BSP- मायावती ने आकाश आनंद को सभी हटाकर भाई को रामजी गौतम को बनाया नेशनल कोर्डिनेटर
लखनऊ. उत्तरप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के राजनैतिक दल बहुजन समाज पार्टी में बड़ा फेरबदल किया गया है। पार्टी को 2 नये नेशनल को-कोर्डिनेटर मिले हैं। आकाश आनंद की जगह उनके पिता और पार्टी महासचिव आनंद कुमार और राज्यसभा सांसद राम जी गौतम को बीएसपी का नेशनल को-कोर्डिनेटर बनाया है। बीएसपी अध्यक्ष मायावती ने लखनऊ में आज पार्टी की अहम बैठक बुलाई गयी और यह अहम फैसला लिया गया है। इस बैठक में कई राज्यों के प्रदेशाध्यक्ष भी शामिल हुए। पार्टी पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गयी है। आकाश आनंद को बीएसपी के सभी पदों से हटा दिया गया है।
इस बैठक में मायावती, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और मायावती के भाई आनंद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीशचंद्र मिश्रा मौजूद रहे। राज्यसभा सांसद रामजी गौतम भी पार्टी की बैठक में मौजूद रहें हैं। लेकिन आकाश आनंदर इस बैठक में नहीं आये थे।

