नकली नोट छापकर बाजार में चलाने पर दो बदमाश गिरफ्तार
ग्वालियर पुलिस अधीक्षक अमित सांघी को सूचना प्राप्त हुई कि थाना माधोगंज क्षेत्रान्तर्गत कृष्णा कॉलोनी गुढ़ा में कुछ लोग 500 और 100 रूपये के नकली नोट छपाकर बाजार में चला रहे हैं। अति. पुलिस अधीक्षक शहर(पष्चिम) गजेन्द्र सिंह वर्धमान से समन्वय स्थापित करते हुए क्राईम ब्रांच व थाना माधोगंज पुलिस की संयुक्त टीम को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर आरोपियों को पकड़ने हेतु भेजा गया।
डीएसपी अपराध ऋषिकेष मीणा व डीएसपी अपराध षियाज़ के.एम के मार्गदर्षन में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक दामोदर गुप्ता व थाना प्रभारी माधोगंज निरीक्षक महेष शर्मा द्वारा थाना क्राईम ब्रांच व थाना माधोगंज पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर सूचना के आधार पर पुलिस टीम को कृष्णा कॉलोनी गुढ़ा में तस्दीक हेतु भेजा गया। पुलिस टीम मुखबिर के बताये अनुसार एक मकान के अन्दर जाकर देखा तो वहां पर दो लोग मिले तथा कमरे अन्दर ही कलर पिं्रटर, डेस्कटॉप, स्केनर तथा बॉण्ड पेपर रखे मिले। कमरे में मिले दोनों संदिग्धों की तलाषी लेने पर उनके पास से पुलिस टीम को 500-500 के 12 नकली नोट तथा 100-100 रूपये के 11 नकली नोट जप्त किये गये।
पकड़े गये आरोपी थाना पुरानी छावनी व थाना थाटीपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं। दोनों किराये का कमरा लेकर नकली नोट बनाने का धंधा कर रहे थे। पकड़े गये दोनों आरोपियों से पुलिस टीम द्वारा की गई पूछताछ में उन्होने बताया कि वह प्रतिदिन 3-4 हजार रूपये स्कैनर से स्कैन कर बॉण्ड पेपर पर कलर प्रिंटर से पिं्रट निकालते थे और असली नोट के साइज में काटिंग कर उसके बाजार में चला देते थे। 100 रूपये का नकली नोट वह लोग पुडि़या या बीड़ी लेने में चलाते थे तथा 500 रूपये के नकली नोट को यह लोग शराब की दुकानों व सब्जी मण्डी में चलाते थे। यह लोग नकली 100 रूपये का नोट देकर 20 रूपये का सामान लेते थे तथा 500 रूपये के नकली नोट से 50 या 100 रूपये का सामान लेते थे। पकड़े गये दोनों आरोपियों के द्वारा अभी तक बाजार में कितने नकली नोट चलाये जा चुके है इसके संबंध में पूछताछ की जा रही है।
घटनास्थल से जब्त सामग्री
500 रूपये के 12 तथा 100 रूपये के 11 नकली नोट, प्रिंटर, डेस्कटॉप, की-बोर्ड, यूपीएस, स्कैनर, बॉण्ड पेपर तथा दो बेग।

