7 क्विंटल मिठाई से भरी बोलेरो पिकअप पकड़ी गयी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने लिये सैम्पल, रिपोर्ट आने पर कार्यवाही होगी
ग्वालियर. गोला का मंदिर थाने में केमीकलयुक्त मिठाई का सैम्पल भर रहे खाद्य सुरक्षा अधिकारी बीके शिरोमणि ने बताया कि हमें खबर मिली थी मिठाईयों से भरी पिकअप भिण्ड से ग्वालियर की ओर रही है जिससे पुलिस की मदद से पकड़ लिया, इस पिकअप से ड्रायवर मनीष गुर्जर भाग गया जबकि पकड़े गये प्रताप सिंह ने बताया कि यह मिठाई लहार चुंगी से महज 60 से 70 किलो के हिसाब खरीद ग्वालियर में 300 से 400 रूपये प्रति किलो के हिसाब से रक्षाबंधन के मौके पर बेचने के लिये लाये है। हमारे साथ जागेन्द्र सिंह पाल मौके से भागने में सफल हो गया। गोले के मंदिर थाने पर खड़ी पिकअप से 7 क्विंटल मिठाई 150 रूपये प्रतिकिलो ग्राम से खरीद कर लाये हैं।
कौन -कौन सी मिठाई लाये
लहार चुंगी से तीन तरह की मिठाई लेकर आये जिसमें दूध बर्फी, डोंडा बर्फी और मिल्क कैक आदि लेकर बेचने के लिये आये हैं। इन्हीं मिठाईयों के जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी बीके शिरोमणि, सतीश शर्मा ने इन मिठाईयों के सैम्पल लिये है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी बीके शिरोमणि ने बताया हमने सैम्पल ले लिये सैम्पल की रिपोर्ट आने पर कार्यवाही की जायेगी। त्यौहार के मौके पर मिलावटी अभियान चलाया जायेगा।

