टैक्स सेविंग – सिर्फ 2 दिन का समय, वापिस जायेगी कटा वेतन, आयेगी 1 लाख रूपये पेंशन
नई दिल्ली. अगर आप अपनी गाढ़ी कमाई बचाने के लिये निवेश करने के मामले में सोच रहे हैं तो फिर यह न्यूज आपके लिये ही हे। दरअसल, मौजूदा वित्तीय वर्ष खत्म होने वाला है। 1 अप्रैल 2025 से नये टैक्स ईयर की शुरूआत होने जा रही है। ऐसे में अधिकतर टैक्सपेयर्स के पास अभी से अपने टैक्स सेविंग के लिये अंतिम मौका है। खासतौर पर एनपीएस के माध्यम से टैक्स बचत के लिये अभी 2 दिन शेष है।
31 मार्च से पूर्व निवेश आवश्यक
टैक्स सेविंग के लिये समय से पूर्व निवेश करना होता है। आयकरविभाग को निवेश से जुडे दस्तावेज प्रूफ के तौर पर देना होता है। आप 31 मार्च 2024 तक किसी स्कीम में निवेश करके आईटीआर भरने के दौरान ओल्ड टैक्स रिजीम को चुनकर डिडक्षन क्लेम कर सकते है। इसके लिये तमाम सरकारी सेविंग स्कीम मौजूद है। इनमें एक खास स्कीम एनपीएस है। नेशनल पेंशन सिस्टम (एनपीएस) एक सरकारी रिटायरमेंट सेंविंग स्कीम है। इसमें निवेश पर आयकर टैक्स एक्ट के सेक्शन धारा 80सीसीडी (1बी) के तहत अतिरिक्त 50 हजार रूपये तक टैक्स में छूट का फायदा मिलता है। यानी धारा 80सी के तहत आप आयकर में कुल 2 लाख रूपये तक की छूट का लाभ ले सकते है। सरकार भी एनपीएस को बढ़ावा दे रही हे। आप 1 हजार रूपये महीने से निवेश की शुरूआत कर सकते हैं। कोई भी भारतीय नागरिक जिसकी उम्र 18-65 साल के बीच है। इस स्कीम मेंस खाता खुलवा सकते हैं। किसी भी बैंक में एनपीएस एकाउंट खुलवा सकते है। आप एनपीएस में एक मुश्त 50 हजार रूपये निवेश कर तत्काल आयकर छूट का लाभ उठा सकते हैं।
ऐसे मिलेगी 1 लाख रूपये पेंशन
अगर आप एनपीएस में निवेश की प्लानिंग कर रहे हैं। चाहते हैं कि सेवानिवृत्त के बाद आपको प्रतिमाह 1 लाख रूपये की पेंशन मिले। उसके लिये आपको हर माह 20 हजार रूपये एनपीएस में डालना होगा। इस पर हर एक साल पर 10प्रतिशत निवेश बढ़ा सकते है। अगर इस पर अनुमानित रिटर्न 10 प्रतिशत माना जाये । 20 साल के बाद आपके पास कुल फंड लगभग 3 करोड़ 23 लाख रूपये जमा हो जायेंगे। इसमें 1.85 करोड़ रूपये का रिटर्न और कुल निवेश 1.37 करोड रूपये होगा। इस पर कुल टैक्स सेविंग 41.23 लाख रूपये की होगी। पेंशन पाने के लिये आपको इसमें एन्यूटी खरीदना होगा।
पेंशन वेल्थ का एन्युटी प्लान में निवेश: 55%
एन्युटी रेट: 8 फीसदी
पेंशन वेल्थ: 1.62 करोड़ रुपये
लम्प सम विड्रॉल अमाउंट : 1.62 करोड़ रुपये
मंथली पेंशन: करीब 1 लाख रुपये
यानी इस स्कीम के जरिए निवेश करते हुए इस तरह से प्लानिंग और निवेश करने पर आपको एकमुश्त 1.62 करोड़ रुपये का एकमुश्त फंड मिलेगा। वहीं हर महीने करीब 1 लाख रुपये पेंशन मिलनी शुरू हो जाएगी।

