LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर में आदेश जारी, सरकारी कर्मचारियों को अगले 30 दिन नहीं मिलेगी छुट्टी

ग्वालियर. भारत की जनगणना 2027 के तहत होने वाले मकान सूचीकरण और मकानों की गणना कार्य को लेकर जिले में शासकीय अमले की छुट्टियों पर रोक लगा दी गई है। कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी रूचिका चौहान ने 1 मई से 30 मई 2026 तक सभी प्रकार के अवकाश पर प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए है।
आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। प्रशासन के अनुसार जनगणना राष्ट्रीय महत्व का कार्य है इसलिए इसे सर्वोच्च प्राथमिकता से समय-सीमा में पूरा कराने के लिए यह निर्णय लिया गया है। आदेश के तहत इस अवधि में सामान्य परिस्थितियों में अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश स्वीकृत नहीं किए जाएंगे। सभी विभाग प्रमुखों, कार्यालय प्रमुखों और प्रभारी अधिकारियों को इस संबंध में स्पष्ट निर्देश दिए गए है।
आदेश में कहा गया है कि केवल विशेष परिस्थितियों में ही अवकाश पर विचार किया जाएगा वह भी कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी की पूर्व अनुमति के बाद बिना अनुमति कोई अवकाश स्वीकृत नहीं होगा। प्रशासन ने सभी विभागों को मसन्वय के साथ कार्य करते हुए मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *