Author: Mahesh Jha

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

भोपाल. कांग्रेस के नेता जीतू पटवारी से परेशान हैं। उनके कई विधायक पार्टी छोड़कर भाजपा में आना चाहते हैं। इंदौर में बीजेपी की विधायक मालिनी गौड़ ने यह दावा किया। उनके इस बयान पर राजनैतिक गलियारों में खलबली मच गई। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा मीडिया को दिए एक बयान पर प्रदेश में सियासी भूचाल मचा है। उसकी प्रतिक्रिया में भाजपा की ओर से प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित पार्टी की विधायक मालिनी गौड़ ने भी जीतू पर जमकर तंज कसे। विधायक गौड़ ने कहा, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी से उनकी पार्टी के नेता व विधायक परेशान हैं। कई कांग्रेस विधायक तो भाजपा में आने के लिए संपर्क कर रहे है। उन्होंने कहा, सीएम के कार्यों से पार्टी और जनता खुश है। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल शुक्रवार को इंदौर पहुंचे। वे निर्धारित कार्यक्रम में शामिल हुए। हेमंत खंडेलवाल ने पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने विधायकों से भी चर्चा की।
पटवारी के इस बयान से मचा सियासी बवाल
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने मीडिया से बात करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा का एक भी विधायक मुख्यमंत्री की कार्यशैली से खुश नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अगर आज ईमानदारी से भाजपा विधायकों की रायशुमारी करा ली जाए, तो बहुमत से अधिक विधायक मुख्यमंत्री को हटाने के लिए बेचैन बैठे हैं।
जीतू पटवारी ने अपने बयान और कार्यों को विरोधी दल के प्रदेशाध्यक्ष के रूप में अपना कर्तव्य भी निरूपित किया। उन्होंने कहा कि वे सीएम को सिर्फ उनकी किसानों, महिलाओं, कानून व्यवस्था के लिए जिम्मेदारी याद दिलाते रहते हैं।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

सांवरिया सेठ के दर्शन कर ग्वालियर लौट रहे श्रद्धालुओं को ट्रेलर ने कुचला

ग्वालियर. धौलपुर जिले के सैपऊ थाना इलाके में बीती रात को एनएच 123 पर उमरारा गांव के समीप तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़ी स्कॉर्पियो और बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। वहीं स्कार्पियो सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल धौलपुर में भर्ती कराया गया है। चार घायलों की नाजुक हालत होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
उमरारा गांव के नजदीक हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक स्कार्पियो सवार लोग सांवलिया सेठ के दर्शन कर अपने घर ग्वालियर लौट रहे थे। उमरारा गांव के नजदीक स्कॉर्पियो गाड़ी को खड़ा कर दिया था। वही एक बाइक सवार भी खड़ा हुआ था। इसके साथ सड़क किनारे एक 80 साल का बुजुर्ग भी चारपाई पर सो रहा था। इसी दौरान धौलपुर की तरफ से तेज रफ्तार में ट्रेलर आ रहा था और सैपऊ की तरफ से एक पिकअप गाड़ी आ रही थी। ट्रेलर चालक ने ओवरटेक करने के चक्कर में स्कॉर्पियो, बाइक और चारपाई पर सड़क किनारे सो रहे बुजुर्ग को चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में बाइक सवार 24 वर्षीय प्रेम प्रधान कुशवाहा पुत्र राजेंद्र कुशवाह निवासी विक्रमपुर सैंपऊ की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं स्कार्पियो सवार 26 वर्षीय अमित कुमार पुत्र पटेल जाट निवासी ग्वालियर, 4 बर्षीय मिस्टी पुत्री प्रदीप कुमार जाट निवासी ग्वालियर, 36 वर्षीय प्रदीप कुमार पुत्र शिवचरण जाट निवासी ग्वालियर, 35 वर्षीय हरेंद्र पुत्र सुरेंद्र निवासी ग्वालियर एवं 35 वर्षीय प्रिया गुप्ता पत्नी हरेंद्र कुमार निवासी ग्वालियर घायल हो गए। वहीं चारपाई पर सो रहा 80 वर्षीय बुजुर्ग बच्चू सिंह कुशवाह पुत्र हंसा भी घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर सैंपऊ थाना प्रभारी प्रवेंद्र कुमार रावत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुँचाया।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

मंत्री विजयवर्गीय बोले- पार्टी तीसरा उम्मीदवार दे तो उसे हम जिताएंगे

इंदौर. एमपी में तीन सीटों पर राज्यसभा का चुनाव हो रहा है। इनमें से दो सीटों पर बीजेपी और एक पर कांग्रेस काबिज है। भाजपा ने दो सीटों पर तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस के कब्जे वाली सीट पर बीजेपी उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रही है। बीजेपी की ओर से तीसरी सीट पर उम्मीदवार उतारने के लिए अंदरूनी तौर पर तैयारी चल रही है। तीसरे उम्मीदवार के नामांकन फार्म पर विधायकों के दस्तखत बतौर प्रस्तावक कराए जा रहे हैं। लेकिन, पार्टी के नेता अधिकारिक तौर पर तीसरी सीट पर उम्मीदवार उतारने को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं।

बीजेपी के राज्यसभा प्रत्याशी तरुण चुग शुक्रवार देर शाम भोपाल पहुंचे यहां उन्होंने सीएम हाउस पहुंचकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मुलाकात की।
विजयवर्गीय बोले- पार्टी तीसरा उम्मीदवार दे तो उसे हम जिताएंगे
इंदौर में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने राज्यसभा उम्मीदवारों को लेकर कहा- हमेशा दिल्ली से हमें कोई एक बड़ा नेता मिलता है। तरुण जी हमें बडे़ नेता मिल गए हैं, वो पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री हैं। उन्हें राज्यसभा का टिकट दिया है, मुझे बहुत प्रसन्नता है। विशेषकर रजनीश अग्रवाल, जो ऐसे कार्यकर्ता हैं, जो बिहाइंड द कर्टन काम करते हैं, फ्रंट में काम नहीं करते। पार्टी ने दोनों बहुत अच्छे टिकट दिए हैं। मैं शीर्ष नेतृत्व को इस बात के लिए धन्यवाद देता हूं। मुझे उम्मीद है कि ये दोनों तो जीतेंगे ही, अगर पार्टी तीसरा उम्मीदवार दे तो तीसरे को जिताने की कोशिश करेंगे। अगर पार्टी ने हमें कहा कि हम तीसरा उम्मीदवार दे रहे हैं तो उसे हम जिताएंगे।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

सरकारी जमीन बेंचने पर 3 भूमाफियाओं पर दर्ज की गयी FIR

ग्वालियर. शहर के जनकगंथ थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले ग्राम कोटा (लश्कर) में करोड़ों रूपये की सरकारी भूमि को फर्जीवाड़ा कर खुर्द-बुर्द करने का एक मामला सामने आया है। बेखौफ भूमाफिया नेअपनी निजी जमीन के रकबे की आड़ में शासन की बेशकीमती जमीनों पर अवैध रूप से प्लॉटिंग कर दी और उसे छो-छोटे टुकड़ों में आम लोगों को बेंच दी और इतना ही नहीं, खरीदरों को सरकारी जमीन पर पक्के मकान भी बनवा कर दे दिये। पटवारी की लिखित शिकायत पर प्रशासनिक जांच के बाद पुलिस ने 3 मुख्य कॉलोनाइजरों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
निजी जमीन तो झांकी थी असली खेल को सरकारी रकबे का था
प्रशासनिक जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि आरोपियों के पास ग्राम कोटा में कुछ निजी भूमि थी। लेकिन पैसोें के लालच में भू-माफिया ने अपनी तयशुदा निजी जमीन के दायरे में कई गुना अधिक जमीन के प्लॉट बेच दिये। जब निजी जमीन खत्म हो गयी तो आरोपियों ने उसके आसपास स्थित सरकारी जमीनों पर कब्जा कर वहां बाउंड्रीवॉल खड़ी कर दी और लोगों को धोखे में रखकर रजिस्ट्री कर दी।
इन सर्वे नंबरों को बनाया निशाना
पटवारी की जांच में सामने आया कि भू-माफियाओं ने ग्राम कोटा (लश्कर) की शासकीय भूमि सर्वे क्रमांक 1703, 1704, 1706, 1707, 1708 और 1709 पर पूरी तरह अवैध रूप से कब्जा किया। खसरे और नक्शे का मिलान करने पर पता चला कि रिकॉर्ड में जो जमीन पूरी तरह मध्य प्रदेश शासन के नाम दर्ज थी, धरातल पर वहां आलीशान पक्के मकान खड़े हो चुके हैं।
तहसीलदार कोर्ट में बेदखली का केस शुरू
भू-माफिया के झांसे में आकर जिन आम लोगों ने अपनी जीवनभर की गाढ़ी कमाई लगाकर इन प्लॉटों पर मकान बना लिए हैं, अब उनके आशियानों पर भी कानूनी तलवार लटक गई है। पटवारी द्वारा पुलिस को सौंपे गए आधिकारिक दस्तावेजों के मुताबिक, इस सरकारी जमीन को खरीदकर मकान बनाने वाले सभी भवन मालिकों के खिलाफ तहसीलदार न्यायालय (लश्कर) में शासकीय भूमि पर अवैध अतिक्रमण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कोर्ट के आदेश के बाद इन अवैध निर्माणों पर प्रशासन का बुलडोजर चलना तय माना जा रहा है।
जनकगंज थाना पुलिस ने बताया कि राजस्व विभाग और पटवारी की रिपोर्ट पर तीन कॉलोनाइजर मुकेश सिंह, छत्तू उर्फ छत्रपाल और लक्ष्मण सिंह कुशवाह के खिलाफ शासकीय भूमि पर अवैध कॉलोनी काटने, फर्जीवाड़ा करने और धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है। आरोपियों ने शासन की करोड़ों रुपए की बेशकीमती जमीन को अवैध रूप से बेचा है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

फायर सुरक्षा का पालन नहीं करने पर आकाश कोचिंग क्लासेस सील

ग्वालियर – फायर बिग्रेड द्वारा सुरक्षा मानकों की जांच करने के लिए कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आकाश कोचिंग सेंटर पर फायर सुरक्षा का पालन नहीं मिला। इसके चलते कोचिंग को सील किया गया है।
नोडल अधिकारी फायर ने बताया कि नगर निगम आयुक्त शहर में संचालित विभिन्न व्यावसायिक एवं शैक्षणिक संस्थानों का सघन निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में आज आकाश कोचिंग क्लासेस का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पाया कि कोचिंग में स्थापित अग्निशमन उपकरण निष्क्रिय एवं अनुपयोगी हैं। साथ ही संस्थान की फायर एनओसी की वैधता भी समाप्त पाई गई। इसके चलते आकाश कोचिंग क्लासेस को सील किया गया है। कार्रवाई में उमंग प्रधान फायर ऑफिसर, जोगेंद्र गुर्जर सहायक फायर ऑफिसर, एवं फायर का अमला उपस्थित रहा।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

भारत ने पाकिस्तान को अंडर-18 हॉकी एशिया कप में हराया

नई दिल्ली. भारतीय अंडर-18 मेंस हॉकी टीम ने सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 5-3 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारत ने एशिया कप के फाइनल में जगह बना ली है। फाइनल में भारत का सामना शनिवार को जापान से होगा। जापान के काकामिगाहारा में हुए मैच के तीसरे क्वार्टर के बाद भारतीय टीम 2-3 से पीछे चल रही थी। इसके बाद आखिरी 15 मिनट में भारत ने अटैकिंग गेम खेला और पाकिस्तान पर लगातार 3 गोल दागकर मैच का रूख बदल दिया।

सेमीफाइनल मैच जापान के काकामिगाहारा में खेला गया। गोल करने के बाद भारतीय टीम। - Dainik Bhaskar
आशीष ने लगाई हैट्रिक
भारत की इस जीत के स्टार खिलाडी आशीष तानी पुर्ति रहे। उन्होंने मैच में 4 गोल किए। इसमें से 3 गोल उन्होंने मैच के आखिरी क्वार्टर में दागे। आशीष ने अपनी हैट्रिक भी पूरी की।
भारत ने अंडर-18 हॉकी एशिया कप की शुरूआत कजाकिस्तान पर 13-0 की बडी जीत के साथ की थी। इसके बाद जापान के खिलाफ 4-2 से हार मिली लेकिन भारतीय टीम ने वापसी करते हुए साउथ कोरिया को 4-1 और चीनी ताइपे को 13-1 से हराया।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

बहुचर्चित हनी ट्रैप मामले में मास्टरमाइंड भाजपा नेत्री गिरफ्तार

मुरैना. जौरा के बहुचर्चित हनी ट्रैप मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी भाजपा नेत्री सोनम कुशवाह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पकड़कर जौरा न्यायालय में पेश किया गया। मामले में एक अन्य आरोपी मीरा कुशवाह अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

पुलिस गिरफ्त में सोनम कुशवाह - Dainik Bhaskar
ट्रैप में फंसाकर उससे 10 लाख रुपए की मांग की
जानकारी के अनुसार, मई माह में जौरा के फर्नीचर व्यापारी रमेश उर्फ पप्पू शिवहरे को कथित रूप से हनी ट्रैप में फंसाकर उससे 10 लाख रुपए की मांग की गई थी। ‘ व्यापारी की शिकायत पर जौरा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी सोनम कुशवाह को एमएस रोड पर एक यात्री बस से फरार होने की कोशिश करते समय गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया।
फरार आरोपी मीरा कुशवाह की तलाश की जा रही
मामले में पुलिस पहले ही 12 मई को आरोपी सचिन कुशवाह और गजेंद्र कुशवाह को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच जारी है और फरार आरोपी मीरा कुशवाह की तलाश की जा रही है।

 

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

मुरैना का डिप्टी कलेक्टर जेल पहुंचा, 19 तक न्यायिक हिरासत में डिप्टी कलेक्टर, ब्लड प्रेशर बढ़ा तो ले गए अस्पताल

मुरैना. मुरैना के डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर कानून के शिकंजे में बुरी तरह फंस गए हैं। शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के आरोप में उसे सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ़्तार किया था। मुरैना के डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर पर युवती की शिकायत पर बुधवार रात एफआइआर दर्ज हुई थी। पुलिस ने उसे फोन कर थाने बुलाया और केस दर्ज होने की बात बताई तो उसकी तबीयत बिगड़ गई। अरविंद माहौल को अस्पताल ले जाकर बाकायदा इलाज कराया गया और इसके बाद गिरफ़्तार किया गया। गुरुवार को आरोपी डिप्टी कलेक्टर को कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने उसे 19 जून तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इसके बाद सरकार ने अरविंद माहौर को सस्पेंड भी कर दिया। चंबल संभाग के कमिश्नर सुरेश कुमार ने इसके आदेश जारी किए।
शादी से इनकार कर दिया
पीडि़ता का आरोप है कि सोशल मीडिया पर अरविंद माहौर से पहचान हुई थी। इसके बाद माहौर ने शादी का भरोसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। एफआइआर के अनुसार 30 मार्च 2025 को माहौर उसे कार से रेस्ट हाउस के पीछे ले गए और दुष्कर्म किया। बाद में सबलगढ़ एसडीएम रहते अपने सरकारी आवास तथा बाद में ग्वालियर स्थित आवास पर भी ले जाकर संबंध बनाए। बाद में शादी से इनकार कर दिया। उसे व परिवार को जान से मारने की धमकी दी। माहौर ने आरोपों को गलत बताया है।
बीपी बढऩे पर जिला अस्पताल ले गए
पुलिस ने बताया, बुधवार रात आरोपी अरविंद माहौर को फोन कर थाने बुलाया था। केस दर्ज होने की जानकारी दी गई तो तबीयत बिगड़ गई। बीपी बढऩे पर जिला अस्पताल ले जाया गया। इलाज के बाद थाने लाया गया।
सीएम के निर्देश पर सितंबर 2025 में सस्पेंड किया
यहां बता दें कि पूर्व में युवती ने अरविंद पर फोन कर परेशान करने की शिकायत की थी। सीएम के निर्देश पर सितंबर 2025 में सस्पेंड किया गया। सबलगढ़ एसडीएम रहते फरवरी 2025 में एक होटल के गार्ड को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल हुआ था।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

MP-UP के यात्रियों के लिए खुशखबरी, ट्रेनों में बढ़ेंगे स्लीपर कोच, लागू होगी नई व्यवस्था

भोपाल. गर्मी की छुट्टियां खत्म होने को हैं। अब दोबारा और लगातार बढ़ती यात्री भीड़ के बीच एमपी से उत्तर प्रदेश की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे ने इंदौर बरेली- इंदौर एक्सप्रेस सहित प्रमुख ट्रेनों में स्थायी रूप से तीन-तीन अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाने की मंजूरी दी है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद ट्रेनों की क्षमता बढ़ेगी और यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना भी बढ़ जाएगी।
अतिरिक्त कोच बढ़ाने की मांग के बाद लिया निर्णय
पिछले कई महीनों से इंदौर-बरेली रूट पर चलने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट देखने को मिल रही थी। गर्मी की छुट्टियों के दौरान स्थिति और अधिक चुनौतीपूर्ण हो गई थी। रेलवे को लगातार यात्रियों की ओर से अतिरिक्त कोच बढ़ाने की मांग मिल रही थी। इसी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
इन शहरों की यात्रा करने वाले यात्रियों को मिलेगा
रेलवे अधिकारियों के अनुसार अतिरिक्त स्लीपर कोच जुडऩे के बाद प्रत्येक ट्रेन में कुल 20 कोच हो जाएंगे, जिससे सैकड़ों अतिरिक्त बर्थ उपलब्ध होंगी। इसका लाभ इंदौर से उत्तर प्रदेश, ग्वालियर, आगरा और बरेली सहित अन्य शहरों की यात्रा करने वाले यात्रियों को मिलेगा।
बेहतर रेल कनेक्टिविटी का मिलेगा लाभ
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए योगनगरी ऋषिकेश साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को नियमित रूप से संचालित करने का निर्णय लिया है। हापा-नाहरलगुन स्पेशल ट्रेन को भी नियमित एक्सप्रेस के रूप में चलाया जाएगा। इससे इंदौर क्षेत्र के यात्रियों को गुजरात और पूर्वोत्तर भारत के लिए बेहतर रेल कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 8 IPS और 66 SPS अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी सूची

भोपाल. शिवपुरी जिले के पोहरी से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी से विवाद के चलते चर्चा में आए आईपीएस अधिकारी आयुष जाखड़ का तबादला कर दिया है। उन्हें शिवपुरी के करैरा में अनुविभागीय अधिकारी से हटाकर जबलपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। ग्वालियर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात उनकी पत्नी अनु बेनीवाल का स्थानांतरण भी जबलपुर किया है। इन समेत आठ आइपीएस और 66 राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादले सरकार ने शुक्रवार को किए।
किसे कहां किया पदस्थ (अधिकारी, वर्तमान और नवीन पदस्थापना)
ओम प्रकाश-अनुविभागीय अधिकारी लांजी बालाघाट- अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त इंदौर
कारणदीप- अनुविभागीय अधिकारी बैहर, बालाघाट- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उज्जैन
गौरव पांडे- अनुविभागीय अधिकारी सिंगरौली- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतना
मिनी शुक्ला- अनुविभागीय अधिकारी नरसिंहगढ़, राजगढ़- अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त भोपाल
राज कृष्णा- अनुविभागीय अधिकारी सबलगढ़, मुरैना- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महू, इंदौर ग्रामीण
सुजावल जग्गा- नगर पुलिस अधीक्षक धार- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्वालियर
तीन लोकायुक्त एसपी भी बदले
उधर, इन दिनों केस को कमजोर करने को लेकर लोकायुक्त सवालों के घेरे में है। इस बीच महानिदेशक विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त योगेश देशमुख ने तीन पुलिस अधीक्षकों के तबादले कर दिए। सागर संभाग के पुलिस अधीक्षक योगेश्वर शर्मा को रीवा पदस्थ किया गया है। वहीं, भोपाल संभाग के पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार राठौर को सागर भेजा गया है। रीवा में पदस्थ सुनील पाटीदार अब भोपाल संभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे।

इन 8 IPS (भारतीय पुलिस सेवा) अधिकारियों का हुआ तबादला
वर्ष 2022 बैच के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिनकी सूची इस प्रकार है:

इन 8 IPS (भारतीय पुलिस सेवा) अधिकारियों का हुआ तबादला

वर्ष 2022 बैच के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिनकी सूची इस प्रकार है:

 

क्र. अधिकारी का  नाम वर्तमान पदस्थापना नवीन पदस्थापना
1 अनु बेनिवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला-ग्वालियर  

 

 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला-जबलपुर

 

 

2 ओमप्रकाश अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), लांजी, बालाघाट  

 

 

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, जोन-3, इंदौर नगरीय पुलिस

 

 

3 करणदीप अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), बैहर, जिला-बालाघाट  

 

 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला-उज्जैन

 

 

4 आयुष जाखड अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), करैरा, जिला-शिवपुरी  

 

 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला-जबलपुर

 

 

5 गौरव पाण्डेय अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), जिला-सिंगरौली  

 

 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला-सतना

 

 

6 मिनी शुक्ला अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), नरसिंहगढ, जिला-राजगढ  

 

 

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, जोन-2, भोपाल नगरीय पुलिस

 

 

7 राज कृष्णा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), सबलगढ, जिला-मुरैना  

 

 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, महू, इंदौर ग्रामीण

 

 

8 सुजावल जग्गा नगर पुलिस अधीक्षक, जिला-धार  

 

 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला-ग्वालियर

 

66 राज्य पुलिस सेवा (SPS) अधिकारियों की तबादला सूची

राज्य पुलिस सेवा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों , उप सेनानियों और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्तों (Addl DCP) के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं:

स0क्र0 अधिकारी का नाम वर्तमान पदस्थापना नवीन पदस्थापना
1 सीताराम ससत्या, डी0डी0-1997 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला- उमरिया पुलिस अधीक्षक, अजाक रेंज उज्जैन
2 मुकेश कुमार वैश्य, डी0डी0-1998 पुलिस अधीक्षक, पी.टी.एस., उमरिया उप सेनानी, 6वीं वाहिनी वि.स.बल, जबलपुर
3 आर०डी० प्रजापति, डी0डी0-1998 सहायक पुलिस महानिरीक्षक, संपदा, पुलिस मुख्यालय, भोपाल उप सेनानी, 17वीं वाहिनी वि.स.बल, भिण्ड
4 रेखा धर्मेन्द्र सिंह, डी0डी0-2001 पुलिस अधीक्षक, अजाक रेंज जबलपुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला- डिण्डोरी
5 अमित वर्मा, डी0डी0-2001 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला डिण्डोरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला- निवाड़ी
6 प्राची ‌द्विवेदी, डी0डी0-2001 उप सेनानी, आर.ए.पी.टी.सी., इंदौर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, सुरक्षा, भोपाल नगरीय पुलिस
7 सुरेन्द्र सिंह गौर, डी0डी0-2001 उप सेनानी, 34वीं वाहिनी वि.स.बल, धार उप सेनानी, आर.ए.पी.टी.सी., इंदौर
8 रूपेश कुमार ‌द्विवेदी, डी0डी0-2001 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, महू, इंदौर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, सायबर, मुख्यालय, भोपाल
9 कमल मौर्य, डी0डी0-2001 उप सेनानी, 5वीं वाहिनी, वि.स.बल, मुरैना अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला- कटनी
10 हेमलता कुरील, डी0डी0-2001 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, गरोठ, मंदसौर सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल
11 रामसनेही मिश्रा, डी0डी0-2002 अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, जोन-3, इंदौर नगरीय पुलिस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, गरोठ, मंदसौर
12 प्रमोद कुमार सोनकर, डी0डी0-2002 अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, सुरक्षा, इंदौर नगरीय पुलिस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, भोपाल
13 प्रदीप पटेल, डी0डी0-2002 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला- अलीराजपुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला- भिण्ड
14 नीरज सोनी, डी0डी0-2002 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला- पाण्डुर्णा सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल
15 प्रतिमा पटेल, डी0डी0-2002 पुलिस अधीक्षक, अजाक, जिला-सागर पुलिस अधीक्षक, पी.टी.एस., सागर का (पु०अ० जेएनपीए सागर का अतिरिक्त प्रभार)
16 मनु व्यास, डी0डी0-2002 सहायक पुलिस महानिरीक्षक, कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक, रीवा जोन सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल
17 प्रदीप शेण्डे, डी0डी0-2002 उप सेनानी, 35वीं वाहिनी वि.स.बल, मण्डला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला- बुरहानपुर
18 जयवीर सिंह भदौरिया, डी0डी0-2002 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला-देवास अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, बीना, जिला-सागर
19 रचना भदौरिया मुकाती, डी0डी0-2006 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पीटीसी, इंदौर उप सेनानी, 8वीं वाहिनी वि.स.वल, छिन्दवाडा
20 मनकामना प्रसाद, डी0डी0-2006 सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मैन्युअल, पुलिस मुख्यालय, भोपाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला- पाण्डुर्णा
21 अन्तर सिंह कनेश, डी0डी0-2006 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला-बुरहानपुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला- अशोकनगर
22 डॉ० संजीव कुमार उईके, डी0डी0-2006 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, बीना, जिला-सागर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला- शिवपुरी
23 श्रीमती ज्योती ठाकुर, डी0डी0-2006 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला- निवाड़ी पुलिस अधीक्षक, पी.टी.एस. पचमढ़ी
24 श्री गजेन्द्र सिंह वर्धमान, डी0डी0-2006 पुलिस अधीक्षक, पी.टी.एस. पचमढ़ी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला- देवास
25 श्री नवल सिंह सिसोदिया, डी0डी0-2006 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला- नीमच उप सेनानी, 9वीं वाहिनी विसबल, रीवा
26 श्रीमती रशिम धुर्वे डाबर, डी0डी0-2006 सहायक पुलिस महानिरीक्षक, कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक, बालाघाट जोन उप सेनानी, 34वीं वाहिनी वि.स.बल, धार
27 श्रीमती सुनीता रावत, डी0डी0-2006 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला सीहोर पुलिस अधीक्षक, एस०सी०एफ०
28 श्री कमलेश कुमार खरपुसे, डी0डी0-2008 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला- रायसेन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला- बैतूल
29 श्री गजेन्द्र सिंह कंवर, डी0डी0-2008 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला- अशोकनगर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला- खण्डवा
30 श्री सुनील कुमार शिवहरे, डी0डी0-2008 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला- दतिया सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल
31 श्री गौतम सोलंकी, डी0डी0-2008 अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, जोन-2, भोपाल नगरीय पुलिस अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, इंदौर नगरीय पुलिस
32 डॉ. नीरज चौरसिया, डी0डी0-2008 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, भोपाल उप सेनानी, 5वीं वाहिनी वि.स.बल, मुरैना
33 श्रीमती आरती सिंह महाजन, डी0डी0-2008 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला- रीवा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पी.टी.सी., इंदौर
34 डॉ० शिवेश सिंह बघेल, डी0डी0-2008 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला- सतना अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला- ग्वालियर
35 विक्रम सिंह, डी0डी0-2008 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला- मऊगंज अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, सुरक्षा, इंदौर नगरीय पुलिस
36 मंजीत सिंह चावला, डी0डी0-2008 सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय, इन्दौर ग्रामीण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला दतिया
37 ऋषि सिरोठिया, डी०डी०- रेडियो-2010 सहायक पुलिस महानिरीक्षक, कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक, जबलपुर जोन पुलिस अधीक्षक, रेडियो मुख्यालय, भोपाल
38 नितेश भार्गव, डी0डी0-2010 सहायक पुलिस महानिरीक्षक, शिकायत, पुलिस मुख्यालय, भोपाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला- बालाघाट
39 बल्लभ सैयाम, सी0सी0 2010 उप सेनानी, 35वीं वाहिनी वि.स.बल, मण्डला उप सेनानी, 23वीं वाहिनी वि.स.बल, भोपाल
40 मनोज कर्वेती, सी0सी0 2011 उप सेनानी, 13वीं वाहिनी वि.स.बल, ग्वालियर उप सेनानी, 18वीं वाहिनी वि.स.बल, शिवपुरी
41 लोकेश कुमार सिन्हा, डी0डी0-2011 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला- सागर पुलिस अधीक्षक, एस.टी.एफ.
42 लवली सोनी, डी0डी0-2011 पुलिस अधीक्षक, पी०टी०एस० सागर (पु०अ० जेएनपीए सागर का अतिरिक्त प्रभार) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, रेल, इंदौर
43 स्टेला सूलिया, डी0डी0-2011 अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, आसूचना, भोपाल नगरीय पुलिस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नारकोटिक्स, इंदौर
44 राकेश पंद्रो, डी0डी0-2011 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला- बालाघाट अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला- रतलाम
45 कमला जोशी, डी0डी0-2011 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला- बैतूल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला- सीधी
46 संतोष कुमार डेहरिया, डी0डी0-2012 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला- कटनी उप सेनानी, 36वीं भा.र. वाहिनी वि.स.बल, बालाघाट
47 आलोक शर्मा, डी०डी०-2012 उप सेनानी, 36वीं भा.र. वाहिनी वि.स.बल, बालाघाट अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला- उमरिया
48 हेमलता अग्रवाल, डी0डी0-2012 पुलिस अधीक्षक, अजाक, रेंज उज्जैन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला- नीमच
49 संजीव पाठक, डी0डी0-2012 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला- भिण्ड अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, जोन-4, भोपाल नगरीय पुलिस
50 स्वाति मुराब वाडेकर, निरी-2013 सहायक पुलिस महानिरीक्षक, महिला सुरक्षा, पुलिस मुख्यालय, भोपाल पुलिस अधीक्षक, पी.टी.एस., उमरिया
51 संजीव मुले, निरी-2013 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला- शिवपुरी सहायक पुलिस महानिरीक्षक, कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक, नर्मदापुरम
52 एलरिज विसेंट, निरी-2013 पुलिस अधीक्षक, अजाक, नर्मदापुरम पुलिस अधीक्षक, एस.टी.एफ.
53 मलकीत सिंह, निरी-2013 अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, जोन-4, भोपाल नगरीय पुलिस सहायक पुलिस महानिरीक्षक, आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ भोपाल (सेवाएं सा प्र०वि० को सौंपते हुए)
54 गीता डोंगरे चौहान, र.नि.-2013 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पी.टी.सी., इंदौर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, आसूचना, भोपाल नगरीय पुलिस
55 मनोज शर्मा, र.नि.-2013 उप सेनानी, 9वीं वाहिनी विसबल, रीवा सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पी.टी.आर.आई. पुलिस मुख्यालय, भोपाल
56 विक्रम रघुवंशी, र.नि.-2013 सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पी.टी.आर.आई. पुलिस मुख्यालय, भोपाल अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात, इंदौर नगरीय पुलिस
57 मानसिंह ठाकुर, निरी-2013 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला- गुना पुलिस अधीक्षक, एस.टी.एफ., भोपाल
58 अरविन्द श्रीवास्तव, निरी-2013 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला-सीधी पुलिस अधीक्षक, एम.टी. ट्रेनिंग स्कूल रीवा
59 अखिलेश तिवारी, र.नि.-2013 पुलिस अधीक्षक, एम.टी. ट्रेनिंग स्कूल रीवा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, यातायात, जबलपुर
60 नरेन्द्र सोलंकी, डी0डी0-2014 उप सेनानी, 8वीं वाहिनी वि.स.बल, छिन्दवाडा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला- सागर
61 ज्योति उमठ, डी0डी0-2014 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पी.टी.सी., भौरी, भोपाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला- अलीराजपुर
62 ऋतु केवरे, डी0डी0-2014 उप सेनानी, 18वीं वाहिनी वि.स.बल, शिवपुरी उप सेनानी, 13वीं वाहिनी, विसबल, ग्वालियर
63 प्रशांत सिंह सुमन, डी0डी0-2014 उप सेनानी, 26वीं वाहिनी वि.स.बल, गुना अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला- गुना
64 हेमंत चौहान, डी0डी0-2014 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, रेल, इंदौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला- रीवा
65 शशिकांत सरयाम, डी0डी0-2014 उप सेनानी, प्रथम वाहिनी, रा.औ.सु.बल., रीवा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला- मऊगंज
66 दीपक नायक, डी0डी0-2014 अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, सुरक्षा, भोपाल नगरीय पुलिस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला- रायसेन
hacklink satın al perabet perabet giriş safirbet safirbet giriş betasus betasus giriş virüsbet medusabahis medusabahis giriş grandpashabet grandpashabet giriş jojobet jojobet giriş vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet perabet giriş perabet perabet giriş matbet slot oyna perabet perabet giriş hiltonbet perabet perabet perabet betnano holiganbet galabet kalebet holiganbet