चर्च से लौट रही नर्सिंग छात्राओं का सड़क दुर्घटना एक की मौत, 2 घायल, डिवाइडर से टकराई थी स्कूटी
भोपाल. सड़क दुर्घटना में नर्सिंग की एक छात्रा की जान चली गयी है। जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गयी। घटना उस वक्त हुई जब 3 छात्रायें चर्च से प्रेयर करके लौट रही थी। तेज रफ्तार स्कूटी अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी। घटना रविार की रात की बताई जा रही है। तीनों को एम्बूलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया था। जहां उपचार के दौरान सोमवार की तड़के एक छात्रा की मौत हो गयी। जबकि 2 अन्य का उपचार जारी है। गांधी नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
एएसआई प्रवीण सिंह ने बताया कि शानी मैथ्यू 23, चिरायु अस्पताल कॉलेज मे ंबीएससी नर्सिंग चौथे वर्ष की छात्रा थी। वहीं से इंटर्नषिप कर रही थी। रविवार की शाम का ेवह अपनी सहेलियों, सेंदल सोना और सोरिल, के साथ जेल रोड़ स्थित चर्च हो गयी थी। वहां से लौटते समय उनकी स्कूटी डिवाइडर से टकरा गयी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीे हो सकता है कि स्कूटी डिबैलेंस कैसे हुई। हादसे की असली वजहों का पता लगाने के लिये पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक करेगी।
एक साथ हॉस्टल में रहती थीं तीनों
3 छात्राएं मूल रूप से केरल की रहने वाली हैं। एक साथ ही चिरायु मैडिकल कॉलेज के में पढ़ती और वहीं हॉस्टल में रहती थीं। परिचितों की मौजूदगी में सोमवार को पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

