ग्वालियर में दोस्त ने नर्सिंग छात्रा को कोल्डड्रिंक में मिलाकर पिलाई शराब और कर दिया रेप
ग्वालियर. नर्सिंग छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना का मामला प्रकाश में आया है। छात्रा को उसके ही एक दोस्त ने कोल्डड्रिंक में शराब मिलाकर पिला दी और जब वह नशे में धुत हो गयी तो दोस्त उसे लेकर होटल पहुंचा। यहां पर उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद छात्रा को आरोपी उसके हॉस्टल के बाहर छोड़कर भाग गया।
क्या है पूरा मामला
घटना शनिवार की है। जब छात्रा को होश आया, तो वह पुलिस के पास पहुंची। घटना के समय एक अन्य छात्रा भी उसके साथ थी। उसे भी कोल्डड्रिंक में शराब पिलाई गई थी, लेकिन उसके साथ कुछ नहीं किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मनकापुर निवासी 22 वर्षीय युवती नर्सिंग छात्रा है। वह कंपू स्थित हॉस्टल में रहती है। यहां पढ़ाई के साथ वह हॉस्पिटल में भी काम करती है। शनिवार को वह अपनी सहेली के साथ अस्पताल से ड्यूटी करके वापस आ रही थी। रास्ते में सहेली का दोस्त राहुल पंडित मिला। उन्हें कार में बैठाकर टेकनपुर पर एक मंदिर में दर्शन करने चलने के लिए कहा। साथ की, कहा कि जल्दी आ जाएंगे। बात मानकर वह कार में सवार हो गईँ। राहुल उन्हें जौरासी ले गया। रास्ते में राहुल ने छात्रा से गला बैठा होने की कहते हुए रम ऑफर कीए जिस पर छात्रा ने मना कर दिया।
कोल्डड्रिंक में मिलाई शराब और पिला दी
इसके बाद राहुल रास्ते में गाड़ी रोककर कोल्डड्रिंक ले आया और दोनों छात्राओं को पीने के लिये दे दी। कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद उन्हें नशा हो गया और इसके बाद राहुल उन्हें लेकर वापिस आया। रास्तें में ही एक रेस्टारेंट से खाना पैक कराया। आखिर में पड़ाव थाना स्थित एक होटल पहुंचा। यहां खाना खाने के साथ ही राहुल ने उसे और शराब पिलाई और इसके बाद ज बवह नशे में धुत हो गयी तो रानी के साथ दुष्कर्म किया।

