Latest

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

MP में हजारों अधिकारियों-कर्मचारियों के होंगे डिमोशन

भोपाल. सरकारी तंत्र में नियमों को ज्यों का त्यों लागू करने में हुई एक चूक हजारों अधिकारियों-कर्मचारियों पर भारी पड़ रही है। सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) की गलती के कारण हजारों अधिकारियों-कर्मचारियों पर डिमोशन की तलवार लटक गई है। वहीं, सेवानिवृत्त अधिकारियों को पदोन्नति मिल सकती है, लेकिन वर्षों से प्रभार पर काम कर रहे अधिकारी इससे वंचित हो जाएंगे।
हजारों प्रभारी अधिकारी होंगे पदावनत
दरअसल, सामान्य प्रशासन विभाग के पदोन्नति नियम 2025 में पदोन्नति प्रक्रिया वर्ष 2025 से शुरू होनी थी लेकिन न्यायालयीन प्रकरणों के चलते यह वर्ष 2026 में शुरू की गई। विभिन्न विभाग अभी भी 31 दिसंबर 2025 की स्थिति में ही पदोन्नति कर रहे हैं, क्योंकि जीएडी ने कोई संशोधित नियम जारी नहीं किए। नियमानुसार अगली डीपीसी (विभागीय पदोन्नति समिति) वर्ष 2027 के लिए होगी। इस स्थिति में वर्ष 2026 की डीपीसी पूरी तरह से गायब हो गई है, जिससे हजारों प्रभारी अधिकारी पदावनत हो जाएंगे और उनका मनोबेल गिरना तय है। जबकि मप्र पदोन्नति नियम 2025 में एक ही वर्ष में दो वर्षों के लिए नियमित डीपीसी करने का प्रावधान ही नहीं है। ऐसे में 2026 की डीपीसी अटक सकती है।
पूर्व की रिक्तियों पर विचार किया जाए
जानकारों का कहना है कि जीएडी को पदोन्नतियां शुरू करने से पहले पदोन्नति नियम 2025 में संशोधन करना चाहिए था। इसमें यह प्रावधान किया जाना था कि विशेष डीपीसी में पूर्व की रिक्तियों के साथ 31 दिसंबर 2026 तक की रिक्तियों पर विचार किया जाए। इसके बाद वर्ष 2026 के सितंबर-अक्टूबर माह में वर्ष 2027 की रिक्तियों के लिए नियमित डीपीसी की जाती। अब रिव्यू डीपीसी से अधिकारियों-कर्मचारियों को कुछ राहत मिलने की संभावना है।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

NEET पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के 47 अधिकारी बर्खास्त

नई दिल्ली. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 47 अधिकारियों को सेवा से हटा दिया है। सूत्रों ने बताया कि इनमें से कई अधिकारियों के खिलाफ कानूनी और आपराधिक कार्रवाई भी शुरू की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई विभिन्न परीक्षा अनियमितताओं और पेपर लीक मामलों की जांच के बाद की गई है। जिन अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई है, उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ आपराधिक मुकदमे भी दर्ज किए जा सकते हैं।
एनटीए लगातार सवालों के घेरे में रही है
पिछले कुछ समय से एनटीए-यूजी समेत कई राष्ट्रीय परीक्षाओं में पेपर लीक के आरोपों के कारण एनटीए लगातार सवालों के घेरे में रही है। ऐसे में 47 अधिकारियों की बर्खास्तगी को एजेंसी में व्यापक सुधार और जवाबदेही तय करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। इस बीच, एनटीए-यूजी पेपर लीक मामले को लेकर देश के कई हिस्सों में छात्रों और विभिन्न संगठनों का विरोध प्रदर्शन जारी है। दिल्ली सहित कई शहरों में प्रदर्शनकारियों ने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है।
केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में पेपर लीक संशोधन विधेयक को मंजूरी
उधर, केंद्र सरकार ने भी पेपर लीक पर सख्त रुख अपनाते हुए गुरुवार, 24 जुलाई को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में पेपर लीक संशोधन विधेयक को मंजूरी दे दी। प्रस्तावित कानून में पेपर लीक और संगठित परीक्षा धोखाधड़ी में शामिल आरोपियों के लिए कड़े दंड का प्रावधान किया गया है।

 

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

इंदौर, भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर में बनेंगे चार नए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

भोपाल. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की घोषणा के बाद राज्य सरकार ने चार नए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि युवाओं से जुड़े मामलों के तेजी से निपटारे के लिए राज्य के चार बड़े शहरों में भी फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाए जाएंगे। मीडिया से बात करते हुए सीएम डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के लिए बेहतर मौके बनाने के साथ-साथ उच्च शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के ढांचे को बढ़ाने के लिए भी प्रतिबद्ध है।
प्रधानमंत्री की घोषणा के बाद एमपी में ऐलान
फास्ट-ट्रैक कोर्ट पर राज्य के फैसले के बारे में बताते हुए मोहन यादव ने कहा, प्रधानमंत्री की कल की फास्ट-ट्रैक कोर्ट की घोषणा के बाद हमारे राज्य ने उनके आदेश को लागू करते हुए आज चार नए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान किया है, ताकि सभी तरह के मुद्दों को तेजी से सुलझाया जा सके।
ग्वालियर जैसे चार बड़े शहरों में भी फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने जा रहे
मोहन यादव ने कहा, हम इंदौर, भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर जैसे चार बड़े शहरों में भी फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने जा रहे हैं। जहां हम युवाओं से जुड़े मामलों और मुद्दों को तेजी से सुलझाएंगे। युवाओं के लिए हमारी सरकार जितना काम कर रही है, उतना कोई और नहीं कर रहा है। हम सभी चाहते हैं कि युवाओं को रोजगार के मौके मिलें। मुख्यमंत्री ने राज्य में मेडिकल शिक्षा के विस्तार पर भी जोर दिया और कहा कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में मेडिकल कॉलेजों और अंडरग्रेजुएट मेडिकल सीटों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है।
दो साल में यहां 52 मेडिकल कॉलेज बन जाएंगे
राज्य की स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाओं के बारे में बात करते हुए सीएम यादव ने कहा, मेडिकल कॉलेजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। जब हम सत्ता में आए थे, तब पांच मेडिकल कॉलेज थे। आज 34 मेडिकल कॉलेज हैं और दो साल में यहां 52 मेडिकल कॉलेज बन जाएंगे। आज 5,500 अंडर ग्रेजुएट मेडिकल सीटें हैं और लगभग 10,000 और सीटें होंगी। यह हमारा संकल्प है। हम इसी दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

राशन का बजट बिगड़ा, दालें, तेल और शक्कर 20% तक महंगे

ग्वालियर. ईरान और अमेरिका के बीच तनाव का सीधा असर अब शहर के लोगों के आम बजट और रसोई पर दिखने लगा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें उछलने से माल भाडे और लाजिस्टिक्स लागत में भारी बढोतरी हुई है। नतीजतन अप्रैल महीने से लेकर अब तक शहर के थोक व खेरीज किराना बाजार में दालें, खाद्य तेल, मसाले और डिब्बा बंद राशन सामग्री 5 से 20 प्रतिशत तक महंगी हो चुकी है।
रोजाना इस्तेमाल होने वाले राशन सामानों की कीमतें बढी
स्थानीय दाल बाजार में महाराष्ट्र, गुजरात और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों से आने वाले माल की आवक घटी है। जबकि ट्रक भाडा काफी बढ गया है। इसके साथ ही पिछले 2025 से 2026 में मौसम खराब रहा और इसका असर भी सरसों सहित दलहन फसलों पर पडा। इन सभी वजहों से रोजाना इस्तेमाल होने वाले राशन सामानों की कीमतें बढ गई है जिससे आम उपभोक्ता का मासिक बजट पूरी तरह गडबडा गया है।
कई कंपनियों ने पैकेट उन के अंदर के वजन में कटौती कर दी
पिछले दो माह में शक्कर की कीमत में भी पांच से छह रुपये बढे हैं। पहले शक्कर 42 रुपये प्रति किलो थी, लेकिन वर्तमान में यह 47 रुपये प्रति किलो मिल रही है। सिर्फ तेल और दाल ही नहीं, बल्कि पैकेजिंग कास्ट बढ़ने के कारण बड़ी एफएमसीजी कंपनियों ने भी दरें बढ़ा दी हैं। ब्रेड, बिस्किट, नमकीन, चिप्स और मसालों के पैकेटों पर कंपनियों ने सीधी 10 से 15 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है। कई कंपनियों ने पैकेट की कीमतें समान रखकर उनके अंदर के वजन में कटौती कर दी है, जिससे ग्राहकों पर दोहरी मार पड़ रही है।
गेहूं की दरें भी बढ़ी
बाहरी मंडियों से आने वाली आवक पर भाड़े का असर सीधे दालों की कीमतों पर दिख रहा है। बीते दो महीनों में शहर के रिटेल बाजार में दालों के भाव इस प्रकार बढ़े हैं। इसका असर सीधे लोगों के खाने पर पड़ा है। जब अप्रैल से मई के बीच में गेहूं की फसल आई थी तो कीमत 2500 से 2700 रुपये प्रति क्विंटल के बीच में थी। लेकिन वर्तमान में गेहूं की कीमत भी 2900 से तीन हजार रुपये प्रति क्विंटल के बीच में पहुंच गया है। यदि बहुत अच्छी क्वालिटी का गेहूं मसलन सरबती की कीमत भी चार से साढ़े चार हजार रुपये प्रतिक्विंटल के बीच में है।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

PM मोदी का रात 12 बजे छात्रों के लिए वीडियो संदेश, कहा पेपर लीक पर कैबिनेट सख्त फैसला लेगी

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री मोदी ने गुरूवार आधी रात 12 बजे छात्रों के लिए वीडियो संदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि सरकार पेपर लीक के खिलाफ कडी सजा का प्रावधान करने वाला कानून बनाएगी। पीएम ने बताया कि कैबिनेट में इससे जुडे मसौदे पर आज चर्चा होगी और सख्त फैसले लिए जाएंगे। मंजूरी मिलने के बाद इसे अगले हफ्ते संसद में पेश किया जाएगा साथ ही इसे जल्द पास कराने की कोशिश होगी। पीएम मोदी ने एक्स हैंडल पर 2.56 मिनट का एक वीडियो मैसेज पोस्ट किया।

PM मोदी ने X हैंडल पर 2.56 मिनट का वीडियो मैसेज पोस्ट किया। - Dainik Bhaskar
फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का निर्देश दिया
पेपर लीक कोई मामूली विषय नहीं है, लाखों छात्रों और उनके माता-पिता के लिए पीडादायक है, इसलिए पेपर लीक से अब तक पिछले ढाई महीनों में कई कदम उठाए है। गुनहगारों को पकडा है वे जेल में है। हमारी जिम्मेदारी थी कि छात्रों का साल बर्बाद न हो इसलिए कम समय में 22 लाख छात्रों का एग्जाम कराया। 19 जुलाई को रिजल्ट भी आ गया। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि हम इतने से संतोष करने वाले नहीं है, इसलिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का निर्देश दिया है। विभागों ने देर रात मुझे मसौदा भेजा है। इसमें फास्ट ट्रैक कोर्ट और कठौर सजा के प्रावधान है। इस पर शुक्रवार को कैबिनेट के बीच चर्चा होगी।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 5 प्रकरण दर्ज, अवैध शराब जब्त

ग्वालियर. कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय, संग्रहण एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग ने विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक कार्रवाई करते हुए पांच प्रकरण दर्ज किए हैं। कार्रवाई में बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त की गई तथा हजारों किलोग्राम गुड़ लाहन को मौके पर ही नष्ट किया गया।
आबकारी विभाग की टीम ने मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर मोहनपुर कंजर डेरा, पुरानी छावनी, राय गार्डन, लद्देड़ी, मांगूपुरा तथा गर्ग मार्केट (टीपी नगर, बहोड़ापुर) सहित विभिन्न स्थानों पर दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान मोहनपुर कंजर डेरा में लगभग 3000 किलोग्राम गुड़ लाहन के नमूने लेकर शेष सामग्री को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। मांगूपुरा (थाना पुरानी छावनी, विकासखंड घाटीगांव) से 101 पाव देशी प्लेन मदिरा एवं 17 पाव मसाला देशी मदिरा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। वहीं पुरानी छावनी क्षेत्र से 35 पाव प्लेन देशी मदिरा तथा गर्ग मार्केट, ट्रांसपोर्ट नगर (बहोड़ापुर) से 21 पाव प्लेन देशी मदिरा बरामद की गई।
पूरी कार्रवाई के दौरान मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत कुल पांच प्रकरण दर्ज किए गए। जब्त की गई अवैध मदिरा का अनुमानित मूल्य करीब 35 हजार रुपये बताया गया है। इस कार्रवाई में आबकारी नियंत्रण कक्ष प्रभारी एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री संतोष कुमार यादव के नेतृत्व में आबकारी उप निरीक्षक विवेक पटसरिया, रोशनी पाटीदार, सुरेश पारासर सहित विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आबकारी विभाग ने कहा है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन, संग्रहण एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

जंतर-मंतर के आसपास मोबाइल इंटरनेट सेवा अस्थायी रूप से बंद, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

नई दिल्ली. जंतर-मंतर पर जारी कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने एहतियाती कदम उठाते हुए इलाके में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप सं बंद करने का आदेश जारी किया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सार्वजनिक सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने का हवाला देते हुए जंतर-मंतर के 1.5 किलोमीटर के दायरे में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित करने के निर्देश दिए है। गृह मंत्रालय के आदेश के अनुसार 1.5 किलोमीटर के दायरे में सभी तकनीकों पर मोबाइल इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रहेंगी। यह आदेश टेलीकम्युनिकेशंस एक्ट 2023 और टेलीकम्युनिकेशंस रूल्स, 2024 के प्रावधानों के तहत जारी किया गया है।
गृह मंत्रालय ने बताई क्या वजह है
आदेश में कहा गया है कि केंद्रीय गृह सचिव ने उपलब्ध परिस्थितियों की समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया। मंत्रालय के अनुसार यह कदम सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने, संभावित सार्वजनिक आपात स्थिति को टालने, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी संभावित अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से उठाया गया है। आदेश में यह भी जिक्र किया गया है कि इंटरनेट सेवाओं के अस्थायी निलंबन को केंद्रीय गृह सचिव की मंजूरी प्राप्त है।
बता दें कि यह फैसला ऐसे समय में आया है जब जंतर-मंतर पर सीजेपी के नेतृत्व में छात्र कथित परीक्षा अनियमितताओं और पेपर लीक के मुद्दे पर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे है। हालांकि गृह मंत्रालय के आदेश में किसी विशेष संगठन का नाम नहीं लिया है लेकिन यह आदेश मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जारी किया गया है।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर में निगम का अभियान जारी, मुख्य बाजारों से हटाया अस्थायी अतिक्रमण

ग्वालियर. शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और प्रमुख बाजारों को अतिक्रमण मुक्त करने के उद्देश्य से नगर निगम ने गुरूवार को विशेष अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया जिसमें हाथ ठेले और फड जब्त किए गए। नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय के निर्देश पर नोडल अधिकारी केशव सिंह चौहन के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। अभियान के तहत मुख्य मार्गों और फुटपाथों पर लगे हाथ ठेले, फड एवं अन्य सामान हटाए गए। कई स्थानों से अतिक्रमणकारी सामग्री जब्त कर निगम कार्यालय में जमा कराई गई।
मुख्य मार्गों पर अभियान चलाया गया
मदाखलत अधिकारी सतेंद्र सिंह भदौरिया के नेतृत्व में महाराज बाडा क्षेत्र के सुभाष मार्केट, नजरबाग मार्केट, टोपी बाजार, छापाखाना, स्काउट तिराहा, एसबीआई बैंक और हेमू चौक के मुख्य मार्गों पर अभियान चलाया गया। यहां सडक और फुटपाथ पर कब्जा कर यातायात में बाधा बन रहे हाथ ठेले व फुटपाथी दुकानदारों के फड हटवाए गए। इस दौरान कई ठेले और सामान जब्त भी किए गए। इसी क्रम में जैन मंदिर के सामने राधे हार्डवेयर वाली गली में भी सार्वजनिक मार्ग पर रखा सामान हटवाया गया। निगम अधिकारियों ने संबंधित दुकानदारों को दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। इस दौरान मदाखलत निरीक्षक आजाद खान सहित दक्षिण दल के कर्मचारी मौजूद रहे।
क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही सुचारू हुई
पूर्व विधानसभा क्षेत्र में मदाखलत अधिकारी शैलेंद्र सिंह चौहान ने मुरार बारादरी चौराहे पर अभियान चलाया। इस दौरान यातायात में बाधक बने हाथ ठेलों को हटवाया गया और जब्त किए गए ठेलों को मदाखलत कार्यालय में जमा कराया गया। कार्रवाई के दौरान मदाखलत निरीक्षक सुघर सिंह सिसोदिया और पूर्व दल के कर्मचारी भी मौजूद रहे। वहीं मदाखलत अधिकारी रवि कुमार कोरी ने रवि नगर और जीडीए कार्यालय के पास फुटपाथ व पार्किंग क्षेत्र में रखे हाथ ठेलों तथा अन्य सामान को हटवाकर पार्किंग एरियर खाली कराया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही सुचारू हुई और लोगों को राहत मिली।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

MP के नए मुख्य सचिव बने IAS अशोक बर्णवाल, सीएम मोहन यादव ने दी बधाई

भोपाल. मध्य प्रदेश के लिए प्रशासनिक दृष्टि से बुधवार बेहद महत्वपूर्ण रहा। सूबे के मुख्य सचिव अनुराग जैन की नियुक्ति प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाले नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी यानी सीईओ की जिम्मेदारी सौपे जाने के बाद अब राज्य को नया मुखिया भी मिल गया है। राज्य सरकार मे 1991 बैच के आईएएस अफसर अशोक बर्णवाल को प्रदेश का नया मुख्य सचिव नियुक्त कर दिया है।
सीएम मोहन ने दी शुभकामनाएं
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एमपी के नए सीएस आईएएस अफसर अशोक बर्णवाल को उनकी नई जिम्मेदारी को लेकर शुभकामनाए भी दीं। राजधानी भोपाल स्थित सीएम निवास पर उन्हें पुष्प भेंट किए। इस संबंध में मुख्यमंत्री यादव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, नवनियुक्त मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल जी ने आज शाम निवास कार्यालय में सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर उन्हें नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं।
सामान्य प्रशासन विभाग से आदेश जारी
अशोक बर्णवाल 1991 बैच के आईएसएस अफसर हैं। मिली जानकारी के अनुसार, अशोक बर्णवाल नीति आयोग के सीईओ नियुक्त हुए अनुराग जैन के सबसे भरोसेमंद अधिकारियों में से एक हैं। सूत्रों की मानें तो अनुराग जैन की सिफारिश पर ही बर्णवाल को प्रदेश का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। अबतक बर्णवाल स्वास्थ्य, वन, पर्यावरण, कृषि, पिछड़ा वर्ग कल्याण और प्रशासन से जुड़े विभिन्न जटिल विभागों का बड़ी कुशलता के साथ संचालन करते आए हैं और इन जिम्मेदारियों पर उन्हें 35 साल का लंबा अनुभव भी है।

 

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर जिला अस्पताल में दवाओं का टोटा, मरीज परेशान

ग्वालियर. मुरार जिला अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को इन दिनों जरूरी स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव का सामना करना पड रहा है। अस्पताल में प्लास्टर चढाने के लिए आवश्यक सामग्री खत्म होने से हड्डी की चोट वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड रहा है। वहीं कुछ जरूरी एंटीबायोटिक दवाओं का स्टॉक भी समाप्त हो गया है जिससे मरीजों को निजी मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदनी पड रही है।
दवाएं बाहर से खरीदने की मजबूरी बन गई
मरीजों का कहना है कि सरकारी अस्पताल में इलाज इसलिए करवाने आते है ताकि मुफ्त इलाज और दवाओं का लाभ मिल सके लेकिन अब प्लास्टर सामग्री और दवाएं बाहर से खरीदने की मजबूरी बन गई है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों पर अतिरिक्त बोझ पड रहा है। प्लास्टर चढाने में उपयोग होने वाली आवश्यक सामग्री का स्टॉक पिछले कुछ दिनों से खत्म है। इसके अलावा कुछ एंटीबायोटिक दवाएं भी उपलब्ध नहीं है। हालांकि अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि दवाओं की मांग भेज दी है।
मरीज के स्वजन बडागांव निवासी दिनकर सिंह ने बताया कि दवा अस्पताल में नहीं मिली। मेडिकल स्टोर से खरीदनी पडी। सिविल सर्जन डॉ. सीमा जायसवाल से जब प्लास्टर सामग्री को लेकर सवाल किया तो उनका कहना था कि सामग्री उपलब्ध है। कुछ दवाओं की डिमांड की गई है। आरएमओ डॉ. जेपीएन शर्मा का कहना है कि कुछ एंटीबायोटिक दवाएं नहीं है उनकी डिमांड भेजी गई है।

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet holiganbet giriş holiganbet matbet holiganbet sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş safirbet safirbet safirbet giriş safirbet güncel giriş tarafbet betnano meritbet mariobet markajjbet queenbet betcio atlasbet tarafbet mariobet mariobet betpark betpark casibom casibom casibom giriş casibom casibom giriş holiganbet grandpashabet casibom ibizabet grandpashabet giriş cashwin grandpashabet betgit giriş casibom giriş grandpashabet giriş grandpashabet kalitebet kalitebet giris betsmove Betsmove giris Royalbet Royalbet giriş Royalbet güncel Royalbet casibom casibom giriş meritking meritking giriş perabet perabet giriş kralbet kralbet giriş matbet matbet giriş grandpashabet grandpashabet giriş