Latest

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

जंतर-मंतर पर पुलिस और छात्रों में झड़प, CJP समर्थकों ने पत्थरबाजी की

नई दिल्ली. दिल्ली के जंतर-मंतर पर बुधवार रात छात्रों और पुलिस में झड़प हो गई। कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थरबाजी की। जवाब में पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। घटना से जुड़े कुछ वीडियो सामने आए। जिसमें प्रदर्शनकारियों के हाथ में भी लाठी दिख रही है। वो पुलिसकर्मियों पर हमला कर रहे हैं।


सरकार की तरफ से भरोसा मिले अनशन खत्म करने को तैयार हूं
उधर सोनम वांगचुक ने बुधवार शाम गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल से एक वीडियो मैसेज जारी किया। सोनम ने कहा- अनशन को 25 दिन बीत गए हैं लेकिन अभी तक जिंदा हूं। कुछ सांसद मुझसे मिलने आए, उन्होंने भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की। उन्होंने कहा, मुझे अगर सरकार की तरफ से भरोसा मिले तो मै आज ही अनशन खत्म करने को तैयार हूं। बस सरकार छात्रों के खिलाफ कार्रवाई न करे। कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में शामिल रहे वांगचुक को 18 जुलाई को जंतर-मंतर से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था। मंगलवार को कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें मेदांता हॉस्पिटल शिफ्ट किया गया है। यहीं उनका इलाज चल रहा है।


प्रदर्शनकारियों की तरफ से पत्थरबाजी की गई
दिल्ली में जंतर-मंतर के पास बुधवार रात छात्रों और पुलिस में झड़प हो गई। प्रदर्शनकारियों की तरफ से पत्थरबाजी की गई। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्‌डा ने बुधवार रात प्रेस कांन्फ्रेस में कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी के लोगों की बातें हमने शांति से सुनी। उन्होंने अपनी बातें लिखकर दी हैं। हमने कहा कि हम चर्चा को तैयार है। जब कहेंगे हम चर्चा करेंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्‌डा ने कांन्फ्रेस में कहा कि हम सोनम वांगचुक का हालचाल पूछने गए थे। हमने उनसे कहा कि आप अपना अनशन तोड़ें। सरकार आपकी बातों को सुनेगी। आज वांगचुक ने हमें ओपन लेटर लिखा है। हम उस लेटर का जवाब देंगे।

LatestNewsमध्य प्रदेशमप्र छत्तीसगढ़राज्य

MP के मुख्य सचिव अनुराग जैन को बड़ा प्रमोशन, नीति आयोग के CEO बने, नए मुख्य सचिव की तलाश तेज

भोपाल. मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन नीति आयोग के सीईओ बनाए गए हैं। केंद्र सरकार ने उनकी नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव रहते हुए अनुराग जैन का कार्यकाल अगस्त माह में पूरा होने वाला था। अप्रैल माह में उनके दिल्ली जाने की अटकलें चल रही थीं। मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन के नीति आयोग बनाए जाने की अटकलें अप्रैल माह से चल रही थी। केंद्र सरकार ने उन्हें नीति आयोग का मुख्य कार्यकारी बनाने के आदेश भी जारी कर दिए हैं।
सीएम की पसंद के चलते उन्हें सीएस का पद दिया गया
आदेश के मुताबिक वे पदभार ग्रहण करने की तिथि से अपना कार्यभाल संभाल लेंगे। उनका कार्यकाल उनकी स्वीकृत सेवा-विस्तार अवधि तक और उसके बाद अधिकतम दो साल अथवा अगले आदेश तक रहेगा, जो भी पहले हो। अनुराग जैन मूल रूप से 31 अगस्त 2025 को सेवानिवृत्त होने वाले थे, लेकिन केंद्र सरकार ने उन्हें सेवानिवृत्ति से ठीक पहले एक साल का एक्टेंशन दे दिया था। जो 31 अगस्त 2026 को खत्म हो रहा है। अनुराग जैन मध्यप्रदेश के 35वें चीफ सेक्रेटरी हैं। इससे पहले मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में सबसे अहम मंत्रालय रोड, ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे का जिम्मा संभाल चुके हैं। अच्छे वित्त प्रबंधन के रूप में भी जैन को माना जाता है। सीएम मोहन यादव की पसंद के चलते उन्हें सीएस का पद दिया गया था।
नया मुख्य सचिव कौन
सूत्रों के मुताबिक 1989 बैच के आईएएस आफिसर अनुराग जैन के दिल्ली जाने पर मध्यप्रदेश में राजेश राजौरा, मनोज गोविल और पंकज अग्रवाल के नामों में से किसी नाम पर मोहर लग सकती है।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

MP के मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की तबीयत बिगड़ी, भोपाल से ले जाया गया दिल्ली

भोपाल. मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की तबीयत बिगड़ गई है। तबीयत ज्यादा खराब होने के बाद उन्हें दिल्ली ले जाया गया है और वहां एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। बताया गया है कि ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर बीते कुछ दिनों से तेज बुखार से पीड़ित थे और उनका इलाज भोपाल में चल रहा था, लेकिन तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें भोपाल से दिल्ली शिफ्ट किया गया और अब दिल्ली में उनका इलाज चल रहा है।
भोपाल से दिल्ली अस्पताल शिफ्ट किया गया
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का दिल्ली के एक निजी अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है। लगातार तेज बुखार और अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें भोपाल से दिल्ली अस्पताल शिफ्ट किया गया था। बता दें कि मध्यप्रदेश में इन दिनों विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है और इसी के लिए कुछ दिन पहले मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर भोपाल आए थे, यहां उन्हें तेज बुखार आया और इसके कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से तबीयत बिगड़ने पर दिल्ली के निजी अस्पताल में शिफ्ट कर भर्ती कराया गया है।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

Bhopal में छह महीने से नए गैस कनेक्शन बंद, 6 हजार परिवार परेशान

भोपाल. राजधानी में नए घरेलू एलपीजी गैस कनेक्शन जारी न होने से हजारों परिवारों की रसोई का संकट गहरा गया है। फरवरी 2026 से ऑनलाइन प्रक्रिया बंद होने के कारण शहर की 46 गैस एजेंसियों के जरिए नए कनेक्शन पूरी तरह ठप पड़े हैं। इससे अब तक छह हजार से अधिक लोग नए गैस कनेक्शन का इंतजार कर रहे हैं। हालात का फायदा उठाकर कालाबाजारी करने वाले घरेलू गैस सिलिंडर ऊंचे दामों पर बेच रहे हैं, जिससे जरूरतमंद परिवार अतिरिक्त आर्थिक बोझ उठाने को मजबूर हैं। गैस एजेंसियों का कहना है कि पोर्टल दोबारा शुरू होने तक नए कनेक्शन जारी करना संभव नहीं है।
नए उपभोक्ता सबसे ज्यादा परेशान
सबसे अधिक परेशानी नए मकान में रहने वाले परिवारों, किराए के घर में शिफ्ट हुए लोगों, दूसरे शहरों से भोपाल आए नागरिकों और परिवार विभाजन के बाद अलग गैस कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को हो रही है। ये लोग कई महीनों से गैस एजेंसियों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन हर बार उन्हें यही जवाब मिलता है कि ऑनलाइन पोर्टल बंद होने के कारण फिलहाल नए कनेक्शन जारी नहीं किए जा सकते।
हर महीने मिलते थे दो हजार नए कनेक्शन
जानकारी के अनुसार, कुछ महीने पहले तक भोपाल में हर माह करीब दो हजार नए एलपीजी कनेक्शन जारी किए जाते थे। इससे नए उपभोक्ताओं को आसानी से घरेलू गैस उपलब्ध हो जाती थी। लेकिन फरवरी 2026 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया बंद होने के बाद हजारों आवेदन लंबित हो गए हैं।
पीएनजी नहीं, इसलिए बढ़ी मुश्किल
जिन इलाकों में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की सुविधा उपलब्ध नहीं है, वहां रहने वाले परिवार सबसे अधिक प्रभावित हैं। भोपाल में तीनों तेल कंपनियों के मिलाकर पांच लाख से ज्यादा एलपीजी उपभोक्ता हैं और प्रतिदिन करीब 12 से 15 हजार गैस सिलिंडरों की आपूर्ति की जाती है। इसके बावजूद नए कनेक्शन नहीं मिलने से हजारों परिवार वैकल्पिक व्यवस्था करने को मजबूर हैं।
कालाबाजारी करने वाले उठा रहे फायदा
नए कनेक्शन बंद होने का फायदा अब अवैध कारोबार करने वाले लोग उठा रहे हैं। जरूरतमंद परिवार 2,000 से 2,500 रुपये तक खर्च कर घरेलू गैस सिलिंडर खरीदने को मजबूर हैं। कई स्थानों पर बिना वैध प्रक्रिया के सिलिंडर बेचे जाने की शिकायतें भी सामने आई हैं। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने पिछले तीन महीनों में कार्रवाई करते हुए 1,100 से अधिक घरेलू गैस सिलिंडर जब्त किए हैं।

 

 

 

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

महाराज बाड़ा स्थित मल्टी लेवल पार्किंग में भरे पानी को निकालने एक्सपर्ट के सुझाव के बाद बोरिंग का काम शुरू

ग्वालियर. महाराज बाड़ा स्थित मल्टी लेवल कार पार्किंग (एलएलसीपी) में भरे पानी को निकालने के लिए एक्सपर्ट के सुझाव के बाद बोरिंग कराने का काम शुरू हो गया। पीएचई से पहली बोरिंग हनुमान मंदिर के नजदीक कराई है। ये बोरिंग करीब 350 फीट गहरी है। अभी दूसरी बोरिंग 22 जुलाई तक हो जाएगी। फिर पानी की टेस्टिंग कराकर सप्लाई में जोड़ जाएगा। इससे एमएलसीपी के अंतिम तल में बार-बार भर रहे पानी को निकाला जा सकेगा। अभी 2.5 मीटर तक मल्टी के अंदर पानी भरा हुआ है। इसे काउंटर लोड को ध्यान में रखकर 1.5 मीटर निकाला जाएगा। ग्वालियर स्मार्ट सिटी इस एमएलसीपी का निर्माण लंबे समय से करा रहा है। बीते दो साल से पार्किंग के अंदर बार-बार पानी भर रहा है। इस कारण से इसमें 2.5 मीटर तक पानी भरा हुआ है।
केंद्रीय भूजल बोर्ड ने निरीक्षण के बाद सुझाव भी दिए
केंद्रीय भूजल बोर्ड के वैज्ञानिक डॉ.राकेश सिंह ने निरीक्षण के बाद सुझाव भी दिए थे। जिसमें जुलाई से पहले एमएलसीपी में भरे पानी को निकालने को कहा था। इसके लिए लगातार 16 घंटे तक पंपों से पानी बाहर फेंकना (डीवाटरिंग) होगा। यह तब तक करना होगा जब तक बोरिंग का जल स्तर 7 मीटर तक न पहुंच जाए।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

MP के 1000 से ज्यादा श्रद्धालु जम्मू-कश्मीर में फंसे

जम्मू कश्मीर. जम्मू में लगातार बारिश और भूस्खलन से अमरनाथ यात्रा रूक गई। 19 जुलाई से यह यात्रा रूकी हुई है। जिस कारण मध्य प्रदेश से गए 1 हजार से अधिक यात्री फंस गए है। वे जम्मू से लेकर पहलगाम तक अलग-अलग स्थानों पर रूके हुए है। बारिश बंद होने और अमरनाथ यात्रा शुरू होने का इंतजार कर रहे है। भोपाल के भी 300 यात्रियों का जत्था मौसम खराब होने के कारण फंसा हुआ है। अमरनाथ यात्रियों ने बताया कि हमें जम्मू से कई अन्य तीर्थ स्थलों पर भी जाने नहीं दिया जा रहा है। जिस कारण यात्रियों में निराशा है। तीन दिन से फंसे हैै और दो से तीन दिन तक मौसम साफ होने के आसार नहीं लग रहे है।
सभी यात्री एक ही जगह पर फंसे हुए
मध्य प्रदेश से हर साल बडी संख्या में अमरनाथ यात्रा के लिए जत्था जाता है। भोपाल के ओम शिव शख्ति सेवा मंडल के सचिव रिंकू भटेजा ने बताया कि हमारे दो जत्थे रूके हुए है, जिसमें करीब 300 लोग भोपाल के ही है इसके अलावा मध्य प्रदेश के बाकी शहरों से भी बडी संख्या में लोग पहुंचे है जिन्हें जम्मू से आगे नहीं जाने दिया जा रहा है। भटेजा ने बताया कि मौसम खराब होने का हवाला देते हुए यात्रा को रोक दिया गया लेकिन प्रशासन के लोग जम्मू से वैष्णोदेवी, बूढा महादेव, शिवखोडी आदि स्थानों पर भी जाने नहीं दे रहे है जिस कारण सभी यात्री एक ही जगह पर फंसे हुए है। मंडल का 11वां जत्था 15 जुलाई को और 12वां जत्थ 17 जुलाई को अमरनाथ यात्रा के लिए निकला था। यह दोनों ही जत्थे फंसे हुए है। यह यात्रा मंगलवार को भी शुरू नहीं हो सकी है। फिलहाल यात्रा खुलने में दो से तीन दिन का समय भी लग सकता है।
कश्मीर में भी फंसे यात्री
कई यात्री जो पहलगाम और बालटाल के रास्ते जा रहे थे उनमें से कई यात्री पहलगाम और बालटाल के शिविरों में रूके हुए है वे लंगर में खाना खा रहे है। कई यात्री आगे जाने की जिद कर रहे है लेकिन उन्हें आगे नहीं जाने दिया जा रहा है। कश्मीर में अमरनाथ यात्रा को देखते हुए मिलिट्री के जवान मुस्तैदी के साथ सुरक्षा व्यवस्था में लगे हुए है।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

MP में समान नागरिक संहिता बिल पास

भोपाल. मध्य प्रदेश में बुधवार 21 जुलाई को समान नागरिक संहिता विधेयक विधानसभा में पारित हो गया। अब यह राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए जाएगा। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद यह कानून के रूप में प्रदेश में लागू होगा। इस कानून के लागू होने के बाद सभी धर्मों के लोगों का जीवन एक कानून के अनुसार चलेगा। न प्रदेश में कोई तीन तलाक ले सकेगा न हलाला कर सकेगा न लिव-इन रिलेशनशिप का दुरूपयोग कर सकेगा और न ही किसी की संपत्ति पर अधिकार जमा सकेगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने यूसीसी बिल के पास होने पर विधानसभा परिसर में मीडिया से कहा कि राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद हमारा राज्य उस श्रेणी में खडा होगा जहां एक से ज्यादा विवाह करने पर अपराध होगा। एक से ज्यादा विवाह पर बहनों को कष्ट होता है तो उससे उनको मुक्ति मिलेगी। हमारी सरकार प्रदेश की आधी आबादी को बहनों को उनका हक दिलाएगी। उन्होंने कहा कि केवल विवाह नहीं उत्तराधिकार के मामले में भी जो अधिकार पुरूष का होगा वहीं महिला का होगा। इसी तरह दत्तक पुत्र से लेकर जीवन के जितने भी अधिकार है वो अधिकार सब पर समान रूप से लागू किए जाएंगे।
लिव-इन रिलेशनशिप का दुरूपयोग किया तो उसे 5 साल के लिए जेल
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि लिव-इन रिलेशनशिप के मामले में अगर किसी ने 18 और 21 वर्ष की निर्धारित आयु का उल्लंघन किया या एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर के लिए लिव-इन रिलेशनशिप का दुरूपयोग किया तो उसे 5 साल के लिए जेल में डाला जाएगा। सीएम ने आगे कहा कि इस मौके पर मैं कांग्रेस से प्रशन पूछना चाहूंगा कि वह हमेशा हिंदु-मुस्लिम में अंतर क्यों करना चाहती है। अगर हम राम और रहीम को एक चश्मे से देखना चाहते है तो दोनों में भेदभाव क्यों होना चाहिए। उन्होंने कहा हम सब भारत मां के लाल, भेदभाव का कहां सवाल। कांग्रेस ने वर्षों तक भाई से भाई को लडाने का काम किया। देश का बंटवारा कांग्रेस की गलत मानसिकता की वजह से हुआ।
नारी सशक्तिकरण की नई मिसाल कायम होगी
सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मध्य प्रदेश के इतिहास में आज एक स्वर्णिम अध्याय जुडा है। मध्य प्रदेश विधानसभा ने मध्य प्रदेश समान नागरिक संहिता 2026 विधेयक को ध्वनि मत से पारित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दूरदर्शी नेतृत्व में हमारी पार्टी समानता, सामाजिक न्याय औश्र जनकल्याण के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है। यह कानून नारी सशक्तिकरण की एक नई मिसाल कायम करने के साथ ही समान न्याय, अधिकारी एवं संवैधानिक मूल्यों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को और अधिक सशक्त करेगा।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

PM आवास के बाहर प्रदर्शन के बाद एक्शन, राहुल को धरने से पुलिस उठाकर ले गई

नई दिल्ली. पीएम आवास के पास मंगलवार दोपहर साढ़े तीन बजे धरने पर बैठे कांग्रेसियों को पुलिस शाम साढ़े 6 बजे उठाकर ले गई। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, अखिलेश यादव समेत कई नेता को हिरासत में ले लिया है। सरकार ने 3 घंटे के धरने में राहुल से 2 बार बातचीत की, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी पहुंचे तो कांग्रेसियों ने घेरा बना लिया और राहुल तक पहुंचने नहीं दिया। कांग्रेसियों और पुलिस के बीच आधे घंटे तक धक्का-मुक्की होती रही। पुलिस ने लाठीचार्ज किया। आखिर में 12 से ज्यादा पुलिसकर्मी उन्हें उठाकर ले गए और बस में बैठाया।

प्रियंका गांधी को हिरासत में लेकर पुलिस ने वैन में बैठाया।
राहुल-प्रियंका ने लाठीचार्ज पर आक्रामक रवैया अपनाया
संसद भवन से निकलते हुए प्रियंका गांधी ने मीडिया से कहा, ये हमारे बच्चे हैं। सरकार चर्चा करने के बजाय अपने अधिकारों के लिए आवाज उठा रहे छात्रों पर आंसू गैस चला रही है और उन्हें पीट रही है। यह बेहद निंदनीय है।रात तक राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया, प्रधानमंत्री मोदी भारत के इतिहास के सबसे युवा-विरोधी प्रधानमंत्री हैं। इतने युवा विरोधी कि एक नाकाम शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा भी नहीं ले सकते। जब इन बच्चों ने शिक्षा के जायज सवाल उठाए – तो जवाब में मिली लाठी और हिरासत। लीक करने वाले अपराधी आजाद और वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे जाते हैं, पीटे जाते हैं। 21 जुलाई की सुबह राहुल गांधी और प्रियंका गांधी घायल छात्रों से मिलने अस्पताल भी गए। हालांकि जंतर-मंतर जाने की बजाए, उनकी प्लानिंग कुछ और ही थी।

पुलिस राहुल गांधी से धरने वाली जगह से हटने की अपील कर रही थी, लेकिन राहुल ने उन्हें अपने बंधे हुए हाथ दिखा दिए।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

बिजली कंपनी के इंजीनियर के 9 ठिकानों पर छापे

इंदौर. लोकायुक्त टीम ने बड़ी छापामार कार्रवाई करते हुए बिजली कंपनी के अधीक्षण यंत्री शिवराम सेमिल के निधीवन कॉलोनी स्थित निवास पर छापामार कार्रवाई की है। सेमिल के खिलाफ आय से कई गुना अधिक संपत्ति होने की शिकायत सामने आई थी। वहीं, छापामार कार्रवाई के दौरान सामने आया कि, इंजीनियर ने 33 साल की नौकरी में आय से ज्यादा संपत्ति अवैध रूप से प्राप्त की है। करोड़ों रुपये की फैक्ट्री और घर के साथ सोने-चांदी के ज्वेलरी और कैश भी मिला है।
परिवार के लोगों के नाम भी करोंड़ों की संपत्ति
शिवराम सेमिल और उनके परिवार के लोगों के पास बड़ी संपत्ति मिली है। जिसमें सिलिकॉन सिटी में सी 44 स्थित तीन मंजिला घर की कीमत करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपये है। इनके बेटे शुभम सेमिल के नाम से पीथमपुर में शुभम इलेक्ट्रिकल नाम से फैक्ट्री मिली है जहां पर ट्रांसफार्मर बनाए जाते हैं। यह फैक्ट्री 880 वर्गमीटर एरिया में बनाई गई है। यह भी करीब एक करोड़ 25 लाख रुपये की है।
कई फैक्ट्रियां संचालित
शिवराम सेमिल की बहू और परिवार के सदस्यों के नाम से ‘कर्निश पावरजोन’ नामक फर्म रजिस्टर्ड होना पाई है जिसकी शेयर पूंजी 50 लाख रुपये है। इसके द्वारा पीथमपुर सेक्टर 3 में प्लॉट क्रमांक 732 और 749ए क्रय किए गए हैं, जिनमें 732 प्लॉट पर पुरानी फैक्ट्री स्थापित है और 749ए पर नई फैक्ट्री का निर्माण किया जा रहा है। अनुमानित व्यय एक करोड़ रुपये किया गया है। साथ ही दामाद और बेटे के नाम से उज्जैनी जिला धार स्थित औद्योगिक क्षेत्र में प्लॉट क्रमांक 184,185 पर, ‘एसएस इलेक्ट्रिकल्स’ फर्म का संचालन होना पाया गया है। इसके ही नाम से प्लॉट क्रमांक 153 भी क्रय किया गया है। इन पर अनुमानित एक करोड़ 50 लाख रुपये व्यय होना पाया है।
उज्जैनी जिला धार में 560 वर्ग मीटर का भूखंड भी लिया
कृष्णा पावर नामक फर्म के नाम से उज्जैनी जिला धार में 560 वर्ग मीटर का भूखंड भी लिया गया। यहां पर भी फैक्ट्री बन रही है। इसमें भी 10 लाख रुपये इनवेस्ट किए गए हैं। समधी के नाम से भी शिवराम सेमिल ने फैक्ट्री खोली है जो जांच की जा रही है। ए वन इलेक्ट्रिकल नाम से फैक्ट्री का संचालन हो रहा है। भूखंड क्रमांक 169 , उज्जैनी औद्योगिक क्षेत्र, धार में यह फैक्ट्री भी पाई गई है। ट्रांसफार्मर की उक्त फैक्ट्री पर भी करोड़ों रुपए इन्वेस्ट किया जाना पाया है।
करोड़ों की प्रॉपर्टी बनाई
सेमिल की फैक्ट्रियों के कार्यालय भी इंदौर में पाए गए हैं। सप्तश्रृंगी नगर सिलिकॉन सिटी में उनके कार्यालय का भवन पत्नी और बेटे सौरभ सेमिल के नाम होना पाया है। गाइडलाइन कीमत 60 लाख रुपये इसकी कीमत सामने आई है। एक और कार्यालय 45 अंजनी नगर, एयरपोर्ट रोड पर संचालित हो रहा है। कर्निश पावर जोन के इस कार्यालय पर भी सर्चिंग जारी है। एक और कार्यालय देवासनाका एरिया में सिद्धार्थ फार्म के पास पाया गया है।
रिश्तेदारों के नाम करोड़ों की संपत्ति
सेमिल ने अपने बेटों के नाम से ओमेक्स सिटी में प्लॉट खरीदा है। यह प्लॉट बीस लाख रुपये में गाइडलाइन अनुसार क्रय किया है। बेटे की फर्म शुभम इलेक्ट्रिकल के नाम से 15 लाख रुपये की महिंद्रा कंपनी की इलेक्ट्रिक कार खरीदी गई है। एक मकान रविदास नगर मुरैना में भी दो मंजिला पाया गया है। ग्वालियर लोकायुक्त की टीम द्वारा वहां पर सर्च की जा रही है। इसकी कीमत 50 लाख रुपये है।
आय से 258 प्रतिशत मिली
लोकायुक्त की जांच में पता चला कि, नौकरी के दौरान सेमिल की कुल आय दो करोड़ रुपए हुई है। इसकी तुलना में उन्होंने साढ़े छह करोड़ रुपये खर्च किए हैं। ऐसे में 7.16 करोड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति इंजीनियर के पास मिली है। जो इनकी अब तक मिली आय का 258 प्रतिशत है।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

सिंधिया परिवार के समझौते में पड़ी दरार, प्रतिमा देवी बोलीं मुझे हिस्सा नहीं मिला

ग्वालियर. सिंधिया राजपरिवार की संपत्तियों से जुड़े वर्षों पुराने विवादों को समाप्त करने की प्रक्रिया के बीच नया मोड़ आ गया है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की बड़ी बुआ पद्मावती राजे की बेटी प्रतिमा देवी ने जिला न्यायालय में आवेदन देकर दावा किया है कि उन्हें उनका वैधानिक हिस्सा नहीं मिला है। उन्होंने अदालत से आग्रह किया है कि प्रस्तावित समझौते पर कोई निर्णय लेने से पहले उनकी आपत्तियों पर भी सुनवाई की जाए। मामले में अब 28 जुलाई को सुनवाई होगी।
प्रतिमा देवी के आवेदन ने नया कानूनी सवाल खड़ा कर दिया
सिंधिया परिवार की संपत्तियों को लेकर अलग-अलग अदालतों में डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे लंबित हैं। इन्हें समाप्त करने के लिए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, पूर्व मंत्री यशोधरा राजे समेत अन्य पक्षकारों ने अदालतों में आवेदन प्रस्तुत किए हैं। इसी बीच प्रतिमा देवी की ओर से दायर आवेदन ने पूरी प्रक्रिया पर नया कानूनी सवाल खड़ा कर दिया है।
अदालत में पेश आवेदन में कुछ तथ्य भ्रामक हैं
आवेदन में कहा गया है कि उनके नाम से प्रस्तुत पावर ऑफ अटॉर्नी केवल 24 जून तक ही प्रभावी थी। इसके बावजूद बाद की प्रक्रिया में उसका उपयोग किया गया। यह भी आरोप लगाया गया है कि अदालत में पेश आवेदन में कुछ तथ्य भ्रामक हैं और फैमिली सेटलमेंट से जुड़ी पूरी जानकारी भी प्रस्तुत नहीं की गई। प्रतिमा देवी की ओर से उनके रिश्तेदार ने यह आवेदन जिला न्यायालय में दाखिल किया।
कौन हैं प्रतिमा देवी
प्रतिमा देवी, ज्योतिरादित्य सिंधिया की बड़ी बुआ पद्मावती राजे की बेटी हैं। पद्मावती राजे का विवाह त्रिपुरा राजपरिवार में हुआ था। प्रतिमा देवी के साथ ही उनकी बहन कनिका देवी भी इस संपत्ति विवाद की पक्षकार हैं। कोर्ट में प्रतिमा देवी के परिजन आवेदन लेकर पहुंचे थे।

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet holiganbet giriş holiganbet matbet holiganbet sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş safirbet safirbet safirbet giriş safirbet güncel giriş tarafbet betnano meritbet mariobet markajjbet queenbet betcio atlasbet tarafbet mariobet mariobet betpark betpark casibom casibom casibom giriş casibom casibom giriş holiganbet grandpashabet casibom ibizabet grandpashabet giriş cashwin grandpashabet betgit giriş casibom giriş grandpashabet giriş grandpashabet kalitebet kalitebet giris betsmove Betsmove giris Royalbet Royalbet giriş Royalbet güncel Royalbet casibom casibom giriş meritking meritking giriş perabet perabet giriş kralbet kralbet giriş matbet matbet giriş grandpashabet grandpashabet giriş meritking meritking giriş