंडर और वार्ड बॉय ने मिलकर मरीजों को बाहर निकाला।
अटेंडर और वार्ड बॉय ने मिलकर मरीजों को बाहर निकाला।
महिला मरीजों को स्ट्रेचर पर लादकर परिजन बाहर की तरफ भागे।
महिला मरीजों को स्ट्रेचर पर लादकर परिजन बाहर की तरफ भागे।
एक प्रसूता को परिजन ने सड़क पर ही लेटा दिया।
एक प्रसूता को परिजन ने सड़क पर ही लेटा दिया।
महिला मरीजों को सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया।
महिला मरीजों को सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया।
महिला मरीज और बच्चों को सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
महिला मरीज और बच्चों को सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

प्रसूति वार्ड में 16 महिलायें भर्ती थी
केआरएच के प्रसूति वार्ड में महिला मरीजों के परिजन के अनुसार पिछली रात का तापमान लगभग 20 डिग्री सैल्सियस था। ऐसे में कमलाराजा चिक्तिसालय के लेबर रूम में भर्ती 16 मरीज और उनके नवजातों केलिये एसी चल रहे थे। अचानक एक एसी ब्लास्ट हुआ और आग लग गयी। लेबर रूम से सटे वार्ड में 50 महिलायें डिलीवरी के लिये भर्ती थी। बगल में ही बने पीडियाट्रिक वार्ड में भी कुछ बच्चे भर्ती थे। एक मरीज के अटेडर दीपक कुमार ने बताया कुछ समय पाते, उससे पहले ही धुएं से दम घुटने लगा। हम मरीजों और नवजात बच्चों को लेकर बाहर की ओर भागे। अस्पताल के वार्डबॉय, सुरक्षा गार्ड के साथ मिलकर वार्ड की खिड़कियों को तोडकर मरीजों को बाहर निकाला गया।
खिड़की तोड़ने की कोशिश में लगी चोट
प्रत्यक्षदर्शी अरविंद सिंह रावत ने बताया- हम सो रहे थे। अचानक लोगों के चिल्लाने की आवाज आई तो नींद खुल गई। देखा कि लेबर रूम में आग लगी है। हमने अस्पताल के स्टाफ के साथ मिलकर मरीजों को बाहर निकाला। खिड़की तोड़ने की कोशिश में कुछ लोगों के हाथ में आग भी लग गई। भगवान का शुक्र है कि सभी सही-सलामत हैं।
कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश
कलेक्टर रूचिका चौहान ने कहा- सूचना मिलते ही सीनियर डॉक्टरर्स, प्रशासनिक और पुलिस अफसर आ गए थे। मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसा AC फटने से हुआ है। टीम गठित कर जांच की जाएगी।

Newsराष्ट्रीय

मुझे हिरासत में थप्पड़ मारे और खाना भी नहीं दियाप गया, अभिनेत्री रान्या राव डीआरआई पर लगाये आरोप

बेंगलुरू. सोने की स्मलिंग के मामले में गिरफ्तार कन्नड़ अभिनेत्री रन्या राव ने एक बार फिर डीआरआई अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाये है। रन्या ने राजस्व खुलिया निदेशालय अधिकारियों पर आरोप लगाया है कि उसे पूछताछ के दौरान कई बार थप्पड़ मारे गये और खाना नहीं दिया गया है। डीआरआई के अधिकारियों ने उसे खाली दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के मजबूर किया गया है।
डीआरआई के अतिरिक्त महानिदेशक को लिखे गये पत्र में रान्या स्वयं को निर्दोष बताते हुए कहा है कि उन्हें झूठे मामले में फंसाया गया है। सीनियर पुलिस अधिकारी की बेटी कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव को राजस्व खुफिया निदेशालय ने 4 मार्च 2025 को बेंगलुरू के केम्पेगौडा अंर्त राष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया था। वह दुबई से 14.8 किलोग्राम सोना तस्करी कर लाने की कोशिश कर रही थी। इस सोने की कीमत करीब 12 करोड़ रूपये आंकी गयी है।

Newsराष्ट्रीय

होली जुलूस में 2 समुदायों के बीच हिंसक झड़प, वाहनों और दुकानों को किया आग हवाले

नई दिल्ली. झारखंड के गिरीडीह जिले में शुक्रवार को होली के जुलूस के बीच में 2 समुदायों के बीच हिसंक झड़प् हो गयी। पुलिस के अनुसार इस झड़प् में कई लोग घायल और कम से कम 3 दुकानों में कथित तौर पर आग लगा दी गयी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इलाके में पुलिस बल तैना किया गया है। स्थिति नियंत्रण में है। इस पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। अधिकारी के अनुसार यह घटना घोडथंबा में उस वक्त हुई जब एक समूल ने होली के जुलूस का इलाके में गुजरने का विरोध किया। जिसके बाद झड़प् हो गयी और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव किया।
वाहनों को किया आग के हवाले
एसपी डॉ. विमल ने कहा है कि घोड़थंबा ओपी क्षेत्र में 2 समूहों के बीच झड़प की घटना सामने आयी है। होली के जश्न के दौरान यह घटना ह ुई हम दोनों समुदायों की पहचान कर रहे है। हम घटना में शामिल लोगों की भी तलाश कर रहे हैं। पहचान होने के बाद सख्त कार्यवाही की जायेगी। फिलहाल स्थिति काबू में है। किसी को कोई बड़ी चोट नहीं आयी है। कुछ वाहनों को आग के हवाले भी कर दिया है। वहींे उप विकास आयुक्त स्मिता कुमारी ने कहा कि होली के जश्न के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने कानून व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश की। लेकिन अब स्थिति नियं़त्रण में है। हम कुछ आसामाजिक तत्वों ने कुछ वाहनों में आग लगा दी है। घटना की वजहों का पता लगाने के लिये जांच की जा रही है।

Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

सुरंग में थी जाफर एक्सप्रेस तो उड़ाई पटरियां, 450 यात्रियों से भरी ट्रेन हाईजैक

नई दिल्ली. पाकिस्तान का अशांत बलूचिस्तान एक बार फिर से चर्चा में है। इस बार यहां बलूच लिब्ररेशन आर्मी (बीएलए) ने एक ट्रेन को हाईजैक कर लिया है। जिसमें 450 से अधिक यात्री सवार थे। बीएलए की ओर से कथित रूप से जारी एक बयान भी सोशल मीडिया पर चल रहा है। जिसमें स्पष्ट किया गया है कि अगर उनके खिलाफ मिलिट्री एक्शन लिया जाता है तो वह सभी की हत्या कर देंगे।
बलूचिस्तान प्रान्त की सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि आखिर बीएलए ने किस तरह ट्रेन को हाईजैक कर लिया। बलूचिस्तान प्रान्त प्रशासन के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने बताया है कि बोलान में मस्काफ के इलाके में जाफर एक्सप्रेस पर हमला किया गया है। ट्रेन के अन्दर ड्रायवर घायल है। सिक्योरिटी फोर्सेज इलाके में भेजी गयी है। उन्होंने बताया है कि पूरा पहाड़ी इलाका है सुरक्षा बल भी वहां पहुंच रही है।

Newsराष्ट्रीय

एनकाउंटर में गैंगस्टर अमन साहू मारा गया, पुलिस बोली-साथियों ने बम फेंकर छुड़ाना चाहा

रांची. झारखंड के बड़े गैंगस्टर्स में शामिल अमन साहू पुलिस एनकांउअर में मारा गया है। मंगलवार की दोपहर उसे रायपुर जेल से झारखंड पुलिस की रिमांड में रांची लाया जा रहा था। पलामू एसपी रिष्मा रमेशन के अनुसार अमन साहू को एनआईए के एक मामले में एटीएस की टीम रायपुर जेल से ला रही थी। जैसे ही स्कॉर्पियो चैनपुर -रामगढ़ रोड़ के अन्हारी ढ़ोढ़ा घाटी पहुंची। अमन साहू के साथियों ने उसे छुड़ाने के लिये स्कॉर्पियो पर बम फेंका।
घटना मंगलवार की सुबह 9.15 बजे बजे की है। एसपी रिष्मा रमेशन ने बताया कि बम बाजी के बाद अमन साहू ने हवलदार राकेश कुमार के हाथ से राइफल छीनकर फायरिंग की। कोशिश की, तभी जवाबी कार्यवाही में उसे मार गिराया गया। हवलदार की जांघ में गोली लगी है। उसका उपचार एमएमसीएच पलामू में चल रहा है।
जहां घटना हुई है, वह थोड़ा जंगली इलाका है। यहां मोबाइल नेटवर्क की भी परेशानी है। घटनास्थल से 100 मीटर पहले आम लोग और मीडिया के जाने पर रोक लगा दी है।

Newsराष्ट्रीय

प्रदर्शन कर रहे किसानों की पुलिस से भिड़ंत में 7 घायल, एक्सप्रेस-वे के लिये जबरन जमीन छीनने का लगाया आरोप

गुरदासपुर. मंगलवार को बवाल हो गया है। पुलिस और किसानों के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गयी। घटना में 7 लोग घायल हो गये। किसानों का आरोप है कि एक्सप्रेस वे के नाम पर जमीनों का अधिग्रहण किया जा रहा है। जमीन के नाम पर सही मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। किसानों ने बताया है कि पहले से नोटिस भी नहीं दिया जा रहा है। किसानों के अनुसार दिल्ली से कटरा एक्सप्रेस वे हाइवे के लिये भूमि अधिग्रहण को लेकर विवाद चल रहा है। गुरदासपुर में जमीन पर कब्जा लेने के दौरान किसानों और पुलिस के बीच झड़प हो गयी। किसानों का आरोप है कि प्रशासन ने बिना किसी पूर्व सूचना के उनकी जमीन छीनने की कोशिश की और अनुचित मुआवजा देने की पेशकश की। विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। झडप में 7 किसान घायल हो गये हैं।
इससे पहले 5 मार्च को चंडीगढ़ में धरना को लेकर किसानों और पुलिस के बीच टकराव देखने को मिला था। किसान संगठनों ने मान सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। नाराजगी जताई थी। किसानों का कहना था 5 मार्च से एक हफ्ते तक धरना प्रस्तावित था। पूरे पंजाब से किसानों को चंडीगढ़ पहुंचना था। उससे पहले पुलिस ने किसान नेताओं को हिरासत में लेना शुरू कर दिया। किसानों के जत्थें को रास्ते में रोक दिया। हालांकि कई जगहों पर किसान सड़क पर ही धरना पर बैठ गये। इससे पहले पंजाब सरकार ने कहा था कि आन्दोलन की अनुमति नहीं है।
चंडीगढ़ प्रशासन ने भी किसानों को शहर के सेक्टर 34 में धरना देनें की अनुमति देने से मना कर दिया था। चंडीगढ़ की सभी सीमाओं पर बैरिकेडिंग कर दी गयी थी। यह किसान ऋण निपटान के लिये एक कानून बनाने, हर खेत तक नहर का पानी सुनिश्चित करने, गन्ना का बकाया भुगतान करने और भारतमाला परियोजनाओं के लिये भूमि के कथित जबरन अधिग्रहण को रोकने की भी मांग कर रहे थे।

Newsराष्ट्रीय

ब्रिटेन के समुद्र में बड़ा हादसा-तेल टैंकर और कार्गो शिप के बीच हुई टक्कर से लगी आग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

नई दिल्ली. ब्रिटेन के पूर्वी इंग्लैंड के तट के पास सोमवार को एक तेल टैंकर और कार्गो शिप में जबरदस्त टक्कर हो गयी। जिससे दोनों शिप्स में आग लग गयी है। इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम ने बताया है कि इस हादसे में कम से कम 32 लोगों को सुरक्षित त टपर लाया गया है। जिसमें कुछ की हालत अभी स्पष्ट नहीं है। फिलहाल यह भी साफ नहीं है कि आखिरी दोनों शिप्स की टक्कर कैसे हुई।
ग्रिम्सबी ईस्ट पोर्ट के मुख्य कार्यकारी मार्टिन बॉयर्स ने बताया है कि विंडकैट 33 वेसल पर 13 घायलों को लाया गया। जिसके बाद अन्य 19 लोगों को हार्बर पायलट बोट से बचाया गया। अमेरिकी फ्लैग्क् वाले तेल टैंकर की पहचान एमवी स्टेना के रूप के रूप में हुई है। जिसमें केमीकल और ऑयल प्रॉडक्ट्स लोड थे। वहीं कार्गो शिप पर पुर्तगाली फ्लैग्स लगे पाये गये।
शिप्स कू्र मेम्बर्स सुरक्षित
स्टेना बल्क के सीईओ एरिक हैनेल ने बताया है कि शिप के क्रू मेम्बर के 20 से अधिक सदस्य सुरक्षित है और उनकी गिनती हो चुकी है। उन्होंने कहा है कि टक्कर की वजह के बारे में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। ब्रिटेन की मैरी टाइम और कोस्टगार्ड एजेंसी के अनुसार, इस घटनास्थल पर कई लाइफबोट्स और एक कोस्ट गार्ड रेस्क्यू हेलीकॉप्टर भेजा गया और साथ ही फायरब्रिगेड वाले कई पास के शिप्स और एक कोस्ट गार्ड विमान भी वहां मौजूद है।

Newsराष्ट्रीय

दिनदहाड़े ज्वेलरी शोरूम 25 करोड़ रूपये की लूट, एनकाउंटर में 2 बदमाश जख्मी, 2 झोला गहने बरामद, 4 बदमाश फरार

तनिष्क शोस्म से 25 करोड़ रूपये की ज्वेलरी लूट कर भागे लुटेरे, 2 को मारी गोली, 2 झोला गहने बरामद, 4 बदमाश फरार
आरा. बिहार में आरा के गोपाली चौक स्थित तनिष्क शोरूम से सोमवार को 6 बदमाश 25 करोड़ रूपये की ज्वेलरी लूट कर ले गया। बदमाशों का पीछा कर रही पुलिस ने गोलीबारी की। 2 बदमाशों के पैरों में गोली लगी। पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। उनके पास से 2 झोला ज्वेलरी बरामद की गयी।
4 बदमाश बाकी ज्वेलरी लेकर भाग गये। शोरूम के स्टोर मैनेजर कुमार मृत्युंजय ने बताया कि शोरूम में 50 करोड़ से अधिक के ज्वेलरी थी। अपराधियों ने 25 करोड़ रूपये के गहने लूट लिये।

इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।  बताया जा रहा है कि आरा-छपरा मुख्यमार्ग पर बबुरा के पास अपराधी और पुलिस में मुठभेड़ हुई। जिसमें 2 बदमाश जख्मी हो गए।  जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  लूट की यह वारदात शोरूम में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई।  फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि बदमाश दो-दो के ग्रुप में शोरूम में घुसे और अंदर जाते ही हथियार निकालकर सभी को धमकाया।  उन्होंने स्टाफ को बंधक बना लिया और शोरूम में रखे सोने, चांदी और हीरे के गहनों को बैग में भरकर फरार हो गए।

 

 

Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

पिंजरे से निकलते ही सीएम पर गुर्राई बाघिन, सीएम मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया रिलीज, अब यहां 6 टाइगर

शिवपुरी. माधव नेशनल पार्क अब एमपी को 9वां टाइगर रिजर्व बन गया है। सोमवार 10 मार्च को माधवराव सिंधिया की 80वीं जयंती पद सीएम डॉ. मोहन यादव, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह तोमर ने यहां पन्ना से लाई गयी बाघिन को रिलीज किया गया।
टाइगर रिजर्व पहुंचे सिंधिया ने स्वयं सेलिंग क्लब से 7 किमी दूर वॉच टॉवर तक सफारी गाडी ड्राइव की। जिसमें मुख्यमंत्री मोहन यादव भी बैठे रहे। इस जगह से 3 साल की बाघिन को जंगल में छोड़ा गया। इस बीच माधव टाइगर रिजर्व के लोगों का अनावरण और 13 किमी लम्बी सुरक्षा दीवार का लोकार्पण किया गया। टाइगर रिजर्व शिवपुरी शहर के नजदीक है। लिहाजा यह दीवार नागरिकों के लिये सुरक्षा कवच की तरह होगी।

4 तस्वीरें देखिए-

केंद्रीय मंत्री सिंधिया खुद गाड़ी चलाकर वॉच टावर तक पहुंचे।
केंद्रीय मंत्री सिंधिया खुद गाड़ी चलाकर वॉच टावर तक पहुंचे।
सीएम मोहन यादव ने लीवर घुमाकर बाघिन को पिंजरे से रिलीज किया।
सीएम मोहन यादव ने लीवर घुमाकर बाघिन को पिंजरे से रिलीज किया।
पिंजरे से बाहर आते ही बाघिन ने दहाड़ लगाई। इसके बाद दौड़ लगा दी।
पिंजरे से बाहर आते ही बाघिन ने दहाड़ लगाई। इसके बाद दौड़ लगा दी।
बाघिन को छोड़ने के बाद सीएम और सिंधिया ने दूरबीन से देखा।
बाघिन को छोड़ने के बाद सीएम और सिंधिया ने दूरबीन से देखा।
Newsराष्ट्रीय

अभिनेत्री रान्या के राजनीतिक कनेक्शन को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, पहले गोल्ड स्मगलिंग और अब लैंड गिफ्ट

बेंगलुरू. गोल्ड स्मलिंग के मामले में गिरफ्तार अभिनेत्री रान्या राव का लेकर नये खुलासे हुए है। जांच में ऐसा पता चला है कि अभिनेत्री के कर्नाटक की राजनीति में मजबूत कनेक्शन थे। रान्या राव की कंपनी इंडिया प्रायवेट लिमिटेड को कर्नाटक सरकार द्वारा 12 एकड़ जमीन अलॉर्ट की गयी थी। कर्नाटक औद्योगिक क्षेत्र विकास बोर्ड ने 2023 में तत्कालीन मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के कार्यकाल के दौरान कंपनी की डायरेक्टर हर्षवर्धिनी राम्या के नाम पर यह जमीन अलॉट की थी। इस खुलासा से इस बात पर गंभीर चिन्ता पैदा हो गयी है कि एक अभिनेत्री की कंपनी ने इतने बड़े पैमाने पर सरकारी भूमि आवंटन कैसे हासिल कर लिया। जांच से पता चला है कि रान्या 3 कम्पनियों की डायरेक्टर है। जिससे उनके व्यापारिक लेन-देन और राजनीतिक संबंधों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गये है। यह कम्पनियां हैं।
कर्नाटक इंडस्ट्रियल एरिया डवलपहमेंट बोर्ड के सीईओ महेश ने रविवार को बताया है कि गोल्ड स्मगलिंग मामले में आरोपित कन्नड अभिनेत्री रान्या राव से जुड़ी कम्पनी इंडिया प्रायवेट लिमिटेड को 2 जनवरी 2023 को 12 एकड़ भूमि आवंटि की गयी थी। यह जमीन तुमकुरू जिले के सीरा इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित है। महेश के अनुसार, इस आवंटन को 137वीं स्टेट लेवल सिंगल विंण्डो क्लीयरेंस कमेटी की बैठक में मंजूरी दी गयी थी। जो उसी दिन हुई थी। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार कम्पनी ने स्टील टीएमटी बार, रॉड और अन्य संबंधित उत्पादों के निर्माण के लिये एक यूनिट स्थापित करने का प्रस्ताव दिया था। कम्पनी ने इस परियोजना में 138 करोड रूपये का निवेश करने की योजना बनाई और इससे लगभग 160 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद थी।
फोन में मिले कई बड़े नेताओं के नंबर
DRI अधिकारियों ने रान्या राव के मोबाइल फोन और लैपटॉप से पूरी डेटा रिकवरी कर ली हैं।  जिसमें कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं। उनके फोन में कई बड़े नेताओं और पुलिस अधिकारियों के संपर्क नंबर पाए गए हैं. इस सूची में वर्तमान और पूर्व सरकारों के मौजूदा और पूर्व मंत्री शामिल हैं.हालांकि, वह सिर्फ कुछ खास लोगों के साथ लगातार संपर्क में थीं  । उनके लैपटॉप में रियल एस्टेट बिजनेस से जुड़ा डेटा भी मिला है, जिससे और भी सवाल खड़े हो गए हैं. फिलहाल, DRI अधिकारी रान्या राव के कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) का विश्लेषण कर रहे हैं।
-KSIRODA इंडिया प्राइवेट लिमिटेड- (स्टील निर्माण)
-आइरिस ग्रीन प्राइवेट लिमिटेड- (कृषि)
-रान्या राव फोटोग्राफी प्राइवेट लिमिटेड- (फोटोग्राफी सेवाएं)
2 जनवरी 2023 को अलॉट की गई थी जमीन

hacklink satın al coinbar coinbar giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş güncel best online casinos in new zealand jasminbet jasminbet giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş jojobet jojobet giriş jojobet jojobet giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş jasminbet betpark alobet alobet giriş alobet güncel giriş betcio betcio giriş betcio güncel giriş perabet perabet giriş perabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel giriş matbet matbet giriş matbet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş marsbahis holiganbet sekabet vdcasino pusulabet grandpashabet holiganbet imajbet sekabet matbet grandpashabet ibizabet pusulabet onwin cratosroyalbet cratosroyalbet casinolevant casinolevant giriş