LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

दतिया उपचुनाव की हलचल तेज, 19 मई को ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की चेकिंग होगी

दतिया. मध्य प्रदेश के दतिया में कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती के अयोग्य घोषित होने के बाद दतिया उपचुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के पत्र के बाद दतिया कलेक्टर ने उपचुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह उपचुनाव कब होंगे इसकी तारीख जल्द घोषित होने वाली है।
कांग्रेस की इस सीट पर सभी की निगाह
एक बार फिर उपचुनाव होने वाला है। दिलचस्प यह है कि यह सीट कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती के कोर्ट से सजा देने के बाद अयोग्य घोषित करने के कारण खाली हुई है। राजेंद्र भारती भाजपा के कद्दावर नेता एवं पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को हराकर चुनाव जीते थे। राजनीतकि जानकारों के अनुसार राजेंद्र भारती और नरोत्तम मिश्रा में कट्टर प्रतिद्वंदिता है। यही कारण है कि कांग्रेस की इस सीट पर सभी की निगाह लग गई है।
19 मई को ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की चेकिंग होगी
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी का पत्र मिलने के बाद कलेक्टर स्वप्निल वानखेडे ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की फर्स्ट लेवल की चेकिंग के लिए बुलाया। जिला कलेक्टर कार्याल्य में 19 मई को इसकी चेकिंग होगी। जिले में 291 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे जिसके लिए 200 मशीनों की जांच की जाएगी।
इसके साथ ही 600 बैलेट यूनिट, 600 कंट्रोल यूनिट और 600 वीवीपैट मशीनों का भी परीक्षण किया जाएगा। इस दौरान भारत इलेक्ट्रोनिक्स लिमिटेड के इंजीनियर प्रमख रूप से मौजूद रहेंग। कलेक्टर वानखेडे के पत्र में कहा गया है कि चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए पालिटिकल पार्टियों के प्रतिनिधियों को इस दौरान उपस्थित रहना अवश्यक है। इन प्रतिनिधियों से पासपोर्ट साइज फोटो, वैध पहचान पत्र समेत व्यक्तिगत जानकारी 18 मई तक मांगी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al betasus casibom maximcasino pashagaming pashagaming maximcasino pashagaming superbetin superbetin matbet matbet giriş