PM मोदी का रात 12 बजे छात्रों के लिए वीडियो संदेश, कहा पेपर लीक पर कैबिनेट सख्त फैसला लेगी
नई दिल्ली. प्रधानमंत्री मोदी ने गुरूवार आधी रात 12 बजे छात्रों के लिए वीडियो संदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि सरकार पेपर लीक के खिलाफ कडी सजा का प्रावधान करने वाला कानून बनाएगी। पीएम ने बताया कि कैबिनेट में इससे जुडे मसौदे पर आज चर्चा होगी और सख्त फैसले लिए जाएंगे। मंजूरी मिलने के बाद इसे अगले हफ्ते संसद में पेश किया जाएगा साथ ही इसे जल्द पास कराने की कोशिश होगी। पीएम मोदी ने एक्स हैंडल पर 2.56 मिनट का एक वीडियो मैसेज पोस्ट किया।

फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का निर्देश दिया
पेपर लीक कोई मामूली विषय नहीं है, लाखों छात्रों और उनके माता-पिता के लिए पीडादायक है, इसलिए पेपर लीक से अब तक पिछले ढाई महीनों में कई कदम उठाए है। गुनहगारों को पकडा है वे जेल में है। हमारी जिम्मेदारी थी कि छात्रों का साल बर्बाद न हो इसलिए कम समय में 22 लाख छात्रों का एग्जाम कराया। 19 जुलाई को रिजल्ट भी आ गया। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि हम इतने से संतोष करने वाले नहीं है, इसलिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का निर्देश दिया है। विभागों ने देर रात मुझे मसौदा भेजा है। इसमें फास्ट ट्रैक कोर्ट और कठौर सजा के प्रावधान है। इस पर शुक्रवार को कैबिनेट के बीच चर्चा होगी।

