LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

बहुचर्चित हनी ट्रैप मामले में मास्टरमाइंड भाजपा नेत्री गिरफ्तार

मुरैना. जौरा के बहुचर्चित हनी ट्रैप मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी भाजपा नेत्री सोनम कुशवाह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पकड़कर जौरा न्यायालय में पेश किया गया। मामले में एक अन्य आरोपी मीरा कुशवाह अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

पुलिस गिरफ्त में सोनम कुशवाह - Dainik Bhaskar
ट्रैप में फंसाकर उससे 10 लाख रुपए की मांग की
जानकारी के अनुसार, मई माह में जौरा के फर्नीचर व्यापारी रमेश उर्फ पप्पू शिवहरे को कथित रूप से हनी ट्रैप में फंसाकर उससे 10 लाख रुपए की मांग की गई थी। ‘ व्यापारी की शिकायत पर जौरा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी सोनम कुशवाह को एमएस रोड पर एक यात्री बस से फरार होने की कोशिश करते समय गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया।
फरार आरोपी मीरा कुशवाह की तलाश की जा रही
मामले में पुलिस पहले ही 12 मई को आरोपी सचिन कुशवाह और गजेंद्र कुशवाह को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच जारी है और फरार आरोपी मीरा कुशवाह की तलाश की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *