जेलेंस्की और ट्रम्प के बीच हुई नोंकझोंक………जब जेलेंस्की को तुरंत व्हाइट हाउस से जाने के लिये कहा गया,
वॉशिंगटन. व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोदिमीर जेलेंस्की के बीच एक तीखी झड़प हुई । यह कूटनीतिक टकराव अमेरिका द्वारा यूक्रेन को दी जाने वाली सहायता के अनिश्चित भविष्य को दिखाता है। इस बहस के बाद जेलेंस्की से व्हाइट हाउस से जाने के लिये कहा गया और उनके लिये तैयार खाना रखा ही रह गया।
डोनाल्ड ट्रम्प और जेलेंस्की के बीच पत्रकारवार्ता के दौरान तीखी नोंकझोंक हो गयी। दरअसल जेलेंस्की मिनरल डील के लिये अमेरिका पहुंच थे। लेकिन बात बिगड़ जाने से डील भी नहीं हो पायी। डोनाल्ड ट्रम्प ने बीच में ही बातचीत बन्द कर दी और जेलेंस्की भी व्हाइट हाउस छोड़कर अपने होटल चले गये।
जेलेंस्की को तत्काल व्हाइट हाउस छोड़ने के लिये कहा
व्हाइट हाउस ने बताया है कि जेलेंस्की को जाने के लिये कहा गया था। किसी नामी अधिकारी ने कहा है कि बैठक के बाद यूक्रेनी नेता ने दौरो को पटरी पर लाने की कोशिश की। लेकिन राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइक वाल्ट्ज और विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने यूक्रेन के अधिकारियों को बताया कि डोनाल्ड ट्रम्प ने जेलेंस्की को तत्काल व्हाइट हाउस को छोड़ने के लिये कहा है।
डोनाल्ड ट्रम्प को मनाने गये थे जेलेंस्की
जानकारों के अनुसार जेलेंस्की का असली मकसद डोनाल्ड ट्रम्प को मनाना था। अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच हाल के दिनों में नजदीकियां काफी बढ़ गयी है। फॉक्स न्यूज को दिये गये एक इंटरव्यू में जेलेंस्की ने कहा भी कि हम चाहते हैं कि डोनाल्ड ट्रम्प मध्य में रहें । हम यह भी चाहते है कि वह हमारे पक्ष में रहें। हालांकि उन्होंने डोनाल्ड ट्रम्प से माफी मांगने से मना कर दिया और बोले मैं डोनाल्ड ट्रम्प का सम्मान करता हूं। मैं अमेरिका के लोगो का भी सम्मान करता हूं। मुझे नहीं लगता है कि हमने कुछ गलत किया है।
खाने की डिश रखी रह गयी
यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल जो पास के एक कमरे में इंतजार कर रहा था। वह आमतौर पर होने वाली लंच मीटिंग के लिये आमंत्रित नहीं किया। उनके लिये तैयार की गयी स्प्रिंम ग्रीन सलाद, रोजमेरी रोस्टेड चिकन और क्रीम ब्रुले जैसी खाने की चीजें व्हाइट हाउस में रखी रह गयी। किसी ने उन्हें छुआ तक नहीं।

