ग्वालियर एयरफोर्स स्टेशन में तैनात हवलदार की मौत
ग्वालियर. महाराजपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत 40 विंग एयरफोर्स स्टेशन में तैनात एक हवलदार की इलाज के दौरान मिलिट्री हॉस्पिटल मुरार में मौत हो गई। 4 दिन पहले हवलदार की तबीयत ड्यूटी के बाद कैंपस में ही अपनी बैरक में आराम करते समय अचानक बिगड गई थी। तबीयत बिगडने के बाद तत्काल उसे मिलिट्री हॉस्पिटल मुरार में भर्ती कराया गया था जहां रविवार शाम को हवलदार की मौत हो गई। अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर डेड हाउस में रखवा दिया है। मृतक के परिजन को सूचना दी गई है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

क्या है पूरा मामला
सूचनाकर्ता सूबेदार सुधीर दुबे पुत्र स्व. विष्णु प्रसाद दुबे, निवासी 40 विंग एयरफोर्स स्टेशन ने थाना महाराजपुरा पहुंचकर इस दुखद घटना की सूचना दर्ज कराई। बताया गया है कि 40 विंग एयरफोर्स स्टेशन में तैनात 55 वर्षीय हवलदार नरेश कुमार मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के कांगडा जिले की जावली तहसील के गांव भारमर के निवासी थी। वे 22 जुलाई 2026 की रात करीब 12 बजे ड्यूटी समाप्त कर संबंधी तबीयत गंभीर रूप् से खराब हो गई। तबीयत बिगडते ही साथी सैन्य कर्मियों और अधिकारियों ने उन्हें तत्काल उपचार के लिए मिलिट्री हॉस्पिटल मुरार में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका गहन इलाज चल रहा था। इलाज के दौरा रविवाार देर रात हवलदार नरेश कुमार ने अंतिम सांस ली।
महाराजपुरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पंचनामा तैयार किया और नियमानुसार वैधानिक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश स्थित मृतक हवलदार के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है।

