व्यापार

Latestअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयव्यापार

ग्वालियर में नए साल में पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को नशे में वाहन ड्राइव करते पकड़ा

ग्वालियर. कोरोना साल वर्ष 2020 को अलविदा कहने 21वें साल का स्वागत करने युवा सांझ ढलते ही जश्न मनाने को आतुर थे। इधर चेकिंग प्वाइंट पर पुलिस ने ब्रीथ एनालाइजर से युवाओं के मुंह भी चेक किए। गुरूवार रात 11.30 बजे से ही पुलिस ने सड़कों पर डंडा खटखटना शुरू कर दिया।
सड़कों पर घूम रहे लोगों को फटकार लगाकर घर भेजना शुरू कर दिया था। फूलबाग चौराहा स्थित चेकिंग प्वाइंट पर पुलिस ब्रीथ एनालाइजर लेकर खड़ी थी। कोरोना संक्रमण के चलते एक ब्रीथ एनालाइजर का उपयोग केवल एक व्यक्ति को चेक करने में किया गया। रात 12.15 बजे तक पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को नशे में वाहन ड्राइव करते पकड़ा। फिलहाल इनके वाहनों को थाने में खड़ा करा दिया गया है। वहीं एएसपी सतेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि शहर में पेट्रोलिंग के साथ स्थाई चेकिंग प्वाइंट लगाकर वाहन चेकिंग की जा रही है।
आधा दर्जन से अधिक युवक-युवतियों को हुक्के पर धुआं उड़ाते पकड़ा
शिंदे की छावनी स्थित कैफे में आधा दर्जन से अधिक युवक-युवतियों को आबकारी विभाग की टीम ने हुक्के पर धुआं उड़ाते पकड़ा। टीम को यहां शराब की बोतलें भी मिली हालांकि टीम ने समझाइश देकर स्वजन के सुपुर्द कर दिया।

Latestअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयव्यापार

गोला का मंदिर चौराहा पर शव रखकर मृतक के परिजनों ने जाम किया

ग्वालियर. एक कार्यक्रम में शामिल होने बाइक से जा रहे दो दोस्त हादसे का शिकार हो गए, बाइक में किसी तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी जिससे बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में दोनों मौके पर मौत हो गई। घटन बुधवार रात गोला का मंदिर मंघाराम फैक्ट्री के सामने की है। गुरूवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिए गए। स्थानीय लोगों ने गोला का मंदिर चौराहा पर गुरूवार दोपहर 2.20 बजे शव रखकर जाम लगा दिया।
दोस्त की बाइक लेकर जश्न मनाने निकले थे
गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित प्रगति विहार निवासी 18 वर्षीय राहुल परिहार, 17 वर्षीय राज बाथम दोनों दोस्त थे। काफी समय से दोनों हमेशा एक-दूसरे के साथ दिखते थे। बुधवार रात दोनों अन्य दोस्त की बाइक लेकर जश्न मनाने निकले थे। वह गोला का मंदिर चौराहा से तेज रफ्तार में बिरला नगर पुल की ओर जा रहे थे तभी मंघाराम फैक्ट्री के सामने पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल पहुंचाया लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीयव्यापार

तानसेन की जन्मस्थली में आयोजित अष्टम सभा के साथ हुआ समारोह का समापन

ग्वालियर प्रतिष्ठित तानसेन समारोह की अष्टम एवं आखिरी सभा संगीत सम्राट तानसेन की जन्मस्थली बेहट में झिलमिल नदी एवं नटराज भोले शंकर के मंदिर के बीच स्थित घनी अमराई के साये में सजी। इस पवित्र जगह पर सुरों के ऐसे फूल खिले कि सारा माहौल सुंदर-सुंदर राग-रागनियों से सुगंधित हो गया।
जहाँ पर तानसेन समारोह की सभा सजी वह वही जगह है, जहाँ मकरंद पांडेय का जन्म से ही बोलने में असमर्थ बेटा “तन्ना” बकरियाँ चराया करता था। कहा जाता है तन्ना रोज अपनी बकरियों का दूध भगवान भोले के मंदिर पर चढ़ाया करता था। भोले शंकर के वरदान से तन्ना की जुबान से ऐसे सुर फूटे कि वह संगीत शिरोमणि बनकर अखिल विश्व में छा गया। यह भी किंवदंती है कि तानसेन की सुरीली तान से भगवान भोले की मढ़ी एक ओर झुक गई, जो आज भी विद्यमान है।बेहट में सजी तानसेन समारोह की इस सभा का शुभारंभ पारंपरिक रूप से स्थानीय संगीत संस्थाओं के ध्रुपद गायन से हुआ। तानसेन संगीत कला केन्द्र के विद्यार्थियों ने राग ” भैरव” में ध्रुपद गायन किया। अलाप, मध्यलय अलाप एवं द्रुत लय अलाप के बाद सूल ताल में बंदिश पेश की जिसके बोल थे ” शिव आदि मद जो गात जोगी”। इस प्रस्तुति में पखावज संगत श्री संजय पंत आगले ने की।
इसी कड़ी में सारदा नाद मंदिर ग्वालियर का ध्रुपद गायन हुआ। राग ” भूपाली तोड़ी” और चौताल में निबद्ध बंदिश के बोल थे ” प्रथम मान ओंकार “। संगीत संयोजन अनूप मोघे व सुश्री वैशाली का था। पखावज संगत संतोष मुरमकर ने की।
पखावज वादन से झिलमिलाई झिलमिल
अष्टम संगीत सभा मे पहले कलाकार के रूप में पंडित जगतनारायण शर्मा का पखावज वादन हुआ। उन्होंने गणेश परण से अपने पखावज वादन की शुरुआत की। उन्होंने चौताल में बेहतरीन वादन किया। साथ ही पुरानी-पुरानी बंदिशों की कर्णप्रिय धुनें बजाईं। उनके वादन में रेलों की अदायगी भी ओझपूर्ण रही। उनका वादन बोलों की सफाई के साथ मिठास का मिश्रण है। पण्डित जगत नारायण ने देश के सुविख्यात पखावज वादक पागल दास से पखवाज वादन की शिक्षा ली है। उनकी प्रस्तुति में हारमोनियम पर नवनीत कौशल और सारंगी पर उस्ताद मोहम्मद खाँ ने संगत की।
“मन के पंछी भए रे बाबरे…”
ग्वालियर घराने के उदयीमान ख्याल गायक हेमांग कोल्हटकर ने जब मिसुरी से भी मीठे राग ” गूजरी तोड़ी” और 3 ताल में छोटा ख्याल ” मन के पंछी भए रे बाबरे” गायन किया वातावरण में मिठास घुल गई। इससे पहले उन्होंने राग गूजरी तोड़ी में विधवत आलापचारी के बाद विलंबित ख्याल ” राज दरबार” गाया। उनके गायन में ग्वालियर घराने की गायकी साफ समझ आ रही थी। शब्दों की शुद्धता और आलापचारी में ठहराव व बढ़त भी रसिकों को खूब भायी। बेहट में सजी सभा के दूसरे कलाकार के रूप में उनकी प्रस्तुति हुई। उनके साथ तबले पर डॉ विनय विन्दे और हारमोनियम पर श्री विनय जैन ने बढ़िया संगत की।
तानसेन की देहरी पर राग “मदमाती सारंग” में ध्रुपद गायन….
तानसेन की जन्मस्थली बेहट में घनी अमराई के बीच सजी संगीत सभा में देश की जानी मानी ध्रुपद गायिका सुश्री सोमबाला सातले कुमार ने राग ” मदमादी सारंग” में ध्रुपद गायन कर रसिकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके सुर लगाने के अंदाज ने डागरवाणी की ध्रुपद गायकी का आभास कराया। उन्होंने आलापचारी के बाद धमार ताल में गायन किया। बंदिश के बोल थे ” सखी ब्रज के खिलैया”। इसके बाद उन्होंने सूल ताल में तानसेन रचित बंदिश “तुम रब, तुम साहिब, तुम ही करतार” प्रस्तुत कर अपने गायन को विराम दिया। उनके साथ पखावज पर पण्डित पृथ्वीराज कुमार, सारंगी पर उस्ताद सफीक हुसैन और तानपूरे पर सुश्री मीरा वैष्णव व सुश्री अंशिका चौहान ने मनमोहक संगत की। इसी प्रस्तुति के साथ इस साल के तानसेन समारोह की संगीत सभाओं का समापन हुआ।
राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री कुशवाह व सांसद श्री शेजवलकर सहित वरिष्ठ अधिकारी पहुँचे
बेहट में सजी संगीत सभा में प्रदेश के उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री भारत सिंह कुशवाह, सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर, संभाग आयुक्त श्री आशीष सक्सेना, राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. साहित्य कुमार नाहर, कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शिवम वर्मा, एसडीएम एचबी शर्मा एवं जनपद पंचायत मुरार के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजीव मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा बड़ी संख्या में ग्वालियर एवं बेहट व समीपवर्ती गाँवों से आए रसिक शामिल हुए।

Latestअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयव्यापार

हिंदूवादी संगठन की रैली पर मुसलमानों ने पथराव किया, भारी पुलिस बल तैनात

इंदौर. इंदौर जिले के चांदनखेड़ी गांव में मंगलवार को हिंदूवादी संगठन के लोगों पर पथराव की घटना के बाद इंदौर और ग्रामीण क्षेत्रों से भारी पुलिस बल पहुंच गया। यह गांव सांवेर-गौतमपुरा रोड पर स्थित है इस घटन में करीब 10 लोगों के घायल होने की सूचना है। गांव में अभी भी तनाव बना हुआ है। वहीं डीआईजी हरिनारायणचारी मिश्रा ने घटना को लेकर कहा कि क्षेत्र में अब स्थिति सामान्य है और यहां सुरक्षा के लिहाज से बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जमकर पथराव हुआ और तोड़फोड भी की गई
जानकारी के अनुसार चांदनखेडी गांव में सुबह हिंदूवादी संगठन रैली निकाल रहे थे वाहन पर सवार हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता जय श्रीराम के नारे लगा रहे थे जब कार्यकर्ता नारे लगाते हुए मुसलमानों के क्षेत्र से निकल रहे थे तो दोनों प़क्ष आमने सामने हो गए। इस दौरान जमकर पथराव हुआ और तोड़फोड भी की गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस मुख्यालय में सूचना मिलते ही आला अधिकारी दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और दोनों पक्षों के समझाने की कोशिश की। जब बात नहीं बनी तो पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। मालूम हो कि दो दिन पहले उज्जैन में भी हिंदूवादी संगठन की रैली के दौरान बेगमबाग में जमकर पत्थर चले थे जिसके बाद उज्जैन में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई थी।

Latestअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयव्यापार

मध्यप्रदेश में लव जिहाद कानून आज से लागू

भोपाल. मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार लव जेहाद और जबरन धर्मांतरण के खिलाफ अध्यादेश लेकर आई है। मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2020 अध्यादेश को मंजूरी मिल गई। इससे पहले 26 दिसंबर को कैबिनेट ने बिल को मंजूरी दी थी लेकिन 28 दिसंबर से शुरू होने वाले विधानसभा के शीतकालीन सत्र के स्थगित होने के कारण अब सरकार इस कानून को अध्यादेश के जरिए लागू कर रही है।
अध्यादेश लागू होने से 6 महीने के अंदर विधानसभा से पास कराना होगा
कैबिनेट की मंजूरी के बाद अब इस अध्यादेश को राज्यपाल के पास भेजा जाएगा। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अध्यादेश पर मुहर लगाने के बाद इसे राजपत्र में प्रकाशित कर दिया जाएगा और मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2020 राज्य में लागू हो जाएगा हालांकि इस अधिनियम को अध्यादेश लागू होने से 6 महीने के अंदर विधानसभा से पास कराना होगा।

Latestअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयव्यापार

मप्र में महंगी हुई बिजली, दामों में 2 प्रतिशत वृद्धि की मंजूरी

भोपाल. मध्य प्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने प्रदेश में घरेलू बिजली की दरों में 1.98 प्रतिशत की वृद्धि को मंजूरी दे दी है। विद्युत वितरण कंपनियों ने फरवरी 2020 में 5.73 प्रतिशत वृद्धि का प्रस्ताव दिया था। कोरोना संक्रमण के चलते यह प्रस्ताव अब तक अटका था। आयोग ने गुरूवार को नया टैरिफ जारी कर दिया है। नए नियमों के तहत विद्युत कंपनियां अब उपभोक्ताओं से मीटर किराया भी नहीं ले सकेंगी। नई दरें 26 दिसंबर से लागू की जाएंगी। अगले वित्तीय वर्ष के लिए आयोग तीन माह बाद फिर से दरें निर्धारित करेगा। ऑनलाइन, अग्रिम भुगतान और प्रीपेड मीटरिंग पर मिल रही छूट जारी रहेगी।
फिक्स चार्ज में भी 2 रुपये तक की बढ़ोत्तरी
विद्युत वितरण कंपनियों का 730 करोड़ रुपये का घाटा पूरा करने के लिए आयोग ने बिजली की दरों में वृद्धि को मंजूरी दी है। इससे आम उपभोक्ता को प्रति यूनिट करीब 15 पैसे अधिक चुकाना होंगे। फिक्स चार्ज में भी दो रुपये तक की बढ़ोत्तरी कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि बिजली कंपनियों ने आयोग को 40,016 करोड़ रु. राजस्व की जरूरत बताई थी। कंपनियों ने मौजूदा दरों में 5.73 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव दिया था। इससे कंपनियों को करीब 2169 करोड़ रु. मिलते। इस मांग पर आयोग ने 37673 करोड़ की जरूरत और 730 करोड़ रु. के घाटे को मंजूर किया है।
इन्हें बढ़ोतरी से बाहर रखा गया
30 यूनिट तक खपत वाले 100 वॉट विद्युत भार के घरेलू उपभोक्ता।
निम्न दाब उद्योग
विवाह समारोह एवं अन्य सामाजिक-धार्मिक आयोजन
ई-वाहन, ई-रिक्सा चार्जिंग स्टेशन
रेलवे टेक्शन

Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यव्यापार

प्रदेश में ग्वालियर सहित 15 जिलों में नशे के व्यापार के खात्मे की रणनीति तैयार हुई

भोपाल. मध्य प्रदेश में माफिया के खिलाफ एक्शन के साथ ही अब शिवराज सरकार प्रदेश में बढ़ते नशे के कारोबार पर बड़ा एक्शन लेने की तैयारी में है। शुक्रवार को इस संबंध में मुख्यमंत्री निवास में हुई बैठक में नशे को पूरी तरह से खत्म करने की रणनीति पर चर्चा हुई। प्रदेश में सूखे जहर का बढ़ता कारोबार और माफिया के खात्म के लिए कई स्तर पर तैयारी कर ली है। इस बैठक में मप्र के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, डीजीपी विवेके जौहरी, अपर मुख्य सचिव (गृह) राजेश राजौरा मौजूद थे इसके अलावा वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए 8 संभागों के आयुक्त, आईजी और 15 जिलों के कलेक्टर और एसपी भी मौजूद रहे।
15 से 22 दिसंबर तक नशा विरोधी विशेष अभियान चलाया जाना प्रस्तावित
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि देश में नारकोटिक्स ब्यूरो की ओर से 15 से 22 दिसंबर तक नशा विरोधी विशेष अभियान चलाया जाना प्रस्तावित है। सीएम ने निर्देश दिए कि इस संबंध में प्रदेश में सघन अभियान चलाकर नशीली वस्तुओं का कारोबार करने वालों को नेस्तनाबूद कर दिया जाए।
गृहमंत्री ने दी चेतावनी
गृहमंत्री ने बयान जारी कर नशे का कारोबार करने वाले असामाजिक तत्वों को चेतावनी दी और कहा कि मेरी खुली चेतावनी है कि वे या तो प्रदेश छोड़ दे या फिर अंजाम भुगतने के लिए तैयार हो जाएं। वहीं गृहमंत्री ने लव जिहाद के मामलों में कहा कि नशा भी एक बड़ी वजह है। हम नशे के सौदागरों को नेस्तनाबूद करके ही रहेंगे।

Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यव्यापार

नशे और भू-माफिया के खिलाफ हो सख्त कार्यवाही के मूड में शिवराज, अभियान की बनेगी रणनीति

भोपाल. मप्र में भू- माफिया के खिलाफ कारवाई के बाद अब शिवराज सरकार नशे के सौदागरों के खिलाफ कारवाई के मूड में है। प्रदेश में ड्रªग्स माफिया के खिलाफ अभियान चलाने को लेकर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के निवास पर बैठक शुरू हो गई है। इसमें सूखे जहर का व्यापार करने वाले माफिया को खत्म करने के संबंध में रणनीति बनेगी। बैठक में मुख्य सचिव इकबालसिंह बैंस , डीजीपी विवेक जौहरी के अलावा अपर मुख्य सचिव गृह राजेश राजौरा मौजूद है। इसके अलावा 8 संभागों के आयुक्त , आईजी और 15 जिलों के कलेक्टर एसपी को वीसी के माध्यम से बैठक में जुडे है।
नशे के विरूध्द मुहिम के संबंध में बैठक में ग्वालियर, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, सागर ,रीवा, होशंगाबाद, छिंदवाडा, नीमच, दतिया, मंदसौर, नरसिंहपुर, रतलाम और सतना जिलों के कलेक्टर और एसपी वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बैठक में शामिल हुए है। मुख्यमंत्री इसके लिए स्पेशल टीम बनने के निर्देश दे सकते है। यह बैठक इंदौर में महिला के ड्रªस तस्करी में पकडे जाने के बाद किए जाने का निर्णय लिया है। इसे लेकर मंख्यमंत्री पहले ही डीजीपी को ड्रªस के खिलाफ सख्त कदम उठाने का निर्देश दे चुके है।

अंतरराष्ट्रीयराज्यव्यापार

यूपीए में सोनिया गांधी की जगह ले सकते है शरद पंवार

मुंबईण् देश की राजनीति में बड़ा बदलाव होने के संकेत मिल रहे है। चर्चा हैकि आने वाले समय में सोनिया गांधी यूपीए अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे सकती है। सवाल उठता है कि यूपीए अध्यक्ष के तौर पर सोनिया गांधी की जगह कौन कद्दावर नेता लेगाए इस मामले में अब तक सबसे आगे राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ;एनसीपीद्ध प्रमुख व महाराष्ट्र के दिग्गज नेता शरद पंवार का नाम सामने आया है।
सोनियां गांधी दे सकती इस्तीफा
सोनियां गांधी अपने खराब स्वास्थ्य की वजह से यूपीए के प्रमुख के रूप में आगे कार्यकाल जारी रखने के लिये त्यार नहीं हैं अ बवह मुख्यधारा की राजनीति में भी बहुत सक्रिय नहीं हैं ऐसे में सोनिया गांधी के पद छोन के बाद महाराष्ट्र से पवार ष्ष्द ग्रैंड ओल्ड मैनष्ष् कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन यूपीए का नेतृत्व कर सकते हैं।

LatestNewsराज्यराष्ट्रीयव्यापार

एलिवेटेड रोड पर ग्वालियर को जल्द दौड़ाने की तैयारी में

ग्वालियर. महानगर को ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाने के मकसद से तैयार किए गए एलिवेटेड रोड के प्रोजेक्ट पर शहर के जल्द दौड़ने की संभावना है। गुरूवार को ग्वालियर  एलिवेटेड रोड के प्रोजेक्ट को जल्द गति देने की बात की तो शाम को कलेक्टर समेत अधिकारियों को बुलाकर एलिवेटेड रोड के प्रोजेक्ट की प्रक्रिया को जल्द करने के निर्देश दिए। वहीं स्मार्ट सिटी के पूर्ण हो चुके कार्यों को जल्द शुरू करने के लिए भी कहा।
जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन ने कुछ समय पहले ही एलिवेटेड रोड के प्रोजेक्ट का प्लान तैयार किया था जिसमें कुछ संशोधन भी किए गए है। फूलबाग स्थित रानी लक्ष्मीबाई समाधि स्थल के पास से स्वर्ण रेखा नाले के ऊपर एलिवेटेड रोड प्लान किया गया है जो कि ट्रिपल आइटीएम तक साढ़े सात किमी लंबाई की बनाई जाएगी।
रोड की चौड़ाई 16 मीटर प्रस्तावित की गई
इसके लिए 348 करोड़ के बजट का आकलन किया गया है। रोड की चौड़ाई 16 मीटर प्रस्तावित की गई है। यह प्रस्ताव राज्य शासन को भेजा जा चुका है लेकिन अभी स्वीकृति नहीं आई है। यहां हाल ही में भाजपा के सदस्यता अभियान के दौरान आए सीएम ने इस प्रोजेक्ट को लेकर हामी भी भरी है। सभावना यह है कि जल्द एलिवेटेड रोड का भूमिपूजन भी किया जा सकता है। जिसके साथ ही अमृत योजना और स्मार्ट सिटी के पूरे हो चुके कामों का भी शुभारंभ हो जाएगा।

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet matbet pusulabet holiganbet güncel matbet giriş sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş vaycasino vaycasino giriş norabahis betcio meritbet betplay atlasbet grandpashabet jojobet holiganbet kralbet deneme bonusu veren siteler deneme bonusu veren siteler casibom casibom meritking meritking giriş bullbahis casibom casibom giriş süperbetin superbetin meritking meritking giriş betturkey çorlu escort tekirdağ escort Extrabet Extrabet giriş Extrabet güncel bahsegel safirbet safirbet safirbet giriş safirbet güncel giriş jojobet holiganbet grandpashabet cratosroyalbet radissonbet gameofbet romabet betgit 1win bahiscasino