4 गृह निमार्ण सहकारी संस्थाओं में रिक्त 22 सदस्यों को आवंटित हुए भू.खण्ड एवं प्लाट
ग्वालियर जिले में गृह निर्माण सहकारी समितियों एवं निजी बिल्डिरों से संबंधित आम लोगों की समस्याओं के निराकरण हेतु कलेक्टर अनुराग चौधरी की विशेष पहल पर बुधवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय के जन.सुनवाई कक्ष में शिविर सम्पन्न हुआ। शिविर में कुल 219 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। शिविर में 4 गृह निर्माण सहकारी संस्थाओं में रिक्त 22 सदस्यों को भू.खण्ड एवं प्लॉट आवंटन की कार्रवाई की गई।
कलेक्ट्रेट कार्यालय के जन.सुनवाई कक्ष में आयोजित शिविर में पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शिवम वर्मा, एडीएम किशोर कान्याल, अपर कलेक्टर अनूपकुमार सिंह, अपर कलेक्टर रिंकेश वैश्य, एसडीएम श्रीमती जयति सिंह सहित अधिकारीगण एवं निजी बिल्डर्स आदि उपस्थित थे।
उपायुक्त सहकारिता सीएस भदौरिया ने बताया कि आयोजित शिविर में प्राप्त 219 शिकायतों में मुख्य रूप से 146 शिकायतें राजस्व विभाग, 21 ग्वालियर विकास प्राधिकरण, 6 साडा, 2 हाउसिंग बोर्ड, एक नगर निगम, 40 उपायुक्त सहकारिता एवं 3 अन्य विभागों से संबंधित थीं। जबकि शिविर में 4 गृह निर्माण सहकारी संस्थाओं में रिक्त भू.खण्ड संस्था के पात्र 22 सदस्यों को आवंटन की कार्रवाई की गई। जिसमें दि ग्वालियर गृह निर्माण सहकारी संस्था ग्वालियर द्वारा 5 भू.खण्ड, राजस्व कर्मचारी गृह निर्माण सहकारी संस्था ग्वालियर द्वारा 12 फ्लेट, घरोंदा गृह निर्माण सहकारी संस्था मर्याण् ग्वालियर द्वारा शताब्दीपुरम में तीन भू.खण्ड और ईवा गृह निर्माण सहकारी संस्था मर्याण् ग्वालियर द्वारा दो भू.खण्डों के आवंटन की कार्रवाई की गई।

