LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

संभल मस्जिद की 35 फीट ऊंची मीनार ढहाई गई

संभल. मस्जिद की 35 फीट ऊंची मीनार शुक्रवार दोपहर 1-30 बजे गिरा दी गई। अब बुलडोजर मस्जिद के बाकी हिस्सों को तोड रहा है। इससे पहले सुबह 9.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक मस्जिद के बाहर की 5 दुकानों को तोडा गया। मस्जिद की मीनार तोडने के लिए प्रशासन ने 2  हाइड्रा मशीनें बुलाई। एक मजदूर मीनार पर चढकर रस्सी को बांधा फिर उसके दूसरे सिरे को दोनों हाइड्रा मशीनों से बांध। इसके बाद मशीनों से खींचकर मीनार को गिरा दिया।

संभल में शुक्रवार सुबह साढ़े 9 बजे से मस्जिद और दुकानों पर बुलडोजर कार्रवाई चल रही है - Dainik Bhaskar
क्या है पूरा मामला
मामला मुबारकपुर बंद गांव का है। प्रशासन के अनुसार 15 साल पहले सरकारी जमीन पर मस्जिद का निर्माण कराया गया था। फिलहाल डीएम राजेंद्र पेंसिया और एसपी केके बिशनोई समेत 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी मौके पर हैं। गांव वाले जुटने लगे तो विरोध की आशंका को देखते हुए पुलिस ने उन्हें खदेड दिया। 12 दिन पहले यानी 5 अप्रैल को मस्जिद पर कार्रवाई होनी थी लेकिन उस समय बुलडोजर चालक ने मस्जिद की 35 फीट ऊंची मीनार तोडने से मना कर दिया था। तर्क दिया था कि मीनार बुलडोजर के ऊपर गिर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ayam