LatestNewsराजनीतिराज्य

263 परिवारों के अपने मकान का सपना हुआ साकार

ग्वालियर जिला प्रशासन एवं नगर निगम ग्वालियर द्वारा ऐसे 263 परिवारों को उनके स्वयं के आवास का सपना साकार किया गया। जिन्हें कुछ समय पूर्व मुरार सिरोल स्थित फूटी कॉलोनी एवं डोंगरपुर क्षेत्र से हटाया गया था। उन्हें जिला प्रशासन द्वारा केदारपुर ग्राम में पट्टे देकर आज भूखंड आवंटन किया गया।
मध्य प्रदेश बीज विकास निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल की उपस्थिति में शहर के 263 आवास हीन परिवारों को आदर्श कॉलोनी केदारपुर में भूखंड का आवंटन लॉटरी सिस्टम से किया गया। इस भूखण्ड पर आवास निर्माण हेतु प्रधानमंत्री आवास योजना बीएलसी घटक के अंतर्गत 1 लाख रूपये की पहली किस्त कुछ हितग्राहियों को प्रदान की जा चुकी है। शेष को प्रदान करने की कार्यवाही का जा रही है। जिससे वह अपने आवास का निर्माण प्रारंभ कर सकें।
बाल भवन के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में आज श्री गोयल द्वारा 263 परिवारों को लॉटरी के माध्यम से भूखंड का आवंटन किया गया इन सभी परिवारों को पूर्व में पट्टे का अधिकार पत्र प्रदान किया जा चुका है। अब यह अपने आवंटित भूखंड पर आवास निर्माण का कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। इस अवसर पर एसडीएम सीबी प्रसाद, तहसीलदार रामनिवास सिकरवार, संपदा अधिकारी अरविंद चतुर्वेदी, मनीष यादव सहित बड़ी संख्या में निगम एवं जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *