राजस्थान पुलिस गुण्डे की तलाश में ग्वालियर पहुंची, सड़क पर गर्भवती को दबोचा चीखी तो छोड़कर भागा

ग्वालियर. राजस्थान के जयपुर में गर्भवती महिला से सड़क पर छेड़छाड़ करने वाला ग्वालियर के मुरार का गुण्डा निकाला। बदमाश की तलाश में मंगलवार का जयपुर से स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ग्वालियर पहुंची। छेड़छाड़ करने वाला गुण्डा ग्वालियर के सरसपुरा गांव बिजौली का निवासी है। बदमाश ने जयपुर में महिला के साथ अश्लील हरकत की थी। महिला जोर से चीखते हुए भागी थी।

इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था। यह वीडियो 25 मार्च को जवाहर सर्किल इलाके का बताया गया था। बदमाश की पहचान राहुल गुर्जर के रूप में की गयी है। ग्वालियर में उस पर कई लूट, डकैती, मारपीट की कई एफआईआर दर्ज है। अब पुलिस की टीम ग्वालियर में उसकी तलाश कर रही है। राजस्थान के जयपुर में रविवार को एक वीडियो सामने आया था। जिसमें सड़क पर जा रही एक गर्भवती महिला का पीछा करते हुए एक लड़का नजर आया। जब महिला सुनसान इलाके में पहुंची तो बदमाश पीछे से आया और महिला के साथ अश्लीलता करते हुए अश्लील हरकत कर दी। अचानक यह हरकत होते ही महिला जोर से चीखी और भागने लगी।
महिला के चीखते ही भागा बदमाश
महिला के चीखते ही बदमाश भी भाग गया। वीडियो के संबंध में सूचना को गंभीरता से लते हुए राजस्थान पुलिस मुख्यालय की तरफ से तत्काल संज्ञान लिया है। रविवार की दोपहर जवाहर सर्किल थाने में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की । जांच में पता लगा कि यह वीडियो 25 मार्च मतलब 15 दिन पहले का है। पीडि़ता की शिकायत देने के बाद भी ड्यूटी अधिकारी ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया था।जिस पर जयपुर पुलिस के अधिकारियों ने प्रधान आरक्षक और ड्यूटी अधिकारी महेश चंद्र को निलंबित कर दिया था।

