LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

4 अपराधी बालक संप्रेषण से भागे, पुलिस जुटी तलाश में, Bhind और Gwalior के थे किशोर

Gwalior . यहां से 40 किमी दूर Morena  के बाल संप्रेषण गृह से 4 बालक अपराधी भाग निकले हैं। चारों अपराधी संप्रेषण गृह के मुख्यद्वार से भागे हैं। जब उनके भागने की खबर संप्रेषण गृह के अघीक्षक को लगी तो पहले उन्होंने अपने स्तर पर उनकी तलाश की लेकिन देर शाम तक जब वह नहीं मिले तो उसके बाद कोतवाली थाना Police को खबर की। कोतवाली थाना पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

चारों किशोर  हत्या के प्रयास का अपराध पंजीबद्ध है

आपको बता दें, कि चारों किशोर जिन पर हत्या के प्रयास का अपराध पंजीबद्ध है, वह मुरैना के नैनागढ़ रोड स्थित गल्ला मण्डी के पास मौजूद बाल सम्प्रेषण गृह में बंदी थे। शनिवार को चारों किशोर मौका देखकर सम्प्रेषण गृह के मुख्य द्वार से भाग निकले। उनके भागने की खबर जब सम्प्रेषण गृह के अधीक्षक को लगी तो उन्होंने उन किशोर के घरवालों से सम्पर्क किया तथा अपने स्तर पर उन्हें खोजने की कोशिश की। काफी कोशिश करने के बाद जब चारों का पता नहीं लगा तो देर शाम कोतवाली थाने में आकर इस मामले की खबर की। कोतवाली थाना पुलिस ने अब इन फरार किशोरों की तलाश शुरू कर दी है।

भिंड और ग्वालियर के थे किशोर
जो 4 किशोर भागे हैं उनमें तीन भिंड जिले के हैं और एक ग्वालियर का है। भिंड जिले में दो सिटी कोतवाली क्षेत्र के हैं तथा एक फूफ थाना क्षेत्र का बाल अपराधी है। चौथा बाल अपराधी ग्वालियर के बिजौली गांव का है। भिंड में जो अपराधी फूप का रहने वाला हैै वह भिंड के ऊमरी गांव से फरार है। इनमें से तीन बाल अपराधियों पर धारा 307 के तहत हत्या का प्रयास का केस दर्ज  है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *