LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर में कांग्रेस का महाचक्का जाम, किसानों के साथ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने हाईवे घेरा

ग्वालियर. गुरुवार को कांग्रेस किसानों के समर्थन में बड़ा आंदोलन कर रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ता और किसानों ने नेशनल हाईवे के रायरू और निरावली चौराहों पर चक्काजाम किया। जिससे आगरा-ग्वालियर मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ है।
उपार्जन केंद्रों पर तुलाई में गड़बड़ी
कांग्रेस का आरोप है कि उपार्जन केंद्रों पर तुलाई में गड़बड़ी, भुगतान में देरी और बुनियादी सुविधाओं की कमी से किसान परेशान हैं। इन्हीं मुद्दों को लेकर सड़कों पर उतरने का फैसला लिया गया है।
यह प्रदर्शन पूरे प्रदेश में चल रहे आंदोलन का हिस्सा
जिला अध्यक्ष सुरेश यादव ने बताया कि यह प्रदर्शन पूरे प्रदेश में चल रहे आंदोलन का हिस्सा है। ग्वालियर, भिंड और मुरैना के कार्यकर्ता भी इसमें शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *