LatestNewsराष्ट्रीय

मप्र में उच्च शिक्षा विभाग ने जारी की जनरल प्रमोशन की गाइडलाइन, पिछली परीक्षाओं के आधार पर पास होंगे छात्र

भोपाल. शिवराज सरकार की घोषणा और यूजीसी के दिशा-निर्देशों के तहत उच्च शिक्षा विभाग ने यूजी प्रथम ईयर, द्वितीय ईयर व द्वितीय पीजी सेमेस्टर के छात्रों को जनरल प्रमोशन दिए जाने की गाइडलाइन जारी कर दी। गाइडलाइन के तहत विश्वविद्यालयों को परीक्षा परिणाम तैयार करना होंगे। इसी के अनुसार उनके रिजल्ट जारी किए जाएंगे। इन छात्रों को इंटरनल असेसमेंट और पिछली परीक्षाओं के अंकों के आधार पर जनरल प्रमोशन दिया जाएगा।
प्रदेश में करीब 11 लाख विद्यार्थियों को इस बार जनरल प्रमोशन दिया जाना है। कोरोना संक्रमण के चलते इस बार विश्वविद्यालयों की परीक्षा नहीं हो पाई है। इसको देखते हुए सरकार ने यूजी प्रथम और द्वितीय वर्ष जनरल प्रमोशन दिए जाने की गाइडलाइन जारी कर दी है। उच्च शिक्षा विभाग ने स्नातक (यूजी) प्रथम, द्वितीय वर्ष और स्नातकोत्तर (पीजी) द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाओं की छात्र-छात्राओं को गत वर्ष के परीक्षा परिणाम और वर्तमान सत्र के आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर आगामी कक्षा में प्रवेश दिया जाएगा।
यूजी अंतिम वर्ष एवं पीजी चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं विद्यार्थियों को अपने घर पर रहकर ओपन बुक प्रणाली से देंगे। सभी परीक्षाएं सितंबर में होंगी और रिजल्ट अक्टूबर में जारी किए जाएंगे। विभाग से आदेश मिलने के बाद विवि ने अपने-अपने टाइम टेबिल तैयार करना शुरू कर दिया है। यूजी अंतिम वर्ष एवं पीजी चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थी अपने रजिस्टर्ड या ए-4 साइज की पेज की उत्तरपुस्तिका तैयार करेंगे। इसमें उन्हें अपना रोल नंबर, नामांकन, कॉलेज नाम और पेपर का पेज की संख्या अपने हाथ से लिखेंगे। उत्तर लिखते समय सिर्फ नीले और काले पेन का उपयोग करेंगे। अन्य सभी प्रकार के उपयोग वर्जित रहेंगे। सभी विवि सितंबर के अंत तक परीक्षाएं कराकर अक्टूबर तक सभी विद्यार्थियों के रिजल्ट जारी करेंगे।
प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के रिजल्ट 100 प्रतिशत आंतरिक मूल्यांकन के आधार तैयार किया जाएगा।
द्वितीय वर्ष व सेमेस्टर के विद्यार्थियों के रिजल्ट गत वर्ष के रिजल्ट का 50 प्रतिशत और वर्तमान वर्ष व सेमेस्टर आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर तैयार किया जाएगा।
ओपन बुक परीक्षा में शामिल नहीं होने वाले विद्यार्थियों की नवंबर में विशेष परीक्षा आयोजित कराई जाएगी।
ऑनलाइन परीक्षा होंगी
राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं 24 अगस्त तक आयोजित कराएगा।
द्वितीय से सातवें सेमेस्टर में प्रवेशित विद्यार्थियों को जनरल प्रमोशन देकर आगामी सेमेस्टर में भेजा जाएगा।
अंतिम सेमेस्टर में करीब 36 हजार विद्यार्थियों की परीक्षाएं 24 अगस्त से शुरू होंगी जो 31 अगस्त तक चलेंगी।
शेष द्वितीय से सातवें सेमेस्टर में बीई और बीफार्मा में करीब डेढ़ लाख विद्यार्थी है जिन्हें अंतरिक मूल्यांकन और गत वर्ष के रिजल्ट के आधार पर पास किया जाएगा। थ्यौरी परीक्षा खत्म होने के बाद 4 से 9 नवंबर ऑनलाइन प्रैक्टिकल होंगे। परीक्षाओं को सुरक्षित और यूजीसी के मापदंड से कराने की व्यवस्था कर ली गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet perabet perabet giriş norabahis giriş pashagaming betcio betcio norabahis holiganbet holiganbet holiganbet holiganbet meritking jojobet norabahis grandpashabet perabet perabet giriş lunabet restbet giriş holiganbet holiganbet giriş bettilt matbet norabahis norabahis giriş kingbetting giriş lunabet giriş holiganbet jasminbet jasminbet giriş betzula jasminbet betcio egebet egebet giriş betpas betpas giriş galabet piabet betcio tokyobet betplay