LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

विधायक प्रीतम लोधी के बेटे की थार ने 5 लोगों को मारी टक्कर, बोला हटे क्यों नहीं

शिवपुरी. प्रदेश के शिवपुरी से बडा मामला सामने आया है। नगर के करैरा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार थार गाडी की टक्कर से 5 लोग घायल हो गए। घायलों में बाइक सवार 3 मजदूर और पैदल जा रही दो महिलाएं शामिल है। पूछताछ करने पर पता चला कि कार पिछोर विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी चला रहे थे। मामले में विधायक पुत्र का वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में वह घायलों से पूछते नजर आ रहे है कि सायरन और हॉर्न बजाया था फिर भी वे क्यों नहीं हटे। पुलिस ने विधायक पुत्र दिनेश पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला
दतिया जिले के ग्राम संहेडा निवासी संजय परिहार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 16 अप्रैल की सुबह करीब 7.30 बजे वह आशीष परिहार और अंशुल परिहार के साथ बाइक से मजदूरी के लिए थनरा गांव जा रहे थे। उनके आगे सीता वर्मा और पूजा सोनी पैदल चल रही थीं। इसी दौरान थाने के सामने पीछे से आई काले रंग की थार रॉक्स कार ने पहले बाइक को टक्कर मारी और फिर पैदल चल रही दोनों महिलाओं को भी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद सभी पांचों लोग सडक पर गिरकर घायल हो गए। संजय, आशीष और अंशुल को हाथ-पैर और सिर में चोटे आई है। वहीं सीता वर्मा और पूजा सोनी को कमर, कंधे और सिर में चोट लगी है।
घायल ने बताया गाडी विधायक पुत्र चला रहे थे
घायल आशीष परिहार और अंशुल परिहार ने बताया कि गाडी विधायक पुत्र दिनेश लोधी चला रहे थे। उन्होंने यह भी बताया कि गाडी पर आगे प्रीतम लोधी और पीछे MLA  लिखा हुआ था। घटना के बाद एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें विधायक पुत्र दिनेश लोधी घायलों से यह कहते नजर आ रहे है कि उन्होंने सायरन और हॉर्न बजाया था फिर भी वे क्यों नहीं हटे। उन्होंने बाइक सवारों से यह भी पूछा कि वे 3 सवारियों को बैठाकर बाइक लहराकर क्यों चला रहे थे।
जनता और परिवार के बीच की बात आएगी तो जनता मेरे लिए प्रथम है। जनता के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होगा। अगर मेरा बेटा दोषी है, तो जांच के बाद उस पर कार्रवाई होगी। इस मामले में इससे ज्यादा कुछ नहीं कहूंगा।

प्रीतम लोधी, विधायक, पिछोर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *