LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

50% की छूट सीनियर सिटीजन को एयर इंडिया की टिकट पर मिलेगी, डिटेल्स चेक करें

नई दिल्ली. देश की सरकारी एयरलाईन कंपनी एयर इंडिया सीनियर सिटीजंस के लिये खास ऑफर लायी है। एयरइंडिया की ओर से दिसम्बर 2021 तक एयर टिकिट पर बड़ी दे रही है। इस खास स्कीम के तहत सीनियर सिटीजन को एयर इंडिया की फ्लाइट से यात्रा पर बेसिक फेयर में 50 % की छूट मिलेगी। आपको बता दें कि देश के सभी रूट पर एयर इंडिया की यह छूट लागू रहेगी।
50%  की छूट के साथ सीनियर सिटीजन को मिलेगी एयर टिकट
एयर इंडिया की ओर से शुरू की गयी इस योजना का लाभ उठाने के लिये सीनियर सिटीजन यात्रियों को कम से कम 3 दिन पूर्व टिकट बुक करानी होगी। इस योजना के तहत एयर इंडिया ने बताया कि यह छूट 60 साल से अधिक आयु के यात्रियों को घरेलू उड़ान पर ही मिलेगी।
छूट का लाभ इकोनॉकी क्लास की टिकट पर
इसके साथी आपको बता दें कि इस छूट का लाभ केवल इकोनॉकी क्लास की टिकट बुकिंग पर ही मिलेगा। अगर इस अवधि में आप भी कहीं घूमने जाने का मन बना रहे हैं तो आपको बेसिक किराये का 50 %  ही देना होगा।
यह दस्तावेज आवश्यक है
सीनियर सिटीजन एयरइंडिया की फ्लाइट से जब यात्रा कर रहे हैं तो उनके पास कुछ आवश्यक दस्तावेज होने चाहिये। इनमें आपकी पहचान के लिये जन्मतिथि वाला फोटो पहचान पत्र अनिवार्य है। अगर किसी यात्री के पास पहचान पत्र नहीं होगा तो उन्हें टिकट पर मिलने वाली छूट नहीं दी जायेगी। ऐसे में आपको पूरा किराया देना होगा। गौरतलब है कि एयर इंडिया ने यह योजना दिसम्बर 2020 में शुरू की थी। अभी एक साल बाद यानी दिसम्बर 2021 तक यह ऑफर लागू है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *