Latestअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयव्यापार

गोला का मंदिर चौराहा पर शव रखकर मृतक के परिजनों ने जाम किया

ग्वालियर. एक कार्यक्रम में शामिल होने बाइक से जा रहे दो दोस्त हादसे का शिकार हो गए, बाइक में किसी तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी जिससे बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में दोनों मौके पर मौत हो गई। घटन बुधवार रात गोला का मंदिर मंघाराम फैक्ट्री के सामने की है। गुरूवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिए गए। स्थानीय लोगों ने गोला का मंदिर चौराहा पर गुरूवार दोपहर 2.20 बजे शव रखकर जाम लगा दिया।
दोस्त की बाइक लेकर जश्न मनाने निकले थे
गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित प्रगति विहार निवासी 18 वर्षीय राहुल परिहार, 17 वर्षीय राज बाथम दोनों दोस्त थे। काफी समय से दोनों हमेशा एक-दूसरे के साथ दिखते थे। बुधवार रात दोनों अन्य दोस्त की बाइक लेकर जश्न मनाने निकले थे। वह गोला का मंदिर चौराहा से तेज रफ्तार में बिरला नगर पुल की ओर जा रहे थे तभी मंघाराम फैक्ट्री के सामने पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल पहुंचाया लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *