Newsमप्र छत्तीसगढ़

ब्राह्मण शास्त्र के साथ-साथ शस्त्र भी उठा सकता है –विप्रा ब्राह्मण महिला मंच

ग्वालियर – परशुराम जन्मोत्सव एवं अक्षय तृतीया की पूर्व संध्या पर विप्रा महिला मंच के द्वारा हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भगवान परशुराम का जीवन हमें सिखाता है कि आवश्यकता पड़ने पर ब्राह्मण शास्त्र के साथ-साथ शस्त्र भी उठा सकता है इस अवसर पर विप्रा महिला मंच की संस्थापिका डॉ प्रतिभा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के आरंभ में सभी संगीनियों द्वारा भगवान परशुराम का विधि विधान से पूजन किया गया ।
इस अवसर पर विप्रा संगिनी विभा शुक्ला के द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया । सीमा दुबे द्वारा भगवान परशुराम के जीवन तथा उनसे मिलने वाली प्रेरणा पर महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। प्रज्ञा कवीश्वर के द्वारा अक्षय तृतीया के महत्व को बताया गया तथा हमें इस दिन क्या-क्या दान करना चाहिए यह भी जानकारी दी गई। इसके बाद डॉ शैलजा मिश्रा, सपना पाराशर, मंजू शर्मा एवं सभी विप्रा संगनियों के द्वारा भगवान राम और कृष्ण के भजन की प्रस्तुति दी गई एवं कृष्णा विश्राम शर्मा के द्वारा दुर्गा स्तुति की गई। कार्यक्रम के अंत में सुमन तिवारी जी के द्वारा कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया गया। आज के कार्यक्रम में कृष्णा विश्राम शर्मा, संगीता शर्मा, ज्योति शर्मा ,आभा शर्मा , विभा शुक्ला , कल्पना पाठक , गीता शर्मा , मंजू शर्मा , सीमा दुबे, भारती शर्मा , सुमन तिवारी , प्रज्ञा कवीश्वर, सपना पाराशर, रंजना गर्ग, रजनी शर्मा तथा डॉ शैलजा मिश्रा उपस्थित हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al instagram unban service instagram unban service matbet matbet bahiscasino betsat betsat pashagaming pashagaming bahiscasino giriş