Author: Mahesh Jha

Newsमप्र छत्तीसगढ़

जनता पर स्मार्ट मीटर थोपने की साजिश नही होने देंगे -कांग्रेस

ग्वालियर- कांग्रेस शिंदे की छावनी पर ब्लॉक अध्यक्षगणों की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा सरकार के ऊर्जा विभाग द्वारा शहर की जनता के घरों में जबरन लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों, लगातार बढ़ती बिजली समस्याओं तथा घोषित-अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ व्यापक जनआंदोलन की रणनीति तैयार की गई।
जनता के हितों की रक्षा के लिए व्यापक जनआंदोलन छेड़ेगी। वार्ड-वार्ड हस्ताक्षर अभियान चलाकर जनता की आवाज को बुलंद किया जाएगा और उसके बाद रोशनीघर पर विशाल जनसंघर्ष कर भाजपा सरकार और बिजली विभाग को जनता की ताकत का अहसास कराया जाएगा। भाजपा सरकार ने जनता की समस्याओं का समाधान नहीं किया और स्मार्ट मीटर लगाने की जबरदस्ती बंद नहीं की, तो कांग्रेस पार्टी चरणबद्ध तरीके से आंदोलन को और अधिक उग्र एवं व्यापक बनाएगी। जनता के अधिकारों की लड़ाई में कांग्रेस पीछे हटने वाली नहीं है।
बैठक में संगठन महामंत्री इब्राहिम पठान, ब्लॉक अध्यक्ष संदीप यादव, अनुप शिवहरे, श्रीमती रेखा, मुनेन्द्र भदौरिया, महेश धनोलिया, अंसार खान, श्याम सुदंर श्रीवास्तव, राकेश कुशवाह, धर्मवीर राठौर, कुलदीप व्यास, हरि जाटव आदि उपस्थित थे।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

ग्वालियर में 3 विभागों के 5 काम 1 कंपनी को ही, शहर में 5 सड़कों में लेटलतीफी

ग्वालियर.  शहर में कहीं जर्जर सड़क को बनाने का काम तो कहीं ट्रैफिक लोड को देखते हुए अंडरपास का निर्माण, और हर काम में कंस्ट्रक्शन कंपनी एक ही। इसका सीधा असर प्रोजेक्ट्स पर ये कि अमला-संसाधन की कमी से प्रभावित होते सभी काम। यह हाल है शहर में एजी पुल-विक्की फैक्ट्री, सिरोल-कलेक्ट्रेट तिराहा, सचिन तेंदुलकर रोड, महलगांव अंडरपास और एक हजार बिस्तर अस्पताल के अंडरपास का है। इन सभी निर्माण कार्यों की धीमी गति से रोजाना करीब 2 लाख वाहन चालक शहर में परेशानी का सामना कर रहे हैं। इसके पीछे बड़ा कारण ठेकेदार के साथ अफसरों की जुगलबंदी है। 3 विभाग पीडब्ल्यूडी (लोक निर्माण विभाग), MPRDC और स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कार्पोरेशन के अफसरों की मिलीभगत से इन सभी कामों के लिए एक ही कंपनी तोमर बिल्डर्स एंड कांट्रेक्टर्स को चुनकर काम दिला दिया है। अब ये कंपनी इन सभी कामों को एक साथ आगे नहीं बढ़ा पा रही।
मानसून में नहीं होंगे काम
जनता को राहत में देरी कंस्ट्रक्शन कंपनी तोमर बिल्डर्स एंड कांट्रेक्टर्स ने एक साथ सभी काम लेने के बाद इन्हें पूरा करने में ढिलाई बरती। अब कंपनी की इस गलती की सजा जनता भुगत रही है। मानसून सीजन शुरू होने के साथ ही सभी निर्माण कार्यों पर शासन से रोक लग जाती है। फिर अक्टूबर तक ये रोक हटती है। अब नतीजा यह रहेगा कि करोड़ों रुपए खर्च होने के बाद भी जनता को बारिश में जोखिम भरा सफर ही करना पड़ेगा।
प्रभारी मंत्री बोले- प्रोग्रेस लेकर सभी विभाग के मंत्री को बताएंगे तीनों विभागों के कामों की जानकारी लेकर प्रोग्रेस लेता हूं और इन विभागों के संबंधित मंत्रियों से चर्चा कर काम भी जल्दी कराएंगे। इसके अलावा क्वालिटी चेक भी कराएंगे। 

तुलसी सिलावट, प्रभारी मंत्री

 

Newsमप्र छत्तीसगढ़

नगर निगम में नौकरी का झांसा देकर ई-रिक्शा चालक से 2.50 लाख की ठगी

ग्वालियर. महाराजपुरा इलाके में रहने वाले गरीब ई-रिक्शा चालक के साथ ठगी का मामला सामने आया है। नगर निगम में उसकी नौकरी लगवाने का झांसा दिया गया। इसके बाद उससे 2.50 लाख रुपये ठग ने ले लिए। उसे दिल्ली तक बुलाया और लौटते ही नौकरी ज्वाइन करने की बात कही। उससे 2.50 लाख रुपये ठग लिए। उसकी शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
क्या है पूरा मामला
महाराजपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मऊ जमाहर गांव का रहने वाला कल्याण पुत्र विजय नरवरिया ई-रिक्शा चलाता है। वह पढ़ाई भी कर रहा है। 15 जुलाई 2024 को उसके मोबाइल पर अंजान नंबर से काॅल आया। काॅल करने वाले ने उससे कहा कि वह उसकी नौकरी नगर निगम में लगवा देगा। उसके बड़े अधिकारियों से संपर्क हैं। फिर उसे मिलने के लिए दिल्ली भी बुलाया। कल्याण दिल्ली में चार दिन रहा। वहां उसकी मुलाकात उस व्यक्ति से हुई। उसने पहले एक लाख रुपये लिए।

दो बार में डेढ़ लाख रुपये और लिए
इसके बाद उसने दो बार में डेढ़ लाख रुपये और लिए। जब तीन महीने बीतने के बाद भी नौकरी नहीं मिली तो उसे फोन लगाए। कल्याण से उसने कहा कि एक महीने में नियुक्ति पत्र आ जाएगा। एक महीने बाद उसने मोबाइल ब्लाक लिस्ट में डाल दिया। अब इस मामले में फरियादी की ओर से शिकायत की गई। पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

MP में 8 जून से शुरू होंगे शिक्षकों के तबादले

भोपाल. मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षकों और शैक्षणिक कर्मचारियों के प्रशासनिक एवं स्वैच्छिक स्थानांतरण की गाइडलाइन जारी कर दी है। स्थानांतरण प्रक्रिया 8 जून से शुरू होकर 15 जुलाई 2026 तक चलेगी। सामान्य प्रशासन विभाग की तबादला नीति के बाद विभाग ने अपनी अलग स्थानांतरण पॉलिसी लागू की है, जिसके तहत ऑनलाइन आवेदन होंगे। विभागीय आदेश के अनुसार प्रशासनिक स्थानांतरण प्रस्तावों का पंजीयन 8 जून से शुरू होगा। अंतर्जिला स्थानांतरण के लिए 8 से 15 जून तक आवेदन किए जा सकेंगे। जिला कैडर-संभाग और राज्य कैडर स्थानांतरण के लिए 8 से 17 जून तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे।


पहले तबादले प्रशासनिक आधार पर किए जाएंगे
स्कूल शिक्षा विभाग की तबादला नीति में साफ कहा गया है कि पहले तबादले प्रशासनिक आधार पर किए जाएंगे। इसके बाद स्वैच्छिक आधार पर रिक्त पदों के आधार पर स्थानांतरण किए जाएंगे।आगामी वर्षों के लिए अलग से तबादला नीति जारी नहीं की जाएगी। संभाग के क्षेत्र में उसी संभाग के अंदर पदोन्नति वाले पदों पर तबादला किया जा सकेगा, लेकिन संभागीय शिक्षक संवर्ग के पदोन्नति के पदों पर अन्य संभाग संवर्ग के शिक्षकों का स्थानांतरण नहीं किया जाएगा।

Newsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

भाजपा कोटेश्वर महादेव मण्डल ने वृक्षारोपण किया, “विश्व पर्यावरण दिवस” “एक वृक्ष मां के नाम”

भाजपा कोटेश्वर महादेव मण्डल ने मोदी के 12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के, निमित्त आज 6 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में “एक वृक्ष मां के नाम” के तहत हनुमान मंदिर बरा गाँव वार्ड 1 में वृक्षारोपण किया। वृक्षारोपण में मुख्य अतिथि के तौर पर जिले द्वारा नियुक्त मण्डल प्रभारी विकास साहू, मण्डल अध्यक्ष प्रमोद सिंह परमार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजकुमार परमार, पूर्व पार्षद जगत कौरव , मण्डल महामंत्री राजेश शर्मा, मण्डल महामंत्रीडालचंद शाक्य, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजू याद उपस्थित रहे।
विशेष जन सम्पर्क अभियान के वार्ड 1 के प्रभारी व सदस्य, वार्ड 4 के प्रभारी वचन किरार, दीपू भदौरिया, कपिल श्रीवास्तव, वार्ड 5 के सदस्य उमा कोटिया,अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के प्रभारी एके सरकार उपस्थित रहे। संचालन कार्यक्रम के मण्डल प्रभारी प्रदीप प्रजापति, आभार व्यक्त वृक्षारोपण दिनेश गौड़ ने किया।

Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

वैभव सूर्यवंशी की टीम इंडिया में एंट्री, टीम इंडिया के सेलेक्शन ने दिये भविष्य के संकेत

नई दिल्ली. आयरलैंड और इंग्लैंड के बीच टी-20 सीरीज के अलावा एशियन गेम्स 2026 के लिये भारतीय टीम का सेलेक्शन 6 जून शनिवार को हुआ। चयनकर्ताओं ने जो टीम चुनी है। उससे बड़े संदेश निकलकर सामने आये है। आईसीसी मेन्स टी-20 विश्वकप 2026 में भारत को चैम्पियन बनाने वाले कप्तान सूर्यकुमार को न सिर्फ कप्तानी से हटाया गया बल्कि टी-20 से भी बाहर कर दिया गया है। उनकी जगह श्रेयस अय्यर को टीम की कमान सौंपी गयी है।
सबसे बड़ी चर्चा 15 वर्षीय बल्लेबाजी सनसनी वैभव सूर्यवंशी को लेकर है। जिन्हें पहली बार भारतीय सीनियर टीम में मौका मिला है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में अपने तूफासनी प्रदर्शन से सुर्खियां बटोरने वाले वैभव अब टीम इंडिया की जर्सी में नजर आयेंगे। पिछले कुछ दिनों से श्रेयस अय्यर के कप्तान बनने की खबरें सामने आ रही थी। भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) ने इस पर आधिकारिक मुहर लगा दी है। श्रेयस ने आखिरी टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच 2023 में खेला था। लेकिन घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में लगातार शानदार प्रदर्शन ने उन्हें फिर से टीम में जगह दिला दी।
एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती और वैभव सूर्यवंशी
आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी.

 

Newsमप्र छत्तीसगढ़

विप्रा ब्राह्मण महिला मंच ने जनसेवा हेतु जल एवं शरबत तथा पक्षियों के लिए दाना एवं सकोरे किए वितरण

ग्वालियर. विप्रा मंच की संस्थापिका डॉक्टर प्रतिभा चतुर्वेदी ने पुरूषोतम मास में जल शरबत और पक्षियों को दाना पानी के दान के बारे में बताया, जिसके तहत विप्रा महिला मंच द्वारा जनसेवा हेतु जल एवं शरबत तथा पक्षियों के लिए दाना एवं सकोरे वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य भीषण गर्मी में आमजन, मरीजों एवं उनके परिजनों एवं राहगीरों को राहत प्रदान करके शीतल जल एवं शरबत उपलब्ध कराकर सेवा भाव का सन्देश देना है संस्था की सभी बहनों ने इस पुण्य कार्य में सहभागिता दिखाई एवं गरिमामयी उपस्थिति दर्ज करायी।
यह कार्यक्रम चिरायु और करुणा हॉस्पिटल, सिटीसेंटर में शाम को किया गया सभी विप्र संगनियों ने अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस सेवा अभियान को सफल बनाया तथा समाज में सेवा, सहयोग, सद्भावना का सन्देश दिया गया। कार्यक्रम की व्यवस्था राजरानी शर्मा  और शिवानी चतुर्वेदी  ने की । दीप्ति शर्मा जी ने बिस्किट का वितरण किया ।शैलजा मिश्रा और ज्योति शर्मा ने पक्षियों के लिए दाना और सकोरे विप्रा संगिनियों को भेंट किए , ताकि उमस से भरी गर्मी में पक्षियों को दाना – पानी उपलब्ध रहे। इस कार्यक्रम में उपस्थित महिलायें सीमा दूबे,नीतू उपमन्यु,अर्चना शर्मा,कृष्णा विश्राम शर्मा,मंजू शर्मा,सपना पारशर,किरण मिश्रा,रंजना गर्ग,सुमन शर्मा,मनु,गनु,कल्पना पाठक,ममता शर्मा आदि थे।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

ग्वालियर पुलिस ने 24 घंटे में किया कथित लूटकांड का पर्दाफाश

पीड़िता, उसके पति और साथी ने मिलकर रची थी साजिश, पुलिस ने पीड़िता सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर नगदी, जेवरात किए बरामद
ग्वालियर। फरियादिया मोनिका उर्फ रानू श्रीवास्तव निवासी संस्कृति नगर, सचदेवा फार्म, पिछोर रोड डबरा ने थाना डबरा सिटी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 04 जून को उसकी भाभी पिंकी श्रीवास्तव घर पर अकेली थी। दो अज्ञात युवक एसी सर्विसिंग के बहाने घर में घुस आए। उन्होंने पिंकी के साथ मारपीट कर उसे बंधक बना लिया तथा अलमारी का लॉक तोड़कर नगदी 2,50, लाख रुपये एवं सोने-चांदी के जेवरात लूटकर फरार हो गए।
उक्त घटना संज्ञान में आने पर मामले को गंभीरता से लेते हुए SSP धर्मवीर सिंह  द्वारा ASP  ग्रामीण जयराज कुबेर व सुमन गुर्जर को डबरा अनुभाग व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीमें बनाकर उक्त प्रकरण में वांछित अज्ञात आरोपियों की पतारसी का शीध्र गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया  और प्रकरण का खुलासा करने पर 10 हजार का इनाम घोषित किया गया था। व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीमों एवं तकनीकी टीम को उक्त प्रकरण में वांछित आरोपियों की पतारसी हेतु लगाया गया और पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास के सीसीटीव्ही फुटेज चेक किये जाकर संदिग्धों को चिन्हित किया गया।
क्या है घटनाक्रम
एक दिन मेरी पत्नी पिंकी ने मोनिका को अलमारी में जेवर व पैसे रखते हुये देख लिया था तभी से हम दोनों पैसे व जेवर चोरी करने का प्लान बना रहे थे फिर मैंने अपने दोस्त सोनू जाटव से मोनिका के घर से पैसे व जेवर लूटने का प्लान बनाया। 05.06.2026 को मोनिका उर्फ रानू, भान्जा, व भान्जी काम पर बाहर गये थे तभी प्लान के मुताबिक शुभम श्रीवास्तव व सोनू जाटव, मोनिका के घर पहुँच गये पिंकी ने गेट खोल दिया और सामने लगे सीसीटीव्ही कैमरा में आने के लिए इन लोगों ने बातचीत का अभिनय किया उसके बाद घर के अंदर जाकर लोहे की रॉड से अलमारी तोड़ कर उसमें से नगदी 2,50,000/- रुपये व सोने के जेवर निकाल लिये जिनमें से एक लाख रुपये पिंकी को दे दिये थे जो पिंकी ऊपर अपने बैग में रख आई थी। फिर पिंकी पर कोई शक ना करे इसलिये ड्रेसिंग टेबल का काँच तोड़ दिया और पिंकी के माथे पर कांच से थोड़ी सी खरोंच मार दी और उसके हाथ पैर बाँध कर वहाँ से चले गये थे और लूटी गई नगदी में से 1,50,000/- रुपये सोनू जाटव को दे दिये थे और सभी जेवर एक बैग में रख कर अपने दोस्त आशिफ खान के घर तातिया पाकड़े की पायगा धोबी मोहल्ला तारागंज थाना जनकगंज में रख दिये।
पकड़े गये आरोपी शुभम श्रीवास्तव की निशादेही पर सोनू जाटव की छप्पर वाले पुल पर सीट कवर की दुकान पर पहुँचे जहाँ सोनू जाटव मिला जिसे पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई तो उसने पिंकी, व शुभम के साथ मिल कर लूट की योजना बनाना व घटना कारित करना बताया व उसके हिस्से में मिले 1,50,000/- रुपये अपने घर पर तीसरी मंजिल पर कमरे में लोहे की अलमारी में रखे होना बताया जिसे पुलिस द्वारा उसकी निशादेही पर घर में तीसरी मंजिल पर बने कमरे से कुल राशि 1,50,  रुपये विधिवित जब्त किये।
गिरफ्तार आरोपीगण
1. शुभम श्रीवास्तव पिता बाबूलाल श्रीवास्तव आयु 31 साल निवासी फालका बाजार ग्वालियर।
2. सोनू कौशिक पिता परशुराम जाटव आयु 31 साल निवासी रामदास घाटी इन्दरगंज ग्वालियर
3. आशिफ खान पिता सुलेमान आयु 30 साल नि0 तात्या पाकड़े की पायगा तारागंज ग्वालियर
4. पिंकी श्रीवास्तव(जाटव) पति शुभम श्रीवास्तव निवासी फालका बाजार ग्वालियर।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

जीवाजी विश्वविद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था ब्लैक लिस्टेड सुरक्षा एजेंसी के हवाले

ग्वालियर. जीवाजी विश्वविद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था जिम्मेदारी एक ब्लेक लिस्टेड कंपनी के ऊपर है। सुरक्षा व्यवस्था के अलावा मैन पॉवर की भी जिम्मेदारी इन्दौर की बालाजी सिक्योरिटी एजेंसी सवालों के घेर में है। जिस प्रकार से विभाग में संबंध रखने वाले कर्मचारियों को हटाने की तैयारी की जा रही है। जिसकी चर्चा जोरों पर है। विश्वविद्यालय पिछले लगभग 10-15 वर्षो तक सेवाये देने वाले कम्प्यूटर ऑपरेटरों को हटाने का फैसला ले चुकी है। इससे पूरे मामले में अधिकारियों पर पक्षपात का आरोप  है। इसके साथ ही इस पूरे मामले में साहयक कुलसचिव की भूमिका संदिग्ध है। अभी भी जो गार्ड तैनात किये गये हैं उनको अभी तक इस कंपनी वेतन का भुगतान भी नहीं किया है।
सुरक्षा गार्डो से मिली जानकारी के अनुसार गार्डो को भी लगातार परेशान किया जा रहा है। बालाजी एजेंसी के कर्मचारी सिंह तो अपने वाहनों का पर कुछ कर्मचारियों को चलाने का काम किया है। ऐसा बताया जा रहा है कि नौकरी पर नये लोगों को रखने का मुख्य उद्देश्य अपने लोगों को उपकृत करना है। इससे कई वर्षो से सेवाये देने पर एक संदेह भी उत्पन्न होता है। इनमें से कुछ कर्मचारियों को नहीं हटाने के लिये अधिकारियों को पत्र भी लिखा है। जिनमें कहा गया है कि उन्होंने अपने काम का एक रिकॉर्ड उपलब्ध कराया है। उन्हें भी हटाने का प्रयास किया जा रहा है। बालाजी एजेंसी 55 वर्ष से अधिक सुरक्षा कर्मी रखे सुरक्षा गार्डो को हटा रही है जबकि मध्यप्रदेश शासन में कर्मचारियों की उम्र 62 नियत है।
बिजली विभाग से है ब्लैक लिस्टेड
बाला सिक्योरिटी एजेंसी पर पूर्व कर्मचारियों ने कई गंभीर आरोप लगाये है। कुछ वर्ष पहले इस एजेंसी के खिलाफ बिजली विभाग में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के कई मामले सामने आये थे। ऐसा बताया जा रहा है कि बिजली विभाग द्वारा बालाजी एजेंसी को ब्लैक लिस्टेड किया गया था इसके बावजूद विश्वविद्यालय में उसे ठेका दिये जाने पर सवालों के घेरे में है।
बीएल दुबे, आउटसोर्स कर्मचारी इंटक सचिव
एआर की मनमानी से हटाये जा रहे पुराने ठेका कर्मचारी
जीवाजी विश्वविद्यालय में सुरक्षा गार्ड एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर के रूप में वर्षो से कार्य कर रहे कर्मचारियों को हटाकर नये लोगों को रखने की प्रक्रिया शुरू कर रही गयी है। यह आरोप है कि यह कार्यवाही कुछ अधिकारियों-कर्मचारियों की मिलीभगत से की जा रही है। कर्मचारियों ने बताया है कि बिना किसी ठोस वजह से उन्हें हटाया जा रहा है जबकि उनसे कम अनुभव वाले लोगों को बनाये रखा है।
जेयू में लंबे समय से कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटरों का कहना है कि उन्हें अचानक हटाने का निर्णय अन्यायपूर्ण है। उनका कहना है कि वर्षों तक सेवा देने के बावजूद उनकी उपेक्षा की जा रही है। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और योग्य कर्मचारियों को बनाए रखने की मांग की है।
डॉ. विनोद राठौर, पूर्व छात्र नेता, जेयू

 

Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

होर्मुज स्ट्रेट को फिर से शुरू यूएस ठिकानों पर अटैक की ईरान ने बताई पूरी टाइमलाइन

नई दिल्ली. ईरान-अमेरिका के बीच होर्मुज स्ट्रेट में टकराव जैसे हालात पैदा हो रहे हैं। तीन दिनों में दूसरी बार है जब ईरान ने कुवैत -बहरीन पर मिसाइलें दागी है। ताजा हमले में होर्मु स्ट्रेट की ओर भी चार मिसाइलें दागी गयी है। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉपर्स (आईआरजीसी) ने खुलासा किया कि कुवैत और बहरीन की ओर दागी गयी 7 मिसाइलें दरअसल अमेरिकी कार्यवाही के जवाब में चलाई गयी थी।
ळालांकि अमेरिका ने बताया है कि इनमें से कोई भी मिसाइ अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी है। ईरानी न्यूज एजेंसी फारस और तस्नीम के अनुसार आईआरजीसी ने हमले की पूरी टाइमलाइन जारी की है। ईरान का दावा है कि विवाद की शुरूआत तब हुई जब अमेरिकी सेना की निगरानी में 4 तेल टैंकर होर्मुज स्ट्रेट से निकलनेकी कोशिश कर रहे थे। आरआरजीसी के अनुसार इन टैंकरों को लेकर ईरानी नौसेना ने चेतावनी जारी की थी।
होर्मुज की तरफ भी ईरान ने दागी मिसाइलें
अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) का दावा इससे अलग है। अमेरिका के मुताबिक, ईरान ने कुवैत और बहरीन की तरफ कुल सात मिसाइलें दागीं, लेकिन कोई भी अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंची है। अमेरिकी सेना ने यह भी कहा कि उसने होर्मुज स्ट्रेट की तरफ बढ़ रहे चार ईरानी ड्रोन मार गिराए और जवाबी कार्रवाई में केश्म द्वीप और ईरान के दक्षिणी तट पर मौजूद तटीय रडार ठिकानों को निशाना बनाया है। IRGC ने अपने बयान में अमेरिका को कड़ी चेतावनी भी दी है। संगठन ने कहा कि अगर इस तरह की कार्रवाई दोबारा हुई तो जवाब सीमित नहीं रहेगा। उसने दावा किया कि ऐसी स्थिति में होर्मुज स्ट्रेट को तेल और गैस निर्यात के लिए पूरी तरह बंद किया जा सकता है।

hacklink satın al perabet perabet giriş safirbet safirbet giriş betasus betasus giriş virüsbet medusabahis medusabahis giriş grandpashabet grandpashabet giriş jojobet jojobet giriş vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet perabet giriş perabet perabet giriş matbet slot oyna perabet perabet giriş hiltonbet perabet perabet perabet betnano holiganbet galabet kalebet holiganbet