Newsमप्र छत्तीसगढ़

युवा कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान का किया पुतला दहन

ग्वालियर-युवा कांग्रेस अध्यक्ष विजय यादव ने अन्य प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी कार्यकर्ताओं द्वारा NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान केंद्र सरकार एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन किया गया।
प्रदर्शन के दौरान पूर्व प्रदेश प्रवक्ता विकास उपाध्याय, प्रदेश उपाध्यक्ष आईटी सेल अश्विनी अगरैया, युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद खरे, प्रदेश महासचिव प्रांजल तिवारी, विधानसभा अध्यक्ष विजय दिवाकर मयंक शिवहरे, जिला महासचिव अजीत भदौरिया , दिलीप सिंह, बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे और छात्रों के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *