Newsराष्ट्रीय

प्रदर्शन कर रहे किसानों की पुलिस से भिड़ंत में 7 घायल, एक्सप्रेस-वे के लिये जबरन जमीन छीनने का लगाया आरोप

गुरदासपुर. मंगलवार को बवाल हो गया है। पुलिस और किसानों के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गयी। घटना में 7 लोग घायल हो गये। किसानों का आरोप है कि एक्सप्रेस वे के नाम पर जमीनों का अधिग्रहण किया जा रहा है। जमीन के नाम पर सही मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। किसानों ने बताया है कि पहले से नोटिस भी नहीं दिया जा रहा है। किसानों के अनुसार दिल्ली से कटरा एक्सप्रेस वे हाइवे के लिये भूमि अधिग्रहण को लेकर विवाद चल रहा है। गुरदासपुर में जमीन पर कब्जा लेने के दौरान किसानों और पुलिस के बीच झड़प हो गयी। किसानों का आरोप है कि प्रशासन ने बिना किसी पूर्व सूचना के उनकी जमीन छीनने की कोशिश की और अनुचित मुआवजा देने की पेशकश की। विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। झडप में 7 किसान घायल हो गये हैं।
इससे पहले 5 मार्च को चंडीगढ़ में धरना को लेकर किसानों और पुलिस के बीच टकराव देखने को मिला था। किसान संगठनों ने मान सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। नाराजगी जताई थी। किसानों का कहना था 5 मार्च से एक हफ्ते तक धरना प्रस्तावित था। पूरे पंजाब से किसानों को चंडीगढ़ पहुंचना था। उससे पहले पुलिस ने किसान नेताओं को हिरासत में लेना शुरू कर दिया। किसानों के जत्थें को रास्ते में रोक दिया। हालांकि कई जगहों पर किसान सड़क पर ही धरना पर बैठ गये। इससे पहले पंजाब सरकार ने कहा था कि आन्दोलन की अनुमति नहीं है।
चंडीगढ़ प्रशासन ने भी किसानों को शहर के सेक्टर 34 में धरना देनें की अनुमति देने से मना कर दिया था। चंडीगढ़ की सभी सीमाओं पर बैरिकेडिंग कर दी गयी थी। यह किसान ऋण निपटान के लिये एक कानून बनाने, हर खेत तक नहर का पानी सुनिश्चित करने, गन्ना का बकाया भुगतान करने और भारतमाला परियोजनाओं के लिये भूमि के कथित जबरन अधिग्रहण को रोकने की भी मांग कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *