चिड़ियाघर में मादा बब्बर शेर ने दिया 3 शेर शावकों को जन्म
ग्वालियर गांधी प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर) ग्वालियर में बब्बर शेर मादा परी द्वारा 3 शावकों को जन्म दिया गया है। मादा परी एवं नर जय के द्वारा प्रथम बार शावकों को जन्म दिया गया है इसलिए चिड़ियाघर प्रबंधन द्वारा विशेष सावधानी बरती जा रही है। यहां यह उल्लेखनीय है कि गांधी प्राणी उद्यान में वर्ष 2012 में नंदनवन जू रायपुर से लॉयन नर ;जयद्ध को एवं मादा परी को कानन पेण्डारी जू विलासपुर से ग्वालियर चिड़ियाघर लाया गया था।
नगर निगम आयुक्त संदीप माकिन ने जानकारी देते हुए बताया कि गांधी प्राणी उद्यान में बब्बर शेर ;लॉयनद्ध के परिवार में अंतिम बार बृद्धि वर्ष 1992 में हुई थी। उसके बाद लगभग 28 साल बाद पुनः चिड़ियाघर प्रभारी डॉण् उपेन्द्र सिंह यादव, क्यूरेटर गौरव परिहार, जू कीपर लियाकत खाँ एवं एनीमल कीपर अशोक के अथक प्रयासों के बाद यह उपलब्धि हासिल हुई है।
वर्तमान में मादा परी एवं उसके तीनो शावक स्वस्थ्य प्रतीत हो रहे हैं मादा को खाने के रूप में हल्का खाना जैसे चिकन सूप, दूध/उबले हुऐ अण्डे इत्यादि दिये जा रहे हैं। वर्तमान में कोविड.19 कोरोना वायरस को देखते हुये चिड़ियाघर प्रभारी को निर्देशित किया गया है कि शिशुओं के स्वास्थ्य पर विशेष निगरानी रखें एवं 30 से 40 दिन तक बच्चों को आईसोलेशन में रखा जाए क्योंकि नवजात शिशुओं में संक्रमण की संम्भावना प्रबल रहती है। इसको देखते हुए स्वास्थ्य संबधी समस्त प्रोटोकोलों का पालन केन्द्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण के निर्धारित गाईड लाईन के अनुसार किया जाये।

