Newsराष्ट्रीय

खड़े ट्रक से बस टकराकर दुर्घटनाग्रस्त, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

आगरा. यूपी के आगरा में लखनऊ एक्सप्रेस वे पर महाकुंभ से वापिस लौट रही बस खड़े ट्रक से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। टक्कर लगते ही बस में सवार 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। वहीं, 20 लोग हादसे में घायल हो गये। टक्कर लगते ही बस में चीख पुकार मच गयी। राहगीरों ने हादसे की खबर पुलिस को दी है।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने तत्काल राहत बचाव कार्य शुरू कर किया है। वहीं, बस में पीछे फंसे लोगों को खिड़कियां तोड़कर बाहर निकाला गया। घायलों को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिये सरोजनी नायडू मेडीकल कॉलेज में भेजा गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक प्रायवेट स्लीपर बस बनारस से जयपुर की तरफ जा रही थी। बस में अधिकांश सवारी प्रयागराज कुंभ स्नान कर वापिस आने वालों की थी। बस में लगभग 30 यात्री कर रहे थें दुर्घटना में सुबह 5 बजे आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के फतेहाबाद 27 किमी पर हुआ था।
जहां अचानक बस साइड में खड़े एक ट्रक से जाकर टकरा गयी। हादसा इतना भयावह था कि बस का आगे का हिस्स पूरी तरह से टूट गया है। दुर्घटना के समय अधिकतर यात्री गहरी नींद में सो रहे थें टक्कर होते ही एकदम से यात्रियों को झटका लगा । बस में आगे बैठे यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। पीछे बैठे यात्रियों को गंभीर चोट आयी है।
घायल यात्री रविन्द्र ने कहा है कि हम प्रयागराज से आगरा के लिये आ रहे थे। रास्ते में एक ट्रक खड़ा हुआथा। जिसमें ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थीं कि भीतर स्लीपर सब टूट गया। बस में सवार 20 यात्री घायल हो गये।

बनारस से जयपुर रूट की बस थी यात्रियों ने बताया कि प्राइवेट स्लीपर बस बनारस से जयपुर जा रही थी। बस में अधिकांश यात्री प्रयागराज संगम से स्नान करके लौट रहे थे। बस में करीब 30 यात्री थे। सुबह करीब 5 बजे आगरा एक्सप्रेस-वे पर फतेहाबाद से 27 किमी दूर बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई।बस का एक तरफ का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के समय सभी यात्री गहरी नींद में थे। अचानक जोरदार झटका लगा। आगे की सीटों पर बैठे लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पीछे बैठे लोग घायल हो गए।

यात्री बोले- तेज धमाके के बाद चीख-पुकार मची यात्री अपूर्व गुप्ता ने कहा- महाकुंभ में स्नान करने के बाद हम लोग आगरा लौट रहे थे। तेज धमाके के बाद हम लोगों की आंखें खुलीं तो देखा कि पूरी बस डैमेज हो गई थी। आगे का हिस्सा टूट चुका था। लोग गाड़ी में फंस गए थे।इसके बाद आसपास के लोग आए और खिड़कियां तोड़कर लोगों को बाहर निकाला। बस में बैठे सभी लोगों को चोटें आईं हैं। पुलिस आगरा के लोगों प्राइवेट गाड़ियों की मदद से पहुंचा रही है।

अपूर्व गुप्ता ने कहा- गाड़ी में फंसने की वजह से लोग बाहर नहीं निकल पा रहे थे।
अपूर्व गुप्ता ने कहा- गाड़ी में फंसने की वजह से लोग बाहर नहीं निकल पा रहे थे।

यात्री बोले- लगा कि ड्राइवर को झपकी आई आगरा के रवींद्र ने कहा- बस में मेरे परिवार के 4 लोग बैठे थे। सभी घायल हैं। मैं पीछे बैठा हुआ था। ऐसा लगता है कि ड्राइवर को झपकी आ गई होगी, क्योंकि रोड पर साइड में खड़े ट्रक से बस टकराई है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लोग सीट से नीचे गिर गए। सामान उनके ऊपर गिर पड़ा।

रवींद्र ने कहा- मुझे लगता है कि ड्राइवर को झपकी आ गई होगी।
रवींद्र ने कहा- मुझे लगता है कि ड्राइवर को झपकी आ गई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al pusulabet matbet holiganbet matbet grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet kavbet kavbet giriş mavibet giriş betasus asusagirin betpas betpas giriş casibom casibom giriş kingroyal kingroyal giriş lunabet kulisbet padisahbet casibom casibom giriş casibom güncel giriş betpas kingroyal güncel giriş bahiscasino ikimisli hilbet betcio betplay betcio setrabet atlasbet perabet perabet giriş perabet perabet giriş perabet perabet giriş perabet perabet giriş tambet cratosroyalbet grandpashabet gameofbet palacebet mercurecasino betgit bahiscasino holiganbet cashwin cratosroyalbet padisahbet padişahbet