Newsमप्र छत्तीसगढ़

ग्वालियर में मानसून दी दस्तक, देर रात 7.8 वर्षा हुई, आज वर्षा का अलर्ट

ग्वालियर. एमपी के ग्वालियर-चंबल अंचल में मानसून ने औपचारिक रूप से दस्तक दे दी है। लेकिन इसकी पहली वर्षा लोगों की उम्मीदों पर पूरी तरह खरी नहीं उतर सकी। शुक्रवार को पूरे दिन आसमान में बादलों की आवाजाही रहीं। कइ्र बार काले बादल और तेज गर्जना ने अच्छी वर्षा के संकेत दिये। लेकिन अधिकांश समय बादल बिना बरसे ही आगे बढ़ गये। दिनभर वर्षा का इंतजार कर रहे लोगों को निराशा हाथ लगी।
हालांकि शुक्रवार-शनिवार की मध्यरात्रि में मौसम ने करवट ली और शहर के कई इलाकों में झमाझम वर्षा हुई। जिससे गर्मी और उमस से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून की दस्तक के बाद अभी तक 17 मिमी वर्षा दर्ज की गयी है। जो सामान्य से कम है। वहीं, शुक्रवार की देर राहत वर्षा में 7.8 मिमी पानी रिकॉर्ड किया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 24 घंटों के दौरान ग्वालियर और आसपास के इलकों में हल्की से माध्यम वर्षा के साथ कुछ स्थानों पर तेज वर्षा की संभावना बनी हुई है। 17 मिमी वर्षा दर्ज की गयी है। जो सामान्य से कम है।
उमस ने जनजीवन किया बेहाल
शुक्रवार की मौसम लगातार करवटें बदल रहा है। सुबह से बादल छाये रहे। लेकिन दोपहर के बाद अचानक तेज धूप निकल आयी है। धूप और हवा में नमी बढ़ने से उमस काफी बढ़ गयी। आर्द्रता 91प्रतिशत तक पहुंचने से लोग दिनभर पसीने से तरबतर रहे। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर गर्मी व चिपचिपाहट ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी हैं।
तापमान में गिरावट, आज भी बारिश का येलो अलर्ट
बादलों की मौजूदगी और बारिश के असर से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4.3 डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि शनिवार सुबह यह 26.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में मानसून के और सक्रिय होने की संभावना है, जिससे अच्छी बारिश होने के आसार हैं। इससे किसानों को राहत मिलने के साथ जलाशयों और भूजल स्तर में भी सुधार की उम्मीद है। फिलहाल शहरवासियों को उमस और रुक-रुककर होने वाली बारिश, दोनों का सामना करना पड़ सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al perabet pashagaming pusulabet holiganbet holiganbet güncel giriş holiganbet betcio galabet piabet betcio tokyobet betplay grandpashabet betplay perabet perabet giriş perabet perabet giriş kingroyal kingroyal giriş alobet holiganbet holiganbet giriş piabet betcio meritking deneme bonusu veren siteler pashagaming matbet betplay atlasbet galabet perabet grandpashabet alobet alobet giriş alobet alobet giriş avrupabet avrupabet giriş cratosroyalbet cratosroyalbet giriş alobet giriş matbet giriş avrupabet avrupabet giriş padişahbet padişahbet giriş