LatestNewsराज्यराष्ट्रीय

11802 लिंक एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त होने से बची

ग्वालियर. इटावा से झांसी की ओर जा रही 11802 लिंक एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल बाल बची है। यह घटना सोनागिर और दतिया के बीच शनिवार की सुबह की है। जहां झांसी मण्डल के किलोमीटर नम्बर 1161/3 के पास के नजदीक अपलाइन फैक्चर होने से टूट गयी। जिसमें करीब 2 इंच का गैप आ जाने से पटरी अव्यवस्थित हो गयी। अनियंत्रित होती देख ड्रायवर ने ट्रेन को रोक दिया और इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी। हालांकि जॉइंट पर जॉइंट पट्टी बांधकर ट्रेनों को रवना किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *