राष्ट्रीय

Newsराष्ट्रीय

दिल्ली सरकार का फैसला 15 वर्ष से अधिक पुराने वाहनों को नही मिलेगा पेट्रोल

नई दिल्ली. पर्यावरण मंत्री मनजिंदरसिंह सिरसा ने शनिवार को कई बड़ी घोषणायें की। इसके अनुसार दिल्ली सरकार 31 मार्च के बाद से शहर भर के पेट्रोल पंप और सीएनजी स्टेशनों पर 15 वर्ष से अधिक पुराने वाहनों को ईधन देना बन्द कर दिया है। राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण से निपटने के उपायों पर चर्चा करने के लिये अधिकारियों के साथ बैठक के बाद सिरसा ने कहा है कि सरकार वाहनों से होने वाले उत्सर्जन और प्रदूषण को रोकने के लिये कड़े कदम उठा रही है।
बैठक में पुराने वाहनों पर प्रतिबंध, अनिवार्य एंटी-स्मॉग उपाय और इलेक्ट्रिक सार्वजनिक परिवहन से बदलाव समेत प्रमुख नीतिगत पर ध्यान केन्द्रित किया गया। बैठक के बाद सिरसा ने बताया है कि हम पेट्रोल पंपों पर गैजेट लगा रहे है। 15 वर्ष से अधिक पुराने वालनों की पहचान करेंगे और उन्हें कोई ईधन नहीं दिया जायेगा।
उन्होंने कहा है कि दिल्ली सरकार इस फैसले के बारे में केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय का सूचित करेगी। पुराने वाहनों को ईधन की आपूर्ति की प्रतिबंधित करने के अलावा सिरसा ने घोषणा की कि राजधानी में सभी ऊंची इमारतों, होटलों और वाणिज्यिक परिसरों में वायु प्रदूषण के स्तर का कम करने के लिये एंटी स्मॉग गन लगाना अनिवार्य है।

Newsराष्ट्रीय

खड़े ट्रक से बस टकराकर दुर्घटनाग्रस्त, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

आगरा. यूपी के आगरा में लखनऊ एक्सप्रेस वे पर महाकुंभ से वापिस लौट रही बस खड़े ट्रक से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। टक्कर लगते ही बस में सवार 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। वहीं, 20 लोग हादसे में घायल हो गये। टक्कर लगते ही बस में चीख पुकार मच गयी। राहगीरों ने हादसे की खबर पुलिस को दी है।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने तत्काल राहत बचाव कार्य शुरू कर किया है। वहीं, बस में पीछे फंसे लोगों को खिड़कियां तोड़कर बाहर निकाला गया। घायलों को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिये सरोजनी नायडू मेडीकल कॉलेज में भेजा गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक प्रायवेट स्लीपर बस बनारस से जयपुर की तरफ जा रही थी। बस में अधिकांश सवारी प्रयागराज कुंभ स्नान कर वापिस आने वालों की थी। बस में लगभग 30 यात्री कर रहे थें दुर्घटना में सुबह 5 बजे आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के फतेहाबाद 27 किमी पर हुआ था।
जहां अचानक बस साइड में खड़े एक ट्रक से जाकर टकरा गयी। हादसा इतना भयावह था कि बस का आगे का हिस्स पूरी तरह से टूट गया है। दुर्घटना के समय अधिकतर यात्री गहरी नींद में सो रहे थें टक्कर होते ही एकदम से यात्रियों को झटका लगा । बस में आगे बैठे यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। पीछे बैठे यात्रियों को गंभीर चोट आयी है।
घायल यात्री रविन्द्र ने कहा है कि हम प्रयागराज से आगरा के लिये आ रहे थे। रास्ते में एक ट्रक खड़ा हुआथा। जिसमें ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थीं कि भीतर स्लीपर सब टूट गया। बस में सवार 20 यात्री घायल हो गये।

बनारस से जयपुर रूट की बस थी यात्रियों ने बताया कि प्राइवेट स्लीपर बस बनारस से जयपुर जा रही थी। बस में अधिकांश यात्री प्रयागराज संगम से स्नान करके लौट रहे थे। बस में करीब 30 यात्री थे। सुबह करीब 5 बजे आगरा एक्सप्रेस-वे पर फतेहाबाद से 27 किमी दूर बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई।बस का एक तरफ का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के समय सभी यात्री गहरी नींद में थे। अचानक जोरदार झटका लगा। आगे की सीटों पर बैठे लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पीछे बैठे लोग घायल हो गए।

यात्री बोले- तेज धमाके के बाद चीख-पुकार मची यात्री अपूर्व गुप्ता ने कहा- महाकुंभ में स्नान करने के बाद हम लोग आगरा लौट रहे थे। तेज धमाके के बाद हम लोगों की आंखें खुलीं तो देखा कि पूरी बस डैमेज हो गई थी। आगे का हिस्सा टूट चुका था। लोग गाड़ी में फंस गए थे।इसके बाद आसपास के लोग आए और खिड़कियां तोड़कर लोगों को बाहर निकाला। बस में बैठे सभी लोगों को चोटें आईं हैं। पुलिस आगरा के लोगों प्राइवेट गाड़ियों की मदद से पहुंचा रही है।

अपूर्व गुप्ता ने कहा- गाड़ी में फंसने की वजह से लोग बाहर नहीं निकल पा रहे थे।
अपूर्व गुप्ता ने कहा- गाड़ी में फंसने की वजह से लोग बाहर नहीं निकल पा रहे थे।

यात्री बोले- लगा कि ड्राइवर को झपकी आई आगरा के रवींद्र ने कहा- बस में मेरे परिवार के 4 लोग बैठे थे। सभी घायल हैं। मैं पीछे बैठा हुआ था। ऐसा लगता है कि ड्राइवर को झपकी आ गई होगी, क्योंकि रोड पर साइड में खड़े ट्रक से बस टकराई है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लोग सीट से नीचे गिर गए। सामान उनके ऊपर गिर पड़ा।

रवींद्र ने कहा- मुझे लगता है कि ड्राइवर को झपकी आ गई होगी।
रवींद्र ने कहा- मुझे लगता है कि ड्राइवर को झपकी आ गई होगी।
Newsराष्ट्रीय

*यूएफबीयू के आह्वान पर 28 फरवरी शुक्रवार को में बैंकों की सभी शाखाओं में बेज वियरिंग*

ग्वालियर –  बैंकों में पर्याप्त भर्ती, 5 दिवसीय बैंकिंग सप्ताह का कार्यान्वयन, लंबित अवशिष्ट मुद्दों का समाधान, पेंशन अपडेशन, नौकरियों की आउटसोर्सिंग बंद करना, यूएफबीयू की अन्य मांगों का समाधान आदि को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ़ बैंक यूनियंस द्वारा 24 और 25 मार्च को राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया है। हड़ताल के पूर्व के आंदोलनात्मक कार्यक्रमों के तहत 28 फरवरी शुक्रवार को बेज वियरिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
*अतः आज 28 फरवरी 2025 शुक्रवार को सभी साथियों ने बेज धारण किए ।* सभी बैंकों के द्वारा सभी अधिकारी कर्मचारियों में अपनी मांगों से संबंधित वेज पहनकर अपना विरोध प्रदर्शित किया ।

 

Newsराष्ट्रीय

प्रदेश कांग्रेस में संगठन की मजबूती और आगामी कार्ययोजना पर हुआ व्यापक मंथन

भोपाल, प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आज एक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन की मजबूती, आगामी चुनावों की तैयारी और जनसंपर्क अभियानों को प्रभावी बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी की विचारधारा को सशक्त रूप से आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
बैठक में प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार एवं प्रदेश सह प्रभारी संजय दत्त ने अपने प्रभार क्षेत्र के अंतर्गत सभी जिलों के प्रभारी एवं अध्यक्षों के साथ विस्तार से चर्चा की। इस दौरान संगठन को ज़मीनी स्तर पर अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाने के लिए रणनीतियाँ तय की गईं।प्रदेश कांग्रेस जनता से सीधा संवाद स्थापित करने, सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ व्यापक जनआंदोलन खड़ा करने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर विशेष जोर दिया। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियव्रत सिंह, आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) संजय कामले भी मौजूद रहे।
मजबूत संगठन और प्रभावी जनसंपर्क की रणनीति
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि कांग्रेस कार्यकर्ता प्रत्येक जिले और ब्लॉक स्तर पर आम जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को उठाएंगे और सरकार की नाकामियों को उजागर करेंगे। प्रदेश कांग्रेस पार्टी आने वाले समय में महंगाई, बेरोजगारी, किसान और आदिवासी हितों, महिला सुरक्षा और लोकतांत्रिक अधिकारों को लेकर बड़े स्तर पर आंदोलन करेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ जनता के बीच जाएं और कांग्रेस की नीतियों को मजबूती से रखें। वहीं, नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंघार ने कहा कि वर्तमान सरकार की नीतियां आम जनता के खिलाफ हैं, और कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज बनकर उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ेगी।
आने वाले चुनावों की तैयारी और आगामी योजनाएं
बैठक में यह भी तय किया गया कि कांग्रेस पार्टी आगामी चुनावों के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ तैयारी करेगी। प्रत्येक जिले और मंडल में संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने, सोशल मीडिया और डिजिटल प्रचार को प्रभावी बनाने, और युवाओं को अधिकाधिक संख्या में जोड़ने पर विशेष बल दिया जाएगा।प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने विश्वास जताया कि संगठन के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी मजबूती से आगे बढ़ेगी और जनता के विश्वास पर खरा उतरते हुए उनके अधिकारों और हितों के लिए संघर्ष करेगी।

Newsराष्ट्रीय

जनता कई नेताओं से राजनीति छुड़वा देती है चित्रकूट में बोले अमित शाह

चित्रकूट. केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरूवार की शाम को चित्रकूट में कहा है कि राजनीति के क्षेत्र में जनता कई नेताओं को राजनीति छुड़वाती है।
नानाजी ने केवल 60वर्ष की आयु में जब जनता पार्टी अधिकारी में थी। तब निर्णय किया है कि 60 साल के हो गये बाकी का जीवन एकात्म मानववाद को जमीन पर उतारने का काम करेंगे। इसके बाद एकात्म मानववाद और अंत्योद्वय का सिद्धान्त दिया। इसके लिये चित्रकूट को चुना है।
नानाजी की 15वीं पुण्यतिथि पर अमित शाह ने उनको श्रद्धांजलि दी, दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण और रामदर्शन परिसर का लोकार्पण किया है।
अमित शाह ने कहा है कि कुछ लोगों के जीवन ऐसे होते हैं। जो कुछ सालों नहीं, युगों तक अपना असर छोड़ते है और युग को परिवर्तनकारी बनाने का काम करते हैं नानाजी उनमें से एक है। नानाजी ने जीवन का क्षण-क्षण और शरीर का कण-कण भारत माता को समर्पित किया है। वह शतायु हुए राजनीति में अजातशत्रु जीवन जीकर दुनिया छोड़कर जाना बड़ी बात है। मैंने किसी को नानाजी के बारे में कभी किसी को गलत बात करते नहीं सुना। चाहे वह पक्ष का हो या विपक्ष का हो। राजनीति में रहते हुए सर्व स्वीकृति लाना भी कठिन है। इतने लम्बे जीवन में नानाजी का विरोध करने का साहस किसी ने नहीं किया।

Newsराष्ट्रीय

सफाई कर्मचारियों को 10 हजार रूपये बोनस की घोषणा, अप्रैल से एकाउंट में आयेगा पैसा

प्रयागराज. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि महाकुंभ में लगे यूपी के सफाई कर्मचारियों को 10 हजार रूपये का अतिरिक्त बोनस दिया जायेगा। वहीं, स्वास्थ्य कर्मचारियों को 5 लाख स्वास्थ्य बीमा की राशि भी दी जायेगी। अप्रैल से कर्मचारियों के खाते में रूपये भेजे जायेंगे।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा है कि स्वच्छता कर्मियों को जो 8 से 11 हजार रूपये प्रतिमाह मिलते थे। अब इसे अप्रैल से बढ़ाकर कम से 16 हजार रूपये करेंगे और साथ ही सभी कर्मचारियों को आयुष्मान योजना से जोड़कर जन आरोग्य बीमा का लाभ देंगे।
यूपी में सफाई कर्मचारियों की वेतन में इजाफा
यूपी में सफाई कर्मचारियों के वेतन में महत्वपूर्ण वृद्धि की गयी है। अब सभी सफाई कर्मचारियों को पूरे राज्य में 16 हजार प्रतिमाह वेतन मिलेगा। पहले सफाई कर्मचारियों को 9 से 10 हजार प्रतिमाह की अलग-अलग सैलरी मिलती थी। लेकिन अब सभी सफाई कर्मचारियों को 16 हजार रूपये प्रतिमाह की एक समान गैलरी मिलेगी।
कुंभ में लगे सफाई कर्मचारियों को मिलेगा बोनस
इसके अलावा, महाकुंभ में काम करने वाले सफाई कर्मचारियों को 10 हजार रूपये का बोनस दिया जायेगा। यह बोनस उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण को पहचानने के लिये है। नये वेतन संरचना और बोनस पूरे राज्य में लागू किये जायेंगे। जिससे यूपी के सभी सफाई कर्मचारियों को फायदा होगा। यह कदम हजारों सफाई कर्मचारियों को लाभान्वित करेगा।

Newsराष्ट्रीय

इतिश्री महाकुंभ, 45 दिनों के बाद दुनिया का सबसे बड़ा आयोजन का हुआ समापन, महाकुंभ में 66 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

लखनऊ. दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन महाकुंभ जिस भव्यता के साथ आरंभ हुआ उसी भव्यता के साथ महाकुंभ का समापन हो रहा है। इन पूरे 45 दिनों में लगभग 66 करोड से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई। पहले दिन से शुरू हुआ पवित्र डुबकी लगाने का सिलसिला आज तक बदस्तूर वैसे ही जारी है। श्रद्धालुओं ने वैसा ही उत्साह और उमंग आज भी दिखाई दे रही है।


महाकुंभ के अंतिम दिन 1.44 करोड़ श्रद्धालुओं ने पवित्र त्रिवेणी में स्नान कर चुके है। आज 3 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान था। हालांकि कुंभ में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 66 करोड़ के पार पहुंच गया है।


आम से लेकर खास ने किया स्नान
इस बार का महाकुंभ कई मायनों में खास रहा है, 144 वर्षो के बाद ऐसा अद्भुत संयोग आया था कि हर शख्स संगम में पवित्र डुबकी लगा लेने को लेकर उत्साहित था। प्रयागराज तक पहुंचने के लिये लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। लेकिन संगम में डुबकी लगाने के बाद सबके चेहरे पर एक अलग तरह का संतोष भी दिखा। वैसे महाकुंभ में क्या आम क्या खास हर वर्ग के लोग आस्था की डुबकी लागने के लिये पहुंचे और लगभग देश की आधी आबादी ने तो महाकुंभ में स्नान कर ही लिया है।


डुबकी 66 करोड़ लोगों ने लगाई
सीएम योगी ने बताया है कि 13 जनवरी को पौष पूर्णिमा से प्रारंभ हुए महाकुंभ -2025 प्रयागराज में आज 26 फरवरी, महाशिवरात्रि की तिथि तक कुल 45 दिवसों में 66 करोड़ 21 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने पावन त्रिवेणी में स्नान का पुण्य लाभ प्राप्त किया।


सामने आई कई चुनौतियां
45 दिनों तक चलने वाले सनातन के सबसे बड़े उत्साह में करोड़ों लोगों ने पवित्र संगम में डुबकी लगाई। इतने बड़े आयोजन में कई रिकॉर्ड स्थापित हुए तो चुनौतियां आयी। कभी भगदड़ में हुई श्रद्धालुओं की मौत के आंकड़ों पर सवाल हुआ तो कभी संगम के पानी पर सियासत हुई। इसके बावजूद करोड़ों लोग महाकुंभ के दौरान भक्ति भाव में डूबे हुए दिखाई दिये। 13 जनवरी से शुरू हुए इस महाकुंभ में अभी तक 66 करोड़ से अधिक लोग संगम में डुबकी लगा चुके हैं। यानी अमेरिका की आबादी से दोगुने लोग महाकुंभ में शामिल हो चुके है। यह एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है।
वहीं, यूपी सरकार ने महाकुंभ में 45 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान लगाया था। प्रतिदिन औसतन डेढ़ करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई 30 करोड़ से अधिक श्रद्धालु ट्रेन से महाकुंभ पहुंचे तो इसके साथ ही 73 देशों के डेलीगेट्स और 50 लाख विदेशी नागरिक भी महाकुंभ पहुंचे।
चार हजार हैक्टर में फैला था मेला क्षेत्र
महाकुंभ क्षेत्र में 4 हजार हैक्टर में था। यह दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम का 160 गुना बड़ा था। महाकुंभ मेला क्षेत्र में रिकॉर्ड 25 सेक्टर बनाये गये थे। 13 किमी के दायरे में 42 घाट बनाये । 42 घाटों में 10 पक्के घाट भी थे। गंगा -यमुना को पार करने के लिये 30 पांटून पुल भी तैयार किये गये और मेले क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के लिये 56 थाने और 144 चौकियां बनाई गयी। 2 साइबर थाने अलग से बनाये गये और मेला क्षेत्र में 50 हजार सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया था।

Newsराष्ट्रीय

चंबल नदी पर केबल-स्टे पुल भिंड और इटावा के बीच बनने से होगा यातायात सुगम, 296 करोड़ रूपये की लागत आयेगी

भिण्ड. एमपी के भिंड और यूपी के इटावा को जोड़ने के लिये चम्बल नदी पर एक आधुनिक केबल स्टे पुल का निर्माण किया जायेगा। यह पुल मुंबई के बांद्रा -वली सी लिंक की तर्ज पर बनाया जायेगा। जिससे क्षेत्र में यातायात सुगम होगा। इस बहुप्रतीक्षित परियोजना के तहत बुधवार को भूमिपूजन किया गया। जिसमें इटावा विधायक सरिता भदौरिया, भिंड एमएलए नरेन्द्र कुशवाह और अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहें।बरही -उदी के बीच स्थित मौजूदा पुल 1975 में बनाया गया था। जो अब 49 वर्ष पुराना हो चुका है। लगातार क्षतिग्रस्त होने पर बढ़ते यातायात के दवाब की वजह से इसकी स्थिति जर्जर हो गयी थी। जिससे नये पुल की जरूरत महसूस की जा रही थी।
296 करोड़ की लागत से बनकर होगा तैयार
2 वर्ष पहले केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी ने चम्बल नदी पर नये पुल और यमुना नदी पुल से इसे जोड़ने वाली फोरलेन सड़क के लिये 296 करोड़ रूपये की मंजूरी दी थी। इस परियोजना का कार्य दिल्ली की एएससी इंफ्राटेक लिमिटेड को सौंपा गया है।
पुल की प्रमुख विशेषताएं
केबल-स्टे डिजाइन: मुख्य स्पैन स्टील केबल्स के सहारे होगा, जिससे पुल अधिक मजबूत और स्थायी रहेगा।
चौड़ाई: लगभग 14 मीटर, जिससे चार लेन का यातायात संभव होगा।
लंबाई: कुल 594 मीटर से अधिक होगी।
ऊंचाई: 130 मीटर ऊंचा होगा, जिससे इसका डिजाइन भव्य और मजबूत रहेगा।
निर्माण सामग्री: कांक्रीट, स्टील और प्रीकास्ट सेगमेंट का उपयोग किया जाएगा।
आधुनिक रोशनी व्यवस्था: पुल पर विशेष रोशनी लगाई जाएगी, जिससे रात में भी बेहतर दृश्यता मिलेगी।
विकास को मिलेगी नई रफ्तार
इस पुल के निर्माण से मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की कनेक्टिविटी मजबूत होगी। यह न केवल परिवहन और व्यापार को बढ़ावा देगा, बल्कि पर्यटन और स्थानीय रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगा।

Newsराष्ट्रीय

पांच वर्षीय बच्ची के प्रायवेट पार्ट को दांतों से काटा और रेप किया, 28 टांके आये, पीडि़ंता का सिर कई बार दीवार में मारा

शिवपुरी. एक गांव में 4 दिन पहले 5 वर्षीय दरिंदगी का शिकार हो गयी। वह लहूलुहान हालत में मिली थी। मासूम के चेहरे से लेकर प्रायवेट पार्ट्स तक कई जगह दांत के निशान पाये गये है। ग्वालियर के कमलाराजा चिकित्सालय के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। जहां वह हर पल असहनीय दर्द के दौर से गुजर रही है।
यहां डॉक्टर ने ऑपरेशन कर उसकी जान बचा ली। डॉक्टर्स की टीम ने उसके प्रायवेट पार्ट्स पर 28 टांके लगाये है। बच्ची की हेल्थ को लेकर परिजन और डॉक्टर्स ने चर्चा की है। डॉक्टरों ने बताया है कि 4 दिन बच्ची की हालत देखकर मां की आंखों से लगातार आंसू बह रहे है। उसका कहना है कि ऐसी हैवानियत करन वाले को फांसी को या चौराहे पर खड़ा कर के गोली मारी दी जाये।
शरीर पर हैं कई घाव
क्मलाराजा चिकित्सालय के डॉक्टरों ने बताया है कि मासूम के शरीर पर कई घाव है। बड़ी समस्या थी उसके प्रायवेट पाटर््स, जहां बुरी तरह से चोट के निशान थे। जैसे-तैसे बच्ची को हौंसला दिया और एनेस्थीसिया की मदद से उसे बेहोश कर सफल ऑपरेशन किया गया। प्रायवेट पाटर््स पर 28 टांके लगाये गये हैं। अलग से मलद्वार भी बनाया गया।
बच्ची 4 दिन से खामोश है जबाव नहीं दे रही
बच्ची के सफल ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों की टीम अब प्रतिदिन उसके पास आती है। उसका हालचाल जानती है। लेकिन वह कोई जवाब नहीं देती है। खामोश रहती है। क्योंकि वह स्वयं नहीं समझ पा रही कि आखिर उसके साथ यह क्या हो गया। करवट लेने की चाहत में थोड़ा हिलने पर भी शरीर का दर्द उसे रोने पर मजबूर कर देता है।
जान बची लेकिन हालत अब भी नाजुक
जेएएच के डॉक्टरों की टीम ने बच्ची का दो घंटे ऑपरेशन कर उसकी जान बचा ली। हालांकि उसकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है। ऑपरेशन जेएएच के पीडियाट्रिक सर्जन डॉ. विनय माथुर, एसआर डॉ. चित्रांगद और स्त्री रोग विभाग के विशेषज्ञों की टीम ने किया। गजराराजा मेडिकल कॉलेज ग्वालियर के डीन डॉ. आरकेएस धाकड़ ने बताया कि बच्ची का प्राइवेट पार्ट और मलद्वार बहुत बुरी तरह से क्षतिग्रस्त थे। करीब 28 टांके लगाकर उसे कवर किया गया है। कोलोस्टॉमी भी की गई। बच्ची की बड़ी आंत को काटकर अलग से पेट पर मलद्वार बनाया गया।
बाल खींचकर दीवार पर कई बार सिर पटका
घटना 22 फरवरी को शिवपुरी जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। 5 साल की मासूम बच्ची को साढ़े 17 साल का लड़का शराब के नशे में छत से उठाकर पास के ही एक सूने मकान में ले गया। यहां उसके साथ दरिंदगी की। उसने दुष्कर्म के दौरान कई बार बच्ची का सिर दीवार पर पटका। इस बीच बच्ची के छोटे भाई और अन्य कुछ बच्चों ने आरोपी को देख लिया। वे चीखने लगे तो वह मासूम को छोड़कर भाग निकला।

Newsराष्ट्रीय

जम्मू कश्मीर में सेना की गाड़ी पर आतंकियों ने किया हमला, राजौरी में आतंकियों ने की गोलीबारी

राजौरी. जम्मू कश्मीर के राजौरी में सेना की गाड़ी पर हमला किया गया है। आतंकियों ने सेना की गाड़ी पर फायरिंग की है। यह हमला सुंदरबनी इलाके में हुआ है। सुंदरबनी के एक गांव में दोपहर 1 बजे के आसपास हुआ। शुरूआती रिपोर्ट्स के अनुसार आतंकियों ने सेना के वाहन पर एक से 2 राडंड फायरिंग की। हमले के समय सेना का वाहन गश्ती कर रहा था। इस हमले में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
इससे पहले 7 फरवरी को भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 7 घुसपैठियों को मार गिराया था। इससे पहले भी आतंकियों ने कई बार घात लगाकर हमला किया है। और इस बार सेना मंुहतोड़ जवाब देती रही है।