घर की छत पर आया 10 लाख रूपये को तोता, लोगों की भीड़ लगी तो बुलानी पड़ी पुलिस
इन्दौर. लोग उस समय रोमांचित हो उठे जब एक विदेशी मकाउ प्रजाति का तोता कहीं से आकर हीरा नगर स्थित एक मकान की छत पर बैठक गया। पीला रंग नीले पंख और काली चोंच वाला यह तोता हर किसी के लिये आकर्षण का केन्द्र बन गया। जिसके बाद पुलिस से लेकर फॉरेस्ट आधिकारी तक को बुलाया गया। 3 घंटे की मशक्कत के बाद तोते को वन विभाग का अधिकारी अपने साथ चिंडि़याघर ले गया।
दरअसल इन्दौर के बजरंग नगर में रविवार को जो हुआ, उससे सब हैरान हो गये। एक रंग बिरिंगा तोता अचानक उड़कर देवेन्द्र के घर की छत पर बैठ गया। सामान्य तोते से 4 गुना बड़ा यह तोता देखने के लिये लोग छतों पर चढ़ गये। वह कभी इस छत पर तो कभी उस छत पर उड़ जाता। कुछ देर बाद देवेन्द्र ने उसके पकड़ा और अपने घर ले गया।
पैर में मिली एक रिंग
दरअसल विदेशी नस्ल के मकाउ प्रजाति के इस तोते की कीमत डेढ़ लाख रुपए से लेकर 10 लाख तक की होती है। वहीं एक अफवाह भी फैली कि उसके गले में चमकीला लॉकेट और पैर में गोल्ड रिंग है। इसके बाद तो जैसे उस पर दावा जताने वालों की भीड़ लग गई. पुलिस भी परेशान हो गई कि आखिर क्या करें। तोता देवेंद्र से लिया और देखा तो गले में चैन तो नजर नहीं आई. लेकिन पैर में एक रिंग लगी थी।

