LatestNewsअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

लूट-डबरा से ग्वालियर के लिये कार किराये पर ली थी, हाईवे पर ड्रायवर को पीटा और फेंक कर चले गये

डबरा. ग्वालियर और डबरा के बीच हाईवे पर 3 बदमाश एक टैक्सी चालक से मारपीट कर उसकी कार लूट कर ले गये । घटना शनिवार की रात झांसी रोड हाईवे पर समूदन के पास हुई। घायल चालक ने तत्काल पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने तत्काल हाईवे पर घेराबंदी कर दी, लेकिन कार लूटने वाले कहीं भी नजर नहीं आये, डबरा थाने में लूट का मामला दर्ज कर लिया गया है।
क्या है घटनाक्रम
डबरा निवासी सुरजीत सिंह राणा का ट्रेवल्स का काम है। उनके यहां बंटी शर्मा चालक है। शनिवार की रात को 3 युवक ने बंटी से संपर्क कर ग्वालियर के लिए अर्टिका कार हायर की थी। 1500 रुपए किराया तय कर बंटी उन्हें लेकर डबरा से निकला। अभी वह डबरा से कुछ आगे ही निकले थे कि हाईवे पर समूदन तिराहा के पास युवकों ने बाथरूम जाने के लिए गाड़ी रुकवाई। इसके बाद बदमाशों ने चालक बंटी शर्मा से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट करने वालों में एक युवक बार.बार कह रहा था कि निकाल कट्टा और मार दे गोली। इससे चालक घबरा गया। मारपीट कर उसे हाईवे किनारे फेंककर बदमाश कार लूट ले गए। वारदात के बाद चालक ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी। जिस पर डायल.100ए डबरा थाना पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग की टीमें स्पॉट पर पहुंच गई। पुलिस ने पूरे हाईवे पर चेकिंग पॉइंट अलर्ट कर दिए पर कार सवार लुटेरे कहीं नहीं टकराए।
टैक्सी लेते समय इस बात की रखे सावधानी
पुलिस अफसरों की नजर में ट्रेवल एजेंसी चलाने वालों को टैक्सी बुकिंग के समय कुछ बातें ध्यान रखी चाहिए।
टैक्सी जो भी हायर कर रहा है। उसका फोटो पहचान पत्र लिया जाए।
उसका नाम पता व मोबाइल नंबर रजिस्टर में नोट किया जाए।
हो सके तो गाड़ी ले जाते समय बुकिंग करने वालों का फोटो मोबाइल में खींच लिया जाए।
कार में ळच्ै सिस्टम लगा हो।
घटना के बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *