स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में ग्वालियर 13वें स्थान पर
ग्वालियर. स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में मध्य प्रदेश के 4 शहर टॉप 20 में शामिल हुए है। इसमें पहले नंबर इंदौर शहर रहा है। सातवें नंबर पर भोपाल, 13वें पर ग्वालियर और 17वें पर जबलपुर रहा है। इंदौर में लगातार चौथी बार देश के सबसेे स्वच्छ शहर का अवार्ड पाया है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सीएम शिवराज सिंह से बात करते हुए बताया कि जब एक बार वे इंदौर आए थे तो उनके जापानी मित्र ने उनसे कहा था कि मैं शहर में गंदगी ढूंढने निकला था लेकिन मिली नहीं।
ग्वालियर 13वें नंबर पर रहा- ग्वालियर शहर इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण में 46 अंकों की छलांग लगाकर 59 से 13वें नंबर पर पहुंच गया है।
भोपाल 7वें नंबर पर- स्वच्छता सर्वेक्षण में इस बार भोपाल की रैकिंग सुधकर 7वें नंबर पर आ गई है। पिछले साल यह 19वें नंबर पर था। इस बार भोपाल को 6 हजार में से 5066.31 अंक मिले है। इसके पहले हुए सर्वेक्षण में भोपाल को एक बार सबसे स्वच्छ राजधानी भी घोषित किया जा चुका है लेकिन इस बार यह खिताब नहीं मिला।
जबलपुर 17वें नंबर पर- इस बार 10 लाख की आबादी वाले स्वच्छ शहरों की सूची में जबलपुर ने 17वीं रैंक हासिल की है। इस बार शहर की रैकिंग गिर गई है। जबलपुर को सिटीजन फिडबैक में अवॉर्ड मिला है।

