ग्वालियर-प्रयागराज एक्सप्रेस समेत 6 ट्रेनें कैंसिल
ग्वालियर. मध्य प्रदेश के विशेषकर ग्वालियर रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-मानिकपुर रेलखंड पर मउरानीपुर-रोरा स्टेशनों के बीच दोहरीकरण कार्य के तहत प्रस्तावित नॉन-इंटरलॉकिंग एनआई ब्लॉक का कार्यक्रम संशोधित कर दिया है। रेल संरक्षा आयुक्त का निरीक्षण 28 जुलाई के बजाय अब 29 जुलाई को होने के कारण रेलवे ने ब्लॉक की नई तिथियां जारी की है। 28 से 30 जुलाई के बीच 6 ट्रेनें निरस्त रहेंगी। वहीं 2 ट्रेनों का मार्ग बदला गया है जबकि 1 ट्रेन को कुल 210 मिनट तक विनियमित रेगुलेट किया जाएगा। रेलवे के अनुसार ट्रेन 11810 ग्वालियर-प्रयागराज एक्सप्रेस 28 और 29 जुलाई को निरस्त रहेगी। वहीं 11802 प्रयागराज-ग्वालियर एक्सप्रेस 29 और 30 जुलाई को निरस्त रहेगी। वहीं चार ट्रेने झांसी स्टेशन से संचालित होने वाली है।
ग्वालियर के यात्रियों को परेशानी हो सकती है
इसका असर ग्वालियर से चलने वाली ग्वालियर-प्रयागराज एक्सप्रेस सहित कई एक्सप्रेस और मेमू ट्रेनों पर पडेगा। कुछ ट्रेनें निरस्त रहेंगी, कुछ का मार्ग बदला गया है जबकि कई ट्रेनों को विलंब से चलाया जाएगा। रेलवे के अनुसार ट्रेन क्रमांग 11801 ग्वालियर-प्रयागराज एक्सप्रेस 27 और 28 जुलाई को ग्वालियर से और ट्रेन क्रमांक 11802 प्रयागराज-ग्वालियर एक्सप्रेस 28 और 29 जुलाई को प्रयागराज से निरस्त रहेगी।

