राष्ट्रीय

Newsराष्ट्रीय

कर्नाटक में इजरायली पर्यटक सहित 2 महिलाओं के साथ गैंगरेप कर 3 दोस्तों को भी नहर में फेंका, एक लाश बरामद

बेंगलुरू. कर्नाटक के प्रसिद्ध पर्यटनस्थल हम्पी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। कुछ अज्ञात लोगों ने एक विदेशी पर्यटक सहित 2 महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया और उनके साथ मौजूद 3 पुरूषों के साथ मारपीट कर उन्हें पानी में फेंक दिया और इनमें से एक युवक का शव शनिवार की सुबह बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक यह घटना गुरूवार की रात 11 से 11.30 बजे के बीच सनापुर झील के पास हुई। आरोपियों ने 27 वर्षीय इजरायली महिला पर्यटक और 29 वर्षीय होमस्टे संचालिका के साथ दुष्कम किया।
एक पर्यटक का शव झील में मिला
ओडिशा का एक पर्यटक, जो घटना के समय पीडि़त महिलाओं के साथ था। गायब हो गया था। हमलावरों ने उसे तुंगभद्रा नहर में फेंक दिया था। शनिवार की सुबह उसका शव झील में मिला। वहीं, अमेरिका और महाराष्ट्र के 2 अन्य पर्यटक मारपीट में घायल हुए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस जघन्य अपराध की जांच के लिये विशेष पुलिस टीम गठित की गयी है। इस घटना के बाद गंगावती रूरल पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। मृतक का शव मिलने के बाद अब हत्या की धारायें भी जोड़ी जायेगी।
हमलावरों ने पेट्रोल पंप के लिये पूछा
एफआईआर के मुताबिक, 47 पर्यटक और एक होमस्टे संचालिका सनापुर झील के पास एन्जॉय कर रहे थे। तभी 3 लोग बाइक पर वहां पहुंचे और पेट्रोप पंप के बारे में पूछने लगे। जब होमस्टे संचालिका ने बताया कि पास में कोई पेट्रोल पंप नहीं हैं तो वह पैसे मांगने लगे। जब पर्यटकें ने उन्हें पैसे देने से मनाकर दिया तो आरोपी, तांे कन्नड़ और तेलगू भाषा बोल रहे थे। गाली-गलौच और मारपीट करने लगे। इसके बाद उन्होंने तीनों पुरूष पर्यटकें को जबरदस्ती नहर में धकेल दिया।

Newsराष्ट्रीय

यूपी में एसटीएफ ने खूंखार आतंकी दबोचा, कब्जे से मिला तबाही का समान और पाकिस्तान से सीधा कनेक्शन

कोशांबी. यूपी एसटीएफ और पंजाब पुलिस को ज्वॉइंट ऑपरेशन में बड़ी सफलता मिली है। गुरूवार की सुबह यूपी के कोशांबी जिले में बब्बर खालसा इंटरनेशल (बीकेआई) के एक सक्रिय आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) और एसआईएस मॉड्यूल के सक्रिय आतंकवादी, पंजाब के अमृतसर निवासी लाजर मसीह को यूपी एसटीएफ और पंजाब पुलिस के संयुक्त अभियान में गिरफ्तार किया गया।
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार गिरफ्तार आतंकवादी लाजर बब्बर इंटरनेशनल (बीकेआई) के जर्मन आधारित मॉड्यूल के प्रमुख स्वर्ण सिंह उर्फ जीवन फौजी के लिये काम करता है और पाकिस्तान स्थित आईएसआई के गुर्गो के साथ सीधे संपर्क में है। यूपी एसटीएफ ने बताया है कि आतंकी के पास से 3 सक्रिय हैंड ग्रेनेड, 2 डेटोनेटर, 13 जिन्दा कारतूस और एक विदेशी पिस्तौल सहित अवैध हथियार और संदिग्ध विस्फोटक पदार्थ (सफेद रंग का पाउडर) आरोपी के कब्जे से जब्त किया गया है। इसके अलावा गाजियाबाद के पते वाला आधार कार्ड, एक मोबाइल फोन (बिना सिम कार्ड) मिला है।

Newsराष्ट्रीय

ग्वालियर फोर्ट अब निजी हाथों में, इंडिगो एयरलाइंस से 5 वर्ष के लिये करार

ग्वालियर. किले को  अब निजी हाथों में देने की तैयारी हो चुकी है। इसके लिये भोपाल में ग्लोबल इन्वेटर्स समिट में पर्यटन-संस्कृति विभाग ने इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड (इंडिगो एयरलाइंस) के साथ MOU किया गया हे।
ठसमें आगा खान कल्चरल सर्विसेज फोरम (एकेसीएसएफ) को शामिल किया है। अभी 5 वर्ष के करार में किले के संरक्षण और सौन्दर्यीकरण होगा और बाद में 5 साल और बढ़ेगा। इसकी फंडिंग इंडिगो एयरलाइंस करेगी और इसका संरक्षण एकेसीएसएफ संरक्षण करेगी।

Newsराष्ट्रीय

अभिनेत्री अपने जिस्म पर टेप से बांधकर लाती थी सोना

बेंगलुरू. कन्नड़ और तमिल फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री रन्या राव को सोने की तस्करी करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। उन्हें डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) ने बेंगलुरू  एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया। रन्या ने कथित तौर पर अपनी बॉडी, जांघों और कमर पर टेप लगाकर अपने कपड़ों और जैकेट के अंदर छिपाकर सोने की तस्करी की।
कथित तौर पर उन्होंने पिछले साल 30 बार दुबई की यात्रा की और हर बार कई किलों सोना अपने जिस्म से लपेट ले आई। सूत्रों के अनुसार उन्हें सरकारी कियेगये सोने केलिये 1 लाख रूपये प्रति किलो के हिसाब से पैसे दिये गये। इसका मतलब है कि हर ट्रिप में उसकी 12 से 13 लाख रूपये की कमाई हुई है। इसके लिये उन्होंने मॉडिफाइड जैकेट और रिस्ट बेल्ट का उपयोग किया है।
एक कांस्टेबल ने की मदद
जांच में सामने आया है कि बेंगलुरू एयरपोर्ट पर तैेनात कास्टेबल बसवराज ने रन्या की मदद की थी जब अधिकारियों ने जांच करनी चाही तो बसवराज ने उन्हें रोकते हुए कहा कि तुम्हें मालूम है यह कौन है? यह डीजीपी रामचंद्र राव की बेटी है। इसके बावजूद डीआरआई अधिकारियों ने उनकी तलाशी ली और तस्करी का पर्दाफाश किया। एक बड़े तस्करी नेटवर्क के शक के चलते। अधिकारी अब राजनेताओं, व्यापारियों और पुलिस अधिकारियों के परिवारों से संभावित संबंधों की जांच कर रहे हैं।
कौन है रन्या
अभिनेत्री रन्या राव, जो कर्नाटक राज्य पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन के महानिदेशक के आईपीएस रामचन्द्रराव की सौतेली बेटी हैं जो अक्सर दुबई की यात्रा करती है। उनके बार-बार दुबई जाने से अधिकारी संदेह में थे। खासकर तब जब दुबई में उनका किसी तरह का कोई व्यापार या रिलेटिव्स नहीं है। जांच में खुलासा हुआ है कि वह एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच से बचने के लिये पुलिस सुरक्षा की मदद लेती थी।
पूछताछ के दौरान, रन्या राव ने दावा किया है कि उन्हें सोने की तस्करी के लिये ब्लैकमेल किया जा रहा था। इस दौरान, कांस्टेबल बसवराजू को हिरासत में लेकर उनके बयान को दर्ज किया गया है। उनकी गिरफ्तारी केबाद अधिकारियों ने 4 मार्च को उनके निवास पर छापा मारा और यहां से 2.67 करोड़ रूपये नगद और 2.06 करोड रूपये मूल्य का गोल्ड बरामद किया है। इस छापे में 3 बड़े बॉक्स भी बरामद किये है। जिससे कुल जब्ती मूल्य 17.29 करोड़ हो गया। रन्या राव को 1962 के कस्टम एक्ट के तहत 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

 

Newsराष्ट्रीय

औरंगजेब आदर्श मानने वाले MLA अबू आजमी को UP भेजिये ढंग से कर देंगे इलाज-योगी आदित्यनाथ

लखनऊ. उत्तरप्रदेश विधान परिषद् में बोलते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर महाकुंभ के सफल आयोजन का जिक्र किया और साथ ही कुंभ पर सवाल उठाने वालों पर जमकर निशाना साधते है उन्होंने कहा है कि दुनिया भर की मीडिया ने महाकुंभ की तारीफ में कसीदे पढ़े। लेकिन कुछ लोगों को सिर्फ कमी ही दिखाई दी।
वहीं, मुख्यमंत्री योगी ने महाराष्ट्र के विधायक अबू आजमी के औरंगजेब वाले बयान पर सपा पर तीखा हमला बोला, उन्होंने कहा है कि सपा उसे आदर्श मानती है। जो भारत के लोगों पर जजिया लगाता था। ऐसे लोगों को पार्टी से बाहर कर देना चाहिये। पता नहीं उसका साथ देने की क्या मजबूरी है। ऐसे लोगों को यूपी भेजना चाहिये, यहां ढंग से इलाज होता है।
सीएम ने कहा है कि आज समाजवादी पार्टी डॉक्टर लोहिया के सिद्धांतों से दूर चली गयी है। इन्होंने अपना आदर्श औरंगजेब को मान लिया है। औरंगजेब के पिता शाहजहां ने लिखा था-खुदा करें ऐसी औलाद किसी को न दे । आप जाइये शाहजहां की जीवनी पढ़ लीलिये। औरंगजेब भारत की आस्था पर प्रहार करने वाला था। खुदा करें, ऐसी औलाद किसी को न दे। आप जाइये शाहजहां की जीवनी पढ़ लीजिये। औरंगजेब भारत की आस्था पर प्रहार करने वाला था। वह भारत का इस्लामीकरण करने आया था। कोई भी सभ्य व्यक्ति अपनी औलाद का नाम औरंगजेब नहीं रखता।

 

 

 

 

 

 

 

 

Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

2 अप्रैल से भारत पर 100% टैरिफ लगायेंगे- डोनाल्ड ट्रम्प

दोबारा राष्ट्रपति बनने के बाद ट्रम्प ने पहली बार अमेरिकी संसद के जॉइंट सेशन को संबोधित किया। - Dainik Bhaskar

वॉशिंगटन डीसी. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 2 अप्रैल से भारत पर जैसे को तैया टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि भारत हमसे 100 से अधिक टैरिफ वसूलता है। हम भी अगले माह से ऐसा ही करने जा रहे हैं। यह ऐलान उन्होंने बुधवार की सुबह (भारतीय समय के अनुसार) अमेरिकी संसद के ज्वॉइंट सेशन में कहीं है। उन्होंने रिकॉर्ड 1 घंटा 44 मिनट का भाषण दिया औरे अपने पिछले कार्यकाल में उन्होंने सिर्फ 1 घंटा भाषण दिया था।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भाषण की शुरूआत अमेरिका इज बैक, यानी ’’अमेरिका का दौर लौट आया है‘‘ से की है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि उन्होंने 43 दिन में जो किया है। वह कई सरकारें अपने 4 या 8 वर्ष के कार्यकाल में नहीं कर पायी। इसके अलावा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पाकिस्तान को शुक्रिया भी कहा। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि 2021 में अफगानिस्तान में आतंकियों ने 13 अमेरिकी सैनिकों की हत्या कर दी थी। उन्हें पकड़ने में पाकिस्तान सरकार ने मदद की।

Newsराष्ट्रीय

अयोध्या के राम मंदिर पर थी आतंकी हमले की साजिश, हैंड ग्रेनेड के साथ संदिग्ध गिरफ्तार युवक ने आईएसआई से ली थी ट्रेनिंग

नई दिल्ली. गुजरात एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) ने संयुक्त ऑपरेशन में आतंकी कनेक्शन के संदेह में एक युवक को दबोचा है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अब्दुल रहमान 19, पुत्र अबूबकर के रूप में की गयी है। वह यूपी के फैजाबाद (अयोध्या) का निवासी है। संदिग्ध को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया है। जहां वह आतंकी साजिश को अंजाम देने की तैयारी में था। उसके पास से 2 हैंड ग्रेनेड बरामद किये। जिन्हें सुरक्षा एजेंसियों ने तत्काल निष्क्रिय कर दिया गया है।
राममंदिर को निशाना बनाने की थी साजिश विफल
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार संदिग्ध अब्दुल रहमान पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के संपर्क में था और उसे अयोध्या के राम मंदिर पर आतंकी हमले के लिये तैयार किया गया था। जांच में खुलासा हुआ है कि रहमान कई कट्टरपंथी जमातों से जुड़ा बताया है। फैजाबाद में एक मटन शॉप चलाता था। सुरक्षा एजेंसियों को मिली जानकारी के अनुसार राममंदिर निर्माण के बाद से पाकिस्तान आईएसआई ने भारत ने बड़ी आतंकी साजिश रचने की योजना प्लानिंग की थी। जिसमें अयोध्या स्थित राम मंदिर को निशाना बनान का प्लान था।

Newsराष्ट्रीय

भोपाल कलेक्टर नहीं किया हाईकोर्ट के आदेश का पालन, 10 दिन में पालन करें अन्यथा व्यक्तिगत रूप से उपस्थित हो

भोपाल. कलेक्टर ने रेरा से जुड़े मामले में समय पर आरआरसी का निष्पादन नहीं किया, जिसके चलते एमपी हाईकोर्ट ने आदेश दिया है कि अगर 10 दिवस में यह कार्य पूरा नहीं किया है तो उन्हें व्यक्तिगत रूप से हाईकोर्ट में उपस्थित होकर जवाब देना होगा। यह दूसरी बार है जब भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के खिलाफ अवमानना याचिका पर सुनवाई की गयी। जिस पर हाइकोर्ट ने नाराजगी जाहिर की हे। जस्टिस एके सिंह की अदालत में भोपाल कलेक्टर विक्रम सिंह के खिलाफ याचिका पर सुनवाई हुई। मामले की अगली सुनवाई अब 12 मार्च होगी।
अलग-अलग 2 मामालें में अवमानना याचिकायें
दरअसल, एक बिल्डर के खिलाफ 2 लोगों ने भोपाल कलेक्टर को शिकायत दी थी। जो रेरा से संबंधित थी। इस मामले में रेरा ने 2020 में भोपाल कलेक्टर को आदेश दिया था कि वह राजस्व वसूली प्रमाण पत्र (आरआरसी) के तहत इस केस का जल्द से जल्द निष्पादन करें। लेकिन कलेक्टर ने कोई कार्यवाही नहीं की।
इस देरी के चलते शिकायतकर्ता अरविंद वर्मा ने हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दायर की थी। जिस पर हाईकोर्ट ने भोपाल कलेक्टर 60 दिनों में आरआरसी निष्पादित करने का निर्देश दिया था। लेकिन उन्होंने फिर भी कोई कार्यवाही नहीं की। इस तरह, भोपाल निवासी भानु प्रतापने भी बिल्डर के खिलाफ रेरा में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें भोपाल कलेक्टर को कार्यवाही करने का आदेश दिया था। परन्तु यहां भी कोई कमद नहीं उठाया गया।
कलेक्टर ने की कोर्ट की अवमानना
याचिकाकर्ता के अधिवक्ता कपिल दुग्गल ने बताया कि बिल्डर हिमांशु इन्फ्रास्ट्रक्चर के खिलाफ दो शिकायतें दर्ज करवाई गई थीं। अरविंद वर्मा और भानु प्रताप ने शिकायत में बताया कि बिल्डर के पास उनका लगभग 50 लाख रुपये फंसा हुआ है। रेरा ने इस शिकायत पर भोपाल कलेक्टर को आरआरसी के माध्यम से निष्पादन करने का आदेश दिया था। जब आदेश का पालन नहीं हुआ, तो दोनों याचिकाकर्ताओं ने हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दायर की। हाईकोर्ट ने कलेक्टर को समय पर मामला निपटाने का आदेश दिया था, लेकिन उन्होंने इसका पालन नहीं किया।

Newsराष्ट्रीय

BSP- मायावती ने आकाश आनंद को सभी हटाकर भाई को रामजी गौतम को बनाया नेशनल कोर्डिनेटर

लखनऊ. उत्तरप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के राजनैतिक दल बहुजन समाज पार्टी में बड़ा फेरबदल किया गया है। पार्टी को 2 नये नेशनल को-कोर्डिनेटर मिले हैं। आकाश आनंद की जगह उनके पिता और पार्टी महासचिव आनंद कुमार और राज्यसभा सांसद राम जी गौतम को बीएसपी का नेशनल को-कोर्डिनेटर बनाया है। बीएसपी अध्यक्ष मायावती ने लखनऊ में आज पार्टी की अहम बैठक बुलाई गयी और यह अहम फैसला लिया गया है। इस बैठक में कई राज्यों के प्रदेशाध्यक्ष भी शामिल हुए। पार्टी पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गयी है। आकाश आनंद को बीएसपी के सभी पदों से हटा दिया गया है।
इस बैठक में मायावती, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और मायावती के भाई आनंद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीशचंद्र मिश्रा मौजूद रहे। राज्यसभा सांसद रामजी गौतम भी पार्टी की बैठक में मौजूद रहें हैं। लेकिन आकाश आनंदर इस बैठक में नहीं आये थे।

Newsराष्ट्रीय

कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल की हत्या, बस स्टैंड के पास सूटकेस में मिली लाश

रोहतक. हरियाणा के रोहतक जिले के सांपला कस्बे के बस स्टैंण्ड के पास एक युवती का सूटकेस में शव मिलने से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गयी है। पुलिस को सूचना मिली थी एक सूटकेस में शव हो सकता है। इसी खबर पर पुलिस और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने जब सूटकेस खोला तो उसके होश उड़ गये क्योंकि सूटकेस में एक युवती की लाश थी।
पुलिस को शक है कि युवती की गला घोंटकर हत्या की गयी है। युवती की शिनाख्त कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल के रूप में की गयी है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिये रोहतक पीजीआई भेज दिया गया है। हिमानी नरवाल लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ों यात्रा में शामिल हुई थी। हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस सांसद दीपेन्द्र हुड्डा और रोहतक की विधायक बीबी बत्रा के साथ हिमानी की कई तस्वीरों को सोशल मीडिया पर भी साझाा किया था।