LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

MP में पांच विभागों के 38 हजार कर्मचारियों की सर्विस रिकार्ड जांचेंगे, ज्यादा वेतन पर एक्शन लेंगे

भोपाल. देश में 38 हजार कार्यभारित तथा आकस्मिकता से वेतन पाने वाले कर्मचारियों समेत अन्य इन विभागों में काम कर रहे अन्य अधिकारी व कर्मचारी के रिटायरमेंट के पहले उनके संपूर्ण सेवाकाल के सर्विस रिकॉर्ड और वेतन निर्धारण की जांच की जाएगी। अगर किसी को नियम विरूद्ध फायदा पहुंचाया गया है तो ऐसे मामलों में कार्रवाई होगी।


ऐसे कर्मचारी प्रदेश के लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जल संसाधन विभाग, नर्मदा घाटी विकास विभाग तथा स्कूल शिक्षा विभाग में सर्वाधिक है जिनकी जांच के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। राज्य सरकार के वित्त विभाग ने इन विभागों में लंबित वेतन निर्धारण, वेतनमान स्वीकृति तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों के वेतन संबंध्ण मामलों के त्वरित निराकरण के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश जारी किए है। विकास विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी, जल संसाधन, नर्मदा घाटी विकास और स्कूल शिक्षा विभाग में वेतन निर्धारण से जुडे मामलों के निपटारे के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *