राष्ट्रीय

Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री होंगे शुभेंदु अधिकारी, अमित शाह की मौजूदगी में रूपा गांगुली समेत 2 डिप्टी CM बनेंगे

नई दिल्ली. पश्चिम बंगाल की राजनीति में इस समय की सबसे बड़ी हलचल देखने को मिली है। भाजपा विधायक दल की बैठक में शुभेंदु अधिकारी के नाम पर मोहर लग चुकी है। अब पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री हो सकते है।सुवेंदु सीएम बनेंगे, राज्य में दो उप-मुख्यमंत्री भी होंगे। डिप्टी CM के तौर पर रूपा गांगुली के नाम पर मुहर लग चुकी है। दूसरा डिप्टी CM उत्तर बंगाल से पुरुष विधायक होगा। सुवेंदु के पास गृह विभाग का प्रभार होगा।

सुवेंदु अधिकारी ने कोलकाता एयरपोर्ट पर शाह का स्वागत किया। शाह ने सुवेंदु की पीठ थपथपाई।
कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में कल 10 बजे मुख्यमंत्री शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में PM मोदी, शाह समेत NDA के कई बड़े नेता शामिल होंगे। सुवेंदु ने CM ममता बनर्जी को भवानीपुर से हराया है। वे नंदीग्राम से भी लगातार दूसरी बार चुनाव जीते। यहां से 2021 में उन्होंने ममता को हराया था। भाजपा ने विधानसभा चुनाव में 207 सीटें जीती हैं।

Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

बीपीएससी अभ्यर्थियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, एक-दूसरे पर गिरे प्रदर्शनकारी

पटना. बिहार की राजनीति में जहां कल तक नये मंत्रियों के शपथग्रहण था। वहीं शुक्रवार में पटना की सड़कों पर बीपीएससी अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज हो हो गयाहै। मंत्रिमंडल विस्तार के ठीक 24 घंटे बाद, शिक्षक भर्ती के चौथे चरण (बीपीएससी-टीआरई4.0) के विज्ञापन की मांग को लेकर लगभग 10 हजार अभ्यर्थी सड़कों पर उतर आये हैं। पटना कॉलेज से शुरू हुआ। यह हुजूम डाकबंगला चौराहे की तरफ बढ़ रहा है। जिससे पूरे शहर की गति थम गयी है।
छात्र नेता सरकार को चेतावनी
छात्र नेता दिलीप कुमार के नेतृत्व में हो रहे इस प्रदर्शन के पीछे 3 प्रमुख वजह सामने आई है। पहली-अभ्यर्थियों का आरोप है कि सरकार टीआरई 3 प्रक्रिया को ही खींच रही है। जबकि छात्र टीआरई 4 के विज्ञापन का इंतजार कर रहे हैं। छात्रों की दूसरी मांग है कि सरकार रिक्तियां की सही संख्या सार्वजनिक करे। विज्ञापन जारी करने की डेडलाइन बताये। प्रदर्शन में एक मांग यह भी उठ रही है कि शिक्षक बहाली में बिहार के स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देने वाली डोमिसाइल नीति को सख्ती से लागू किया जाये।

 

Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

AIIMS में कैसे मिलेगा डॉक्टर का अपॉइंटमेंट, ना ही कोई सोर्स और कोई जुगाड़ नहीं चाहिये

नई दिल्ली. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान सस्थान (AIIMS) बेहतर इलाज और आधुनिक तकनीक के लिय जाना जाता है। लेकिन जब भी दिल्ली एम्समें उपचार की बात होती है तो लोग जु्रगाड़ निकालने की बात कहते है। हर कोई चाहता है कि कोई जुगाड़ लग जाये तो वह वहां इलाज करवा सके।
लेकिन आप एम्स में बिना किसी जुगाड़ या सोर्स के भी उपचार करवा सकते हैं। आज हम आपको बताते हैं कि दिल्ली एम्स में उपचार का क्या प्रोसेस है। जहां डॉक्टर अपॉइंटमेंट कैसे मिलता है। आप एम्स में आसानी से ऑनलाइन अपॉइंटमेंट ले सकते हैं। तय समय के हिसाब से बिना लाइनों में लगे सीधे डॉक्टर से मुलाकात कर सकते हैं। इसके लिये आपको पहले ऑनलाइन माध्यम से रजिस्ट्रेन करना होगा। उसके बाद कुछ प्रोसेस पूरा करके आपको अपॉइंटमेंट मिल जायेगा।

AIIMS
नए अपॉइंटमेंट पर क्लिक करने के बाद कहां दिखाना है, उस पर क्लिक करना होगा. इसमें बीमारी के हिसाब से डिपार्टमेंट चुनना होगा.
मेन कैंपस की ओपीडी में दिखाने के लिए Main Hospital, Rajkumari Amrit Kaur (RAK) Out Patient Department सेलेक्ट करना होगा.
या बीमारी के हिसाब से दूसरा डिपार्टमेंट सेलेक्ट करें.
फिर मांगी गई जानकारी भरें और अपॉइंटमेंट ले लें.

Aiims appointment
क्या है पूरा प्रोसेस?
एम्स में अपॉइंटमेंट के लिए ओआरएस पोर्टल पर जाना होगा, जिसका पता है- ors.gov.in.
इसके बाद यहां Book Appointment पर क्लिक करें.
यहां आप जिस एम्स में अपॉइंटमेंट चाहिए, उसको सेलेक्ट करें.
यहां आपको अपॉइंटमेंट में New Appointment पर क्लिक करना होगा और पहले दिखा चुके हैं तो Follow UP Appointment पर क्लिक करना होगा.

 

 

Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

8th Pay Commission में 52,600 बेसिक सैलरी, 5 फिटमेंट फैक्टर, 8वें वेतन आयोग में आया अपडेट

प्रमोशन की मांग

नई दिल्ली. 8th Pay Commission के तहत बड़ा अपडेट आया है। अब रेलवे कर्मचारियों के यूनियन की तरफ से प्रस्ताव रखा गया है। जिसमें बेसिक सेलरी में वृद्धि और फिटमेंट फैक्टर आदि को लेकर मांग रखी गयी है। यह मांग ऐसे समय में रखी गयी है। जब 8वें वेतन आयोग की टीम जमीनी स्तर पर उतरकर रिपोर्ट तैयार कर रही है। केन्द्र सरकार के कर्मचारियों की सैलरी तय करने वाले 8वें वेतन आयोग के आगे सभी सरकारी कर्मचारी और एसोसियेशन अपनी डिमांड रख रहे हैं। इसी के मद्देनजर इंडियन रेलवे टेक्नीकल सुपरवाइजर एसोसियेशन (IRTSA) ने रेलवे के तकनीकी कर्मचारियों के लिये एक बड़ा प्रस्ताव रखा है।

5 तरह का फिटमेंट फैक्‍टरमहंगाई भत्ता
संगठन ने महंगाई भत्ते (DA) की कैलकुलेशन के लिये अलग कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) बनाने की मांग की गयी है। इसमें इंटरनेट खर्च, बोतलबंद पानी, हेल्थ इंश्योरेंस जैसे खर्च भी शामिल करने की बात कही गयी है। इसके अलावा डीए को इनकम टैक्स से मुक्त रखने और 50प्रतिशत डीए को बैसिक सैलरी में जोड़ने का सुझाव भी दिया गया है।
प्रमोशन
इसके साथ ही कर्मचारियों के प्रमोशन का लेकर भी मांग की गयी है। हर साल 5प्रतिशत इंक्रीमेंट होना चाहिये और साथ ही प्रमोशन पर 2 साल के बराबद इंक्रीमेंट की मांग भी की गयी है।
पुरानी पेंशन बहाली की मांग
सभी तरह के अलाउंस में 3 गुना वृद्धि, 50 प्रतिशत लीव को कैश करने, पुरानी पेंशन योजना की बहाली और 30 साल में 5 बार प्रमोशन की मांग की गयी है।
क्या-क्या मांगें रखी
संगठन ने एक मेमोरेंडम में सैलरी स्ट्रक्चर, अलाउंस, फिटमेंट फैक्टर और रिटायरमेंट बेनीफिट्स में कई बड़े बदलावों की मांग की है। रेलवे कर्मचारियों एसोसियेशन ने आयोग से 5 अलग-अलग फिटमेंट फैक्टर तय करने की भी मांग की है। इसमें न्यूनतम बेसिक सैलरी 52 हजार 600 रूपये और कई तरह के अलाउसं भी जोड़ने के लिये कहा है।
5 तरह का फिटमेंट फैक्टर
संगठन का कहना है कि हर लेवल की जिम्मेदारी, अनुभव और काम का टाइप अलग-अलग है। इस वजह से सबके लिये एक जैसा फॉर्मूला रखना टीक नहीं है। लेवल 1-5 तक के लिये 2,92, लेवल 9-12 तक के लिये 3.80 लेवल 13-16 के लिये 4.09 और लेवल 17-18 के ििलये 4.38 फिटमेंट फैक्टर रखने की मांग की है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

मैं लोकभवन जाकर इस्तीफा नहीं दूंगी, मैं फिर से सड़कों पर लौटूंगी-ममता बनर्जी

नई दिल्ली. पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की करारी हार के बाद ममता बनर्जी ने लोकभवन जाकर इस्तीफा नहीं दूंगी यह ऐलान पत्रकारों से चर्चा करते हुए दी। ममता ने कहा है कि हम चुनाव हारे नहीं है, हमें हराया गया है। भाजपा ने चुनाव आयोग का उपयोग कर जीत हासिल की है।
पत्रकारों से चर्चा करते हुए कि ममता ने कहा है कि हमारी लड़ाई भाजपा ने नहीं बल्कि चुनाव आयोग से थी। मैंने अपनी जिन्दगी में इस तरह का चुनाव नहीं देखा। मैंने 2004 से इस तरह का अत्याचार नहीं देखा ।चुनाव आयोग मुख्य विलेन है। एसआईआर से 90 लाख वोटर हटाये गये। भाजपा ने 100 सीटों की लूट की है। पीएम नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने हमें मिलकर हराया है। भाजपा ने हर तरह का हथकंडा अपना हमें हराया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमारे कार्यकर्ताओं से मारपीट की है।
मेरे इस्तीफे का प्रश्न ही नहीं
ममता बनर्जी ने इस्तीफे के सवाले बोलते हुए कहा कि मेरा इस्तीफा देने का प्रश्न नहीं, हम चुनाव नहीं हारे है यह पूछे जाने पर कि क्या वह राजभवन जायेगी। इस पर ममता बोली कि मैं लोकभवन जाकर इस्तीफा नहीं दूंगी। पार्टी सदस्यों के साथ आगे की स्ट्रैटेजी पर चर्चा की जायेगी। मैं अब भाजपा के अत्याचारों को और बर्दाश्त नहीं करूंगी। मैं सड़कों पर लौटूंगी।

Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

बंगाल का अमित शाह तय करेंगे सीएम, असम की जिम्मेदारी जेपी नड्डा पर, पश्चिम बंगाल में 9 मई को शपथग्रहण

नई दिल्ली. पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव भाजपा की अभूतपूर्व जीत के बाद नयी सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गयी है। इस दौरान जानकारी आ रही है कि बंगाल में भाजपा का पहला मुख्यमंत्री बनाने की जिम्मेदारी पार्टी ने पार्टी के ‘‘चाणक्य’’ अमित शाह को सौंपी है। जो राजनीतिक रणनीति में एक अहम कदम माना जा रहा है। इस निर्णय से भाजपा की स्थिति और मजबूत होने का अनुमान है। वहीं, जेपी नड्डा का असम के लिये पर्यवेक्षक बनाया गया है।
असम का सीएम बनाने की जिम्मेदारी जेपी नड्डा पर
भाजपा ने बंगाल के साथ-साथ असम में भी अपनी पकड़ मजबूत बनाये रखने के लिये अनुभवी नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी हे। भाजपा ने जेपी नड्उा का असम का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। जबकि हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी सह-पर्यवेक्षक बनाया गया है। इनकी मुख्य भूमिका राज्य में संगठनात्मक समन्वय और आगामी राजनीतिक निर्णयों की देख-रेख करना होगी। इन नियुक्तियों के साथ ही भाजपा न दोनों राज्यों में सत्ता की बिसात बिछाना शुरू कर दिया है।
9 मई को होगा शपथग्रहण
वहीं, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य ने नई सरकार के शपथग्रहण बारे में जानकारी देते हुए समाचार एजेंसी से कहा, ‘उम्मीद क्या, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल (सोमवार) को ही स्पष्ट कर दिया था कि 9 मई को शपथग्रहण समारोह होगा, क्योंकि 9 मई को गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती है।  पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को होगा ।’
BJP ने जीतीं 206 सीटें
पश्चिम बंगाल में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में BJP ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 206 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि सत्तारूढ़ टीएमसी 80 सीटों पर सिमट गई है। ऐसे में अमित शाह जैसे वरिष्ठ नेता को पर्यवेक्षक बनाए जाने को पार्टी के अंदर संगठनात्मक मजबूती और सरकार गठन की प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

भाजपा को बंगाल में बहुमत मिलने किसे बनायेगी मुख्यमंत्री

नई दिल्ली. पश्चिम बंगाल में भाजपा प्रचंड जीत हासिल कर रही है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि जीत के बाद भाजपा बंगाल की कमान किसके हाथों में देगी। यहां का मुख्यमंत्री कौन बनेगा। दरअसल, भाजपा आमतौर पर राज्य चुनावों में सीएम का चेहरा घोषित नहीं करती है। पार्टी के लिये बंगाल में भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ही सबसे बड़ी ताकत थे। उन्होंने चुनाव प्रचार के लिये 120से अधिक रैलियां की।
पिछले एक महिने में पीएम नरेन्द्र मोदी पूरी तरह से बंगाली रंगमें रंगे दिखाई दिये। उन्होंने बंगाल का मशहूर स्नैक, ‘‘झालमुरी’’ खाया, बंगाली भाषा में ऑडियो संदेश भी जारी किये। ऐसे में बंगाल की जनता ने भी ब्रांड मोदी पर पूरा भरोसा जताया और भाजपा को जमकर वोट दिया।
भाजपा महिला मुख्यमंत्री पर दांव खेलेगी
भाजपा ने चुनराव प्रचार के बीच महिलाओं की सुरक्षा को सबसे आगे रखा था। ऐसे में अनुमान जताई जा रही है कि पार्टी किसी महिला को सीएम बना सकती है। फिलहाल दिल्ली के अलावा किसी भी राज्य में भाजपा की महिला सीएम नही है।
भाजपा अपनी महिला समर्थक छवि को मजबूत करने के लिये बंगाल में महिला सीएम पर दांव खेल सकती है। सीएम की रेस में अग्निमित्रा पॉल और रूपा गांगुली का नाम सामने आ रहा है। रूपा गांगुली वहीं अदाकारा है जिन्होंने बीआर चोपड़ा की महाभारत में द्रोपदी का किरदार निभाकर घर-घर में छा गयी थी।

Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

BJP की रणनीति-फुटबॉल मैच, 1 लाख से अधिक बैठकें, बंगाल में भाजपा के खेला की कहानी

नई दिल्ली. पश्चिम बंगाल की राजनीति में इस बार जो हुआ है। वह सिर्फ एक चुनावी जीत नहीं, बल्कि सुनियोजित और बेहद बारीकी से तैयार किये गये अभियान का परिणाम है। लम्बे समय तक कठिन मानी जाने वाली जमीन पर भारतीय जनता पार्टी ने जिस तरह बहूमत का मार्ग बनाया है। उसके पीछे केवल बड़ी रैलियां नहीं, बल्कि गली-गली, बूथ-बूथ और घर-घर तक पहुंची रणनीति काम कर रही थी। इस पूरी रणनीति के केन्द्र में थे संगठन के 2 बड़े चेहरे सुनील बंसल और चुनाव प्रीाारी भूपेन्द्र यादव, जिनके साथ सह प्रभारी विप्लवकुमार देव ने जमीन का पूरा तंत्र खड़ा किया है। बंगला की इस जीत की कहानी को अगर समझना है तो इसे केवल राजनीतिक नजरिये से नहीं, बल्कि कैम्पेन इंजीनियरिंग के रूप में देखना होगा। जहां पर हर कदम योजनाबद्ध था और हर गतिविधि का सीधा लक्ष्य मतदाता तक पहुंचना।
फुटबॉल मैच: बंगाल की नब्ज पकड़ने की कोशिश
बंगाल में फुटबॉल केवल खेल नहीं, भावना है।  BJP ने इस भावना को समझा और उसे अपनी रणनीति का हिस्सा बनाया। राज्यभर में फुटबॉल मैच आयोजित कराए गए।  जिनके जरिए युवाओं को सीधे जोड़ा गया।  यह सिर्फ खेल आयोजन नहीं था, बल्कि एक एंट्री पॉइंट था।  जहां से पार्टी युवाओं के बीच अपनी मौजूदगी दर्ज कराती गई।  इन मैचों के दौरान संवाद, संपर्क और संदेश तीनों एक साथ चलते रहे. इससे पार्टी को उन इलाकों में भी पहुंच मिली, जहां पारंपरिक राजनीतिक गतिविधियां सीमित थीं।
पर्दे के पीछे की जोड़ी: बंसल-यादव का माइक्रो मैनेजमेंट
इस पूरी रणनीति की असली ताकत थी पर्दे के पीछे काम कर रही टीम।  सुनील बंसल ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर फोकस किया, जबकि भूपेंद्र यादव ने चुनावी रणनीति को व्यापक दिशा दी।  इन दोनों के बीच तालमेल ने अभियान को एक मशीन की तरह चलाया. जहां हर स्तर पर स्पष्ट योजना और जिम्मेदारी तय थी। सह प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने नॉर्थ-ईस्ट के अनुभव को बंगाल में लागू किया, जिससे जमीनी स्तर पर तेजी से विस्तार संभव हुआ।

Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

ANCA स्टेल्थ फायटर जेट का तेजी से होगा निर्माण, आंध्रप्रदेश सरकार ने दी 600 एकड़ जमीन

नई दिल्ली. आंध्रप्रदेश सरकार ने भारत के पहले स्वदेशी स्टेल्थ फायटर जेट एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (AMCA) के निर्माण के लिये 600 एकड़ जमीन मंजूर कर दी है। यह फैसला राज्य कैबिनेट ने लिया है। यह प्लांट श्रीसत्य सांई जिले में बनेगा। यहां फायनल असेम्बली, प्रोटोटाइप डवलपमेंट, ग्राउड टेस्टिंग, फ्लाइट कॉम्पलेक्स और वैज्ञानिकों के लिये हाउसिंग की सुविधायें बनेंगी।
यह हब करीब 140 AMCA स्टेल्थ जेट्स बनाने का काम करेगा। प्रोजेक्ट से लगभग 1 लाख करोड़ रूपये का निवेश आने का अनुमान है। इसमें प्रायवेट कंपनियां जैसे टाटा एडवांस्ड सिस्टम, L$T  और भारत फोर्ज जैसी कम्पनियां पार्टनरशिप में काम करेगी। खास बात यह है कि इस प्रोजेक्ट में हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL ) को बायपास किया गया है। इससे प्रायवेट सेक्टर की भागीदारी बढ़ेगी और काम तेजी से होगा।
क्यों चुना गया श्री सत्य साई जिला?
इस जगह को इसलिए चुना गया क्योंकि यह बेंगलुरु में स्थित एरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (ADA) के बहुत करीब है।  वहां पहले से ही AMCA का डिजाइन और विकास का काम चल रहा है।  इलाके में एयरस्ट्रिप भी है, जो टेस्टिंग के लिए बहुत जरूरी है।  मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने 2025 में ही इस प्रोजेक्ट के लिए आंध्र प्रदेश को प्राथमिकता देने की पिच दी थी । अब कैबिनेट ने इसे मंजूरी दे दी है।
AMCA स्टेल्थ फाइटर क्या है?
AMCA भारत का पांचवीं पीढ़ी का स्टेल्थ फाइटर जेट है।  यह दुश्मन के रडार में आसानी से पकड़ा नहीं जा सकता है। इसमें एडवांस्ड टेक्नोलॉजी, सुपरक्रूज स्पीड, बेहतरीन एवियोनिक्स और मल्टी-रोल क्षमता होगी । यह राफेल और Su-30 MKI जैसे मौजूदा जेट्स से ज्यादा एडवांस्ड होगा. प्रोटोटाइप 2027 तक तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

छत्तीसगढ़ में IED धमाके में 4 जवान शहीद, DRG के इंस्पेक्टर और कॉन्स्टेबल शामिल, मायनिंग हटाते समय हुआ धमाका

जगदलपुर. छत्तीसगढ़ के कांकेर-नारायणपुर सीमा पर शनिवार को आईईडी ब्लास्ट में 4 जवान शहीद हो गये। फोर्स ने शनिवार की सुबह कोरोसकोड़ा के जं्रगल में सर्च ऑपरेशन पर निकली थी। इस बीच नक्सलियों की बिछायी गयी। आइईडी डिफ्यूज करते वक्त अचानक जोरदार धमाका हुआ। यह घटना छोटे बेठिया थाना इलाके की है। ऐसा बताया जा रहा कि धमाका इतना तेजत था कि घटनास्थल पर मोजूद जवानों को संभलने का समय तक नहीं मिला। घटना में घायल जवानों का तत्काल रेस्क्यू किया गया। लेकिन गंभीर चोटों की वजह से 3 जवानों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिसया।
घायल जवान परमानंद कोरोम को बेहतद उपचार के लिये रायपुर एयरलिफ्ट किया गया था। जहां उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। इस हादसे पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सरकार पर सवाल उठाये है। कहा है कि नक्सलवाद के खत्म होने के राजनीतिक नारे से काम नहीं चलेगा।
सूचना के आधार पर चल रहा था अभियान-बस्तर IG
बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी. ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि, सर्च के दौरान सुरक्षाबलों को एक नक्सली डंप भी मिला है। सरेंडर कर चुके नक्सलियों से मिले इनपुट के आधार पर पिछले कुछ महीनों से लगातार आईईडी बरामदगी का अभियान चलाया जा रहा है। आज का अभियान भी उसी का हिस्सा था। इस दौरान हादसा हुआ।

hacklink satın al coinbar coinbar giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş güncel meritking meritking giriş best online casinos in new zealand padişahbet padişahbet giriş padişahbet güncel giriş kalebet kalebet giriş kalebet güncel giriş kralbet kralbet giriş kralbet güncel giriş jasminbet jasminbet giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş pashagaming pashagaming giriş pashagaming güncel giriş betcio betcio giriş betcio güncel giriş alobet alobet giriş amgbahis amgbahis giriş betasus betasus giriş betnano betnano giriş betpipo betpipo giriş betplay betplay giriş betsmove betsmove giriş egebet egebet giriş imajbet imajbet giriş jokerbet jokerbet giriş marsbahis marsbahis giriş matbet matbet giriş ultrabet ultrabet giriş restbet restbet giriş supertotobet supertotobet giriş perabet perabet giriş grandpashabet amkbet radissonbet romabet tambet betgit teosbet sonbahis betpuan cashwin bahiscom ibizabet nesinecasino bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş