एंटी माफिया मुहिम के तहत ग्वालियर के सबसे बड़े ड्रग तस्कर कल्लु खान मकान जमीदोज किया
ग्वालियर. एंटी माफिया मुहिम के तहत प्रशासन ने जिले में ड्रग तस्कर के खिलाफ कार्रवाई की, इसके तहत गुरूवार को तस्कर कल्लू खान के ठिकानों को जमींदोज कर दिया गया है। कल्लू खान तस्कर के गेंडे वाली सड़क स्थित मकान पर तुड़ाई की कार्रवाई दोपहर एक बजे से शुरू हुई।
तीन मकानों को जमीदोज किया
कल्लू खान शहर का बड़ा ड्रग तस्कर है, एंटी माफिया मुहिम के तहत ऐसे तस्करों के ठिकानों को भी जमीदोज किया। इसकी शुरूआत प्रशासन ने ग्वालियर में कल्लू खान के गेंडे वाली सड़क स्थित मकान पर तुड़ाई से की। गुरूवार की सुबह प्रशासनिक अफसर, पुलिस एवं मदाखलत अमला बदमाश के ठिकानों पर पहुंच गया। यहां पर जैसे ही निगम अमले ने तुड़ाई शुरू की तो लोगों में खलबली मच गई। आरोपित के इस ठिकाने को पूरी तरह जमीदोंज करने के बाद उसके बहोड़ापुर स्थित मकान पर भी कार्रवाई की जाएगी इसके लिए नोटिस भी जारी किया जा चुका है।
एंटी माफिया अभियान में ड्रग तस्करों को भी शामिल किया
पुलिस प्रशासन के लिए शहर में बढ़ता नशे का कारोबार बड़ी परेशानी बनता जा रहा है इसलिए एंटी माफिया अभियान में ड्रग तस्करों को भी शामिल किया गया है जिससे कड़ी कार्रवाई करके ड्रग तस्करों की कमर तोड़ी जा सके। प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों ने पहले ही ऐसे तस्करों की सूची तैयार करवा ली थी साथ ही इसमें बदमाशों की प्रोपर्टी की सूची भी तैयार की गई थी। इस लिस्ट के आधार पर शहर में कार्रवाई शुरू की गई है, यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

